Chaudhary Ranbir Singh University Jind https://crsu.ac.in/ Thu, 12 Mar 2026 04:14:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://crsu.ac.in/wp-content/uploads/2021/10/logo-crsu-150x150.png Chaudhary Ranbir Singh University Jind https://crsu.ac.in/ 32 32 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ (Women Cell) द्वारा महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-73/ Thu, 12 Mar 2026 04:14:10 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25727 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ (Women Cell) द्वारा महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ (Women Cell) द्वारा महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ (Women Cell) द्वारा महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। वर्ष 2026 के महिला दिवस की थीम “Give to Gain” को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की महिला शिक्षिकाओं, गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों की छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता तथा पेंटिंग प्रतियोगिता शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में शिक्षण एवं गैर-शिक्षण वर्ग की महिलाओं के साथ-साथ विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, कला तथा प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की सुंदर और आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बना दिया।

महिला प्रकोष्ठ की निदेशक डॉ. निशा देओपा ने इस अवसर पर कहा कि “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह संदेश देता है कि महिलाओं को समान अधिकार, न्याय और अवसर प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब महिलाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच मिलता है, तो वे समाज के विकास में एक सशक्त भूमिका निभाती हैं। महिला प्रकोष्ठ निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विश्वविद्यालय की महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उनके आत्मविश्वास को मजबूत बनाने के लिए कार्य करता रहेगा।”

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल और समाज के हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय की सभी महिला शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्राओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही किसी भी संस्थान और समाज का समग्र विकास संभव है।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की सराहना की गई और सभी ने मिलकर महिला सशक्तिकरण के इस प्रेरणादायक आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की महिला शिक्षिकाएं, कर्मचारी तथा छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ (Women Cell) द्वारा महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में वित्तीय वर्ष 2026 के बजट को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-72/ Wed, 11 Mar 2026 04:21:24 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25718 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में वित्तीय वर्ष 2026 के बजट को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विश्वविद्यालय के वित्तीय विभाग द्वारा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने की। बैठक … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में वित्तीय वर्ष 2026 के बजट को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में वित्तीय वर्ष 2026 के बजट को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विश्वविद्यालय के वित्तीय विभाग द्वारा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने की। बैठक में विश्वविद्यालय के वित्तीय प्रबंधन, विकास कार्यों तथा शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विश्वविद्यालय के लिए वित्तीय वर्ष 2026 का बजट 147 करोड़ 87 लाख 66 हजार रुपये स्वीकृत (पास) किया गया। इसी महीने आयोजित होने वाली एग्जीक्यूटिव काउंसिल और कोर्ट की मीटिंग में इस बजट को पारित होने के लिए भेजा जाएगा और इस बैठक में पास होने के बाद गवर्नमेंट के पास पारित होने के लिए भेजा जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने बजट के विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए तथा विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए बजट के प्रभावी और योजनाबद्ध उपयोग पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं शिक्षाविदों ने भाग लिया। बैठक में प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी, कुलगुरु, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद ने अध्यक्ष के रूप में बैठक की अध्यक्षता की। इसके अलावा प्रो. सुभाष चंद, वाणिज्य विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र, श्री हरपाल सिंह, मुख्य लेखा अधिकारी, डी.जी.पी. कार्यालय, हरियाणा, पंचकूला, प्रो. आनंद मलिक, डीन, लाइफ साइंस संकाय, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद तथा प्रो. विशाल वर्मा, डीन, फिजिकल साइंस संकाय, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद फाइनेंस ऑफिसर डॉ रवि भूषण चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के मेंबर सेक्रेटरी के रूप में डॉ. राजेश कुमार बंसल, कुलसचिव, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद ने कार्यवाही का संचालन किया। इसके साथ ही हरियाणा सरकार के वित्त विभाग, उच्च शिक्षा विभाग तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के नामित अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने विश्वविद्यालय की वित्तीय आवश्यकताओं, शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के विषय में अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। सदस्यों ने इस बात पर भी बल दिया कि बजट का उपयोग योजनाबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से किया जाए, ताकि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, शोध एवं विकास कार्यों को और गति मिल सके।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय को प्राप्त बजट का उपयोग पूरी पारदर्शिता और सुनियोजित ढंग से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बजट के माध्यम से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का प्रयास रहेगा कि उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करते हुए संस्थान को शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाया जाए।

वहीं कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार बंसल ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने बताया कि बजट का उपयोग विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक तथा आधारभूत ढांचे के विकास के लिए प्रभावी तरीके से किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी विभागों के सहयोग से बजट का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में वित्तीय वर्ष 2026 के बजट को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वयंसेवक राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए रवाना https://crsu.ac.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85/ Tue, 10 Mar 2026 04:28:00 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25706 राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर (National Integration Camp – NIC) का आयोजन दिनांक 6 मार्च से 12 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न … Continue reading

The post राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वयंसेवक राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए रवाना appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर (National Integration Camp – NIC) का आयोजन दिनांक 6 मार्च से 12 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं के बीच आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक समन्वय और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना है।

इस शिविर में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU), जींद के चार स्वयंसेवक भाग लेने के लिए रवाना हुए हैं। ये स्वयंसेवक शिविर के दौरान आयोजित सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षणिक तथा राष्ट्रीय एकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेकर विश्वविद्यालय तथा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के ऐसे शिविर युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक इस शिविर में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने अनुभवों को समृद्ध करेंगे और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं को एक मंच पर लाकर उनकी संस्कृति, परंपराओं और विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान किया जाएगा। इससे प्रतिभागियों के बीच आपसी समझ, सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलेगा तथा राष्ट्रीय एकता को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने सभी प्रतिभागी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे शिविर से प्राप्त अनुभवों को समाज सेवा के कार्यों में उपयोग करें तथा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सेवा भावना के संदेश को समाज में आगे बढ़ाएं।

विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सभी स्वयंसेवकों को इस शिविर में सफल सहभागिता और उज्ज्वल अनुभवों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।

The post राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वयंसेवक राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए रवाना appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
न्यूज़ नेशन में शैक्षणिक भ्रमण से बढ़ा विद्यार्थियों का प्रैक्टिकल एक्स्पोज़र: प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%bc-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%a3%e0%a4%bf%e0%a4%95/ Mon, 09 Mar 2026 03:49:50 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25688 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कूलगुरू प्रो. राम पाल सैनी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित जनसंचार विभाग के बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नोएडा में देश के प्रतिष्ठित नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ नेशन का शैक्षणिक … Continue reading

The post न्यूज़ नेशन में शैक्षणिक भ्रमण से बढ़ा विद्यार्थियों का प्रैक्टिकल एक्स्पोज़र: प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कूलगुरू प्रो. राम पाल सैनी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित जनसंचार विभाग के बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नोएडा में देश के प्रतिष्ठित नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ नेशन का शैक्षणिक भ्रमण किया। कुलगुरु प्रो डॉ. रामपाल सैनी ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी और ऐसे शैक्षणिक भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए बहुत जरूर बताया ताकि विद्यार्थी फील्ड का एक्सपोजर भी ले सके। विभाग के चेयरपर्सन डॉ. अजमेर सिंह ने भी इस टूर के लिए सभी विद्यार्थियों और टूर आयोजकों को बधाई दी। विभाग के इंचार्ज डॉ.बलराम बिंद ने बताया कि सभी विद्यार्थी टूर के लिए बहुत उत्साहित दिखे
टूर से विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिला । इसके अलावा विद्यार्थियों ने यह भी जाना की टीवी पर प्रसारित होने वाली खबरों को किन-किन प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है व समाचार से संबंधित अनेक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार और विजय लक्ष्मी के नेतृत्व में टूर रवाना हुआ।

The post न्यूज़ नेशन में शैक्षणिक भ्रमण से बढ़ा विद्यार्थियों का प्रैक्टिकल एक्स्पोज़र: प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
रंगों और उमंगों से सजा सी.आर.एस.यू जींद का रंगीला फाग महोत्सव https://crsu.ac.in/%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%89%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%86/ Tue, 03 Mar 2026 05:25:53 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25674 हरियाणा कला परिषद व प्रतिष्ठा कला मंच एवं सांस्कृतिक कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली महोत्सव जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में पहली बार रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में “रंगीला फाग” कार्यक्रम का भव्य आयोजन … Continue reading

The post रंगों और उमंगों से सजा सी.आर.एस.यू जींद का रंगीला फाग महोत्सव appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
हरियाणा कला परिषद व प्रतिष्ठा कला मंच एवं सांस्कृतिक कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली महोत्सव

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में पहली बार रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में “रंगीला फाग” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन हरियाणा कला परिषद तथा प्रतिष्ठा कला मंच एवं सांस्कृतिक कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की समृद्ध लोक परंपराओं को जीवंत करना तथा युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। होली को रंगों, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना को और अधिक उल्लासपूर्ण बनाने के लिए इस विशेष आयोजन में प्रदेश की अनेक विशिष्ट हस्तियां एवं ख्याति प्राप्त कलाकार उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि “विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रमुख मंच होता है। जब छात्र-छात्राएं फाग, रागिनी और लोकगीतों के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति करते हैं, तो उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक जुड़ाव की भावना मजबूत होती है। होली का यह पावन पर्व हमें विविधता में एकता का संदेश देता है और हमें सिखाता है कि समाज में समरसता बनाए रखने के लिए सांस्कृतिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आज की युवा पीढ़ी को केवल आधुनिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव भी आवश्यक है, और रंगीला फाग जैसे कार्यक्रम इस दिशा में अत्यंत सराहनीय प्रयास हैं।”

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के प्रतिनिधि श्री राजन चिल्लाना उपस्थित रहे। उन्होंने अपने विस्तृत संबोधन में कहा कि “होली का पर्व हमें यह सिखाता है कि जीवन में रंग तभी आते हैं जब हम मन से एक-दूसरे को अपनाते हैं। यह त्योहार आपसी भेदभाव, मनमुटाव और नकारात्मकता को समाप्त कर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है।

भाजपा नेता श्री जवाहर सैनी ने कहा कि “रंगों का यह उत्सव समाज में सकारात्मकता और भाईचारे का संदेश देता है। हमें अपनी लोक परंपराओं को गर्व के साथ आगे बढ़ाना चाहिए ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी लोक परंपराओं को सहेजने का कार्य करते हैं और युवाओं को अपनी संस्कृति पर गर्व करने की प्रेरणा देते हैं।

सीएम टू ओएसडी श्री गजेंद्र फोगाट ने कहा कि “हरियाणा की मिट्टी में लोकसंस्कृति रची-बसी है। रंगीला फाग प्रतियोगिता युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने का उत्कृष्ट प्रयास है।”

श्रीमती मीना शर्मा, डायरेक्टर वरदान हॉस्पिटल जींद, ने कहा कि “होली का पर्व हमें खुश रहने, तनाव मुक्त रहने और समाज में प्रेम बांटने की प्रेरणा देता है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करते हैं।”

डॉ. जसवीर सिंह, डीएसडब्ल्यू, ने अपने वक्तव्य में कहा कि “फाग और होली हरियाणा की लोक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को पारंपरिक कला से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।”

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। बॉलीवुड सिंगर श्री सुमित सैनी, हरियाणवी सिंगर श्री सुनील सैनी, श्री विनोद दुलगम (सरपंच एवं हरियाणवी सिंगर), श्री राहुल पुहाल एवं विनय दहिया सहित अन्य कलाकारों ने फाग, रागिनी और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर रंग और उमंग से सराबोर हो गया।

“रंगीला फाग” के दौरान पारंपरिक शैली में रंगों के साथ-साथ ‘कोरड़ा मार होली’ भी खेली जाएगी, जो हरियाणा की लोक परंपरा का विशेष आकर्षण है। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ कोरड़ा प्रतिभागी को विशेष सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं शहरवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। पूरा वातावरण रंगों, संगीत और लोकसंस्कृति के उल्लास से गूंज उठा। आयोजन समिति ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे ताकि हरियाणा की समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।

The post रंगों और उमंगों से सजा सी.आर.एस.यू जींद का रंगीला फाग महोत्सव appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
वैश्विक मंच पर उभरता सीआरएसयू: माननीय राज्यपाल के समक्ष शोध उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण- प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%89%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%b0/ Mon, 02 Mar 2026 04:15:24 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25668 वैश्विक मंच पर उभरता सीआरएसयू: राज्यपाल के समक्ष शोध उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण- प्रो. राम पाल सैनी प्रो. असीम कुमार घोष, माननीय महामहिम राज्यपाल हरियाणा द्वारा चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग बुलेटिन का विमोचन किया गया। इस … Continue reading

The post वैश्विक मंच पर उभरता सीआरएसयू: माननीय राज्यपाल के समक्ष शोध उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण- प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
वैश्विक मंच पर उभरता सीआरएसयू: राज्यपाल के समक्ष शोध उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण- प्रो. राम पाल सैनी

प्रो. असीम कुमार घोष, माननीय महामहिम राज्यपाल हरियाणा द्वारा चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग बुलेटिन का विमोचन किया गया। इस बुलेटिन में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के द्वारा किए गए सभी MoUs एवं जो भी अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग स्थापित किए गए हैं उनका विवरण है।
माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के नेतृत्व में यह विश्वविद्यालय की बहुत बड़ी उपलब्धि है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने राज्यपाल को बुलेटिन भेंट करते हुए विश्वविद्यालय की वैश्विक शोध उपलब्धियों, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों तथा भावी रणनीतिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग बुलेटिन- विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित वैश्विक अकादमिक साझेदारियों, हस्ताक्षरित MoUs, संयुक्त शोध परियोजनाओं तथा शोध उपलब्धियों का समग्र दस्तावेज है। इसके अंतर्गत भारत–जापान उच्च शिक्षा मिशन के तहत जापान की प्रतिष्ठित संस्थाओं—Kyoto University, Osaka Metropolitan University, Kansai University, University of Tokyo, Sophia University तथा Japan External Trade Organization के साथ स्थापित शैक्षणिक एवं शोध सहयोग का विवरण सम्मिलित है। इन साझेदारियों के माध्यम से संयुक्त अनुसंधान, तकनीकी सहयोग, छात्र एवं संकाय विनिमय तथा वैश्विक अकादमिक नेटवर्क विस्तार को गति मिली है।
विश्वविद्यालय ने विश्व के अग्रणी वैज्ञानिकों—Armando J. L. Pombeiro तथा Brij Mohan—के साथ शोध सहयोग स्थापित किया है, जो पुर्तगाल स्थित Instituto Superior Técnico एवं Universidade de Lisboa के Centro de Química Estrutural से संबद्ध है।

इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय का शोध कार्य “Non-architectural assisted MXene and MOF materials for high-performance oil–water separation” प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था Elsevier द्वारा प्रकाशित जर्नल Separation and Purification Technology (Q1, Impact Factor 9.0) में स्वीकृत हुआ है, जो पर्यावरण संरक्षण विशेषकर तेल–जल पृथक्करण संबंधी तकनीकी चुनौतियों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस शोध में RWTH Aachen University, Indian Institute of Technology Indore तथा Panjab University सहित कई अंतरराष्ट्रीय संस्थानों का सहयोग रहा।
विश्वविद्यालय में लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक Central Instrumentation Laboratory (CIL) स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना भी बुलेटिन में उल्लिखित है। यह प्रयोगशाला अंतःविषयी शोध को प्रोत्साहित करने, शोधार्थियों को उन्नत उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उद्योग–अकादमिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने में सहायक होगी।
वैश्विक सहयोग को संस्थागत स्वरूप प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय में ‘अंतरराष्ट्रीय संबंध निदेशालय’ एवं ‘अंतरराष्ट्रीय संबंध प्रकोष्ठ’ का गठन किया गया है। निदेशालय में प्रो. विशाल वर्मा (निदेशक), डॉ. विजय कुमार (उप-निदेशक) एवं डॉ. नरेश कुमार (सहायक निदेशक) को दायित्व सौंपे गए हैं, जबकि प्रकोष्ठ में डॉ. राकेश सिंहमार, डॉ. निशा देऊपा, डॉ. अलका सेठ, डॉ. अरुण कुमार एवं डॉ. जयपाल मान को सदस्य नामित किया गया है।

साथ ही विश्वविद्यालय ने डॉ. वीरेंद्र एवं डॉ. संदीप कुमार को अंतरराष्ट्रीय विजिटिंग रिसर्चर के रूप में नामित कर संयुक्त शोध एवं वैश्विक अकादमिक सहभागिता को नई दिशा दी है।
कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि यह बुलेटिन विश्वविद्यालय की शोध संस्कृति, नवाचार एवं वैश्विक पहचान को सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज है और विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग, विशेषकर QS World University Rankings में स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सहयोग उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।

The post वैश्विक मंच पर उभरता सीआरएसयू: माननीय राज्यपाल के समक्ष शोध उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण- प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
वैज्ञानिक सोच से ही राष्ट्र निर्माण संभव- प्रो. अनुरिका शर्मा https://crsu.ac.in/%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9e%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%9a-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f/ Mon, 02 Mar 2026 04:13:02 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25664 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों … Continue reading

The post वैज्ञानिक सोच से ही राष्ट्र निर्माण संभव- प्रो. अनुरिका शर्मा appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना, अनुसंधान के प्रति रुचि उत्पन्न करना तथा विज्ञान की सामाजिक उपयोगिता को रेखांकित करना था।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र की प्रख्यात शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक प्रो. अनुरिका शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल, विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद मलिक, डॉ. निशा देओपा, डॉ. सुनील रोहिल्ला सहित अन्य संकाय सदस्य, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

मुख्य वक्ता प्रो. अनुरिका शर्मा ने अपने विस्तृत एवं प्रेरणादायक व्याख्यान में बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन महान भारतीय वैज्ञानिक C. V. Raman ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान को याद करने और नई पीढ़ी को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का अवसर प्रदान करता है।

प्रो. शर्मा ने अपने व्याख्यान में विज्ञान के ऐतिहासिक विकास, आधुनिक शोध प्रवृत्तियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान, चिकित्सा अनुसंधान, डिजिटल तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और जैव प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन, निर्णय क्षमता और समस्या समाधान की प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि जिज्ञासा ही विज्ञान की जननी है। यदि विद्यार्थी प्रश्न पूछने की आदत विकसित करें और तथ्यों के आधार पर सोचें, तो वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने शोध में नैतिकता, धैर्य और निरंतरता के महत्व को भी रेखांकित किया तथा युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए मुख्य वक्ता एवं सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने अपने संबोधन में विज्ञान और शोध की वर्तमान समय में बढ़ती आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी विकास पर निर्भर करती है। भारत आज वैश्विक स्तर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है, जिसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुसंधान, नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया।

विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद मलिक ने मुख्य वक्ता, अतिथियों एवं उपस्थित सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं शोध कौशल को विकसित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन विश्वविद्यालय में शोध संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान, शोध एवं करियर से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। मुख्य वक्ता ने सभी जिज्ञासाओं का विस्तार पूर्वक समाधान किया।

इस प्रकार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का यह आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में वैज्ञानिक चेतना, नवाचार और अनुसंधान की भावना को प्रोत्साहित करने वाला एक महत्वपूर्ण एवं सफल प्रयास सिद्ध हुआ।

The post वैज्ञानिक सोच से ही राष्ट्र निर्माण संभव- प्रो. अनुरिका शर्मा appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
सीआरएसयू के हिन्दी विभाग में शैक्षणिक ऑडिट, गुणवत्ता और तकनीकी एकीकरण पर विशेष बल https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97/ Mon, 02 Mar 2026 04:10:51 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25661 जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में शैक्षणिक उत्कृष्टता, पाठ्यचर्या की प्रभावशीलता तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से शैक्षणिक ऑडिट का सफल आयोजन किया गया। यह ऑडिट विश्वविद्यालय के कुलगुरु राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में … Continue reading

The post सीआरएसयू के हिन्दी विभाग में शैक्षणिक ऑडिट, गुणवत्ता और तकनीकी एकीकरण पर विशेष बल appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में शैक्षणिक उत्कृष्टता, पाठ्यचर्या की प्रभावशीलता तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से शैक्षणिक ऑडिट का सफल आयोजन किया गया। यह ऑडिट विश्वविद्यालय के कुलगुरु राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

ऑडिट के दौरान विभाग की पाठ्यचर्या, शोध गतिविधियों, नवाचार, विद्यार्थी सहभागिता तथा स्थानीय लोक-सांस्कृतिक संसाधनों के उपयोग का समग्र मूल्यांकन किया गया। विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित प्रो. कामराज सिन्धु एवं पूनम मोर ने विभाग की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि हिन्दी विभाग में अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि विभाग के अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े हैं, जिसके कारण उनमें लोकजीवन, लोकभाषा और संवेदनात्मक साहित्य को समझने की अद्वितीय क्षमता विकसित हुई है। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि हिन्दी भाषा और साहित्य को डिजिटल तकनीक, ई-सामग्री, वेब पत्रकारिता, मोबाइल पत्रकारिता तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित भाषा उपकरणों से जोड़कर विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाए।

ऑडिट में यह भी रेखांकित किया गया कि हिन्दी विभाग लोक साहित्य, क्षेत्रीय सांस्कृतिक परंपराओं और आधुनिक साहित्यिक विमर्शों को समाहित करते हुए भाषा की सामाजिक भूमिका को सुदृढ़ कर सकता है। डिजिटल अभिलेखीकरण, लोक साहित्य के ऑडियो-विजुअल दस्तावेजीकरण तथा ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभाग शोध एवं शिक्षण की नई दिशाएँ विकसित कर सकता है।

विभागाध्यक्ष सुनील फौगाट ने विशेषज्ञों के सुझावों का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि आने वाले समय में विभाग तकनीकी नवाचार, अंतःविषयी शोध तथा कौशल-आधारित पाठ्यक्रमों के माध्यम से हिन्दी अध्ययन को अधिक समृद्ध एवं प्रासंगिक बनाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग में डिजिटल कंटेंट निर्माण, लोक साहित्य के संरक्षण और विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर यह निष्कर्ष सामने आया कि हिन्दी भाषा केवल साहित्यिक अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदना, सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान परंपरा का सशक्त वाहक है। आधुनिक तकनीक के साथ इसके समन्वय से न केवल शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में भी सहायता मिलेगी। शैक्षणिक ऑडिट को विभाग के सतत विकास, गुणवत्ता आश्वासन तथा नवाचार-उन्मुख शैक्षणिक वातावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया

The post सीआरएसयू के हिन्दी विभाग में शैक्षणिक ऑडिट, गुणवत्ता और तकनीकी एकीकरण पर विशेष बल appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
खेल जीवन का अभिन्न अंग – प्रो. डॉ. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%aa%e0%a5%8d/ Mon, 02 Mar 2026 04:09:52 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25658 जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के खेल परिसर में इंटर कॉलेज महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ माननीय कुलगुरु प्रो. डॉ. रामपाल सैनी द्वारा किया गया। कुलगुरु के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता का संचालन विश्वविद्यालय खेल … Continue reading

The post खेल जीवन का अभिन्न अंग – प्रो. डॉ. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के खेल परिसर में इंटर कॉलेज महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ माननीय कुलगुरु प्रो. डॉ. रामपाल सैनी द्वारा किया गया। कुलगुरु के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता का संचालन विश्वविद्यालय खेल परिषद द्वारा 27 से 28 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उद्घाटन मुकाबला गवर्नमेंट कॉलेज, जींद और हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद के मध्य खेला गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुलगुरु प्रो. डॉ. रामपाल सैनी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में कुलगुरु प्रो. डॉ. राम पाल सैनी ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेलों के माध्यम से खिलाड़ी न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनता है, बल्कि उसके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं के लिए आजीविका के अनेक अवसर उपलब्ध हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक नकद पुरस्कार एवं सम्मान जनक रोजगार प्राप्त होते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को खेलों से संबंधित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कुलगुरु ने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया तथा कहा कि खेल व्यक्ति में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर खेल परिषद के प्रतिनिधि डॉ. नरेश देशवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय खेलों के क्षेत्र में अपना विशिष्ट और सम्मानजनक स्थान रखता है। विश्वविद्यालय की महिला एवं पुरुष हैंडबॉल टीमों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय के मेजर ध्यानचंद खेल परिसर में वर्ष 2014 से अब तक 18 बार अंतर विश्वविद्यालय एवं अखिल भारतीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा चुका है।

उन्होंने यह भी बताया कि अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तर अथवा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की ओर से नगद पारितोषिक प्रदान किया जाता है, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और मनोबल बढ़ता है।

प्रतियोगिता के मुकाबलों में हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद ने गवर्नमेंट कॉलेज, जींद को 20-10 के अंतर से पराजित किया। दूसरे मैच में एसडी कॉलेज, नरवाना ने यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) को 25-20 के अंतर से हराया। तृतीय स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में यूटीडी की टीम ने गवर्नमेंट कॉलेज, जींद को 15-10 के अंतर से पराजित किया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 28 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद और एसडी कॉलेज, नरवाना के मध्य खेला जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे विश्वविद्यालय टीम के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर कुलगुरु कार्यालय के ओएसडी डॉ. विजय, डॉ. जगपाल मान, डॉ. कृष्ण, डॉ. अरुण, डॉ. संगीता रानी (कन्वीनर, चयन समिति), मनीषा, डॉ. मीना तथा हैंडबॉल कोच गीता, सीमा और अनुमित सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं भविष्य में भी खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगी।

The post खेल जीवन का अभिन्न अंग – प्रो. डॉ. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
19 देशों के 3000 से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता के साथ सीआरएसयू में अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक सम्मेलन भव्य रूप से सम्पन्न https://crsu.ac.in/19-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-3000-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be/ Mon, 02 Mar 2026 04:08:35 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25655 जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के पावन शैक्षणिक प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना सेल द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक सम्मेलन अत्यंत भव्य, प्रेरणादायक और ऐतिहासिक सिद्ध हुआ। कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मेलन ने विश्वविद्यालय … Continue reading

The post 19 देशों के 3000 से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता के साथ सीआरएसयू में अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक सम्मेलन भव्य रूप से सम्पन्न appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के पावन शैक्षणिक प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना सेल द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक सम्मेलन अत्यंत भव्य, प्रेरणादायक और ऐतिहासिक सिद्ध हुआ। कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मेलन ने विश्वविद्यालय की वैश्विक शैक्षणिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया। सम्मेलन में 19 देशों से 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जबकि 650 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत एवं प्रकाशित किए गए। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में देखी जा रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। दीप की पवित्र ज्योति ने ज्ञान, सत्य और नवाचार के प्रकाश का संदेश दिया। देश-विदेश से आए शिक्षाविदों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों की उपस्थिति ने आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि यदि युवा वर्ग नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहे तो देश का भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा युवाओं के सपनों को नष्ट कर देता है और शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक जागरूक, जिम्मेदार और संस्कारित नागरिक बनना है। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना को ‘Not Me, But You’ की विचारधारा से जुड़ा सामाजिक आंदोलन बताते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाएं। उन्होंने इस सम्मेलन को विचारों का महाकुंभ बताते हुए कहा कि जब विभिन्न देशों के विद्वान एक मंच पर आते हैं तो ज्ञान की सीमाएं विस्तृत होती हैं और नए दृष्टिकोण विकसित होते हैं।

मुख्य वक्ता के रूप में नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) से पंकज सिंह ने खेलों में निष्पक्षता, पारदर्शिता और अनुशासन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डोपिंग खेल भावना के विरुद्ध है तथा खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और सच्ची जीत ईमानदारी, कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से ही प्राप्त होती है। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए डोपिंग मुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षाविदों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने शोध, नवाचार और नैतिक मूल्यों की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के इस युग में विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अंतर्गत आठ तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विषयों पर प्रस्तुत शोध-पत्रों पर गहन चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने शोध की गुणवत्ता, नवीनतम और व्यावहारिक उपयोगिता पर अपने सुझाव दिए। इन सत्रों ने शोधार्थियों को अपने विचार प्रस्तुत करने और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का सशक्त मंच प्रदान किया।

सम्मेलन के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, हरियाणवी लोकनृत्य, समूह गान और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण भी आवश्यक है।

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. नवीन लाडवाल ने अपने संबोधन में NSS की गतिविधियों, विशेष शिविरों, ग्रामीण विकास अभियानों, स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों और नशा मुक्ति अभियानों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि NSS का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है और स्वयंसेवकों को समाज की वास्तविक समस्याओं को समझते हुए समाधान का हिस्सा बनना चाहिए।

राष्ट्रीय सेवा योजना, हरियाणा के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि NSS युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज सेवा और नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया तथा “मैं नहीं, बल्कि आप” के मूल मंत्र को आत्मसात करने का संदेश दिया।

अंत में समापन समारोह राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ जगपाल मान, डॉ राकेश सिहमार, डॉ देवेंदर यादव और डॉ कविता की देखरेख में राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ सम्मेलन का औपचारिक समापन हुआ। यह अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक सम्मेलन ज्ञान, शोध, संस्कृति और सामाजिक चेतना का अद्भुत संगम बनकर उभरा तथा भविष्य में युवाओं को नशा मुक्ति, जागरूकता और समाज सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

The post 19 देशों के 3000 से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता के साथ सीआरएसयू में अंतरराष्ट्रीय बहुविषयक सम्मेलन भव्य रूप से सम्पन्न appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में इंटर कॉलेज महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन l https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-71/ Mon, 02 Mar 2026 04:06:35 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25652 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में इंटर कॉलेज महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन l चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में इंटर कॉलेज महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 27 से … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में इंटर कॉलेज महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन l appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में इंटर कॉलेज महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन l

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में इंटर कॉलेज महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 28 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय खेल परिषद द्वारा किया जा रहा हैl हिंदू कन्या महाविद्यालय एसडी कॉलेज नरवाना के मध्य है फाइनल मैच खेला गया जिसमें एस डी कॉलेज नरवाना ने हिंदू कन्या महाविद्यालय को 20 /18 के अंतर से हराया l

विजेता खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. सत्यवान मलिक ने मेडल पहनlकर के सम्मानित किया और खेल को खेल की भावना से खेलने, खेल और आजीविका के अवसर के साथ जोड़कर देखने के संबंध में खिलाड़ियों को प्रेरित किया l

इस अवर पर डॉ. नरेश देशवाल, खेल निदेशक ने बताया कि विश्वविद्यालय खेल परिषद खिलाड़ियों के लिए विभिन्न सत्रों पर अवसर प्रदान करती है कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, राष्ट्रीय प्रतियोगिता, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में अपने प्रतिभागिता कर सकें l विगत समय में खेल के क्षेत्र में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद ने नए आयाम स्थापित किए हैंl

इस अवसर पर डॉक्टर संगीता , मेजर सुरेंद्र, डॉक्टर अतुल सहारण, डॉक्टर मीणा , श्री रणधीर खटकड़, हैंडबॉल कोच सीमा, हैंडबॉल कोच अनुमित, हैंडबॉल कोच गीत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे l प्रतियोगिता के बाद विश्वविद्यालय हैंडबॉल महिला टीम का चयन किया गया l जिसमें 24 खिलाड़ी दल ट्रेनिंग कैंप के लिए रखे गए 20 से 24 मार्च 2026 में यह तीन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश शिमला में भाग लेंगे l

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में इंटर कॉलेज महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन l appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में योग विज्ञान विभाग में वैकल्पिक चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन करवाया गया। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-70/ Mon, 02 Mar 2026 04:04:10 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25649 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में योग विज्ञान विभाग में वैकल्पिक चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन करवाया गया। विभाग प्रभारी डॉ. वीरेंद्र कुमार जी ने कार्यशाला के लिए आमंत्रित किए गए … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में योग विज्ञान विभाग में वैकल्पिक चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन करवाया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में योग विज्ञान विभाग में वैकल्पिक चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन करवाया गया।

विभाग प्रभारी डॉ. वीरेंद्र कुमार जी ने कार्यशाला के लिए आमंत्रित किए गए लेफ्टिनेंट कर्नल रघुवीर सिंह (सेवानिवृत्त) से परिचित करवाया। उनकी एक्यूप्रेशर, सुजोक, प्राकृतिक चिकित्सा और अन्य वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों में विशेषज्ञता हैं। उन्होंने बीटेक (सिविल),एम. टेक एलएलबी., बीए. (मनोविज्ञान, राजनीतिक विज्ञान) एमए. समाजशास्त्र, एक्यूप्रेशर, सुजोक, प्राकृतिक चिकित्सा, योग में विशेषज्ञ, होम्योपैथी, वाणिज्य और कई
अन्य विषयों का अच्छा ज्ञान प्राप्त है।

लेफ्टिनेंट कर्नल रघुवीर सिंह जी ने बताया कि मनुष्य बहुत बड़ी ऊर्जा का केंद्र है वह जो चाहे दृढ़ निश्चय करके कर सकता है। पूरी प्रकृति व परमात्मा की कृपा से वैसे स्थितियां बनने लगती हैं। अपने आप एवं परमात्मा की शक्ति का आकलन करना ही ध्यान है सत्य और परमात्मा में पूर्ण विश्वास होना चाहिए ध्यान के समय उस शक्ति से स्वत: आदेश प्राप्त होते हैं। मनुष्य ऊर्जा का केंद्र है जिसमें सभी के अपने-अपने लक्ष्य हैं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम अपने लक्ष्य में स्पष्टता होनी चाहिए उसकी योजना लिखित रूप में तैयार करनी चाहिए उसका निरंतर अभ्यास दृढ़ संकल्पी होकर करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों ही आवश्यक है। जिसमें शारीरिक स्वच्छता के लिए एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा कार्य करती है। उन्होंने कहा कि बीमारी हमारे शरीर में पड़े हुए फालतू तत्वों से होती है जो हमने स्वयं डाले हुए होते हैं यह शरीर का एक बोझ है जिसे दूर करने पर वह स्वस्थ हो जाता है। एक्यूप्रेशर से पहले प्राकृतिक चिकित्सा अनिवार्य है। प्राकृतिक चिकित्सा में मुख्य रूप से शामिल है कभी भी भूख के बिना न खाए, शुद्ध विचार रखें तथा प्रकृति के अनुकूल रहना चाहिए।

एक्यूप्रेशर चिकित्सा के बारे में वह बताते हैं कि जीवनी शक्ति एक ही है इसके द्वारा जीवनी शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। इससे छोटे से छोटे और बड़े से बड़े रोग को दूर किया जा सकता है। उन्होंने एक्यूप्रेशर के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु सायटिका, कमर दर्द, थायराइड, शुगर, बीपी, माइग्रेन, डिप्रेशन, हृदय रोग आदि के लिए विद्यार्थियों को बताया।

इस अवसर पर विभाग प्राध्यापक और क्लर्क उपस्थित रहे।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में योग विज्ञान विभाग में वैकल्पिक चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन करवाया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
सीआरएसयू के इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के पांच विद्यार्थियों का एचपीएससी में सहायक प्रोफेसर के पद पर चयन https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95/ Wed, 25 Feb 2026 07:31:22 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25610 जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व विभाग के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का … Continue reading

The post सीआरएसयू के इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के पांच विद्यार्थियों का एचपीएससी में सहायक प्रोफेसर के पद पर चयन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व विभाग के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विभाग के 05 विद्यार्थियों का चयन सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) , उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में 1) सुधीर 2) मनु 3) शशि 4) वीरेन्द्र तथा 5) मनोज शामिल हैंI यह उपलब्धि न केवल इतिहास विभाग बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण है।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने चयनित विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कुलगुरु ने अपने संबोधन में कहा कि “विद्यार्थियों की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि निरंतर परिश्रम, स्पष्ट लक्ष्य और सकारात्मक सोच से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। विश्वविद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर रहे हैं और समाज को शिक्षित व जागरूक बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।”

चयनित विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा विश्वविद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्राप्त मार्गदर्शन, पुस्तकालय की समृद्ध सुविधाएं, नियमित कक्षाएं तथा शिक्षकों का व्यक्तिगत सहयोग उनकी सफलता में अत्यंत सहायक रहा। उन्होंने यह भी कहा कि वे भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में निष्ठा, समर्पण और गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए विश्वविद्यालय का नाम और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

चयनित विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए जूनियर विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समसामयिक विषयों की तैयारी और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है।

इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजमेर सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासित वातावरण का परिणाम है। हमारे विद्यार्थी सदैव मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं। हम आगे भी विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं और उच्च पदों के लिए मार्गदर्शन देते रहेंगे, ताकि विभाग और विश्वविद्यालय का नाम निरंतर रोशन होता रहे।”

उन्होंने कहा कि विभाग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नियमित सेमिनार, कार्यशालाओं तथा अकादमिक मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

इस अवसर पर कुलगुरु के ओएसडी डॉ. विजय कुमार, डॉ. जगपाल मान, डॉ. जसमेर लोहान, डॉ जगपाल दहिया, डॉ. संदीप नैन सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं शोधार्थी उपस्थित रहे। सभी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना की।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धियां संस्थान की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती रहेंगी।

The post सीआरएसयू के इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के पांच विद्यार्थियों का एचपीएससी में सहायक प्रोफेसर के पद पर चयन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
होटल प्रबंधन विभाग में आवास संचालन विषय पर प्रैक्टिकल कक्षा आयोजित https://crsu.ac.in/%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%b5/ Wed, 25 Feb 2026 07:27:44 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25603 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के होटल प्रबंधन विभाग द्वारा कुलपति प्रो. राम पाल सैनी की अगुवाई में आवास संचालन विषय पर प्रैक्टिकल कक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को हाउसकीपिंग विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया … Continue reading

The post होटल प्रबंधन विभाग में आवास संचालन विषय पर प्रैक्टिकल कक्षा आयोजित appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के होटल प्रबंधन विभाग द्वारा कुलपति प्रो. राम पाल सैनी की अगुवाई में आवास संचालन विषय पर प्रैक्टिकल कक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को हाउसकीपिंग विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रैक्टिकल सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने होटल इंडस्ट्री के मानकों के अनुरूप बेड मेकिंग (Bed Making) की तकनीक सीखी। उन्हें यह भी सिखाया गया कि किस प्रकार स्वच्छता, सटीकता और प्रस्तुति का ध्यान रखते हुए कमरे को आकर्षक बनाया जाता है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की टॉवल आर्ट बनाकर अपनी रचनात्मक क्षमता और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।

इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें वास्तविक कार्य-परिस्थितियों का अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में होटल उद्योग की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।

विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजमेर सिंह ने बताया कि किताबी ज्ञान के साथ बच्चों को प्रैक्टिकल एक्स्पोज़र देना बहुत जरूरी है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल एक्सपोज़र देना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं को समझ सकें और अपने कौशल को निखार सकें।

वहीं विभाग के इंचार्ज डॉ.अरुण ने कहा कि विद्यार्थी प्रैक्टिकल कक्षाओं के माध्यम से प्रतिदिन नई-नई तकनीकों और कार्यप्रणालियों को सीख रहे हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

ये प्रैक्टिकल कक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर पंकज के नेतृत्व में संपन्न हुई। पंकज ने बताया विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक ज्ञान बहुत जरूरी है जो उन्हें भविष्य में नए रोजगार प्राप्त करने में मदद करेगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ तथा उन्होंने होटल प्रबंधन के क्षेत्र में अपने करियर को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया।

The post होटल प्रबंधन विभाग में आवास संचालन विषय पर प्रैक्टिकल कक्षा आयोजित appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
जनसंचार विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए “फील्ड रिपोर्टिंग” विषय पर एक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित https://crsu.ac.in/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6/ Wed, 25 Feb 2026 07:26:37 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25600 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने सीखे फील्ड रिपोर्टिंग के गुर विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए “फील्ड रिपोर्टिंग” विषय पर एक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम … Continue reading

The post जनसंचार विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए “फील्ड रिपोर्टिंग” विषय पर एक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने सीखे फील्ड रिपोर्टिंग के गुर

विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए “फील्ड रिपोर्टिंग” विषय पर एक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. बलराम एवं सहायक प्राध्यापक दीपक अरोड़ा ने किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को रिपोर्टिंग के व्यावहारिक पक्षों से अवगत कराया गया तथा समाचार संकलन की बारीकियों को विस्तार से समझाया गया।

जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजमेर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि फील्ड रिपोर्टिंग केवल घटनाओं का विवरण प्रस्तुत करना नहीं है, बल्कि तथ्यों की पुष्टि, निष्पक्षता, संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता का समन्वय है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को यह सिखाया गया कि किसी भी घटनास्थल पर पहुंचकर किस प्रकार जानकारी एकत्रित की जाए, विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि की जाए तथा प्रभावी ढंग से समाचार लेखन किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे मीडिया उद्योग की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं। भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

विभाग प्रभारी डॉ. बलराम ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सहायक प्राध्यापक दीपक अरोड़ा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को इंटरव्यू तकनीक, कैमरा एंगल, पी-टू-सी (पीस टू कैमरा), लाइव रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट लेखन तथा पत्रकारिता के नैतिक मानदंडों पर विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों को समूहों में विभाजित कर विभिन्न विषयों पर फील्ड विजिट कराई गई, जहाँ उन्होंने रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत की।

इस अवसर पर जनसंचार विभाग के सहायक प्राध्यापक पूनम खटकड़, डॉ. प्रदीप कुमार सहित विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

The post जनसंचार विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए “फील्ड रिपोर्टिंग” विषय पर एक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-69/ Tue, 24 Feb 2026 03:49:51 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25583 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह मुख्य वक्ता … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने स्वयंसेवकों को “नशा उन्मूलन एवं साइबर अपराध” विषय पर विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रदान किया।

अपने संबोधन में एसपी श्री कुलदीप सिंह ने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप है, जो युवाओं की ऊर्जा, स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थ युवाओं तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिनसे सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान चलाकर समाज को जागरूक करें और एक स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

साइबर अपराध के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, बैंकिंग धोखाधड़ी और साइबर बुलिंग जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सावधान करते हुए कहा कि वे किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें तथा मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने तथा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह भी दी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी भी कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति के साथ मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि NSS शिविर का उद्देश्य केवल सेवा कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित इस जागरूकता व्याख्यान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ राजेश बंसल भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशा एवं साइबर अपराध जैसे विषयों की गहन जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे समाज में जागरूकता फैलाने में अग्रणी भूमिका निभाएं।

व्याख्यान के दौरान एसपी श्री कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों को उनके महत्वपूर्ण एवं व्यवहारिक जानकारियां साझा कीं। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि साइबर अपराध और नशे की समस्या को कैसे जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन दोनों समस्याओं से निपटने के लिए सबसे पहले जागरूकता, सतर्कता और सामूहिक सहयोग आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक अनेक प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, नशे की रोकथाम तथा पुलिस की कार्यप्रणाली से संबंधित जिज्ञासाएं प्रस्तुत कीं। एसपी महोदय ने सभी प्रश्नों का सरल एवं स्पष्ट उत्तर देते हुए कहा कि युवाओं की भूमिका इस अभियान में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि युवा स्वयं नशे से दूर रहें, डिजिटल प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारी से उपयोग करें और समाज में जागरूकता फैलाएं, तो निश्चित रूप से साइबर अपराध और नशे जैसी बुराइयों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 स्वयंसेवक (100 छात्र एवं 100 छात्राएं), विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी तथा विश्वविद्यालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे। अंत में NSS इकाई की ओर से मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

यह कार्यक्रम स्वयंसेवकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ तथा समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ किया।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय राज्य स्तरीय (स्टेट यूनिवर्सिटी लेवल) विशेष शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-68/ Tue, 24 Feb 2026 03:43:17 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25580 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय राज्य स्तरीय (स्टेट यूनिवर्सिटी लेवल) विशेष शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। आज शिविर के दौरान विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय राज्य स्तरीय (स्टेट यूनिवर्सिटी लेवल) विशेष शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय राज्य स्तरीय (स्टेट यूनिवर्सिटी लेवल) विशेष शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है।

आज शिविर के दौरान विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया।

कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, राष्ट्रभक्ति और सामुदायिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर कुलगुरु के साथ उनके ओएसडी, डॉ. विजय कुमार जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिलता है।

शिविर में विभिन्न महाविद्यालयों से आए लगभग 200 स्वयंसेवक (100 छात्र एवं 100 छात्राएं) भाग ले रहे हैं। शिविर के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, जागरूकता रैली, स्वास्थ्य एवं योग सत्र, सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, टीमवर्क और नेतृत्व कौशल का विकास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों ने कुलगुरु महोदय का स्वागत किया तथा शिविर की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्वयंसेवकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

अंत में कुलगुरु महोदय ने शिविर के सफल आयोजन के लिए एनएसएस समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों की प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ समाज सेवा के कार्यों में अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।

यह सात दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस विशेष शिविर विश्वविद्यालय में युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय राज्य स्तरीय (स्टेट यूनिवर्सिटी लेवल) विशेष शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
शहीद कैप्टन पवन के शौर्य एवं बलिदान को सलाम: डॉ राजेश बंसल https://crsu.ac.in/%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%8f/ Mon, 23 Feb 2026 04:09:49 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25561 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में शहीद कैप्टन पवन की पुण्यतिथि के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और मौन रखकर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। इस … Continue reading

The post शहीद कैप्टन पवन के शौर्य एवं बलिदान को सलाम: डॉ राजेश बंसल appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में शहीद कैप्टन पवन की पुण्यतिथि के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और मौन रखकर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि, “शहीद कैप्टन पवन खटकड़ का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है। उन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देकर यह सिद्ध किया कि देशभक्ति केवल शब्दों तक सीमित नहीं होती, बल्कि उसे कर्म और त्याग से सिद्ध किया जाता है। उनका अदम्य साहस, अनुशासन, कर्तव्यपरायणता और मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा हर युवा के लिए मार्गदर्शक है।

उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में युवाओं के सामने अनेक चुनौतियां हैं, परंतु यदि वे शहीदों के जीवन मूल्यों को अपनाएँ—जैसे ईमानदारी, समर्पण, परिश्रम और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना—तो वे न केवल अपने परिवार और समाज, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ा सकते हैं। विश्वविद्यालय परिवार का दायित्व है कि वह विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक मूल्यों की भावना को सुदृढ़ करे। यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

कुलगुरु के ओएसडी डॉ. विजय कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, “शहीदों के बलिदान का पूरा राष्ट्र ऋणी है। कैप्टन पवन खटकड़ ने जिस वीरता, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि जब राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान की बात आती है, तो व्यक्तिगत सुख-सुविधाएँ छोड़ कर अपना सर्वस्व न्योछावर कर देना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय केवल शैक्षणिक ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की भी प्रयोगशाला है। हमें विद्यार्थियों में ऐसा दृष्टिकोण विकसित करना चाहिए, जिससे वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज और राष्ट्र हित में कर सकें। कैप्टन पवन खटकड़ का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है। विश्वविद्यालय परिवार सदैव उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।”

इस अवसर पर कुलगुरु के निजी सचिव श्री सुरेश कुमार, कुलसचिव के पर्सनल असिस्टेंट श्री अमित कुमार,डॉ. अतुल सहारण, श्री राम मोहन, श्री समरजीत कुमार, नवीन मलिक तथा सिक्योरिटी ऑफिसर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post शहीद कैप्टन पवन के शौर्य एवं बलिदान को सलाम: डॉ राजेश बंसल appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
सीआरएसयू, जींद के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आर्ट थेरेपी विषय पर कार्यशाला का आयोजन https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%8d/ Mon, 23 Feb 2026 04:08:19 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25558 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन में मनोविज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन एवं भावनात्मक सशक्तिकरण के उद्देश्य से आर्ट थेरेपी विषय पर एक विशेष कार्यशाला … Continue reading

The post सीआरएसयू, जींद के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आर्ट थेरेपी विषय पर कार्यशाला का आयोजन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन में मनोविज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन एवं भावनात्मक सशक्तिकरण के उद्देश्य से आर्ट थेरेपी विषय पर एक विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रख्यात शिक्षाविद् एवं मनोविज्ञान विशेषज्ञ प्रो. ऋषिपाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रो. ऋषिपाल पूर्व में मनोविज्ञान, प्रबंधन एवं शिक्षाशास्त्र के प्रोफेसर रह चुके हैं तथा वे डीन, मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन एवं चीफ वार्डन के पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे श्री विश्वकर्मा स्किल विश्वविद्यालय, हरियाणा से संबद्ध रहे हैं। उनके व्याख्यान ने विद्यार्थियों को आर्ट थेरेपी के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पक्षों से गहराई से परिचित कराया।

कार्यक्रम का आयोजन विभाग की प्रभारी डॉ. अल्का सेठ के कुशल नेतृत्व एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अजमेर सिंह के सान्निध्य में किया गया। विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ अत्यंत आवश्यक हैं।

अपने संबोधन में प्रो. ऋषिपाल ने बताया कि आर्ट थेरेपी एक प्रभावी एवं वैज्ञानिक मनोवैज्ञानिक तकनीक है, जिसके माध्यम से व्यक्ति चित्रकला, रंगों एवं प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति द्वारा अपनी आंतरिक भावनाओं, तनाव एवं चिंताओं को सहज रूप से व्यक्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह विधि आत्म-जागरूकता, भावनात्मक संतुलन तथा सकारात्मक सोच को विकसित करने में सहायक सिद्ध होती है।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने मुक्त चित्रांकन एवं भावनात्मक रंग-अभिव्यक्ति जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। संवादात्मक एवं सहभागिता पूर्ण वातावरण में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा विशेषज्ञ से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

मनोविज्ञान विभाग भविष्य में भी विद्यार्थियों के शैक्षणिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास हेतु इस प्रकार के नवाचार आधारित कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

The post सीआरएसयू, जींद के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आर्ट थेरेपी विषय पर कार्यशाला का आयोजन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की फोर्थ यूनिट द्वारा गांव निर्जन में एक दिवसीय विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-67/ Mon, 23 Feb 2026 04:07:12 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25555 इस एक दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना था। शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया, सार्वजनिक स्थलों की सफाई की, प्लास्टिक मुक्त अभियान … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की फोर्थ यूनिट द्वारा गांव निर्जन में एक दिवसीय विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
इस एक दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना था। शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया, सार्वजनिक स्थलों की सफाई की, प्लास्टिक मुक्त अभियान का संदेश दिया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु पौधारोपण भी किया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषयक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामवासियों को स्वच्छ जीवनशैली अपनाने, नशा मुक्ति का संकल्प लेने तथा सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया गया।

माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने अपने संदेश में कहा कि एनएसएस युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, सहानुभूति, सहयोग तथा राष्ट्र सेवा की भावना को विकसित करती है। उन्होंने इस प्रकार के सामाजिक अभियानों को विश्वविद्यालय की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य समाज के साथ जुड़ाव और उसकी उन्नति में योगदान देना है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया तथा विश्वास व्यक्त किया कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थी समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनेंगे।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. नवीन लड़वाल के निर्देशन में किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस केवल एक योजना नहीं, बल्कि युवाओं को समाज से जोड़ने का एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है। ऐसे शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, सामूहिक कार्यशैली और सेवा भाव को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने से विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की समस्याओं को निकट से समझने और उनके समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास करने का अवसर प्राप्त होता है, जिससे उनमें संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

शिविर के आयोजन में प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. राकेश सिमार की विशेष भूमिका रही। उन्होंने पूरे उत्साह, समर्पण और कुशल संगठन क्षमता के साथ कार्यक्रम का सफल संचालन किया। उन्होंने बताया कि गांव निर्जन में आयोजित इस शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों के साथ संवाद स्थापित कर स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। उन्होंने स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा, सकारात्मक सोच और समर्पण समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की अपार क्षमता रखते हैं।

शिविर के समापन अवसर पर ग्राम वासियों ने एनएसएस टीम का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे जागरूकता एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। यह एक दिवसीय शिविर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद अनुभव सिद्ध हुआ तथा समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की फोर्थ यूनिट द्वारा गांव निर्जन में एक दिवसीय विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
विषय: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के होटल और पर्यटन प्रबंधन विभाग में प्रशिक्षण शिविर (प्रैक्टिकल) का आयोजन https://crsu.ac.in/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b7%e0%a4%af-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6/ Fri, 20 Feb 2026 07:07:40 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25542 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन में होटल और पर्यटन प्रबंधन विभाग द्वारा प्रशिक्षण शिविर (प्रैक्टिकल) का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के विद्यार्थियों ने अपनी … Continue reading

The post विषय: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के होटल और पर्यटन प्रबंधन विभाग में प्रशिक्षण शिविर (प्रैक्टिकल) का आयोजन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन में होटल और पर्यटन प्रबंधन विभाग द्वारा प्रशिक्षण शिविर (प्रैक्टिकल) का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता एवं प्रस्तुति कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए।

प्रैक्टिकल के दौरान छात्रों ने भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यंजनों की विविध श्रृंखला प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने खाना बनाने की आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करते हुए स्वाद, गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा। कई व्यंजनों में नए-नए प्रयोग किए गए, जिससे छात्रों की नवाचार क्षमता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

विशेष आकर्षण के रूप में सलाद की अनेक आकर्षक वैरायटी प्रस्तुत की गईं। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी सब्जियों एवं सामग्री का उपयोग करते हुए सलाद को अत्यंत सुंदर और कलात्मक ढंग से सजाया। प्लेटिंग एवं गार्निशिंग इतनी उत्कृष्ट थी कि प्रत्येक डिश पेशेवर होटल स्तर की प्रतीत हो रही थी।

विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों को दिया, जिन्होंने उन्हें न केवल आधुनिक कुकिंग तकनीकों का ज्ञान कराया, बल्कि अनुशासन में रहकर कार्य करने की प्रेरणा भी दी। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार करने की विधि, सलाद कटिंग, वेजिटेबल कटिंग की प्रोफेशनल तकनीकें तथा भोजन की प्रस्तुति (प्लेटिंग) के सभी चरणों को विधिवत और व्यावहारिक रूप से सिखाया।

यह संपूर्ण प्रैक्टिकल कार्य होटल और पर्यटन प्रबंधन विभाग के अध्यापक डॉ. प्रवीण, डॉ. सुमित, एवं श्री पंकज की देखरेख एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके कुशल निर्देशन और निरंतर मार्गदर्शन के कारण ही विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके और पेशेवर स्तर की दक्षता प्रदर्शित कर पाए।

कार्यक्रम के दौरान विभागीय संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों के कार्य का मूल्यांकन किया और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। प्रैक्टिकल का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक होटल उद्योग के वातावरण से परिचित कराना तथा उनमें आत्मविश्वास विकसित करना था, जिसमें विभाग पूरी तरह सफल रहा।

कुलगुरु के ओएसडी डॉ. विजय कुमार ने कहा कि, “आज विद्यार्थियों ने जिस समर्पण और मेहनत के साथ व्यंजन तैयार किए हैं, वह विभाग की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाता है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों के कौशल विकास और व्यक्तित्व निखार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

विभाग के इंचार्ज डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि, “होटल मैनेजमेंट में व्यावहारिक प्रशिक्षण का विशेष महत्व है। हमारा प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को इंडस्ट्री के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे भविष्य में होटल एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में सफलतापूर्वक अपना करियर बना सकें। आज के प्रैक्टिकल में विद्यार्थियों ने जिस उत्साह और नवाचार का परिचय दिया है, वह अत्यंत सराहनीय है।”

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की गई और उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया गया। होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के प्रायोगिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव मिलता रहे।

The post विषय: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के होटल और पर्यटन प्रबंधन विभाग में प्रशिक्षण शिविर (प्रैक्टिकल) का आयोजन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
युवाओं में डोपिंग एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: नशामुक्त एवं सशक्त युवा निर्माण की ओर एक सार्थक पहल https://crsu.ac.in/%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%8f%e0%a4%b5%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b6%e0%a5%80/ Thu, 19 Feb 2026 05:15:12 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25491 हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी द्वारा सम्मेलन के ब्रोशर का विधिवत विमोचन किया गया। यह अवसर युवाओं की सुरक्षा, जागरूकता और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक … Continue reading

The post युवाओं में डोपिंग एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: नशामुक्त एवं सशक्त युवा निर्माण की ओर एक सार्थक पहल appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी द्वारा सम्मेलन के ब्रोशर का विधिवत विमोचन किया गया। यह अवसर युवाओं की सुरक्षा, जागरूकता और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद द्वारा युवाओं में डोपिंग एवं नशीली दवाओं के बढ़ते दुरुपयोग जैसी गंभीर और समकालीन चुनौती पर केंद्रित एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बहु-विषयी सम्मेलन का आयोजन 27 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। “युवा जोखिम में: डोपिंग एवं नशीली दवाओं का दुरुपयोग” विषय पर आधारित यह सम्मेलन वर्तमान समय की एक अत्यंत संवेदनशील समस्या पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर विमर्श का मंच प्रदान करेगा।

युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति, ऊर्जा और उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक होते हैं। जब वे नशीली दवाओं और प्रदर्शन बढ़ाने वाले प्रतिबंधित पदार्थों के प्रभाव में आते हैं, तो उनके शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। डोपिंग न केवल खेल की पवित्र भावना के विपरीत है, बल्कि यह नैतिकता, ईमानदारी और अनुशासन के मूल्यों को भी आघात पहुंचाती है। अतः इस समस्या के समाधान हेतु जागरूकता, वैज्ञानिक शोध, नीति-निर्माण और सामाजिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

यह सम्मेलन शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, नीति-निर्माताओं, खेल विशेषज्ञों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक साझा मंच पर लाकर बहु-विषयी दृष्टिकोण से इस चुनौती का समाधान खोजने का प्रयास करेगा। सम्मेलन के माध्यम से दीर्घकालिक रणनीतियों, प्रभावी नीतियों एवं सामूहिक प्रयासों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने अपने संबोधन में कहा,

“युवा हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी हैं। यदि हम उन्हें नशे और डोपिंग जैसी बुराइयों से सुरक्षित नहीं रख पाए, तो एक सशक्त और विकसित भारत की परिकल्पना अधूरी रह जाएगी। शिक्षण संस्थानों का दायित्व केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति प्रेरित करना भी है।

डोपिंग और नशीली दवाओं का दुरुपयोग एक सामाजिक चुनौती है, जिसके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। शिक्षा, परामर्श, शोध और जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से ही हम युवाओं को सही दिशा दे सकते हैं। यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल ने कहा, “इस समस्या के समाधान के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कठोर नीतियां, निरंतर जागरूकता और सामाजिक सहयोग के माध्यम से ही हम युवाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सकते हैं।”

एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नवीन लाडवाल ने कहा, “राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और नैतिक चेतना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। नशा मुक्ति को जन-आंदोलन का रूप देकर ही हम व्यापक सामाजिक परिवर्तन ला सकते हैं।”

यह सम्मेलन युवाओं में बढ़ते डोपिंग एवं नशीली दवाओं के खतरे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने, संवाद को सुदृढ़ करने तथा सामूहिक कार्रवाई को प्रेरित करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।

हम सभी का साझा संकल्प होना चाहिए—

नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त युवा ही एक मजबूत, प्रगतिशील और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला हैं।

आइए, हम सभी मिलकर एक स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सक्रिय योगदान दें।

The post युवाओं में डोपिंग एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: नशामुक्त एवं सशक्त युवा निर्माण की ओर एक सार्थक पहल appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
जनजातीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण पर सीआरएसयू का विशेष अध्ययन- कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af/ Wed, 18 Feb 2026 04:40:04 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25445 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं सतत प्रेरणा के अंतर्गत भूगोल विभाग द्वारा जबलपुर जिला, मध्य प्रदेश की बैगा तथा गोंड बहुल क्षेत्रों में एक विस्तृत शैक्षणिक क्षेत्रीय … Continue reading

The post जनजातीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण पर सीआरएसयू का विशेष अध्ययन- कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं सतत प्रेरणा के अंतर्गत भूगोल विभाग द्वारा जबलपुर जिला, मध्य प्रदेश की बैगा तथा गोंड बहुल क्षेत्रों में एक विस्तृत शैक्षणिक क्षेत्रीय अध्ययन (फील्ड सर्वे) का सफल आयोजन किया गया।

इस अध्ययन में विभाग के 48 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह अध्ययन विद्यार्थियों के लिए केवल एक शैक्षणिक भ्रमण नहीं था, बल्कि जमीनी स्तर पर समाज, संस्कृति और पर्यावरण को समझने का एक सशक्त अवसर सिद्ध हुआ।

क्षेत्रीय अध्ययन के समापन उपरांत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “ऐसे क्षेत्रीय अध्ययन विद्यार्थियों को पुस्तक आधारित ज्ञान से आगे बढ़ाकर वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से परिचित कराते हैं। जनजातीय समाज के जीवन, उनकी समस्याओं और उनके पारंपरिक ज्ञान को समझना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यही हमारे देश की सांस्कृतिक विविधता और पर्यावरणीय संतुलन की आधारशिला है।”

उन्होंने कहा, “भूगोल केवल मानचित्रों और सिद्धांतों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह समाज, प्रकृति और मानव के पारस्परिक संबंधों को समझने का विज्ञान है। मुझे प्रसन्नता है कि हमारे विद्यार्थी जमीनी स्तर पर शोध कर रहे हैं और समाज के वंचित वर्गों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण और अनुसंधान कार्य निरंतर आयोजित किए जाएँगे, ताकि विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।”

प्रो. सैनी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने अनुभवों को शोध लेखों, परियोजनाओं और प्रस्तुतियों के माध्यम से साझा करें, जिससे समाज में जनजातीय जीवन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के प्रयास विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होंगे।

अध्ययन के दौरान विद्यार्थियों ने गोंड जनजाति एवं बैगा जनजाति के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक जीवन का गहन अध्ययन किया। उन्होंने जनजातीय बस्तियों का भ्रमण कर उनकी आजीविका के साधनों, पारंपरिक कृषि पद्धतियों, आवास शैली, खान-पान, वेशभूषा, लोक-विश्वास, रीति-रिवाज तथा पारिवारिक संरचना का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने यह भी जाना कि इन समुदायों की जीवनशैली प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव को दर्शाती है।

विशेष रूप से बैगा जनजाति, जिसे भारत सरकार द्वारा संवेदनशील जनजातीय समूह (PVTG) का दर्जा प्राप्त है, सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से अत्यंत पिछड़ी मानी जाती है। यह जनजाति मुख्यतः दूरस्थ एवं घने वन क्षेत्रों में निवास करती है तथा वनों से प्राप्त संसाधनों पर ही अपनी आजीविका निर्भर करती है। विद्यार्थियों ने यह समझने का प्रयास किया कि किस प्रकार ये जनजातियाँ वन संपदा का संतुलित उपयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। उन्होंने पारंपरिक ज्ञान प्रणाली, औषधीय पौधों की जानकारी तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की स्थानीय विधियों का भी अध्ययन किया।

अध्ययन के अंतर्गत कुछ विद्यार्थियों ने सतपुड़ा क्षेत्र में पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों का भौगोलिक एवं पारिस्थितिकीय अध्ययन भी किया। इस दौरान क्षेत्र की जैव विविधता, प्राकृतिक वनस्पति, स्थलाकृति तथा जलवायु संबंधी विशेषताओं का अवलोकन किया गया। पक्षी प्रजातियों की विविधता ने यह स्पष्ट किया कि सतपुड़ा क्षेत्र पर्यावरणीय संतुलन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अध्ययन से विद्यार्थियों को जैव विविधता संरक्षण की आवश्यकता एवं मानव-प्रकृति संबंधों की गहराई को समझने का अवसर मिला।

इस शैक्षणिक भ्रमण एवं शोध कार्य में डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. देवेंद्र यादव, श्रीमती पूनम एवं श्री मनीष कुमार का विशेष मार्गदर्शन रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को क्षेत्रीय अध्ययन की विधियों, आंकड़ों के संकलन, साक्षात्कार तकनीक तथा विश्लेषण की प्रक्रियाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे विद्यार्थियों का व्यावहारिक ज्ञान सुदृढ़ हुआ।

The post जनजातीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण पर सीआरएसयू का विशेष अध्ययन- कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध- प्रो. राम पाल सैनी छात्रों की सुविधा सर्वोपरि: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु द्वारा बालक छात्रावास मेस का निरीक्षण, लंच के दौरान छात्रों से की सीधी बातचीत https://crsu.ac.in/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf/ Mon, 16 Feb 2026 05:17:14 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25410 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल का विस्तृत एवं औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई … Continue reading

The post विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध- प्रो. राम पाल सैनी छात्रों की सुविधा सर्वोपरि: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु द्वारा बालक छात्रावास मेस का निरीक्षण, लंच के दौरान छात्रों से की सीधी बातचीत appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल का विस्तृत एवं औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा उनके समग्र कल्याण से जुड़े विषयों की समीक्षा करना रहा।

निरीक्षण के दौरान कुलगुरु ने हॉस्टल भवन की संरचनात्मक स्थिति, कमरों की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंध, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश एवं वेंटिलेशन सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा प्रत्येक व्यवस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखा जाए।

विद्यार्थियों द्वारा मेस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कुलगुरु ने मेस का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने रसोईघर, खाद्य सामग्री के भंडारण स्थल, बर्तनों की सफाई व्यवस्था तथा भोजन तैयार करने की प्रक्रिया का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं भोजन की गुणवत्ता की जांच की और उसका स्वाद भी चखा। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने मेस प्रबंधन एवं ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता, पोषण मानकों और स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी का बयान:

कुलगुरु ने स्पष्ट रूप से कहा कि विद्यार्थियों को पौष्टिक, ताजा एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मेस परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराने तथा भोजन की तैयारी में स्वच्छता के सभी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं अनुकूल वातावरण मिल सके और उनका स्वास्थ्य उत्तम बना रहे।

“विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भोजन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमित निरीक्षण, सतत निगरानी और जवाबदेही तय कर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को ऐसा वातावरण प्रदान करना है, जहां वे शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकें।”

कुलगुरु ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में इको-फ्रेंडली वातावरण को बढ़ावा दिया जाएगा। हॉस्टल परिसर में हरित क्षेत्र विकसित करने, स्वच्छता अभियान को नियमित रूप से चलाने तथा प्लास्टिक मुक्त परिसर की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और व्यायाम जैसी गतिविधियों के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

बॉयज हॉस्टल में विद्यार्थियों के लिए इंडोर गेम्स की सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई, ताकि विद्यार्थी अपने खाली समय का सकारात्मक उपयोग कर सकें और शारीरिक रूप से फिट रह सकें। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा रात्रि गश्त को नियमित करने के निर्देश भी दिए गए।
कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल का बयान:

निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल भी उपस्थित रहे। उन्होंने मेस संचालन की पारदर्शिता, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण प्रणाली तथा रसोईघर की स्वच्छता का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों से प्राप्त सुझावों और शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए तथा समय-समय पर समीक्षा बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए।

“मेस संचालन में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर निरीक्षण और समीक्षा की जाएगी। विद्यार्थियों से प्राप्त सुझावों और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हमारी प्राथमिकता है। हमारा उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को पौष्टिक, स्वच्छ और संतुलित भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।”

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे। विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा, ताकि संस्थान उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर अग्रसर रहे।

इस मौके पर ओएसडी टू वाइस चांसलर डॉ विजय कुमार, चीफ वार्डन डॉक्टर अजमेर सिंह, वार्डन डॉक्टर प्रवीण, एसडीओ सिविल श्री ललित भारद्वाज, निजी सचिव श्री सुरेश कुमार व मेस ठेकेदार उपस्थित रहे

The post विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध- प्रो. राम पाल सैनी छात्रों की सुविधा सर्वोपरि: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु द्वारा बालक छात्रावास मेस का निरीक्षण, लंच के दौरान छात्रों से की सीधी बातचीत appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के NSS सेल द्वारा दिनांक 27 फरवरी, 2026 को एक दिवसीय बहु-विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “Youth at Risk: Doping and Drug Abuse” का आयोजन किया जा रहा है। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-66/ Mon, 16 Feb 2026 05:15:07 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25407 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के NSS सेल द्वारा दिनांक 27 फरवरी, 2026 को एक दिवसीय बहु-विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “Youth at Risk: Doping and Drug Abuse” का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं में बढ़ती डोपिंग … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के NSS सेल द्वारा दिनांक 27 फरवरी, 2026 को एक दिवसीय बहु-विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “Youth at Risk: Doping and Drug Abuse” का आयोजन किया जा रहा है। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के NSS सेल द्वारा दिनांक 27 फरवरी, 2026 को एक दिवसीय बहु-विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “Youth at Risk: Doping and Drug Abuse” का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं में बढ़ती डोपिंग एवं नशे की प्रवृत्ति के दुष्प्रभावों पर गहन विचार-विमर्श करते हुए ठोस समाधान तलाशना है।

विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने अपने संदेश में कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और भविष्य की आधारशिला होते हैं। यदि युवा वर्ग नशे और डोपिंग जैसी कुप्रथाओं की चपेट में आ जाता है तो यह न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति को भी बाधित करता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों की जिम्मेदारी केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है। ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के माध्यम से विश्वविद्यालय न केवल अकादमिक विमर्श को बढ़ावा देता है, बल्कि समाज के ज्वलंत मुद्दों पर सार्थक पहल भी करता है।

कुलगुरु महोदय ने यह भी कहा कि डोपिंग और नशा खेल भावना, स्वास्थ्य और नैतिकता के विरुद्ध है। युवाओं को जागरूक, सशक्त और आत्मविश्वासी बनाकर ही हम “नशा मुक्त भारत” और “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में कुछ युवा त्वरित सफलता पाने की लालसा में गलत रास्ता चुन लेते हैं, जो उनके भविष्य को अंधकारमय बना देता है। डोपिंग और नशे की प्रवृत्ति शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्तर पर गंभीर दुष्परिणाम उत्पन्न करती है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं, संगोष्ठियां और NSS जैसी गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं। इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय मंच विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों को एक साथ लाकर ठोस नीति सुझाव और व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

डॉ. बंसल ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मेलन युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करेगा और समाज में नशामुक्त वातावरण के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सम्मेलन के संयोजक सह आयोजन सचिव डॉ. नवीन लडवाल (NSS Programme Coordinator) ने बताया कि इस सम्मेलन में देश-विदेश के विद्वान, शोधार्थी एवं विशेषज्ञ अपने शोध पत्र एवं विचार प्रस्तुत करेंगे।

संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. जगपाल मान, तथा सम्मेलन समन्वयक डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. राकेश सिहमर एवं डॉ. कविता इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विश्वविद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगा।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के NSS सेल द्वारा दिनांक 27 फरवरी, 2026 को एक दिवसीय बहु-विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “Youth at Risk: Doping and Drug Abuse” का आयोजन किया जा रहा है। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
सीआरएसयू, जींद में महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती धूमधाम से मनाई गई, कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने युवाओं को दिया वैदिक मूल्यों पर चलने का संदेश https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf/ Mon, 16 Feb 2026 05:13:39 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25404 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद में आर्य समाज के संस्थापक, महान चिंतक एवं समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों तथा … Continue reading

The post सीआरएसयू, जींद में महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती धूमधाम से मनाई गई, कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने युवाओं को दिया वैदिक मूल्यों पर चलने का संदेश appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद में आर्य समाज के संस्थापक, महान चिंतक एवं समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महर्षि दयानंद के आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि दयानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इसके उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने महर्षि दयानंद के जीवन, उनके संघर्ष, वैदिक पुनर्जागरण में उनकी भूमिका तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उनके आंदोलन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने “वेदों की ओर लौटो” का आह्वान कर भारतीय समाज को नई चेतना प्रदान की। उन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समानता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देते हुए अंधविश्वास, जाति प्रथा और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध सशक्त आवाज उठाई। उनके विचार आज भी समाज को जागरूक, प्रगतिशील और नैतिक मूल्यों पर आधारित बनाने की प्रेरणा देते हैं।

प्रो. सैनी ने कहा कि “महर्षि दयानंद सरस्वती केवल एक धार्मिक नेता नहीं थे, बल्कि वे एक महान राष्ट्र निर्माण और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने भारतीय समाज को सत्य, तर्क और वैदिक ज्ञान के आधार पर पुनर्संगठित करने का मार्ग दिखाया। आज के युवाओं को उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लेना चाहिए।”

वहीं कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल ने अपने वक्तव्य में कहा कि “शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज को अज्ञानता और कुरीतियों से मुक्त कर सकती है। महर्षि दयानन्द का जीवन हमें सिखाता है कि साहस, सत्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प से किसी भी सामाजिक बुराई का अंत किया जा सकता है। विश्वविद्यालय परिवार उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने महर्षि दयानंद सरस्वती के दिखाए मार्ग पर चलने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा नैतिक और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वातावरण देशभक्ति, वैदिक आदर्शों और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत रहा।

The post सीआरएसयू, जींद में महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती धूमधाम से मनाई गई, कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने युवाओं को दिया वैदिक मूल्यों पर चलने का संदेश appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
एम.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र शिवम ने पास की यूजीसी नेट परीक्षा, सीआरएसयू में हर्ष का माहौल https://crsu.ac.in/%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%ae-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a5%e0%a4%ae-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0/ Mon, 16 Feb 2026 05:11:38 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25401 जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद के लिए गर्व का क्षण है कि कॉमर्स विभाग के एम.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र शिवम ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय का … Continue reading

The post एम.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र शिवम ने पास की यूजीसी नेट परीक्षा, सीआरएसयू में हर्ष का माहौल appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद के लिए गर्व का क्षण है कि कॉमर्स विभाग के एम.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र शिवम ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।

यूजीसी नेट परीक्षा देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसे उत्तीर्ण करना उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में प्रवेश का महत्वपूर्ण चरण होता है। शिवम की इस सफलता ने न केवल कॉमर्स विभाग बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि उनकी लगन, दृढ़ संकल्प और निरंतर परिश्रम का परिणाम है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने शिवम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिवम की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच तथा शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का प्रतिफल है। कुलपति ने विश्वास व्यक्त किया कि शिवम भविष्य में भी शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

कॉमर्स विभागाध्यक्ष ने भी शिवम की सराहना करते हुए कहा कि वे प्रारंभ से ही मेधावी, अनुशासित और परिश्रमी छात्र रहे हैं। विषय की गहन समझ, नियमित अध्ययन और विभागीय मार्गदर्शन के प्रति उनकी गंभीरता ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विभाग के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक सिद्ध होगी।

अपनी सफलता पर शिवम ने विनम्रता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर अभ्यास को दिया। उन्होंने बताया कि समय प्रबंधन, लक्ष्य के प्रति समर्पण, सकारात्मक दृष्टिकोण और नियमित पुनरावृत्ति उनकी तैयारी की मुख्य रणनीति रही। शिवम ने कहा कि उनका उद्देश्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए शोध एवं अध्यापन के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा करना है।

शिवम की इस उपलब्धि से न केवल कॉमर्स विभाग बल्कि समूचा विश्वविद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनकी सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ निश्चय, सतत प्रयास और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

The post एम.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र शिवम ने पास की यूजीसी नेट परीक्षा, सीआरएसयू में हर्ष का माहौल appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के इतिहास विभाग में विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं सतत प्रेरणा के अंतर्गत शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी तथा परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक ऑडिट का सफलतापूर्वक एवं गरिमामय आयोजन किया गया। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-65/ Thu, 12 Feb 2026 10:43:31 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25395 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के इतिहास विभाग में विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं सतत प्रेरणा के अंतर्गत शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी तथा परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के इतिहास विभाग में विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं सतत प्रेरणा के अंतर्गत शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी तथा परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक ऑडिट का सफलतापूर्वक एवं गरिमामय आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के इतिहास विभाग में विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं सतत प्रेरणा के अंतर्गत शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी तथा परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक ऑडिट का सफलतापूर्वक एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह आयोजन विभाग की अकादिक प्रतिबद्धता, पारदर्शिता तथा उत्कृष्टता के प्रति उसकी दृढ़ संकल्पना का प्रतीक रहा।

यह शैक्षणिक ऑडिट विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता संवर्धन, उत्तरदायित्व एवं अकादमिक उत्कृष्टता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं रचनात्मक पहल सिद्ध हुआ। इस प्रक्रिया के माध्यम से विभाग की शैक्षणिक संरचना, कार्यप्रणाली तथा उपलब्धियों का समग्र मूल्यांकन किया गया, जिससे भविष्य की योजनाओं एवं सुधारात्मक उपायों को और अधिक सुदृढ़ आधार प्रदान किया जा सके।

इस अवसर पर दो प्रतिष्ठित एवं विद्वान बाह्य विशेषज्ञों—प्रो. सुखदेव सैनी (इतिहास विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र) तथा प्रो. इनायत अली जैदी (जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली)—को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। दोनों विशेषज्ञों ने विभाग के पाठ्यक्रम की प्रासंगिकता एवं अद्यतनता, शिक्षण पद्धतियों की प्रभावशीलता, मूल्यांकन प्रणाली की पारदर्शिता, शोध गतिविधियों की गुणवत्ता, सह-पाठ्यक्रम एवं विस्तार कार्यक्रमों की सक्रियता तथा विभाग की समग्र शैक्षणिक उपलब्धियों का गहन, सूक्ष्म एवं विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अभिलेखों, शोध प्रकाशनों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों तथा विभिन्न शैक्षणिक पहलों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया।

निरीक्षण के उपरांत दोनों विशेषज्ञों ने इतिहास विभाग की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण एवं शोधोन्मुख दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही, उन्होंने गुणवत्ता उन्नयन, नवाचार को प्रोत्साहन तथा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने हेतु कई महत्वपूर्ण, व्यावहारिक एवं दूरगामी सुझाव भी प्रदान किए, जो विभाग के लिए भविष्य में मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।

शैक्षणिक ऑडिट के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में इतिहास विभाग के समस्त प्राध्यापकों एवं स्टाफ सदस्यों का सक्रिय, समर्पित एवं समन्वित सहयोग उल्लेखनीय रहा। विभाग के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह, सकारात्मकता एवं जिम्मेदारी के साथ ऑडिट प्रक्रिया में सहभागिता निभाई, जिससे यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रभावशाली बन सका। कार्यक्रम का समग्र संचालन डॉ. जसमेर सिंह (इंचार्ज, इतिहास विभाग) के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभावी समन्वय में संपन्न हुआ, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया।

कार्यक्रम के अंत में विभाग की ओर से आमंत्रित बाह्य विशेषज्ञों के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। उनके अमूल्य समय, मार्गदर्शन एवं सुझावों के लिए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन इतिहास विभाग की गुणवत्ता, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित करता है तथा भविष्य में और अधिक उच्च मानकों की प्राप्ति के लिए विभाग के संकल्प को सुदृढ़ करता है।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के इतिहास विभाग में विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं सतत प्रेरणा के अंतर्गत शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी तथा परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक ऑडिट का सफलतापूर्वक एवं गरिमामय आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
पुस्तकें ज्ञान की स्थायी धरोहर हैं। विश्वविद्यालय में पठन-संस्कृति को सशक्त करना हमारा दायित्व है।” – कुलगुरु सीआरएसयू में दो दिवसीय पुस्तक मेले के दूसरे दिन उमड़ा ज्ञान-प्रेमियों का उत्साह देश-विदेश के 65 प्रकाशकों की सहभागिता से सजा विश्वविद्यालय परिसर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में दो दिवसीय पुस्तक मेले के दूसरे दिन भी रहा उत्साहपूर्ण माहौल https://crsu.ac.in/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9e%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%80/ Wed, 11 Feb 2026 10:17:35 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25385 पुस्तकें ज्ञान की स्थायी धरोहर हैं। विश्वविद्यालय में पठन-संस्कृति को सशक्त करना हमारा दायित्व है।” – कुलगुरु सीआरएसयू में दो दिवसीय पुस्तक मेले के दूसरे दिन उमड़ा ज्ञान-प्रेमियों का उत्साह देश-विदेश के 65 प्रकाशकों की सहभागिता से सजा विश्वविद्यालय परिसर … Continue reading

The post पुस्तकें ज्ञान की स्थायी धरोहर हैं। विश्वविद्यालय में पठन-संस्कृति को सशक्त करना हमारा दायित्व है।” – कुलगुरु सीआरएसयू में दो दिवसीय पुस्तक मेले के दूसरे दिन उमड़ा ज्ञान-प्रेमियों का उत्साह देश-विदेश के 65 प्रकाशकों की सहभागिता से सजा विश्वविद्यालय परिसर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में दो दिवसीय पुस्तक मेले के दूसरे दिन भी रहा उत्साहपूर्ण माहौल appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
पुस्तकें ज्ञान की स्थायी धरोहर हैं। विश्वविद्यालय में पठन-संस्कृति को सशक्त करना हमारा दायित्व है।” – कुलगुरु

सीआरएसयू में दो दिवसीय पुस्तक मेले के दूसरे दिन उमड़ा ज्ञान-प्रेमियों का उत्साह

देश-विदेश के 65 प्रकाशकों की सहभागिता से सजा विश्वविद्यालय परिसर

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में दो दिवसीय पुस्तक मेले के दूसरे दिन भी रहा उत्साहपूर्ण माहौल

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेले के दूसरे दिन भी उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस ज्ञानोत्सव में विद्यार्थियों, शोधार्थियों, अध्यापकों तथा गैर-शिक्षण कर्मचारियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

पुस्तक मेले में देश-विदेश के 65 प्रतिष्ठित प्रकाशकों ने भाग लिया। विभिन्न स्टॉलों पर शैक्षणिक, शो धपरक, साहित्यिक, प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यक्तित्व विकास, खेल विज्ञान, भारतीय संस्कृति, सामान्य ज्ञान, प्रबंधन, योग एवं आयुर्वेद सहित अनेक विषयों से संबंधित पुस्तकों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पुस्तकों का अवलोकन किया तथा अपनी रुचि के अनुसार क्रय भी किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. अनिल ने कहा कि पुस्तक मेला केवल पुस्तकों की खरीद-फरोख्त का मंच नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, विचार और संवाद का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में पठन-पाठन की आदत को बढ़ावा मिलता है और वे पाठ्यक्रम के अतिरिक्त भी नई जानकारियाँ प्राप्त करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण सामग्री के चयन में ऐसे मेले अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।

उन्होंने बताया कि देश-विदेश के 65 पब्लिशर विश्वविद्यालय में हिस्सा लेने के लिए आए हुए हैं उनके पास विभिन्न प्रकार के ऑथर्स और राइटर की बुक्स है जो विद्यार्थियों के लिए ही नहीं बल्कि सुधार थी शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है इस बुक फेयर में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल को सामान्य ज्ञान भारतीय परंपरा संस्कृति वैज्ञानिक और हर प्रकार के सरकारी एग्जाम्स जिन की तैयारी बच्चे आजकल कर रहे हैं पुस्तक देखने के लिए और पढ़ने के लिए मिल जाएंगी।

शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ. नवीन लाडवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल और शिक्षा का गहरा संबंध है। एक अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए मानसिक सशक्तता और सैद्धांतिक ज्ञान भी उतना ही आवश्यक है। पुस्तक मेले में खेल विज्ञान, स्वास्थ्य एवं फिटनेस से संबंधित पुस्तकों की उपलब्धता विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

शिक्षा विभाग की डॉ. रितु ने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के लिए पुस्तकें मार्गदर्शक की भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेला शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को समृद्ध करने का एक सशक्त माध्यम है, जहाँ नवीन शोध, शिक्षण विधियों और समकालीन विषयों पर आधारित साहित्य सहज उपलब्ध होता है।

संगीत विभाग की डॉ. कविता एवं डॉ. कृष्ण ने संयुक्त रूप से कहा कि संगीत केवल कला नहीं, बल्कि संस्कृति और संवेदनाओं का प्रतिबिंब है। उन्होंने बताया कि संगीत, साहित्य और दर्शन से जुड़ी पुस्तकों ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से आकर्षित किया। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता और सौंदर्य बोध का विकास होता है।

समाजशास्त्र विभाग की डॉ. पूनम ने कहा कि समाज और समय को समझने के लिए पुस्तकों से बेहतर माध्यम कोई नहीं हो सकता। समाजशास्त्र, समकालीन मुद्दों, महिला अध्ययन एवं सामाजिक परिवर्तन से जुड़ी पुस्तकों में विद्यार्थियों ने विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेला विद्यार्थियों को व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है।

प्रबंधन विभाग से डॉ सुधा यादव ने कहा कि प्रबंधन के विद्यार्थियों के लिए नेतृत्व, उद्यमिता, व्यक्तित्व विकास और आर्थिक विषयों से संबंधित पुस्तकों का अध्ययन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस मेले में प्रबंधन विषय की नवीनतम पुस्तकों की उपलब्धता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रही।

विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

योग विभाग के विद्यार्थियों ने कहा कि योग, आयुर्वेद, मानसिक स्वास्थ्य और जीवनशैली प्रबंधन से संबंधित पुस्तकों ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया।

प्रबंधन विभाग के छात्रों ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं, स्टार्टअप, मार्केटिंग और लीडरशिप से संबंधित पुस्तकों ने उनके ज्ञानवर्धन में सहायक भूमिका निभाई।

वहीं शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने खेल मनोविज्ञान, पोषण और फिटनेस से जुड़ी पुस्तकों में गहरी रुचि दिखाई और ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

पुस्तक मेले के दूसरे दिन का वातावरण अत्यंत सकारात्मक और ज्ञानवर्धक रहा। विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि आज भी पुस्तकों के प्रति लोगों का आकर्षण बना हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

समापन अवसर पर सभी ने इस प्रकार के शैक्षणिक और ज्ञानवर्धक आयोजनों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि विश्वविद्यालय में अध्ययन-अध्यापन का वातावरण और अधिक समृद्ध हो सके।

The post पुस्तकें ज्ञान की स्थायी धरोहर हैं। विश्वविद्यालय में पठन-संस्कृति को सशक्त करना हमारा दायित्व है।” – कुलगुरु सीआरएसयू में दो दिवसीय पुस्तक मेले के दूसरे दिन उमड़ा ज्ञान-प्रेमियों का उत्साह देश-विदेश के 65 प्रकाशकों की सहभागिता से सजा विश्वविद्यालय परिसर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में दो दिवसीय पुस्तक मेले के दूसरे दिन भी रहा उत्साहपूर्ण माहौल appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ ज्ञान के उत्सव के रूप में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला शुरू “पुस्तकें जीवन की सच्ची मार्गदर्शक हैं” — प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-64/ Wed, 11 Feb 2026 03:52:15 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25378 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में आज से दो दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य एवं गरिमामयी शुभारंभ किया गया। इस ज्ञानवर्धक आयोजन का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ ज्ञान के उत्सव के रूप में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला शुरू “पुस्तकें जीवन की सच्ची मार्गदर्शक हैं” — प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में आज से दो दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य एवं गरिमामयी शुभारंभ किया गया। इस ज्ञानवर्धक आयोजन का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, शिक्षकगण, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि पुस्तकें मानव जीवन की सच्ची मित्र होती हैं, जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तक मेले का अधिक से अधिक भ्रमण करने, श्रेष्ठ साहित्य एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों को पढ़ने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं, शैक्षणिक उन्नति और व्यक्तित्व विकास के लिए पुस्तकों को नियमित जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कुलगुरु प्रो. सैनी ने कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का साधन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली सच्ची मार्गदर्शक होती हैं। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी पुस्तकों से मित्रता करता है, वह कभी असफल नहीं होता। पुस्तकें सोचने की शक्ति को विकसित करती हैं और व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती हैं।

कुलगुरु ने विद्यार्थियों को पुस्तक मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, शैक्षणिक उत्कृष्टता और व्यक्तित्व विकास के लिए पुस्तकों का अध्ययन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में भले ही सूचनाएँ मोबाइल और इंटरनेट पर उपलब्ध हों, लेकिन पुस्तकों से प्राप्त ज्ञान स्थायी, गहन और जीवन भर उपयोगी होता है।

उन्होंने आगे कहा कि पुस्तक मेला विद्यार्थियों के लिए एक ऐसा मंच है, जहाँ वे विभिन्न विषयों की श्रेष्ठ पुस्तकों से एक ही स्थान पर परिचित हो सकते हैं। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत को मजबूत करते हैं और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

कुलगुरु प्रो. सैनी ने कहा कि युवा पीढ़ी को पुस्तकों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, क्योंकि एक जागरूक पाठक ही एक जिम्मेदार नागरिक बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे पुस्तक मेले में उपलब्ध पुस्तकों का चयन सोच-समझकर करें और नियमित अध्ययन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ।

उन्होंने कहा कि तकनीक के इस युग में भी पुस्तकों का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि पुस्तकों के माध्यम से ही स्थायी और गहन ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।

वहीं कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल ने अपने वक्तव्य में कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने का केंद्र नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और संस्कृति का संवाहक होता है। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेले जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास के साथ-साथ सकारात्मक सोच और अनुशासन की भावना का भी विकास होता है। उन्होंने पुस्तक मेले के सफल आयोजन के लिए पुस्तकालय विभाग एवं आयोजन समिति की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने पुस्तक मेले की आवश्यकता एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में पठन-पाठन की संस्कृति को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि पुस्तक मेला विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विषयों की नवीनतम एवं उपयोगी पुस्तकों से परिचित होने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे पुस्तक मेले का भरपूर लाभ उठाएँ।

इस दो दिवसीय पुस्तक मेले में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित प्रकाशकों द्वारा शैक्षणिक पुस्तकों, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सामग्री, शोध ग्रंथ, साहित्य, सामान्य ज्ञान एवं संदर्भ पुस्तकों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। पुस्तक मेले में विद्यार्थियों के लिए विशेष छूट की व्यवस्था भी की गई है, जिससे वे अधिक से अधिक पुस्तकें खरीद सकें।

पुस्तक मेले के उद्घाटन अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पुस्तक स्टॉलों का भ्रमण कर अपनी रुचि की पुस्तकों का चयन किया। यह पुस्तक मेला न केवल ज्ञान का उत्सव है, बल्कि विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक पहल भी है।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ ज्ञान के उत्सव के रूप में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला शुरू “पुस्तकें जीवन की सच्ची मार्गदर्शक हैं” — प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
केन्द्रीय पुस्तकालय द्वारा ज्ञान, पठन-पाठन एवं अकादमिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 व 11 फरवरी को दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। https://crsu.ac.in/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be/ Tue, 10 Feb 2026 03:56:23 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25369 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की केन्द्रीय पुस्तकालय द्वारा ज्ञान, पठन-पाठन एवं अकादमिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 व 11 फरवरी को दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस पुस्तक प्रदर्शनी में देश-विदेश … Continue reading

The post केन्द्रीय पुस्तकालय द्वारा ज्ञान, पठन-पाठन एवं अकादमिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 व 11 फरवरी को दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की केन्द्रीय पुस्तकालय द्वारा ज्ञान, पठन-पाठन एवं अकादमिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 व 11 फरवरी को दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस पुस्तक प्रदर्शनी में देश-विदेश के 65 से अधिक प्रतिष्ठित भारतीय एवं विदेशी प्रकाशकों ने भाग लेने के लिए अपनी सहमति पंजीकृत कराई है। प्रदर्शनी में शैक्षणिक, शोध, साहित्यिक, तकनीकी एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित पुस्तकों का व्यापक संग्रह पाठकों के लिए उपलब्ध रहेगा। विश्वविद्यालय की यह पुस्तक प्रदर्शनी न केवल विश्वविद्यालय बल्कि क्षेत्र के शिक्षाविदों, विद्यार्थियों एवं पुस्तक प्रेमियों के लिए ज्ञानवर्धन का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होने की उम्मीद है।

इस पुस्तक प्रदर्शनी में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित पाठ्य पुस्तकों, संदर्भ पुस्तकों, शोध ग्रंथों, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों, साहित्यिक कृतियों एवं सामान्य ज्ञान से जुड़ी पुस्तकों का विशाल संग्रह प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को पुस्तकों की खरीद पर विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने अपने संदेश में कहा कि
“विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में पुस्तकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुस्तकें केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वे विद्यार्थियों में ज्ञान, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक सोच का विकास करती हैं। इस प्रकार की पुस्तक प्रदर्शनी विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से आगे जाकर सीखने, नई विषय-वस्तुओं से परिचित होने तथा अपने करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायक सिद्ध होती है।”

उन्होंने आगे कहा कि “इस पुस्तक प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर विभिन्न विषयों से संबंधित नवीनतम पाठ्य पुस्तकें, संदर्भ ग्रंथ, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी सामग्री, शोध ग्रंथ एवं साहित्यिक पुस्तकों तक पहुंच प्राप्त होगी, जिससे उन्हें शैक्षणिक एवं बौद्धिक रूप से अत्यधिक लाभ होगा। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में पठन-पाठन की आदत को मजबूत करते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर अध्ययन की दिशा में प्रेरित करते हैं।”

माननीय कुलगुरु ने यह भी बताया कि “यह पुस्तक प्रदर्शनी केवल विश्वविद्यालय परिसर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पुस्तक प्रेमी, शिक्षाविद् एवं आम नागरिक भी भाग ले सकते हैं। इससे ज्ञान के आदान-प्रदान का एक व्यापक मंच तैयार होगा, जो शिक्षा और समाज के बीच की दूरी को कम करेगा।”

उन्होंने अंत में कहा कि “चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय का निरंतर प्रयास रहा है कि शिक्षा को कक्षा कक्षों की सीमाओं से बाहर निकालकर समाज तक पहुंचाया जाए। इस पुस्तक प्रदर्शनी के माध्यम से हम विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज के सभी वर्गों को पुस्तकों से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल कर रहे हैं। मैं सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं पुस्तक प्रेमियों से आह्वान करता हूँ कि वे इस पुस्तक प्रदर्शनी का अवश्य भ्रमण करें और इसका अधिकतम लाभ उठाएं।”

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि
“डिजिटल संसाधनों के इस युग में भी मुद्रित पुस्तकों का अपना विशेष महत्व है। पुस्तक प्रदर्शनी जैसे आयोजन विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर विविध विषयों से संबंधित श्रेष्ठ सामग्री उपलब्ध कराते हैं। इससे न केवल उनकी शैक्षणिक समझ बढ़ती है, बल्कि उनमें आत्म-अध्ययन एवं ज्ञान अर्जन की भावना भी सुदृढ़ होती है। इस प्रकार के आयोजन विश्वविद्यालय के अकादमिक वातावरण को और अधिक सशक्त बनाते हैं।”

केन्द्रीय पुस्तकालय के अस्सिटेंट लाइब्रेरियन डॉ अनिल कुमार ने पुस्तक प्रदर्शनी की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि “यह दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों की हजारों पुस्तकें उपलब्ध होंगी, जिससे पाठकों को नवीनतम शैक्षणिक एवं शोध सामग्री से जुड़ने का अवसर मिलेगा। केन्द्रीय पुस्तकालय सदैव ज्ञान के प्रसार एवं अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों से अपील की कि वे इस पुस्तक प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इसका भरपूर लाभ उठाएं।”

यह दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी 10 फरवरी से 11 फरवरी तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित केन्द्रीय पुस्तकालय में आयोजित की जाएगी। यह प्रदर्शनी विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं कर्मचारियों के लिए खुली रहेगी।

The post केन्द्रीय पुस्तकालय द्वारा ज्ञान, पठन-पाठन एवं अकादमिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 व 11 फरवरी को दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
10 दिनों में UG-PG परिणाम घोषित होना प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण : कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/10-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-ug-pg-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a3%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%b9/ Thu, 05 Feb 2026 11:08:00 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25332 जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद ने शैक्षणिक सत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) परीक्षाओं के परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित किए हैं। विश्वविद्यालय की यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (UTD) एवं संबद्ध महाविद्यालयों (Affiliated … Continue reading

The post 10 दिनों में UG-PG परिणाम घोषित होना प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण : कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद ने शैक्षणिक सत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) परीक्षाओं के परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित किए हैं। विश्वविद्यालय की यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (UTD) एवं संबद्ध महाविद्यालयों (Affiliated Colleges) की अंतिम परीक्षा संपन्न होने के मात्र 10 दिनों के भीतर परिणाम घोषित करने शुरू कर दिए गए हैं। साथ ही री- अपीयर वाले विद्यार्थियों के भी परिणाम घोषित करने शुरू कर दिए गए हैं जिससे विद्यार्थियों को आगे किसी भी तरीके की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। जो अपने आप में एक बड़ी प्रशासनिक सफलता है।

इस परीक्षा प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के कुल 26,672 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। विश्वविद्यालय द्वारा इस चरण में UG के 14 पाठ्यक्रमों तथा PG के 4 पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित किए गए हैं। समयबद्ध परिणाम घोषित होने से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई, प्रवेश प्रक्रिया एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं में समय पर निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि

“चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद सदैव विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करता रहा है। विश्वविद्यालय की यह प्राथमिकता रही है कि परीक्षा प्रक्रिया के बाद विद्यार्थियों को उनके परिणाम समय पर उपलब्ध कराए जाएँ, ताकि उनके शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य में किसी प्रकार की देरी न हो।

अंतिम परीक्षा के मात्र 10 दिनों के भीतर UG एवं PG पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित होना विश्वविद्यालय की मजबूत अकादमिक व्यवस्था, सुव्यवस्थित परीक्षा प्रणाली तथा परीक्षा शाखा एवं शिक्षकों के निरंतर और समर्पित प्रयासों का प्रतिफल है। यह उपलब्धि यह भी दर्शाती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। आने वाले समय में भी विश्वविद्यालय इसी प्रकार विद्यार्थियों के हित में त्वरित और प्रभावी निर्णय लेता रहेगा।”

विश्वविद्यालय कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश बंसल ने कहा कि

“विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परिणाम प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया। सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली एवं तकनीकी संसाधनों के उपयोग से यह संभव हो पाया कि इतने बड़े स्तर पर परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किए जा सकें।”

UTD एवं संबद्ध महाविद्यालयों की अंतिम परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से लेकर परिणाम तैयार करने तक पूरी प्रक्रिया को योजनाबद्ध ढंग से पूरा किया गया। परीक्षा शाखा की टीम ने निरंतर कार्य करते हुए यह सुनिश्चित किया कि परिणाम पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं निर्धारित समय सीमा में घोषित हों।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। समय पर परिणाम घोषित होने से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में संतोष का वातावरण है और विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की यह उपलब्धि राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत है।

The post 10 दिनों में UG-PG परिणाम घोषित होना प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण : कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
युवा रेड क्रॉस, सीआरएसयू द्वारा नशा मुक्ति पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन https://crsu.ac.in/%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%a6/ Thu, 05 Feb 2026 11:00:08 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25329 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में युवा रेड क्रॉस प्रकोष्ठ द्वारा दिनांक 05 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में “नशा मुक्ति” विषय पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार … Continue reading

The post युवा रेड क्रॉस, सीआरएसयू द्वारा नशा मुक्ति पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में युवा रेड क्रॉस प्रकोष्ठ द्वारा दिनांक 05 फरवरी 2026 को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में “नशा मुक्ति” विषय पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। इस सेमिनार में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से जुड़े लगभग 100 युवा रेड क्रॉस स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें डॉ. राजेश बंसल, माननीय कुलसचिव चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि “नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है, विशेष रूप से युवा वर्ग इसके सबसे अधिक शिकार हो रहे हैं। विश्वविद्यालय का दायित्व है कि वह युवाओं को न केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाए, बल्कि उन्हें सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों से भी जोड़े। युवा रेड क्रॉस जैसी गतिविधियाँ छात्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करती हैं।”

सेमिनार के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रमेश पंचाल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (Deputy CMO), सिविल अस्पताल, जींद तथा श्री नरेश जगलान, मनोवैज्ञानिक उपस्थित रहे।

डॉ. रमेश पंचाल ने नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि पूरे परिवार एवं समाज को भी प्रभावित करता है।

वहीं, मनोवैज्ञानिक श्री नरेश जगलान ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, इसके मानसिक कारणों तथा नशे से बाहर निकलने के लिए परामर्श एवं सकारात्मक सोच की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर श्री राम जी लाल, सचिव, युवा रेड क्रॉस, जींद, प्रो. कुलदीप नारा, कार्यक्रम समन्वयक (युवा रेड क्रॉस), सीआरएसयू, जींद, डॉ. रोहित एवं डॉ. मंजू सुहाग, परामर्शदाता, युवा रेड क्रॉस, सीआरएसयू, जींद की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. पारुल एवं हिमेश द्वारा अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से किया गया। सेमिनार के दौरान स्वयंसेवकों ने वक्ताओं से प्रश्न-उत्तर के माध्यम से संवाद स्थापित किया तथा नशा मुक्ति के प्रति अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस सफल आयोजन में जिला रेड क्रॉस सोसायटी, जींद की टीम का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए युवा रेड क्रॉस, सीआरएसयू, जींद द्वारा उनका हृदय से आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

The post युवा रेड क्रॉस, सीआरएसयू द्वारा नशा मुक्ति पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुसार विश्वविद्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय केन्द्र एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया https://crsu.ac.in/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%8f%e0%a4%b5%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be/ Wed, 04 Feb 2026 11:36:22 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25319 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुसार विश्वविद्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय केन्द्र एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी … Continue reading

The post कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुसार विश्वविद्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय केन्द्र एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुसार विश्वविद्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय केन्द्र एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा इसके बचाव, समय पर जांच और उपचार के महत्व को समझाना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उप सिविल सर्जन डॉ. रमेश पंचाल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। अपने विस्तृत और प्रेरणादायक वक्तव्य में उन्होंने कैंसर जैसी गंभीर एवं चुनौतीपूर्ण बीमारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में कैंसर केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि एक सामाजिक चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी से लड़ने का सबसे प्रभावी हथियार है।

डॉ. रमेश पंचाल ने बताया कि कैंसर के अधिकतर मामले जीवनशैली से जुड़े कारणों के चलते सामने आ रहे हैं। उन्होंने तंबाकू सेवन, धूम्रपान, शराब का अत्यधिक प्रयोग, असंतुलित खानपान, शारीरिक निष्क्रियता और बढ़ते मानसिक तनाव को कैंसर के प्रमुख कारण बताया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ आदतों को अपनाकर न केवल स्वयं को, बल्कि समाज को भी इस बीमारी से बचा सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना घातक साबित हो सकता है। समय पर जांच, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और सही जानकारी के माध्यम से कैंसर का सफल उपचार संभव है। डॉ. पंचाल ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, निःशुल्क जांच सुविधाओं और उपचार सेवाओं की जानकारी भी उपस्थित जनों को दी, ताकि अधिक से अधिक लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

उन्होंने बताया कि आज के समय में युवाओं में मुख कैंसर तेजी से बढ़ रहा है, जिसका मुख्य कारण तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान एवं शराब का सेवन है। उन्होंने कहा कि जीवनशैली में सुधार और नियमित जांच द्वारा इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है।

डॉ. पंचाल ने मुख कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों जैसे मुंह में लंबे समय तक रहने वाले छाले, लाल या सफेद धब्बे, निगलने में कठिनाई तथा मुंह से खून आना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को इन लक्षणों को नजरअंदाज न करने और तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने सरल स्व-परीक्षण (Self-examination) की प्रक्रिया भी समझाई।

अपने संबोधन के दौरान डॉ. रमेश पंचाल ने विशेष रूप से युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि युवा वर्ग समाज में बदलाव का सबसे मजबूत स्तंभ है। यदि युवा स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाएं, तो इस बीमारी की रोकथाम काफी हद तक संभव है।

अंत में डॉ. जितेन्द्र कुमार निदेशक पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्र ने सभी उपस्थित जनों से स्वस्थ जीवन अपनाने, नियमित व्यायाम करने, संतुलित आहार लेने तथा किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की। उनका यह प्रेरणादायक संबोधन उपस्थित जनों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरक सिद्ध हुआ।

इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर प्रोफेसर विशाल वर्मा ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी उनका महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में पंडित दीन दयाल उपाध्याय केन्द्र के निदेशक डॉ. जितेंद्र ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कैंसर के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि सही जानकारी, जागरूकता और सकारात्मक सोच से इस बीमारी से लड़ना संभव है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन एवं रेड रिबन क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश देते हैं और सभी विद्यार्थियों, टीचिंग व नॉन टीचिंग कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई गई।

अंत में माननीय कुलगुरु प्रो रामपाल जी व कुलसचिव महोदय प्रो राजेश बंसल जी का भी आभार दिया जिनके मार्गदर्शन में इस प्रकार के आयोजन का सफल आयोजन होता है I

धन्यवाद ज्ञापन डॉ रितु द्वारा किया गया। मंच का सफल संचालन श्रीमती निशा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई। अंत। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

The post कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुसार विश्वविद्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय केन्द्र एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
यूथ रेड क्रॉस इकाई द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया https://crsu.ac.in/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a5-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%b8-%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be/ Wed, 04 Feb 2026 11:33:08 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25316 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुसार यूथ रेड क्रॉस इकाई द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं … Continue reading

The post यूथ रेड क्रॉस इकाई द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुसार यूथ रेड क्रॉस इकाई द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कैंसर जैसी गंभीर एवं जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा इसके बचाव, समय पर पहचान एवं प्रभावी उपचार के महत्व को समझाना था, ताकि युवा वर्ग स्वयं भी सतर्क रहे और समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा सके।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है, और इसमें युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में यूथ रेड क्रॉस द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों एवं सामाजिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर प्रो. कुलदीप नारा, समन्वयक, यूथ रेड क्रॉस ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यूथ रेड क्रॉस निरंतर समाज हित में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम में डॉ. रोहित, यूथ रेड क्रॉस काउंसलर ने कैंसर के कारणों, इसके प्रारंभिक लक्षणों तथा रोकथाम के प्रभावी उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि सही समय पर जांच से कैंसर का उपचार संभव है।

इस कार्यक्रम में यूथ रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया तथा कैंसर जागरूकता से संबंधित संदेशों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश देते हुए किया गया।

The post यूथ रेड क्रॉस इकाई द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की सांस्कृतिक टीम मौलाना यूनिवर्सिटी, अंबाला के लिए रवाना https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-63/ Tue, 03 Feb 2026 04:12:53 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25295 जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की सांस्कृतिक टीम युवा एवं संस्कृत निदेशालय, हरियाणा के निर्देशन में आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु मौलाना यूनिवर्सिटी, अंबाला के लिए रवाना हो गई है। इस सांस्कृतिक दल में विश्वविद्यालय के … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की सांस्कृतिक टीम मौलाना यूनिवर्सिटी, अंबाला के लिए रवाना appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की सांस्कृतिक टीम युवा एवं संस्कृत निदेशालय, हरियाणा के निर्देशन में आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु मौलाना यूनिवर्सिटी, अंबाला के लिए रवाना हो गई है। इस सांस्कृतिक दल में विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थी विभिन्न विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने सांस्कृतिक टीम के सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन की भावना का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन बनाए रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कुलपति महोदय ने विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित डायरेक्टर यूथ एंड कल्चरल अफेयर्स ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और “विजयी भव” का आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक टीम ने पूर्व में भी अनेक मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है और इस बार भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा है।

विश्वविद्यालय की इस टीम में नृत्य, गायन, नाटक, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक विधाओं में निपुण विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जो विश्वविद्यालय का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। टीम की रवानगी से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सांस्कृतिक टीम के सदस्यों ने भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय परिवार को पूरी उम्मीद है कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की टीम अपनी कला, संस्कृति और अनुशासन के बल पर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगी।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की सांस्कृतिक टीम मौलाना यूनिवर्सिटी, अंबाला के लिए रवाना appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि | https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-62/ Mon, 02 Feb 2026 04:03:24 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25292 जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात राजनेता एवं समाज सुधारक चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर विश्वविद्यालय … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात राजनेता एवं समाज सुधारक चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी, विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर, शिक्षक, अधिकारी एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन जुझारू सेनानियों में से थे, जिन्होंने राष्ट्र की आज़ादी के लिए अपने जीवन के अमूल्य वर्ष संघर्ष और बलिदान में समर्पित कर दिए। वे एक निर्भीक, सिद्धांतवादी एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे, जिनकी सोच केवल राजनीति तक सीमित नहीं थी, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण से जुड़ी हुई थी।

उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा ने अनेक क्रांतिकारी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की। स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के लिए उन्हें कई बार जेल यात्राएं भी करनी पड़ीं, लेकिन उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। आजादी के बाद भी उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक न्याय, किसानों एवं श्रमिक वर्ग के अधिकारों तथा क्षेत्रीय विकास के लिए निरंतर कार्य किया।

कुलगुरु ने आगे कहा कि चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम मानते थे। उनके इसी दूरदर्शी विचार का परिणाम है कि आज उनके नाम से यह विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। विश्वविद्यालय का यह दायित्व है कि वह उनके आदर्शों, राष्ट्रभक्ति, ईमानदारी और सेवा भावना को विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण से जोड़े।

कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय परिवार द्वारा यह संकल्प लिया गया कि चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा के विचारों, बलिदान और राष्ट्र सेवा की भावना को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाया जाएगा तथा विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले जाने का निरंतर प्रयास किया जाएगा।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
समाजशास्त्र विभाग में शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक ऑडिट का सफल आयोजन किया गया। https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%88/ Fri, 30 Jan 2026 10:30:36 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25284 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन में समाजशास्त्र विभाग में शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक ऑडिट का सफल आयोजन किया गया। यह शैक्षणिक … Continue reading

The post समाजशास्त्र विभाग में शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक ऑडिट का सफल आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन में समाजशास्त्र विभाग में शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक ऑडिट का सफल आयोजन किया गया। यह शैक्षणिक ऑडिट विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

ऑडिट प्रक्रिया हेतु समाजशास्त्र विषय के दो प्रतिष्ठित बाह्य विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया, जिनमें प्रो. चंद्रभान (सेवानिवृत्त), समाजशास्त्र विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार तथा प्रो. सुनील कुमार, समाजशास्त्र विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र शामिल रहे। दोनों विशेषज्ञों ने विभाग के पाठ्यक्रम ढांचे, शिक्षण-अधिगम पद्धतियों, मूल्यांकन प्रणाली, शोध एवं प्रकाशन कार्यों, अकादमिक उपलब्धियों तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का गहन एवं सूक्ष्म निरीक्षण किया।

निरीक्षण उपरांत विशेषज्ञों ने समाजशास्त्र विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासित कार्यप्रणाली एवं निरंतर प्रगति की सराहना की तथा गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाने हेतु कई महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सुझाव भी प्रदान किए।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील फौगाट ने कहा कि शैक्षणिक ऑडिट आत्म-मूल्यांकन का एक सशक्त माध्यम है, जिससे गुणवत्ता आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिलता है और विभाग अपनी शैक्षणिक दिशा को और अधिक सुदृढ़ बना सकता है। वहीं विभाग की इंचार्ज डॉ. अंजू राठी ने कहा कि विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझाव भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं एवं नवाचारों को अधिक प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

शैक्षणिक ऑडिट के सफल आयोजन में विभाग के सभी सह-प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय, अनुशासित एवं स्तरीय सहभागिता रही। इस अवसर पर विभाग की सह-प्राध्यापक डॉ. दीपिका, डॉ. किरण एवं डॉ. निधि भी उपस्थित रहीं।

The post समाजशास्त्र विभाग में शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक ऑडिट का सफल आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के शिक्षा विभाग में शैक्षणिक ऑडिट संपन्न https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-61/ Fri, 30 Jan 2026 04:27:31 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25270 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के परम सम्मानित कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व मेंशिक्षा विभाग संकाय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं गतिमान बनाने के उद्देश्य से दिनांक … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के शिक्षा विभाग में शैक्षणिक ऑडिट संपन्न appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के परम सम्मानित कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व मेंशिक्षा विभाग संकाय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं गतिमान बनाने के उद्देश्य से दिनांक 28 जनवरी 2026 को शैक्षणिक अंकेक्षण (Academic Audit) का आयोजन तार्किक एवं तकनीकी रूप से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

यह शैक्षणिक प्रक्रिया विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शिक्षा क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रोफेसर संदीप कुमार तथा शिक्षा विभाग, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा की प्रोफेसर निवेदिता हुड्डा को विषय विशेषज्ञों के रूप में आमंत्रित किया गया।

विशेषज्ञों द्वारा शिक्षा विभाग की शिक्षण प्रक्रिया, अधिगम प्रणाली, अनुसंधान कार्य, पाठ्यक्रम संरचना, अकादमिक उपलब्धियों एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का अत्यंत गहनता एवं सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत विभाग के समग्र विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए गए।

विशेषज्ञों ने विभाग में स्थायी नियुक्तियों की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए अकादमिक एवं सह-अकादमिक गतिविधियों के आयोजन, अनुसंधान कार्यों को प्रोत्साहन, शैक्षणिक यात्राओं के आयोजन तथा विभिन्न प्रयोगशालाओं की स्थापना पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों से भी संवाद किया।

विशेषज्ञों ने विभाग में विद्यमान सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए भविष्य में विकास की व्यापक एवं अभूतपूर्व संभावनाओं की बात कही तथा विभाग को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

शैक्षणिक अंकेक्षण के दौरान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कुलदीप नारा, विभाग इंचार्ज डॉ. कपिल देव, समस्त शिक्षण गण, शोधार्थी तथा गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के समापन पर विशेषज्ञों सहित सभी प्रतिभागियों का सफल शैक्षणिक अंकेक्षण के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया तथा विभाग को भविष्य में सकारात्मकता के साथ नई ऊँचाइयों तक ले जाने के संकल्प को दोहराया गया।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के शिक्षा विभाग में शैक्षणिक ऑडिट संपन्न appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
अंग्रेज़ी विभाग में शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक ऑडिट (Academic Audit) का सफल आयोजन किया गया। https://crsu.ac.in/%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d/ Tue, 27 Jan 2026 09:46:49 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25221 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में अंग्रेज़ी विभाग में शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक ऑडिट (Academic Audit) का सफल आयोजन किया … Continue reading

The post अंग्रेज़ी विभाग में शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक ऑडिट (Academic Audit) का सफल आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में अंग्रेज़ी विभाग में शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक ऑडिट (Academic Audit) का सफल आयोजन किया गया। यह अकादमिक ऑडिट विश्वविद्यालय प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत संपन्न हुआ।

इस अवसर पर दो प्रतिष्ठित बाह्य विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया। प्रो. उमेद सिंह, अंग्रेज़ी विभाग, चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा तथा प्रो. राजबीर पराशर, आरकेएसडी कॉलेज, कैथल ने बाह्य विशेषज्ञ के रूप में ऑडिट प्रक्रिया का संचालन किया। दोनों विशेषज्ञों ने विभाग के पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धतियों, मूल्यांकन प्रणाली, शोध कार्यों, अकादमिक उपलब्धियों एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का गहन एवं सूक्ष्म निरीक्षण किया।

ऑडिट के दौरान बाह्य विशेषज्ञों ने अंग्रेज़ी विभाग की शिक्षण प्रक्रिया, पाठ्यक्रम संरचना, शोध गतिविधियों, शैक्षणिक उपलब्धियों, विभागीय कार्यप्रणाली, भविष्य की योजनाओं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं का गहन निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया। विशेषज्ञों ने विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए गुणवत्ता में निरंतर सुधार हेतु उपयोगी सुझाव भी प्रदान किए।

इस अवसर पर अंग्रेज़ी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील फौगाट ने कहा कि अकादमिक ऑडिट से विभाग को अपनी शैक्षणिक गतिविधियों का आत्म मूल्यांकन करने का अवसर मिलता है, जिससे गुणवत्ता-आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सकता है। वहीं विभाग की इंचार्ज डॉ. ममता ढांडा ने बताया कि बाह्य विशेषज्ञों के सुझाव विभाग के भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

अकादमिक ऑडिट के सफल आयोजन में अंग्रेज़ी विभाग के सभी प्राध्यापकों एवं स्टाफ सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा। अंत में विभाग की ओर से बाह्य विशेषज्ञों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. ममता ढांडा (इंचार्ज, अंग्रेज़ी विभाग) के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि शैक्षणिक ऑडिट से विभाग को अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने, शिक्षण गुणवत्ता में सुधार करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अकादमिक मानकों के अनुरूप कार्य करने की दिशा में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

इस अवसर पर विभाग के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और उन्होंने ऑडिट प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में बाह्य विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया गया। शैक्षणिक ऑडिट का यह आयोजन अंग्रेज़ी विभाग की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

The post अंग्रेज़ी विभाग में शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शैक्षणिक ऑडिट (Academic Audit) का सफल आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
युवा महोत्सव युवाओं को संस्कृति से जोड़ने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त मंच है” — कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b5-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%82/ Tue, 27 Jan 2026 04:56:03 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25210 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव का अंतिम दिन सांस्कृतिक विरासत, लोककला, परंपरा और युवा उत्साह का भव्य उत्सव बनकर सामने आया। समापन दिवस पर विश्वविद्यालय परिसर में क्लासिकल डांस, हरियाणवी सोलो डांस ( … Continue reading

The post युवा महोत्सव युवाओं को संस्कृति से जोड़ने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त मंच है” — कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव का अंतिम दिन सांस्कृतिक विरासत, लोककला, परंपरा और युवा उत्साह का भव्य उत्सव बनकर सामने आया। समापन दिवस पर विश्वविद्यालय परिसर में क्लासिकल डांस, हरियाणवी सोलो डांस ( फीमेल ), हरियाणवी ग्रुप डांस, संस्कृत ड्रामा, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट सोलो, वेस्टर्न वोकल सोलो, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी, डिबेट्स यह प्रस्तुतियाँ न केवल मनोरंजन का माध्यम बनीं और ग्रामीण जीवन के विविध रंगों ने उपस्थित दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया।

युवा महोत्सव के समापन समारोह के विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा महोत्सव केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि यह युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने, सामाजिक मूल्यों को समझने और रचनात्मकता को अभिव्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कुलगुरु प्रो. सैनी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेना ही अपने आप में एक उपलब्धि है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों एवं टीमों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने गैर-विजेता प्रतिभागियों को भी निराश न होने की प्रेरणा देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, समर्पण और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।

युवा महोत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि MDU के कुलगुरु प्रो. राजबीर सिंह जी रहे।

उन्होंने कहा कि “युवा महोत्सव केवल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच नहीं, बल्कि युवाओं के आत्मविश्वास, सृजनशीलता और नेतृत्व क्षमता को निखारने का अवसर है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्र अपनी छिपी प्रतिभाओं को पहचानते हैं और आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। इस युवा महोत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी कला, विचार और ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में प्रस्तुत करने का संदेश दिया है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। युवा ही राष्ट्र की शक्ति हैं और ऐसे महोत्सव उन्हें एकजुट होकर कुछ नया करने की प्रेरणा देते हैं।”

आज इस युवा महोत्सव के अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होना मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता और गौरव का विषय है। ऐसे आयोजन युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं और उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके लिए मैं आयोजकों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।

जीवन में आगे बढ़ने के लिए जुनून, करुणा और दूसरों की उपलब्धियों को सराहने की भावना अत्यंत आवश्यक है। जुनून हमें लक्ष्य की ओर प्रेरित करता है, करुणा हमें मानवीय बनाती है और सराहना की भावना हमें एक-दूसरे से जोड़ती है। इसके साथ ही अनुशासन वह आधार है, जिस पर सफलता की इमारत खड़ी होती है। अनुशासित जीवन ही स्थायी उपलब्धियों की ओर ले जाता है।

आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में मैं युवाओं से कहना चाहूंगा कि दूसरों से प्रतिस्पर्धा करने के बजाय स्वयं से प्रतिस्पर्धा करें। प्रतिदिन केवल दो मिनट अपने लिए निकालें और आत्मचिंतन करें—यह सोचें कि जीवन में आपकी भूमिका क्या है, आपको किन क्षमताओं का विकास करना है और आप स्वयं को कैसे बेहतर बना सकते हैं। शिक्षा, खेल और संस्कृति—तीनों में संतुलन बनाकर ही एक सशक्त व्यक्तित्व का निर्माण संभव है।

मानसिक दबाव और तनाव से निपटने के लिए एक व्यवस्थित जीवनशैली अपनाना आवश्यक है। यदि आप लगातार 21 दिनों तक एक सकारात्मक और अनुशासित दिनचर्या का पालन करते हैं, तो निश्चित रूप से उसमें सकारात्मक मनोवैज्ञानिक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। स्वयं को बेहतर बनाने के लिए एक स्पष्ट कार्य योजना बनाइए और पूरे समर्पण के साथ उस पर कार्य कीजिए।

जब आप स्वयं पर काम करना शुरू करते हैं, तो लोग आपको दूसरों से अलग महसूस करने लगते हैं। याद रखिए, इस संसार में कुछ भी असंभव नहीं है। हर परिस्थिति में समस्या का हिस्सा बनने के बजाय समाधान का हिस्सा बनें। आपका दृष्टिकोण ही आपकी दिशा तय करता है, इसलिए सदैव सकारात्मक सोच विकसित करें और विश्लेषणात्मक मानसिकता अपनाएँ।

किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास और परिश्रम आवश्यक है। कहा जाता है कि अपने लक्ष्य या क्षेत्र में यदि आप 10,000 घंटे ईमानदारी से लगाते हैं, तो सफलता अवश्य मिलती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भी इसी समग्र विकास, कौशल, नवाचार और मूल्य आधारित शिक्षा पर बल देती है।

अंत में, मैं आप सभी युवाओं से यही कहना चाहूंगा कि स्वयं पर विश्वास रखें, अनुशासन में रहें और निरंतर आगे बढ़ते रहें। आप ही देश का भविष्य हैं और आपकी ऊर्जा ही राष्ट्र को नई दिशा देगी।

महोत्सव के अंतिम दिन क्लासिकल डांस, हरियाणवी सोलो डांस (महिला वर्ग), हरियाणवी ग्रुप डांस, संस्कृत नाटक, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट सोलो, वेस्टर्न वोकल सोलो, ऑन-द-स्पॉट फोटोग्राफी तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की सशक्त प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, सृजनशीलता और सांस्कृतिक चेतना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने भी विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की तथा कहा कि सीआरएसयू निरंतर ऐसे मंच उपलब्ध कराता रहेगा, जो युवाओं को अपनी संस्कृति, कला और परंपराओं से जोड़ते हुए समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध हों।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा तीन दिवसीय युवा महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल, स्वयंसेवकों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।

इस तीन दिवसीय युवा महोत्सव के परिणाम कुछ इस प्रकार रहे-

क्लासिकल वोकल सोलो

प्रथम स्थान – यूटीडी, सीआरएसयू जींद

द्वितीय स्थान – के.एम. गवर्नमेंट कॉलेज, नरवाना

क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट सोलो

प्रथम स्थान – हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद

द्वितीय स्थान – गवर्नमेंट कॉलेज, सफीदों

ग्रुप सॉन्ग (जनरल)

प्रथम स्थान – यूटीडी, सीआरएसयू

द्वितीय स्थान – हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद

ग्रुप सॉन्ग (हरियाणवी)

प्रथम स्थान – गवर्नमेंट कॉलेज, सफीदों

द्वितीय स्थान – हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद

हरियाणवी आर्केस्ट्रा

प्रथम स्थान – यूटीडी, सीआरएसयू जींद

द्वितीय स्थान – गवर्नमेंट कॉलेज, सफीदों

लोक सॉन्ग (हरियाणवी सोलो रागनी)

प्रथम स्थान – के.एम. गवर्नमेंट कॉलेज, नरवाना

द्वितीय स्थान – यूटीडी, सीआरएसयू जींद

लोक सॉन्ग (जनरल)

प्रथम स्थान – यूटीडी, सीआरएसयू

द्वितीय स्थान – मेटिस डिग्री कॉलेज, अंटा

ग्रुप सॉन्ग (वेस्टर्न)

प्रथम स्थान – यूटीडी, सीआरएसयू जींद

द्वितीय स्थान – हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद

ग्रुप डांस (जनरल)

प्रथम स्थान – हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद

द्वितीय स्थान – पी.आई.जी. गवर्नमेंट कॉलेज, जींद

तृतीय स्थान – के.एम. गवर्नमेंट कॉलेज, नरवाना

क्लासिकल डांस

प्रथम स्थान – एस.एम. गवर्नमेंट कॉलेज, सफीदों

सोलो डांस (हरियाणवी – मेल)

प्रथम स्थान – के.एम. गवर्नमेंट कॉलेज, नरवाना

द्वितीय स्थान – यूटीडी, सीआरएसयू जींद

सोलो डांस (हरियाणवी – फीमेल)

प्रथम स्थान – पी.आई.जी. कॉलेज फॉर वूमेन

द्वितीय स्थान – यूटीडी, सीआरएसयू

तृतीय स्थान – गवर्नमेंट कॉलेज, नरवाना

रसिया ग्रुप डांस

प्रथम स्थान – यूटीडी, सीआरएसयू जींद

द्वितीय स्थान – गवर्नमेंट कॉलेज, सफीदों

तृतीय स्थान – एस.एम. गवर्नमेंट कॉलेज, सफीदों

वन एक्ट प्ले

प्रथम स्थान – यूटीडी, सीआरएसयू जींद

द्वितीय स्थान – हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद

वेस्टर्न वोकल सोलो

प्रथम स्थान – यूटीडी, सीआरएसयू जींद

द्वितीय स्थान – हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद

रिचुअल

प्रथम स्थान – यूटीडी, सीआरएसयू जींद

द्वितीय स्थान – गवर्नमेंट कॉलेज, जींद

माइम

प्रथम स्थान – हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद

द्वितीय स्थान – यूटीडी, शेर शिवाजी

सॉन्ग

प्रथम स्थान – के.एम. गवर्नमेंट कॉलेज, नरवाना

द्वितीय स्थान – यूटीडी, सीआरएसयू जींद

हरियाणवी स्किट

प्रथम स्थान – गवर्नमेंट कॉलेज, जींद

द्वितीय स्थान – यूटीडी, सीआरएसयू जींद

पोस्टर मेकिंग

प्रथम स्थान – यूटीडी, सीआरएसयू

द्वितीय स्थान – पी.आई.जी. गर्ल्स कॉलेज फॉर वूमेन, जींद

तृतीय स्थान – के.एम. गवर्नमेंट कॉलेज, नरवाना

बेस्ट एक्टर (मेल)

प्रथम स्थान – अंकित

द्वितीय स्थान – सूरज

बेस्ट एक्टर (फीमेल)

प्रथम स्थान – निशु

द्वितीय स्थान – भूमिका

The post युवा महोत्सव युवाओं को संस्कृति से जोड़ने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त मंच है” — कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
शिक्षा, संस्कार,संविधान, संकल्प और समर्पण का पर्व- प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8/ Tue, 27 Jan 2026 03:51:51 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25191 गणतंत्र दिवस के अवसर पर चौधरी विश्वविद्यालय, जींद में गरिमामय ध्वजारोहण समारोह आयोजित चौधरी विश्वविद्यालय, जींद में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। … Continue reading

The post शिक्षा, संस्कार,संविधान, संकल्प और समर्पण का पर्व- प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
गणतंत्र दिवस के अवसर पर चौधरी विश्वविद्यालय, जींद में गरिमामय ध्वजारोहण समारोह आयोजित

चौधरी विश्वविद्यालय, जींद में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर रामपाल सैनी, कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल, डीन एवं विभिन्न विभागों के चेयरपर्सन, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके उपरांत विश्वविद्यालय परिवार ने शहीद कैप्टन पवन खटकड़ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के बलिदान को नमन किया।

वीर जवानों को नमन

भारत की आजादी, एकता और अखंडता की रक्षा में हमारे वीर जवानों का योगदान अतुलनीय है। चाहे कारगिल की बर्फीली चोटियाँ हों, सियाचिन की दुर्गम घाटियां हों या सीमा पर दिन-रात देश की रक्षा में तैनात हमारे सैनिक—हर भारतीय को उन पर गर्व है। शहीद कैप्टन पवन खटकड़ जैसे वीर सपूतों का बलिदान हमें सदा देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है।

कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी का वक्तव्य

कलगुरु प्रोफेसर रामपाल सैनी ने उपस्थित सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “26 जनवरी का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है, साथ ही हमें अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग करता है।”

उन्होंने कहा कि युवाओं को संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि जिम्मेदार और जागरूक नागरिक तैयार करने का माध्यम भी हैं।

उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि वह देश हित में कार्य करें और समाज को प्रगति के पथ पर आगे लेकर जाने के लिए तत्पर रहे। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वह जब तक रहेंगे तब तक देशहित के लिए कार्य करते रहेंगे और समाज की सेवा मैं अपना योगदान देते रहेंगे। क्योंकि यह देश हमारा घर है और अपने घर के प्रति हर व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि वह उसको साफ सुथरा रखें देश की गरिमा बनाए रखें और अपने कर्तव्यों का पालन करता रहे अपनी जिम्मेदारियां से पीछे ना हटे।

कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल का वक्तव्य

कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि “गणतंत्र दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि भारत की असली शक्ति उसकी जनता में निहित है। हमारे संविधान ने प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी जिम्मेदारी सौंपी है।”

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर है—जहाँ हम यह संकल्प लें कि ईमानदारी, अनुशासन और देश प्रेम के साथ राष्ट्र के विकास में योगदान देंगे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और सभी ने एक स्वर में भारत माता की जय के उद्घोष के साथ समारोह को यादगार बनाया।

चौधरी विश्वविद्यालय, जींद परिवार ने इस अवसर पर यह संकल्प लिया कि वे संविधान के आदर्शों पर चलते हुए शिक्षा, सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखेंगे।

The post शिक्षा, संस्कार,संविधान, संकल्प और समर्पण का पर्व- प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
युवा महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मिल रहा है नैतिकता व मानवता का संदेश प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%83/ Fri, 23 Jan 2026 08:12:46 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25176 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सी.आर.एस.यू.), जींद में आयोजित तीन दिवसीय इंटर जोनल युवा महोत्सव का दूसरा दिन कला, संस्कृति, अनुष्ठान और उत्सव की दृष्टि से एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। विश्वविद्यालय परिसर सुबह से ही लोक-संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, रंग-बिरंगे परिधानों, … Continue reading

The post युवा महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मिल रहा है नैतिकता व मानवता का संदेश प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सी.आर.एस.यू.), जींद में आयोजित तीन दिवसीय इंटर जोनल युवा महोत्सव का दूसरा दिन कला, संस्कृति, अनुष्ठान और उत्सव की दृष्टि से एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। विश्वविद्यालय परिसर सुबह से ही लोक-संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, रंग-बिरंगे परिधानों, ढोल की थाप और विद्यार्थियों के उल्लासपूर्ण उत्साह से जीवंत हो उठा। चारों ओर हरियाणवी संस्कृति की सुगंध, लोकगीतों की गूंज और युवा ऊर्जा का उत्सव देखने को मिला।

महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय से आई टीमों ने अत्यंत उत्साह और समर्पण के साथ भागीदारी करते हुए हरियाणवी संस्कृति के विविध आयामों को मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रत्येक प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली रही। कहीं हरियाणवी नृत्य की फुर्ती, ताल और ऊर्जा ने रोमांच भर दिया, तो कहीं स्किट और मोनो एक्टिंग के माध्यम से प्रदेश की लोक कथाओं, सामाजिक मूल्यों, परंपराओं और जीवन संघर्षों को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया।

हरियाणवी पॉप सॉन्ग, हरियाणवी भजन, ग़ज़ल, हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा, वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग, हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग, हरियाणवी-हिंदी स्किट, लोक गीत, लोक वाद्य यंत्र (इंस्ट्रूमेंट) सोलो, क्ले मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं ने पूरे विश्वविद्यालय परिसर को संस्कृति के दिव्य रंगों से भर दिया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और जोश ने परिसर को एक जीवंत सांस्कृतिक उत्सव में परिवर्तित कर दिया।

विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने इस अवसर पर कहा कि “युवा महोत्सव हमारे विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण मिलता है, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व कौशल का भी विकास होता है। सी.आर.एस.यू. शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति, कला और नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। युवाओं की यह ऊर्जा और रचनात्मकता राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक मजबूत आधार है।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए बधाई दी और आयोजन से जुड़े सभी विभागों व स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि आज यहां युवाओं की उमंग, ऊर्जा और जोश देखकर उनकी अपनी जवानी की यादें ताजा हो गईं। जिस अनुशासन, समर्पण और उत्साह के साथ विद्यार्थी इस इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में भाग ले रहे हैं, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

दूसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री गुरु वीर सोहेल रहे ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्म श्री महावीर गुड्डू जी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि “युवा महोत्सव केवल प्रतियोगिताओं का मंच नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक समरसता के विकास का सशक्त माध्यम है। आज का युवा ही कल का भविष्य है और ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से उनमंि रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास होता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।” उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन एवं निदेशालय को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल ने कहा कि “इस प्रकार के बड़े सांस्कृतिक आयोजनों के सफल संचालन में अनुशासन, समन्वय और टीमवर्क की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवा महोत्सव विद्यार्थियों को न केवल मंचीय अनुभव प्रदान करता है, बल्कि उनमें समय प्रबंधन, संगठन क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करता है। विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने आयोजन समिति, निर्णायक मंडल तथा प्रतिभागी विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

महोत्सव के दूसरे दिन की गतिविधियों ने यह स्पष्ट कर दिया कि सी.आर.एस.यू. जींद न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और युवा सृजनात्मकता का भी एक सशक्त मंच है। युवा महोत्सव का यह रंगारंग स्वरूप विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर आने वाले दिनों तक स्मरणीय रहेगा।

The post युवा महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मिल रहा है नैतिकता व मानवता का संदेश प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ संस्कृति, शिक्षा और युवा ऊर्जा का संगम https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-60/ Thu, 22 Jan 2026 05:05:15 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25168 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के परिसर में इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। इस युवा महोत्सव का आयोजन निदेशालय युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों से आए … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ संस्कृति, शिक्षा और युवा ऊर्जा का संगम appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के परिसर में इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। इस युवा महोत्सव का आयोजन निदेशालय युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागी विद्यार्थी, शिक्षक गण एवं विश्वविद्यालय के अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी रहे।

फॉर्मल वेलकम कुलसचिव डॉ राजेश बंसल द्वारा किया गया। उन्होंने आयोजकों को इस युवा महोत्सव का शुभ आरंभ करने के लिए बहुत-बहुत बधाइयां दी।

निदेशालय युवा एवं सांस्कृतिक ने बाहर से आए सभी प्रतिभागियों का और उनके साथ आए ऑफिशल्स का इस युवा महोत्सव में पहुंचने पर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि

“युवावस्था ऊर्जा, उत्साह और नवाचार का प्रतीक है। सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के भीतर छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करती हैं और उन्हें आत्म-अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करती हैं। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय का यह प्रयास है कि विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ सांस्कृतिक, नैतिक और सामाजिक मूल्यों से भी समृद्ध किया जाए। इस प्रकार के युवा महोत्सव विद्यार्थियों में टीम भावना, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।”

उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रो. सैनी ने कहा कि युवा एवं सांस्कृतिक महोत्सव विद्यार्थियों की रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रतिभाओं को निखारने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक सोच का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि रंग महोत्सव विद्यार्थियों की सृजनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक प्रतिभा को अभिव्यक्त करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि नाट्य संगीत नृत्य साहित्य और ललित कलाओं के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सामाजिक समरसता का विकास होता है। कुलगुरु ने सभी संयोजकों से आग्रह किया कि रंग महोत्सव को अनुशासन गुणवत्ता और नवाचार के साथ आयोजित किया जाए ताकि यह आयोजन स्वर्ण जयंती वर्ष की पहचान बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा विश्वविद्यालय की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य करता है। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थी न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, बल्कि आपसी सहयोग और सांस्कृतिक समरसता का भी अनुभव प्राप्त करेंगे।

कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि “युवा ही संस्कृति के वाहक हैं और ऐसे आयोजनों से उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है। इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल जैसे आयोजन विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को सजीव बनाते हैं और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और आपसी समन्वय की भावना का विकास होता है।”

डॉ. बंसल ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और ऐसे आयोजन उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सामाजिक दायित्व की भावना को विकसित करते हैं। युवा महोत्सव के माध्यम से युवाओं को नवाचार, टीमवर्क और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता को निखारने का सशक्त मंच प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित यह महोत्सव निश्चित रूप से युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

निदेशालय युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ के निदेशक डॉ. अनिल ने जानकारी देते हुए बताया कि

“इस इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में कुल 43 विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रत्येक प्रतियोगिता में न्यूनतम पांच टीमों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रमों के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु विश्वविद्यालय परिसर में 6 मंच स्थापित किए गए हैं, जिन पर एक साथ अलग-अलग सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि इस महोत्सव में 11 महाविद्यालयों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया है। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद एवं अन्य सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का उत्साह, अनुशासन और रचनात्मकता दर्शनीय रही, जिसने पूरे वातावरण को ऊर्जा और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, निर्णायकों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए युवा महोत्सव की सफलता की कामना की।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ संस्कृति, शिक्षा और युवा ऊर्जा का संगम appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में विद्यार्थियों के लिए इन्वेस्टमेंट बैंकिंग ऑपरेशंस प्रोग्राम पर एक विशेष सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-59/ Tue, 20 Jan 2026 10:41:06 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25133 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में विद्यार्थियों के लिए इन्वेस्टमेंट बैंकिंग ऑपरेशंस प्रोग्राम पर एक विशेष सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार में टाइम्स ग्रुप … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में विद्यार्थियों के लिए इन्वेस्टमेंट बैंकिंग ऑपरेशंस प्रोग्राम पर एक विशेष सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में विद्यार्थियों के लिए इन्वेस्टमेंट बैंकिंग ऑपरेशंस प्रोग्राम पर एक विशेष सेमिनार का सफल आयोजन किया गया।

इस सेमिनार में टाइम्स ग्रुप की प्रतिष्ठित संस्था टाइम्सप्रो से रिसोर्स पर्सन के रूप में श्री विनय राय एवं श्री सूर्यांश सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। विशेषज्ञ वक्ताओं ने सेमिनार के दौरान निवेश बैंकिंग ऑपरेशंस की भूमिका, बैक-एंड एवं मिड-ऑफिस की कार्यप्रणाली, केवाईसी (KYC), अनुपालन (Compliance), जोखिम प्रबंधन तथा वैश्विक बैंकिंग प्रक्रियाओं जैसे महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

विश्वविद्यालय की ओर से कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व कर रहे डॉ. अनुपम भाटिया ने इस प्रकार के उद्योग-उन्मुख एवं व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने वाले कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के कैरियर निर्माण की दिशा में अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सेमिनार एवं कार्यशालाओं के आयोजन की आवश्यकता पर विशेष बल दिया, जिससे विद्यार्थी उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं से भली-भांति परिचित हो सकें।

सेमिनार में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विषय में गहरी रुचि दिखाते हुए प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय सहभागिता की तथा निवेश बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित अपने संदेहों और जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अपने कौशल का विकास करने, व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने एवं समय की मांग के अनुरूप स्वयं को सक्षम बनाकर श्रेष्ठ से श्रेष्ठ रोजगार के अवसरों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में विद्यार्थियों के लिए इन्वेस्टमेंट बैंकिंग ऑपरेशंस प्रोग्राम पर एक विशेष सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के खिलाड़ियों का अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-58/ Tue, 20 Jan 2026 10:38:57 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25130 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय, प्रदेश एवं देश का नाम … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के खिलाड़ियों का अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय, प्रदेश एवं देश का नाम गौरवान्वित किया है। विश्वविद्यालय के कुश्ती एवं एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने पदक जीतने के साथ-साथ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी

गेम्स के लिए क्वालीफाई कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार उपलब्धि

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 15 जनवरी 2026 तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली में किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के कुश्ती खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मिस्टर संदीप कुमार ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर विश्वविद्यालय को गौरव दिलाया।
अंकित सिहाग ने 87 किलोग्राम भार वर्ग में ग्रीको-रोमन कुश्ती शैली में रजत पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की।
इसके अतिरिक्त मिस्टर नवदीप ने 86 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी दिखाया दम

इसी क्रम में विश्वविद्यालय के महिला एवं पुरुष एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 16 जनवरी तक राजीव गांधी हेल्थ विश्वविद्यालय, बेंगलुरु में किया गया।

कुमारी गरिमा ने 400 मीटर बाधा दौड़ में
तथा हैरी कुमार ने शॉट पुट स्पर्धा में
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया।
विश्वविद्यालय परिसर में हुआ भव्य स्वागत

प्रतियोगिताओं से लौटने पर विश्वविद्यालय परिसर में सभी विजेता एवं क्वालीफाई खिलाड़ियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. रामपाल सैनी ने खिलाड़ियों को मिठाइयां खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कुलगुरु का प्रेरणादायक वक्तव्य

कुलगुरु प्रो. डॉ. रामपाल सैनी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि“हमारे खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि विश्वविद्यालय की खेल संस्कृति और प्रशिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का भी प्रमाण है।”

उन्होंने आगे कहा कि“चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय अपने खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय भविष्य में भी अपने सभी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराएगा, ताकि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।”

खेल परिषद का वक्तव्य

इस अवसर पर विश्वविद्यालय खेल परिषद के सचिव डॉ. नरेश देशवाल ने बताया कि“विगत वर्षों में आयोजित सभी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। निरंतर सफलता यह दर्शाती है कि विश्वविद्यालय खेलों के क्षेत्र में मजबूत आधार तैयार कर चुका है। यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के खिलाड़ियों का अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
जापान यात्रा से लौटे कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी का सीआरएसयू में आत्मीय स्वागत, विश्वविद्यालय परिवार से साझा किए अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक अनुभव https://crsu.ac.in/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%97/ Tue, 20 Jan 2026 03:51:11 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25125 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी जी की जापान यात्रा से स्वदेश वापसी पर विश्वविद्यालय परिवार द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुलगुरु ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों … Continue reading

The post जापान यात्रा से लौटे कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी का सीआरएसयू में आत्मीय स्वागत, विश्वविद्यालय परिवार से साझा किए अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक अनुभव appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी जी की जापान यात्रा से स्वदेश वापसी पर विश्वविद्यालय परिवार द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुलगुरु ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठकर अपनी जापान यात्रा के अनुभवों को विस्तार से साझा किया।

कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने बताया कि जापान प्रवास के दौरान चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा जापान के छह प्रमुख विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक एवं शोध सहयोग (MoUs) किए गए हैं, जो भविष्य में संयुक्त शोध, फैकल्टी एक्सचेंज, छात्र प्रशिक्षण और नवाचार आधारित परियोजनाओं के लिए मील का पत्थर सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल सीआरएसयू को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अपने संबोधन में कुलगुरु ने जापान की वर्क कल्चर, अनुशासन और शिक्षा प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि जापान से हमें विशेष रूप से देशभक्ति, समय की पाबंदी और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जापान ने शिक्षा को केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित न रखकर उसे राष्ट्र-निर्माण का सशक्त माध्यम बनाया है, जो भारत के लिए भी अनुकरणीय है।

कुलगुरु ने कहा कि जापान अपने स्थानीय उत्पादों और ब्रांडों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देता है, वहीं भारत को भी ‘लोकल को ग्लोबल’ की भावना के साथ अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि जापानी समाज में समय के प्रति सम्मान व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन दोनों को संतुलित और प्रभावी बनाता है, जिसे भारतीय समाज में अपनाए जाने की आवश्यकता है।

शिक्षा प्रणाली पर चर्चा करते हुए प्रो. सैनी ने बताया कि जापान में बच्चों को विद्यालय स्तर पर ही टीम वर्क और जीवन-कौशल सिखाए जाते हैं, जो उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 (NEP 2020) के माध्यम से ऐसी समग्र शिक्षा प्रणाली को अपनाने की व्यापक संभावनाएँ हैं।

जापान के प्रमुख विश्वविद्यालयों का उल्लेख करते हुए कुलगुरु ने बताया कि कंसाई विश्वविद्यालय (Kansai University) एआई (Artificial Intelligence) के व्यावहारिक और इंटरडिसिप्लिनरी शोध के लिए जाना जाता है। वहीं टोक्यो विश्वविद्यालय (University of Tokyo – UTokyo/Todai), जापान का पहला और सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विश्वविद्यालय है, जिसने अनेक नोबेल पुरस्कार विजेताओं, प्रधानमंत्रियों और वैश्विक नेताओं को जन्म दिया है। इसके साथ ही क्योटो विश्वविद्यालय भी उन्नत शोध और नवाचार के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।

कार्यक्रम के अंत में कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने विश्वास व्यक्त किया कि जापान के साथ हुए शैक्षणिक सहयोग से चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शोध, नवाचार और वैश्विक दृष्टिकोण को नई दिशा मिलेगी। विश्वविद्यालय परिवार ने उनके अनुभवों को प्रेरणादायी बताते हुए इस अंतरराष्ट्रीय पहल के लिए उन्हें बधाई दी।

The post जापान यात्रा से लौटे कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी का सीआरएसयू में आत्मीय स्वागत, विश्वविद्यालय परिवार से साझा किए अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक अनुभव appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
भारतीय राजदूत से मुलाकात के बाद जापान की 06 प्रमुख यूनिवर्सिटीज से हुए MoU (समझौता ज्ञापन), खुलेंगे सीआरएसयू के छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसर- प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a4/ Sun, 18 Jan 2026 07:55:21 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25112 जापान की राजधानी टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास (Embassy of India, Tokyo) में भारतीय राजदूत से शिष्टाचार भेंट के साथ चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की वैश्विक शैक्षणिक एवं शोध यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. (डॉ.) … Continue reading

The post भारतीय राजदूत से मुलाकात के बाद जापान की 06 प्रमुख यूनिवर्सिटीज से हुए MoU (समझौता ज्ञापन), खुलेंगे सीआरएसयू के छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसर- प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
जापान की राजधानी टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास (Embassy of India, Tokyo) में भारतीय राजदूत से शिष्टाचार भेंट के साथ चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की वैश्विक शैक्षणिक एवं शोध यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी के नेतृत्व में गए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत–जापान शैक्षणिक सहयोग, शोध साझेदारी और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की।

भारतीय दूतावास में हुई इस बैठक के पश्चात सीआरएसयू प्रतिनिधिमंडल ने जापान की कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज और शैक्षणिक संस्थानों के साथ व्यापक संवाद किया, जिसके परिणामस्वरूप क्योटो विश्वविद्यालय, ओसाका सहित 06 अग्रणी जापानी विश्वविद्यालयों ने सीआरएसयू के साथ शिक्षण, शोध और तकनीकी सहयोग के लिए औपचारिक प्रस्ताव दिए। इन बैठकों में उच्च शिक्षा ब्यूरो, जापान के निदेशक, अंतर्राष्ट्रीय मामले श्री SATO Kuniaki तथा शिक्षा, संस्कृति और खेल मंत्रालय, जापान के Hamaya Akigo भी शामिल रहे।

कुलगुरु प्रो. (डॉ.) रामपाल सैनी ने जापानी विश्वविद्यालयों के समक्ष सीआरएसयू का दीर्घकालिक शैक्षणिक विज़न, राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 (NEP-2020) के अनुरूप नवाचार, तथा विकसित भारत के संकल्प में विश्वविद्यालय की भूमिका को विस्तार से प्रस्तुत किया। सीआरएसयू में संचालित शोध कार्यों, अकादमिक गुणवत्ता और डिजिटल अवसंरचना से जापानी विश्वविद्यालय अत्यंत प्रभावित हुए और उन्होंने संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति व्यक्त की।

इस अंतरराष्ट्रीय सहयोग के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, संयुक्त प्रयोगशालाएं, रिसर्च प्रोजेक्ट्स, अकादमिक व फैकल्टी एक्सचेंज, डिजिटल कनेक्टिविटी, क्लीन एवं ग्रीन फ्यूल, पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक विकास जैसे क्षेत्रों में संयुक्त कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही सीआरएसयू में इन्क्यूबेशन सेंटर्स की स्थापना, आधुनिक एवं डिजिटल सेंट्रल लाइब्रेरी तथा स्मार्ट अकादमिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर भी सहयोग होगा।

कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने कहा कि जापान की यूनिवर्सिटीज ने सीआरएसयू के छात्रों के लिए अपने द्वार खोल दिए हैं। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगारोन्मुख कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर सक्षम बनाया जाएगा। यह साझेदारी शोध और तकनीक के क्षेत्र में सीआरएसयू की एक नई अंतरराष्ट्रीय यात्रा की शुरुआत है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह सहयोग न केवल विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचान देगा, बल्कि हरियाणा के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, शोध और रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा।

The post भारतीय राजदूत से मुलाकात के बाद जापान की 06 प्रमुख यूनिवर्सिटीज से हुए MoU (समझौता ज्ञापन), खुलेंगे सीआरएसयू के छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसर- प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
भारत–जापान उच्च शिक्षा मिशन के तहत कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी की टोक्यो में महत्वपूर्ण बैठक https://crsu.ac.in/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%89%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%ae/ Fri, 16 Jan 2026 13:34:04 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25109 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने भारत–जापान उच्च शिक्षा मिशन के अंतर्गत जापान की राजधानी टोक्यो में जापानी शिक्षा मंत्रालय एवं उच्च शिक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कीं। यह … Continue reading

The post भारत–जापान उच्च शिक्षा मिशन के तहत कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी की टोक्यो में महत्वपूर्ण बैठक appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने भारत–जापान उच्च शिक्षा मिशन के अंतर्गत जापान की राजधानी टोक्यो में जापानी शिक्षा मंत्रालय एवं उच्च शिक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कीं। यह मिशन Association of Indian Universities (AIU) के नेतृत्व में तथा Acumen (Sannam S4 Group) के सहयोग से 12 से 17 जनवरी 2026 तक आयोजित India–Japan University Leaders’ Summit 2026 के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।

इस शिखर सम्मेलन में भारत के 30 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य भारत और जापान के बीच उच्च शिक्षा, शोध, नवाचार, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण तथा अकादमिक–उद्योग सहयोग को सुदृढ़ करना है।

कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने जापानी अधिकारियों के साथ संवाद के दौरान कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप भारतीय विश्वविद्यालयों को वैश्विक शोध पारिस्थितिकी से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में शोध, नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति, कौशल विकास तथा उद्योग-सहयोग को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

बैठक के दौरान दोनों देशों के विश्वविद्यालयों के बीच संयुक्त शोध परियोजनाओं, फैकल्टी एवं छात्र आदान–प्रदान कार्यक्रम, तकनीकी सहयोग, स्मार्ट एवं सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी तथा प्रयोगशालाओं की स्थापना जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। जापानी प्रतिनिधियों ने भारतीय विश्वविद्यालयों की नवाचार क्षमता की सराहना करते हुए दीर्घकालिक शैक्षणिक एवं शोध साझेदारी में रुचि व्यक्त की।

कुलगुरु प्रो. सैनी ने कहा कि जापान का शोध-आधारित शिक्षा मॉडल और भारत की युवा एवं नवाचार-प्रधान शैक्षणिक ऊर्जा मिलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सृजित कर सकती है। इस शिखर सम्मेलन से चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद को अंतरराष्ट्रीय सहयोग, शोध-विस्तार और वैश्विक शैक्षणिक पहचान के नए आयाम प्राप्त होंगे I

The post भारत–जापान उच्च शिक्षा मिशन के तहत कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी की टोक्यो में महत्वपूर्ण बैठक appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
शहीद कैप्टन पवन कुमार हर भारतीय के लिए गौरव और आदर्श- कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल https://crsu.ac.in/%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%ad/ Fri, 16 Jan 2026 04:10:51 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25102 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित शहीद कैप्टन पवन कुमार स्मारक में आज वीर सपूत शहीद कैप्टन पवन कुमार की जन्म जयंती व आर्मी दिवस अत्यंत श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के … Continue reading

The post शहीद कैप्टन पवन कुमार हर भारतीय के लिए गौरव और आदर्श- कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित शहीद कैप्टन पवन कुमार स्मारक में आज वीर सपूत शहीद कैप्टन पवन कुमार की जन्म जयंती व आर्मी दिवस अत्यंत श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शहीद को नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद कैप्टन पवन कुमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने शहीद के बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की सेवा और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद कैप्टन पवन कुमार का जीवन साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रप्रेम का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा, “शहीद कैप्टन पवन कुमार जैसे वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र और सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर पा रहे हैं। विश्वविद्यालय का यह दायित्व है कि वह युवाओं को ऐसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने के अवसर प्रदान करे, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान दे सकें।”

डॉ राजेश बंसल ने आर्मी दिवस की भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारत पूरे विश्व में भारतीय जवानों हुए वीरों के दम पर विशेष गुरु बनने की ओर अग्रसर है इससे देश के युवाओं को सीख लेनी चाहिए कि देश की प्रतिष्ठा व सम्मान को बनाए रखने के लिए अपना अहम योगदान देना चाहिए उन्होंने बताया कि भारतीय वीरों ने पाकिस्तान के साथ हुए हमले में उनको अपनी औकात दिखाने का काम किया है।

उन्होंने बताया कि देश की सीमाओं की रक्षा में सेना के जवानों का योगदान अतुलनीय है। भारतीय सेना का बलिदान और समर्पण प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। युवाओं को सेना के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए आगे आना चाहिए।”

वहीं OSD डॉ. विजय कुमार ने कहा कि शहीदों की स्मृतियों को जीवंत रखना समाज और शैक्षणिक संस्थानों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा, “शहीद कैप्टन पवन कुमार का बलिदान केवल इतिहास की घटना नहीं है, बल्कि यह हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि राष्ट्र सर्वोपरि है और उसकी रक्षा के लिए किया गया प्रत्येक त्याग अमूल्य होता है।”

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीद कैप्टन पवन कुमार के सैन्य जीवन, अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर देश और समाज की सेवा करें।

इस अवसर पर पूरा विश्वविद्यालय परिवार मौजूद रहा।

The post शहीद कैप्टन पवन कुमार हर भारतीय के लिए गौरव और आदर्श- कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद जी की जयंती, जिसे संपूर्ण भारतवर्ष ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाते है, इस पावन अवसर पर आज विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य “स्वदेशी संकल्प दौड़” का आयोजन किया गया। https://crsu.ac.in/12-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%9c/ Tue, 13 Jan 2026 04:15:54 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25063 12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद जी की जयंती, जिसे संपूर्ण भारतवर्ष ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाते है, इस पावन अवसर पर आज विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य “स्वदेशी संकल्प दौड़” का आयोजन किया गया। इस दौड़ का आयोजन विशेष … Continue reading

The post 12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद जी की जयंती, जिसे संपूर्ण भारतवर्ष ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाते है, इस पावन अवसर पर आज विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य “स्वदेशी संकल्प दौड़” का आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद जी की जयंती, जिसे संपूर्ण भारतवर्ष ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाते है, इस पावन अवसर पर आज विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य “स्वदेशी संकल्प दौड़” का आयोजन किया गया। इस दौड़ का आयोजन विशेष रूप से युवा पीढ़ी में स्वदेशी, स्वाभिमान और राष्ट्रवाद की भावना को गहराई से स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया।

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु -प्रो राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में किया गया। यूनिवर्सिटी के डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. विशाल वर्मा ने दौड़ को हरी झंडी दिखाने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “स्वामी विवेकानंद जी मात्र एक संन्यासी नहीं, बल्कि राष्ट्र-पुनरुत्थान के अग्रदूत थे। आज के वैश्वीकरण के युग में अपनी जड़ों से जुड़ना और ‘स्वदेशी’ को जीवन का आधार बनाना ही वास्तविक राष्ट्रवाद है।”

इस अवसर पर OSD डॉ विजय कुमार ने स्वामी जी के जीवन के अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि एकाग्रता और चरित्र निर्माण ही वह माध्यम है, जिससे हम स्वामी जी के सपनों का भारत बना सकते हैं।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन और सोशल आउटरीच सैल व राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

डॉ. जसवीर सूरा (डीन स्टूडेंट वेलफेयर): उन्होंने विद्यार्थियों के अनुशासन और उत्साह की सराहना की।

डॉ. नवीन लड़वाल (कार्यक्रम समन्वयक, NSS): जिन्होंने कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी संभाली।

डॉ. देवेंद्र सिंह यादव (कार्यक्रम अधिकारी, NSS): जिन्होंने स्वदेशी के महत्व पर जोर दिया।

डॉ. राकेश सिहमार एवं डॉ. कविता (कार्यक्रम अधिकारी, NSS): जिनकी उपस्थिति ने शिक्षकों और शोधार्थियों का मनोबल बढ़ाया।

इस “संकल्प दौड़” की सबसे बड़ी विशेषता संपूर्ण छात्र शक्ति की व्यापक भागीदारी रही। यूनिवर्सिटी कैंपस के मुख्य मार्गों से गुजरती इस दौड़ में सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकगण एवं गैर-शिक्षक बन्धु-भगिनियों ने भी हिस्सा लिया। “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।

दौड़ के समापन पर सभी प्रतिभागियों को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने और राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम ने न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का संदेश दिया, बल्कि मानसिक रूप से भी युवाओं को अपनी संस्कृति और देश के प्रति गौरव की अनुभूति कराई

यह कार्यक्रम सोशल आउटरीच सैल व राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित किया गया

The post 12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद जी की जयंती, जिसे संपूर्ण भारतवर्ष ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाते है, इस पावन अवसर पर आज विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य “स्वदेशी संकल्प दौड़” का आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में कश्मीर से आए युवा डेलीगेशन का भव्य स्वागत https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-57/ Mon, 12 Jan 2026 04:15:25 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25060 जींद, 09 जनवरी 2026: ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार करते हुए आज चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में ‘यूथ वेलफेयर प्रोग्राम’ के तहत कश्मीर से आए 30 सदस्यीय डेलीगेशन का भव्य अभिनंदन किया गया। इस दल में 15 … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में कश्मीर से आए युवा डेलीगेशन का भव्य स्वागत appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
जींद, 09 जनवरी 2026: ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार करते हुए आज चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में ‘यूथ वेलफेयर प्रोग्राम’ के तहत कश्मीर से आए 30 सदस्यीय डेलीगेशन का भव्य अभिनंदन किया गया। इस दल में 15 छात्राएं, 10 छात्र और 5 प्रबंधन टीम के सदस्य शामिल हैं। यह यात्रा देश के विभिन्न कोनों से आए युवाओं के बीच सांस्कृतिक तालमेल, राष्ट्रीय अखंडता और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

“युवा ही राष्ट्र की एकता के असली सूत्रधार” सुबह 9 बजे आयोजित मुख्य समारोह में डेलीगेशन का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने कहा, “कश्मीर से आए ये युवा केवल अतिथि नहीं, बल्कि हमारे सांस्कृतिक राजदूत हैं। हरियाणा और कश्मीर की संस्कृतियों का यह मिलन राष्ट्रीय एकता की नींव को और मजबूत करेगा।”

कुलगुरु ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का विवरण साझा करते हुए बताया कि CRSU निरंतर शोध और नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य सीमाओं को लांघकर दिलों को जोड़ना है। उन्होंने कश्मीरी छात्रों को हरियाणा की मेहमाननवाजी और यहाँ के शैक्षणिक वातावरण का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “विद्यार्थी जीवन ही वह समय है जब हम देश की विविधता को करीब से जान सकते हैं। हमारा प्रयास है कि कश्मीर से आए ये युवा यहाँ से केवल यादें ही नहीं, बल्कि हरियाणा की समृद्ध परंपराओं और यहाँ के युवाओं का प्रेम भी साथ लेकर जाएं।” उन्होंने विश्वविद्यालय में छात्रों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के बारे में भी डेलीगेशन को विस्तार से जानकारी दी।

इस विज़िट का मकसद युवाओं के भीतर राष्ट्रीयता की भावना को प्रगाढ़ करना है। जब अलग-अलग क्षेत्रों के युवा आपस में संवाद करते हैं, तो रूढ़ियां टूटती हैं और एक साझा समझ विकसित होती है।

समारोह के पश्चात डेलीगेशन ने विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक विभागों, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और पुस्तकालय का भ्रमण किया। इस दौरान कश्मीरी छात्रों ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ ‘इंटरैक्शन सेशन’ में हिस्सा लिया। दोनों राज्यों के युवाओं ने एक-दूसरे के खान-पान, लोक कलाओं और शिक्षा प्रणाली पर चर्चा की, जिससे परिसर में लघु भारत का दृश्य जीवंत हो उठा। इस मौके पर विश्वविद्यालय के शिक्षक व भारी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में कश्मीर से आए युवा डेलीगेशन का भव्य स्वागत appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
पंजाब केसरी में जनसंचार विभाग के छात्र सौरभ का चयन, विश्वविद्यालय में हर्ष और गर्व का माहौल https://crsu.ac.in/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b5/ Fri, 09 Jan 2026 04:21:25 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25057 जनसंचार विभाग के लिए यह एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि सत्र 2022–2024 के छात्र सौरभ का देश के प्रतिष्ठित समाचार समूह पंजाब केसरी, जालंधर स्थित मुख्य कार्यालय में प्रोड्यूसर कम एंकर के पद पर चयन हुआ है। वर्तमान … Continue reading

The post पंजाब केसरी में जनसंचार विभाग के छात्र सौरभ का चयन, विश्वविद्यालय में हर्ष और गर्व का माहौल appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
जनसंचार विभाग के लिए यह एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि सत्र 2022–2024 के छात्र सौरभ का देश के प्रतिष्ठित समाचार समूह पंजाब केसरी, जालंधर स्थित मुख्य कार्यालय में प्रोड्यूसर कम एंकर के पद पर चयन हुआ है। वर्तमान में वे नेशनल एवं जियो-पॉलिटिकल डेस्क से जुड़े हुए हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से संबंधित समाचार निर्माण और प्रस्तुति का कार्य कर रहे हैं।

अपने शैक्षणिक कार्यकाल के दौरान सौरभ विभाग के सर्वश्रेष्ठ छात्रों में से एक रहे। उन्होंने विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व किया और अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम आयोजनों में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। नृत्य, साहित्यिक और अन्य गतिविधियों में 25 से अधिक पुरस्कार प्राप्त कर उन्होंने विश्वविद्यालय को कई मंचों पर गौरवान्वित किया।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का वातावरण है। माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने सौरभ को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्र की मेहनत और विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने सौरभ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे मीडिया क्षेत्र में सकारात्मक और जिम्मेदार भूमिका निभाएंगे।

वहीं कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल ने भी सौरभ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के व्यावहारिक शिक्षा मॉडल और उद्योग से जुड़े पाठ्यक्रमों की प्रभावशीलता को दर्शाती है।

इस अवसर पर OSD डॉ. विजय कुमार, जनसंचार विभाग के चेयरपर्सन डॉ अजमेर तथा विभागीय इंचार्ज डॉ. बलराम उपस्थित रहे। विभागीय शिक्षकों ने सौरभ की मेहनत, अनुशासन और रचनात्मक क्षमताओं की सराहना करते हुए इसे विभाग के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

विभाग ने विश्वास व्यक्त किया कि सौरभ भविष्य में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने कार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाएंगे।

The post पंजाब केसरी में जनसंचार विभाग के छात्र सौरभ का चयन, विश्वविद्यालय में हर्ष और गर्व का माहौल appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
CRSU की MSc Physics की छात्राओं का शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित – Journal of Optics में पेपर चयन https://crsu.ac.in/crsu-%e0%a4%95%e0%a5%80-msc-physics-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%a7-%e0%a4%85%e0%a4%82/ Wed, 07 Jan 2026 10:41:33 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25042 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU), जींद के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की एमएससी- फिजिक्स की छात्राओं *पूजा, प्रीति एवं तनिशा* द्वारा किया गया शोध कार्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पीयर-रिव्यूड वैज्ञानिक पत्रिका … Continue reading

The post CRSU की MSc Physics की छात्राओं का शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित – Journal of Optics में पेपर चयन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU), जींद के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की एमएससी- फिजिक्स की छात्राओं *पूजा, प्रीति एवं तनिशा* द्वारा किया गया शोध कार्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पीयर-रिव्यूड वैज्ञानिक पत्रिका -जर्नल ऑफ ऑप्टिक्स में प्रकाशित हुआ है।

छात्राओं का शोध पत्र “Comprehensive Evaluation of Dy³⁺-Doped Zinc Calcium Strontium Borate Glasses for Opto-electronic Applications ” को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय द्वारा सराहा गया है।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. रामपाल सैनी ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि CRSU के विद्यार्थी शोध के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी अनुसंधान के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया।

यह शोध कार्य डॉ. निशा देउपा, असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिकी विभाग तथा रिसर्च स्कॉलर मिस ईशा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। शोध में Dy³⁺ (डिस्प्रोसियम) से डोप्ड बोरेट ग्लास सामग्री के प्रकाशीय एवं ल्यूमिनेसेंस गुणों का गहन अध्ययन किया गया है, जो भविष्य में ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, सॉलिड-स्टेट लाइटिंग, डिस्प्ले टेक्नोलॉजी एवं फोटोनिक अनुप्रयोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकता है।

इस मौके पर प्रो. आनंद कुमार, विभाग अध्यक्ष ने छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उच्च स्तरीय शोध कार्य विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं अनुसंधान संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाते हैं

छात्राओं की इस सफलता से विश्वविद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। यह उपलब्धि न केवल संबंधित छात्राओं के लिए, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।

The post CRSU की MSc Physics की छात्राओं का शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित – Journal of Optics में पेपर चयन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
CRSU जींद के छात्र प्रदीप कुमार ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित विश्व स्तरीय गीता ज्ञान निबंध प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव https://crsu.ac.in/crsu-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be/ Wed, 07 Jan 2026 09:51:42 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25033 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU), जींद के संगीत विभाग के छात्र प्रदीप कुमार ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित विश्व स्तरीय गीता ज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर न केवल विश्वविद्यालय बल्कि हरियाणा प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर … Continue reading

The post CRSU जींद के छात्र प्रदीप कुमार ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित विश्व स्तरीय गीता ज्ञान निबंध प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU), जींद के संगीत विभाग के छात्र प्रदीप कुमार ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित विश्व स्तरीय गीता ज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर न केवल विश्वविद्यालय बल्कि हरियाणा प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता एसोसिएशन ऑफ हरियाणवी इन ऑस्ट्रेलिया (AHA) द्वारा ऑस्ट्रेलिया में आयोजित की गई थी, जिसमें भारत सहित विभिन्न देशों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रविष्टियाँ भेजीं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रदीप कुमार ने अपने गहन गीता ज्ञान और उत्कृष्ट लेखन कौशल के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

इस उपलब्धि के लिए प्रदीप कुमार को गीता संस्थान, कुरुक्षेत्र में आयोजित समारोह के दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी द्वारा प्रशंसा पत्र तथा 100 ऑस्ट्रेलियन डॉलर की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने प्रदीप कुमार को बधाई देते हुए कहा कि “यह उपलब्धि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। हमारे विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर रहे हैं। प्रदीप कुमार ने गीता के संदेश को विश्व स्तर पर पहुँचाकर यह सिद्ध किया है कि हमारे छात्र वैश्विक प्रतिस्पर्धा में पूरी तरह सक्षम हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

प्रो. सैनी ने छात्र की सराहना करते हुए कहा कि “प्रदीप कुमार की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। इस प्रकार की अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनती हैं। विश्वविद्यालय परिवार की ओर से हम उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

इस अवसर पर OSD डॉ. विजय कुमार, कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल, डॉ० अनुपम भाटिया, डॉ. भावना, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. कविता तथा कुलपति के निजी सचिव श्री सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे और सभी ने प्रदीप कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विश्वविद्यालय परिवार ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ CRSU जींद को शिक्षा, संस्कृति और भारतीय मूल्यों के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

The post CRSU जींद के छात्र प्रदीप कुमार ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित विश्व स्तरीय गीता ज्ञान निबंध प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
“राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन उत्कृष्टता सम्मान–2025” को विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों, अधिकारियों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को समर्पित- प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%8d-2/ Fri, 02 Jan 2026 03:34:58 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25013 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में नववर्ष 2026 का स्वागत हर्षोल्लास और सकारात्मक वातावरण के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं … Continue reading

The post “राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन उत्कृष्टता सम्मान–2025” को विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों, अधिकारियों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को समर्पित- प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में नववर्ष 2026 का स्वागत हर्षोल्लास और सकारात्मक वातावरण के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नया वर्ष नई उम्मीदों, नई संभावनाओं और नए संकल्पों का प्रतीक होता है। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नए वर्ष में समर्पण, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हुए विश्वविद्यालय को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर करें।

कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय को शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से विश्वविद्यालय आने वाले समय में नई ऊँचाइयों को छुएगा और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।

प्रो. सैनी ने नववर्ष के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन उत्कृष्टता सम्मान–2025” को विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों, अधिकारियों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक परिश्रम, समर्पण और टीम वर्क का प्रतिफल है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव महोदय ने भी उपस्थित सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नया वर्ष विश्वविद्यालय के लिए नई उपलब्धियाँ लेकर आए और सभी मिलकर विश्वविद्यालय के विकास में सक्रिय योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय का समस्त परिवार उपस्थित रहा। नववर्ष के उपलक्ष्य में परिसर में सौहार्दपूर्ण एवं उत्सवपूर्ण वातावरण देखने को मिला। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों के लिए चाय, पकौड़े और जलेबी की व्यवस्था की गई, जिससे आपसी भाईचारे और उत्साह का वातावरण बना रहा।

The post “राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन उत्कृष्टता सम्मान–2025” को विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों, अधिकारियों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को समर्पित- प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 2026 के कैलेंडर का लोकार्पण https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-56/ Thu, 01 Jan 2026 04:07:34 +0000 https://crsu.ac.in/?p=25001 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय के वर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर माननीय कुलगुरु महोदय ने कहा कि विश्वविद्यालय का कैलेंडर शैक्षणिक, प्रशासनिक … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 2026 के कैलेंडर का लोकार्पण appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय के वर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर माननीय कुलगुरु महोदय ने कहा कि विश्वविद्यालय का कैलेंडर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जो विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि कैलेंडर में अंकित तिथियाँ विश्वविद्यालय की सुचारू कार्यप्रणाली एवं अनुशासन को बनाए रखने में सहायक होती हैं।

माननीय कुलगुरु ने कैलेंडर के सफल प्रकाशन हेतु विश्वविद्यालय के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय को हार्दिक बधाइयां दी एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की तथा आशा व्यक्त की कि वर्ष 2026 विश्वविद्यालय के लिए शैक्षणिक उपलब्धियों एवं नवाचारों से परिपूर्ण रहेगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के ओ.एस.डी डॉ विजय कुमार, कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार बंसल,, जन सूचना अधिकारी डॉ अरुण यादव व निजी सचिव श्री सुरेश कुमार उपस्थित रहे।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 2026 के कैलेंडर का लोकार्पण appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
डॉ. राजेश बंसल, परीक्षा नियंत्रक को विश्वविद्यालय कुलसचिव कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सोपा गया है https://crsu.ac.in/%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af/ Thu, 01 Jan 2026 04:06:21 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24998 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद में कुलसचिव कार्यालय के कर्तव्यों के निर्वहन के लिए डॉ. राजेश बंसल, परीक्षा नियंत्रक को विश्वविद्यालय कुलसचिव कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सोपा गया है। यह नियुक्ति विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनके व्यापक प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता … Continue reading

The post डॉ. राजेश बंसल, परीक्षा नियंत्रक को विश्वविद्यालय कुलसचिव कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सोपा गया है appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद में कुलसचिव कार्यालय के कर्तव्यों के निर्वहन के लिए डॉ. राजेश बंसल, परीक्षा नियंत्रक को विश्वविद्यालय कुलसचिव कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सोपा गया है। यह नियुक्ति विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनके व्यापक प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता तथा दायित्वों के प्रति उनकी निष्ठा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

डॉ. राजेश बंसल की नियुक्ति के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने डॉ. राजेश को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय के डीन, विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि “डॉ. राजेश बंसल एक अनुभवी, कर्मठ और अनुशासित प्रशासक हैं। विश्वविद्यालय को उनके अनुभव और कार्यशैली से निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। हमें विश्वास है कि वे कुलसचिव के पद पर रहते हुए विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी व प्रभावी बनाएंगे।”

डॉ. राजेश बंसल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं माननीय कुलपति महोदय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताकर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मैं पूरे समर्पण, ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगा तथा विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य करूंगा।”

इस अवसर पर डॉ. राजेश बंसल ने सभी स्टाफ सदस्यों को चाय एवं मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। पूरे कार्यक्रम का वातावरण सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा।

उल्लेखनीय है कि डॉ. राजेश बंसल को उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव, उत्कृष्ट कार्यक्षमता तथा कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के कारण यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। विश्वविद्यालय समुदाय को उनसे सकारात्मक, कुशल एवं परिणामोन्मुखी कार्यप्रणाली की पूर्ण अपेक्षा है।

The post डॉ. राजेश बंसल, परीक्षा नियंत्रक को विश्वविद्यालय कुलसचिव कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सोपा गया है appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन उत्कृष्टता सम्मान–2025” – प्रोफेसर (डॉ.) राम पाल सैनी, कुलगुरु चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद सम्मानित https://crsu.ac.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%8d/ Wed, 31 Dec 2025 04:15:12 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24973 NEP-2020 के सफल क्रियान्वयन में हरियाणा के अग्रणी विश्वविद्यालयों में सीआरएसयू ने बनाया अपना स्थान हरियाणा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी-2020) के प्रभावी कार्यान्वयन को प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को सम्मानित करने के उद्देश्य से “हरियाणा … Continue reading

The post राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन उत्कृष्टता सम्मान–2025” – प्रोफेसर (डॉ.) राम पाल सैनी, कुलगुरु चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद सम्मानित appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
NEP-2020 के सफल क्रियान्वयन में हरियाणा के अग्रणी विश्वविद्यालयों में सीआरएसयू ने बनाया अपना स्थान

हरियाणा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी-2020) के प्रभावी कार्यान्वयन को प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को सम्मानित करने के उद्देश्य से “हरियाणा राज्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 कार्यान्वयन उत्कृष्टता पुरस्कार-2025” का आयोजन हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद द्वारा सोमवार को स्वर्ण जयंती भवन, पंचकूला में आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 (NEP-2020) के प्रभावी एवं उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रोफेसर (डॉ.) राम पाल सैनी को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा NEP-2020 के संस्थागत, बहुविषयक एवं नवाचारी क्रियान्वयन के लिए किए गए निरंतर प्रयासों की सशक्त पहचान है। इस उपलब्धि के साथ ही चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय ने स्वयं को हरियाणा के अग्रणी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में स्थापित किया है।

पंचकुला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा एवं हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी को प्रदान किया गया। बहुविषयक शिक्षा, लचीले पाठ्यक्रम, कौशल विकास और छात्र-केंद्रित शिक्षण के क्षेत्र में सीआरएसयू की पहल सराहनीय है। यह सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के सुव्यवस्थित, चरणबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए दिया गया।

हरियाणा मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू ने भी चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बाद हरियाणा का दूसरा तथा देश का एकमात्र नवस्थापित विश्वविद्यालय है, जिसने अपने विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों के साथ-साथ संबद्ध महाविद्यालयों में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 को सफलतापूर्वक लागू किया है। वर्तमान में विश्वविद्यालय के लगभग 4500 छात्र-छात्राओं को NEP-2020 आधारित शिक्षा व्यवस्था का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है, जबकि विश्वविद्यालय से संबद्ध 157 कॉलेजों के लगभग 57,500 विद्यार्थी भी इस नीति के अंतर्गत शैक्षणिक, कौशल एवं बहुविषयक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

NEP-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में विश्वविद्यालय द्वारा हरियाणा के माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. आशीम कुमार घोष की अध्यक्षता में “NEP-2020 के अनुरूप बहुविषयक शिक्षा” विषय पर राष्ट्रीय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, NEP समन्वयक एवं डीन अकादमिक अफेयर्स ने सहभागिता की। यह कार्यशाला उच्च शिक्षा सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।

डिजिटलीकरण के क्षेत्र में भी सीआरएसयू ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय हरियाणा का पहला ऐसा विश्वविद्यालय बना, जिसने 100 प्रतिशत अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC) विद्यार्थी IDs तथा 80 प्रतिशत राष्ट्रीय शैक्षणिक डिपॉजिटरी (NAD) IDs सृजित कर विद्यार्थियों की अकादमिक प्रगति को राष्ट्रीय डिजिटल ढांचे से जोड़ा।

कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 बहुविषयक शिक्षा के साथ-साथ कौशल-आधारित शिक्षण, व्यावहारिक ज्ञान, रोजगारपरक दक्षताओं और चरित्र निर्माण पर विशेष बल देती है। उन्होंने कहा कि इस नीति का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता से युक्त नागरिक के रूप में विकसित करना है।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इस सम्मान से विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय पहचान और प्रतिष्ठा और अधिक सशक्त हुई है तथा यह उपलब्धि अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। यह उपलब्धि सीआरएसयू विश्वविद्यालय के नेतृत्व, शिक्षकों और कर्मचारियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।

The post राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन उत्कृष्टता सम्मान–2025” – प्रोफेसर (डॉ.) राम पाल सैनी, कुलगुरु चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद सम्मानित appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा एक सप्ताह की रिसर्च मेथोडोलॉजी कार्यशाला का आयोजन | https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-55/ Tue, 23 Dec 2025 06:16:11 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24952 कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि शोध की गुणवत्ता विश्वविद्यालय के लिए सर्वोपरि है। विश्वविद्यालय में शोध को बढ़ावा देने के लिए जिस भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, उसके लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। चौधरी रणबीर … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा एक सप्ताह की रिसर्च मेथोडोलॉजी कार्यशाला का आयोजन | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि शोध की गुणवत्ता विश्वविद्यालय के लिए सर्वोपरि है। विश्वविद्यालय में शोध को बढ़ावा देने के लिए जिस भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, उसके लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा रिसर्च मेथाडोलॉजी विषय पर एक सप्ताह की कार्यशाला का आरंभ किया गया। कार्यशाला के पहले दिन उद्घाटन सत्र के दौरान शोधार्थियों को रिसर्च मेथोडोलॉजी कार्यशाला के महत्व के बारे में बताया गया। उद्घाटन सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग से सेवानिवृत्त प्रो. उम्मेद सिंह ने विद्यार्थियों को शोध के विभिन्न प्रकारों एवं शोध को किस प्रकार आगे बढ़ाया जाता है, इस विषय में जानकारी दी।

कार्यशाला के दूसरे दिन प्रथम सत्र में प्रो. सी. आर. दरौलिया ने नए विद्यार्थियों को डाटा किस प्रकार एकत्रित किया जाता है, इस संबंध में जानकारी दी तथा प्रश्नावली बनाने की विधि को विस्तार से समझाया। इसी दिन दूसरे सत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ से प्रो. फूल सिंह ने शोधार्थियों को शोध समस्या की रूपरेखा एवं शोध उद्देश्यों को परिभाषित करने के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यशाला के तीसरे दिन प्रथम सत्र में डीन रिसर्च, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के डॉ. अनुपम भाटिया ने विद्यार्थियों को संख्यक विज्ञान एवं शोध के अनुसार विभिन्न सांख्यिकीय उपकरणों का प्रयोग कब और कहाँ किया जाना चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात दूसरे सत्र में पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला से प्रो. हिमांशु अग्रवाल ने पूर्व में हुए शोध में कमियाँ ढूँढने एवं उनके आधार पर शोध प्रश्न तैयार करने की विधियों को समझाया।

कार्यशाला के चौथे दिन जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से प्रो. एन. एच. मौलिक ने शोध प्रशासन में नैतिकता के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। दूसरे सत्र में प्रोफेसर मनसब आलम ने शोध में साहित्यिक चोरी एवं अनैतिक कार्यों से बचने के उपायों के बारे में सूत्र बताए।

कार्यशाला के पांचवें दिन IIIT नई दिल्ली से प्रो. विक्रम गोयल ने प्रणालीबद्ध साहित्य समीक्षा की जानकारी दी। दूसरे सत्र में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय से प्रो विक्रम सिंह ने शोध में रेफरेंसिंग एवं साइटेशन किस प्रकार किया जाता है, इसके बारे में विस्तार से बताया।

कार्यशाला के छठे दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्रो. राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्र, मौलिक, व्यवस्थित एवं क्रमबद्ध रूप से शोध प्रस्तुत करने हेतु थीसिस लेखन की प्रक्रिया के बारे में बताया। दूसरे सत्र में थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला से प्रो. अनिल कुमार वर्मा ने शोध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला के सातवें दिन इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय से प्रो. ए. के. मोहपात्रा देव ने विद्यार्थियों को शोध पत्र की संरचना के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यशाला के समापन सत्र में डीन रिसर्च ने कहा कि विश्वविद्यालय में शोध को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा एक सप्ताह की रिसर्च मेथोडोलॉजी कार्यशाला का आयोजन | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के विजेता खिलाड़ियों का चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में भव्य स्वागत https://crsu.ac.in/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80-3/ Mon, 15 Dec 2025 14:50:09 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24920 खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 1128 विश्वविद्यालयों मे से 27वां स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय ने रचा नया कीर्तिमान जींद — चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 27वां स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय … Continue reading

The post खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के विजेता खिलाड़ियों का चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में भव्य स्वागत appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 1128 विश्वविद्यालयों मे से 27वां स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय ने रचा नया कीर्तिमान

जींद — चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 27वां स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत हर्ष, गर्व और उल्लास का विषय है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने पर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो॰ (डॉ॰) राम पाल सैनी ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभागी टीमों को फूल मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। रेसलिंग में श्री प्रमोद ने ग्रीको–रोमन शैली के 67 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, जबकि हिमांशु ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया। वहीं फ्री–स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम भार वर्ग में संदीप कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया।

एथलेटिक्स में कुमारी आशा ने 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता तथा बॉक्सिंग में कुमारी पूजा ने भी कांस्य पदक प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेने वाली विश्वविद्यालय की महिला रग्बी टीम के सभी प्रतिभागियों का भी विश्वविद्यालय पहुंचने पर सम्मान पूर्वक स्वागत किया गया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कुलगुरु प्रो॰ (डॉ॰) राम पाल सैनी ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं और खेलों के माध्यम से अनुशासित, सशक्त एवं आत्मविश्वासी व्यक्तित्व का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता का विकास करते हैं, बल्कि राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने का भी कार्य करते हैं।

उन्होंने गर्व पूर्वक कहा, “जींद की मिट्टी और पानी में जिद है—और यही जिद यहाँ के खिलाड़ियों में भी दिखाई देती है, जिन्होंने सीमित साधनों के बावजूद इस मुकाम को हासिल किया है।”

कुलगुरु ने यह भी जानकारी दी कि विश्वविद्यालय की नीति के अनुसार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। स्वर्ण पदक विजेता को ₹35,000, रजत पदक विजेता को ₹30,000 तथा कांस्य पदक विजेता को ₹25,000 की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाती है। साथ ही निकट भविष्य में इन सभी खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के वार्षिक खेल–कूद पारितोषिक समारोह में विधिवत सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल ने कहा कि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद खेल परिषद खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में भी विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो इस नवनिर्मित विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन डॉ. कृष्ण शोकन्द, एथलेटिक्स कोच, कुश्ती कोच श्री अमित एवं श्री संदीप, कुलगुरु के निजी सचिव श्री सुरेश कुमार उपस्थित रहे।

The post खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के विजेता खिलाड़ियों का चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में भव्य स्वागत appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में चमका CRSU जींद बॉक्सिंग में पूजा ने दिलाया ब्रॉन्ज मेडल https://crsu.ac.in/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80-2/ Sat, 13 Dec 2025 05:25:39 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24908 खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में चमका CRSU जींद—बॉक्सिंग में पूजा ने दिलाया ब्रॉन्ज मेडल भरतपुर (राजस्थान)। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 (5th एडिशन) में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU) जींद के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का … Continue reading

The post खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में चमका CRSU जींद बॉक्सिंग में पूजा ने दिलाया ब्रॉन्ज मेडल appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में चमका CRSU जींद—बॉक्सिंग में पूजा ने दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

भरतपुर (राजस्थान)। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 (5th एडिशन) में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU) जींद के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह प्रतियोगिता 24 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक भरतपुर, राजस्थान में आयोजित की गई।

कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय की 29 सदस्यीय खिलाड़ी टीम ने कुश्ती, फेंसिंग, आर्चरी, बॉक्सिंग, रग्बी और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में भाग लेकर दमदार प्रदर्शन किया।

बॉक्सिंग में कुमारी पूजा का ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित
CRSU की प्रतिभाशाली बॉक्सर कुमारी पूजा ने 52 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित किया।
बॉक्सिंग स्पर्धाएँ 1 से 5 दिसंबर 2025 तक भरतपुर में संपन्न हुईं। पूजा के कौशल, समर्पण और निरंतर मेहनत ने उन्हें इस सम्मानजनक उपलब्धि तक पहुँचाया, जो विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

पाँच वर्षों से लगातार हरियाणा में तीसरे स्थान पर CRSU
विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से आयोजित सभी पाँच खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स संस्करणों में CRSU जींद ने हरियाणा की विभिन्न सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों में अपना लगातार तीसरा स्थान बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि यह निरंतरता विश्वविद्यालय की खेल संस्कृति, खिलाड़ियों के अनुशासन और प्रशिक्षण तंत्र की गुणवत्ता का प्रतीक है।
डॉ. नरेश देशवाल ने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2022 में CRSU ने देशभर में मेडल टैली के आधार पर 14वां स्थान प्राप्त किया, जो विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि रही।

कुलगुरु द्वारा सम्मानित
कुमारी पूजा की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय में उत्साह का माहौल रहा।
कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने पूजा को मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ करते हुए और भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि CRSU के खिलाड़ी आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निश्चित ही नई ऊँचाइयों को छुएँगे।

The post खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में चमका CRSU जींद बॉक्सिंग में पूजा ने दिलाया ब्रॉन्ज मेडल appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
CRSU के विधि संकाय विभाग के विद्यार्थियों को संविधान की राह पर चलने की दी सीख :-प्रो. राजेश मलिक https://crsu.ac.in/crsu-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6/ Mon, 08 Dec 2025 04:16:00 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24876 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विधि संकाय विभाग द्वारा संविधान विषय पर एक विशेष एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के … Continue reading

The post CRSU के विधि संकाय विभाग के विद्यार्थियों को संविधान की राह पर चलने की दी सीख :-प्रो. राजेश मलिक appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विधि संकाय विभाग द्वारा संविधान विषय पर एक विशेष एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के प्रख्यात विधि विशेषज्ञ प्रो. राजेश मलिक रहे।

लेक्चर के दौरान प्रो. मलिक ने भारतीय संविधान की मूल भावना, संरचना तथा उसके प्रमुख अनुच्छेदों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से अनुच्छेद 13, 14 और न्याय से जुड़े प्रावधानों को सरल भाषा में समझाते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया।

प्रो. मलिक ने कहा कि संविधान को जानना हर नागरिक का अधिकार ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है, क्योंकि देश का संचालन संविधान द्वारा निर्धारित सिद्धांतों और नियमों के अनुसार ही होता है। जिस प्रकार एक व्यक्ति अपने जीवन को व्यवस्थित रखने के लिए नियमों का पालन करता है, उसी प्रकार राष्ट्र को भी सुचारू रूप से चलाने के लिए संविधान का सम्मान और पालन करना अत्यंत आवश्यक है।

विभागाध्यक्ष प्रो. कुलदीप नारा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से संविधान की शिक्षाओं को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विधि के छात्र होने के नाते संविधान की समझ सबसे पहली और सबसे आवश्यक शर्त है। प्रो. नारा ने प्रो. राजेश मलिक का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में डॉ. संदीप देशवाल, डॉ. रामबीर बडाला, डॉ. संदीप खटकड़, डॉ. अंकित सहित विभाग के अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने इस लेक्चर को अत्यंत उपयोगी और महत्वपूर्ण बताया।

The post CRSU के विधि संकाय विभाग के विद्यार्थियों को संविधान की राह पर चलने की दी सीख :-प्रो. राजेश मलिक appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में चमका चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद | https://crsu.ac.in/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80/ Wed, 03 Dec 2025 09:08:20 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24838 कुश्ती में 2 स्वर्ण, 1 रजत; बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में भी पदक कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा —“हमारे विश्वविद्यालय के छात्र न केवल अकादमिक क्षेत्र में बल्कि खेल जगत में भी … Continue reading

The post खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में चमका चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
कुश्ती में 2 स्वर्ण, 1 रजत; बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में भी पदक

कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा —“हमारे विश्वविद्यालय के छात्र न केवल अकादमिक क्षेत्र में बल्कि खेल जगत में भी उत्कृष्ट भूमिका निभा रहे हैं।
राजस्थान में 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक विभिन्न सात शहरों में जारी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) 2025 में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद का प्रदर्शन लगातार दमदार बना हुआ है। भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल के अंतर्गत आयोजित इस पाँचवें संस्करण में सीआरएसयू का 29 सदस्यीय दल कुश्ती, फेंसिंग, आर्चरी, बॉक्सिंग, रग्बी और एथलेटिक्स सहित कई खेलों में हिस्सा ले रहा है।
कुलगुरु ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया
विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने कहा–हमारे विद्यार्थी अकादमिक के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यहाँ आकर यह अनुभव हुआ कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले हमारे बच्चे जन्मजात मजबूत, मेहनती और प्रतिभाशाली हैं। केवल उन्हें तराशने की आवश्यकता है—ये पैदाइशी खिलाड़ी हैं। इन्होंने अभाव के बावजूद राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है” ।
*कुश्ती में सीआरएसयू का जलवा — दो स्वर्ण, एक रजत*
भरतपुर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए हैं। कुश्ती कोच *श्री अमित* के अनुसार—
* *प्रमोद कुमार — 67 किग्रा, ग्रीको रोमन : स्वर्ण पदक*
* *हिमांशु — 63 किग्रा, ग्रीको रोमन : स्वर्ण पदक*
* *संदीप — 65 किग्रा, फ्रीस्टाइल : रजत पदक*
इन उपलब्धियों ने विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में मजबूती प्रदान की है।
बॉक्सिंग में पूजा ने किया कांस्य पक्का
1 से 5 दिसंबर तक आयोजित हो रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता में *कुमारी पूजा (52 किग्रा)* ने अपना *कांस्य पदक सुनिश्चित किया है। टीम कोच **मेजर सुरेंद्र* ने बताया कि पूजा ने शुरुआती मुकाबलों में बेहतरीन खेल दिखाया और पदक पक्का कर लिया।
एथलेटिक्स में आशा का दम—400 मीटर हर्डल में कांस्य
एथलेटिक्स इवेंट में विश्वविद्यालय की धाविका *कुमारी आशा* ने *400 मीटर हर्डल रेस में कांस्य पदक* जीतकर विश्वविद्यालय को एक और सफलता दिलाई है। यह जानकारी टीम कोच *डॉ. कृष्ण* ने दी।
लगातार पाँच वर्षों से मजबूत प्रदर्शन—हरियाणा में तीसरा स्थान बरकरार
खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल ने बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पिछले पाँच संस्करणों में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय *हरियाणा की सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में लगातार तीसरा स्थान बनाए हुए है।*
उन्होंने बताया कि—
* *2022 में विश्वविद्यालय देशभर में 14वें स्थान पर रहा था।*
* *इस बार भी विश्वविद्यालय पदक तालिका में मजबूत स्थिति बनाए हुए है।*
5 दिसंबर को होगा समापन समारोह
खेलों का समापन 5 दिसंबर को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घोषणा की है कि सभी विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों का वापसी पर कुलगुरु एवं कुलसचिव द्वारा सम्मान पूर्वक स्वागत किया जाएगा।*

The post खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में चमका चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के लक्ष्मी बाई महिला छात्रावास में छात्राओं के स्वास्थ्य, अनुशासन और उत्साहपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में पहल https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-54/ Tue, 02 Dec 2025 10:29:17 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24822 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास में छात्राओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिदिन योगा और ज़ुम्बा क्लासेस आयोजित की … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के लक्ष्मी बाई महिला छात्रावास में छात्राओं के स्वास्थ्य, अनुशासन और उत्साहपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में पहल appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास में छात्राओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिदिन योगा और ज़ुम्बा क्लासेस आयोजित की जा रही हैं।

कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने लक्ष्मीबाई गर्ल्स हॉस्टल में इस सराहनीय पहल पर हॉस्टल प्रशासन को हार्दिक बधाई दी और कहा कि ऐसी गतिविधियाँ छात्राओं के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस तरह की पहलें आगे भी जारी रहेंगी और विश्वविद्यालय परिसर में स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। रजिस्ट्रार प्रो. लवलीन मोहन ने कहा कि छात्रावास प्रशासन द्वारा किया गया यह प्रयास छात्राओं के स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्य वार्डन डॉ. अजमेर सिंह ने बताया कि “ये क्लासेस न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाती हैं, बल्कि डिजिटल डिटॉक्सिफिकेशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जिससे छात्राएं मोबाइल से दूरी बनाकर खुद से जुड़ पाती हैं”। उन्होंने गर्ल्स हॉस्टल वार्डन डॉ. सुनीति और उप-वार्डन डॉ. रितु के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ छात्राओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और छात्राओं की शारीरिक व मानसिक सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी है।

हॉस्टल वार्डन डॉ. सुनीति ने छात्राओं की इस पहल ,जिसे छात्राओं से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिल रही है,की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के संपूर्ण विकास के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। आने वाले समय में भी इन गतिविधियों को निरंतर जारी रखने की योजना है।

उप-वार्डन डॉ. रितु, जिनके मार्गदर्शन में प्रतिदिन ज़ुम्बा गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है, ने कहा कि यह पहल छात्राओं द्वारा उत्साह के साथ सराही जा रही है। ज़ुम्बा क्लासेस प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित की जाती हैं , जिनका संचालन हॉस्टल की निवासी छात्राएँ रिया, राधिका, ऋतु, प्रियंका, नेहा और वर्षा कर रही हैं। उनकी ऊर्जा से भरपूर और प्रेरक ज़ुम्बा सत्रों ने हॉस्टल में उत्साहपूर्ण माहौल बना दिया है। छात्राओं का कहना है कि ज़ुम्बा से न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि पढ़ाई के तनाव को कम करने और आपसी सहयोग बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इसके साथ ही, हॉस्टल में रोजाना योगा क्लास भी आयोजित होती है, जिसका संचालन पूनम द्वारा किया जा रहा है। यह संयुक्त प्रयास हॉस्टल में स्वास्थ्य, अनुशासन और उत्साहपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है, जो फिटनेस के साथ मनोरंजन का भी माध्यम बन रही हैं। हॉस्टल प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि आने वाले दिनों में अधिक छात्राएं इस फिटनेस गतिविधि से जुड़कर लाभान्वित होंगी।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के लक्ष्मी बाई महिला छात्रावास में छात्राओं के स्वास्थ्य, अनुशासन और उत्साहपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में पहल appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
हरियाणा उत्सव 2025 : सीआरएसयू में लोकसंस्कृति, कला और परंपरा का भव्य समागम https://crsu.ac.in/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b5-2025-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%ae/ Tue, 02 Dec 2025 04:46:51 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24816 हरियाणा उत्सव 2025: सीआरएसयू में लोकसंस्कृति, लोककला और युवा ऊर्जा का विराट समागम लोकधारा, परंपरा और सांस्कृतिक उत्साह से सराबोर हुआ विश्वविद्यालय परिसर जींद, (30.11.2025)। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद में आयोजित तीन दिवसीय हरियाणा उत्सव 2025 का अंतिम … Continue reading

The post हरियाणा उत्सव 2025 : सीआरएसयू में लोकसंस्कृति, कला और परंपरा का भव्य समागम appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
हरियाणा उत्सव 2025: सीआरएसयू में लोकसंस्कृति, लोककला और युवा ऊर्जा का विराट समागम
लोकधारा, परंपरा और सांस्कृतिक उत्साह से सराबोर हुआ विश्वविद्यालय परिसर
जींद, (30.11.2025)।
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद में आयोजित तीन दिवसीय हरियाणा उत्सव 2025 का अंतिम दिन हरियाणवी संस्कृति, लोककला, परंपरा और युवा ऊर्जा का अद्वितीय और भव्य संगम बन गया। सुबह से ही विश्वविद्यालय परिसर ढोल-नगाड़ों की थाप, लोकगीतों की मधुर तान, रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण उल्लास से गूंज उठा। हरियाणा के बाँगर, बागड़, मेवात, ब्रज, खादर और अहीरवाल जैसे विविध अंचलों की सांस्कृतिक विरासत इस महोत्सव में जीवंत रूप में प्रकट हुई। लोकनृत्य, लोकगीत, नाट्य प्रस्तुति, किस्सागोई, लोक-कथाएँ, पारंपरिक खेल, शिल्पकला और ग्रामीण जीवन के विविध रंगों ने विश्वविद्यालय को ऐसी सांस्कृतिक छटा से भर दिया, जिसने पूरे आयोजन को हरियाणवी जीवन-धारा के महापर्व में परिवर्तित कर दिया।
उत्सव के अंतिम दिन हरियाणवी लोकसंगीत के प्रतिष्ठित कलाकार—गजेन्द्र फौगाट, राज मावर, सोमबीर कथूरवाल, अन्नु हरियाणवी और पद्मश्री महावीर गुड्डु—की उपस्थिति ने वातावरण को और भी सजीव बना दिया। जैसे ही गजेन्द्र फौगाट और राज मावर मंच पर पहुँचे, दर्शक दीर्घा में ऊर्जा की लहर फैल गई। राज मावर के लोकप्रिय गीत “भांग रगड़ के पिया करूँ मैं कुंडी सोटे आला सू” पर उपस्थित जनसमूह देर तक थिरकता रहा। कलाकारों की प्रखर गायकी, लयबद्ध ताल और दर्शकों की भागीदारी ने पूरे पंडाल को उत्साह, आनंद और सांस्कृतिक गौरव की अनूठी अनुभूति से भर दिया। यह प्रस्तुतियाँ न केवल मनोरंजन का माध्यम बनीं, बल्कि उन्होंने युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का प्रेरक सेतु भी निर्मित किया।
कार्यक्रम की गरिमा प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और सामाजिक हस्तियों की उपस्थिति से और बढ़ गई। मुख्य अतिथि प्रो. कैलाश चन्द्र शर्मा (पूर्व कुलपति एवं अध्यक्ष, हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद) ने हरियाणा उत्सव को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पुनर्स्थापना का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि “हरियाणवी संस्कृति में भाईचारा, लोकहित और सौहार्द्र की परंपरा अनादिकाल से रही है, और आज के आयोजन ने नई पीढ़ी को यह संदेश फिर से स्मरण कराया है।” उन्होंने सीआरएसयू के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता के मूल्य स्थापित करते हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सतरूप ढाण्डा (सदस्य, हरियाणा शिक्षा परिषद), डॉ. अजीत सिंह (संयुक्त निदेशक, DGHE), प्रो. संजीव शर्मा (पूर्व कुलसचिव, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय), मैडम शर्मा, प्रो. महासिंह पूनिया (निदेशक, युवा एवं सांस्कृतिक विभाग, कु.वि.कु.), प्रो. के. एस. ढिल्लो (पूर्व प्रधान, HCTA), डॉ. सुमेर सैनी (KCGMC), प्राचार्य रमेश, हरिसिंह, सुरेश सैनी, एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर रणबीर ताया और समाजसेवी जगबीर दूहन उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने अतिथियों का पारंपरिक हरियाणवी सम्मान—सॉल व मोमेंटो—प्रदान कर स्वागत किया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक और हरियाणवी सांस्कृतिक चेतना के अग्रदूत, प्रो. महासिंह पूनिया ने उत्सव को हरियाणा की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि “जींद सदैव सांस्कृतिक बाँगर क्षेत्र का केंद्र रहा है और यहाँ की मिट्टी में जो लोकधारा, ठेठपन और परंपरा की खुशबू है, वह अपने आप में अनूठी है।” उन्होंने विशेष रूप से हरियाणवी चौपाल, बांगर सांस्कृतिक प्रदर्शनी, लूर नृत्य कार्यशाला, बारहमासा कार्यक्रम, पारंपरिक खेलों की प्रस्तुति और ‘हरियाणवी सेल्फी पॉइंट’ की सराहना की।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि “हरियाणवी बोलने में झिझक नहीं, बल्कि गर्व होना चाहिए। अपनी बोली, अपनी पगड़ी, अपने गीत और अपनी परंपराएँ हमें हमारी पहचान देती हैं।”

मीडियाकर्मियों और छायाकार बंधुओं का विश्वविद्यालय ने किया सम्मान
हरियाणा उत्सव में प्रदेशभर से आए मीडियाकर्मी एवं छायाकार बंधुओं को भी विश्वविद्यालय द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके रचनात्मक कार्य, समाचार संप्रेषण, फोटो दस्तावेज़ीकरण और उत्सव को जन–जन तक पहुँचाने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने कहा कि “मीडिया समाज का आईना है और हरियाणा उत्सव की आत्मा को संपूर्णता से प्रस्तुत करने में आप सभी का योगदान अमूल्य है।”
उत्सव में विश्वविद्यालय का न्यूजलेटर ‘उत्कर्ष विशेषांक 2025’ भी हुआ जारी
अंतिम दिवस का एक प्रमुख आकर्षण रहा—सीआरएसयू के न्यूजलेटर ‘उत्कर्ष विशेषांक 2025 – नई दिशा, नए आयाम’ का औपचारिक विमोचन। इस विशेषांक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, शोध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्त्वपूर्ण कार्यों का समृद्ध दस्तावेज़ प्रस्तुत किया गया है। उपस्थित शिक्षाविदों, अतिथियों और निर्णायकों ने इस प्रकाशन की अत्यधिक सराहना की और इसे विश्वविद्यालय की प्रगतिशील सोच और सक्रियता की मजबूत मिसाल बताया।

समग्र रूप से हरियाणा उत्सव 2025 केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि यह हरियाणवी अस्मिता, जनजीवन और लोक-संस्कारों के पुनर्प्रतिष्ठान का सजीव अध्याय बनकर उभरा। आयोजन ने सिद्ध किया कि जब सांस्कृतिक परंपराएँ और शैक्षणिक वातावरण साथ आते हैं, तो समाज में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और संवाद की नई ऊर्जा जन्म लेती है।
सीआरएसयू द्वारा किया गया यह आयोजन न केवल विश्वविद्यालय के लिए, बल्कि प्रदेश के समस्त शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण के रूप में स्थापित हुआ है।

हरियाणा उत्सव : प्रतियोगिताओं में सीआरएसयू विश्वविद्यालय का रहा दमदार प्रदर्शन
सीआरएसयू जीन्द ने जीता ओवरऑल खिताब
नीलम विश्वविद्यालय रहा रनर-अप
तीन दिवसीय हरियाणा उत्सव में प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों ने अपनी कला, संस्कृति, संगीत और रंगमंचीय कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने प्रतिस्पर्धा की, जिसमें चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जीन्द ने सबसे अधिक शीर्ष स्थान हासिल करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया।
नीलम विश्वविद्यालय, कैथल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर–अप ट्रॉफी जीती।

मुख्य प्रतियोगिताओं के प्रथम विजेता
🎵 सांस्कृतिक व लोकनृत्य श्रेणी
हरियाणवी लूर डांस – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जीन्द
रसिया ग्रुप डांस – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
हरियाणवी ग्रुप डांस – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
हरियाणवी सोलो डांस (मेल) एवं फीमेल) – नीलम विश्वविद्यालय, कैथल
हरियाणवी सोलो डांस (फीमेल) – नीलम विश्वविद्यालय, कैथल
🎤 संगीत एवं सांग प्रतियोगिताएँ
हरियाणवी सांग – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
हरियाणवी पॉप सॉन्ग – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
हरियाणवी रागनी (सोलो) – नीलम विश्वविद्यालय
ड्यूट रागनी – नीलम विश्वविद्यालय
हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग – हिन्दू कन्या महाविद्यालय, जीन्द
हरियाणवी गजल – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
हरियाणवी भजन – एस. डी. एम. एम. नरवाना
🎭 थियेटर, नाटक व अभिनय श्रेणी
हरियाणवी स्किट – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
हरियाणवी मोनो एक्टिंग – आर. के. एस. डी. महाविद्यालय, कैथल
वन एक्ट प्ले (हरियाणवी) – राजकीय महाविद्यालय, जीन्द
वन एक्ट प्ले – बेस्ट एक्ट्रेस (भूमिका: भाभी) – राजकीय महाविद्यालय, जीन्द
वन एक्ट प्ले – बेस्ट एक्टर (भूमिका: राजा (आदित्य) – चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी
🎨 फाइन आर्ट व पारंपरिक परिधान
हरियाणवी फॉक कॉस्ट्यूम (पुरुष) – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
हरियाणवी फॉक कॉस्ट्यूम (महिला) – चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय
हरियाणवी कविता (सोलो) – चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय
हरियाणवी रिचुअल – राजकीय महाविद्यालय, जीन्द
टिट–बिट (हरियाणवी) – राजकीय महाविद्यालय, जीन्द
हरियाणवी लोकगीत – आर. के. एस. डी. महाविद्यालय, कैथल
हरियाणवी फैशन शो – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
🎼 वाद्य संगीत
हरियाणवी इंस्ट्रूमेंटल (सोलो) – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय

विशेष ट्रॉफियाँ (इवेंट–वाइज)
पं. जसराज ट्रॉफी (म्यूजिक इवेंट) – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
श्री नेकचन्द सैनी ट्रॉफी (फाइन आर्ट) – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
श्री सुनील दत्त ट्रॉफी (थियेटर इवेंट) – राजकीय महाविद्यालय, जीन्द
श्री स्वरूप सिंह ट्रॉफी (लिटरेचर इवेंट) – राजकीय महाविद्यालय, जीन्द
पं. बिरजू महाराज ट्रॉफी (डांस इवेंट) – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
पं. लख्मी चन्द ट्रॉफी (सांग इवेंट) – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय

ओवरऑल परिणाम
राज्यस्तरीय हरियाणा उत्सव ओवरऑल ट्रॉफी – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जीन्द
रनर–अप ट्रॉफी – नीलम विश्वविद्यालय, कैथल

The post हरियाणा उत्सव 2025 : सीआरएसयू में लोकसंस्कृति, कला और परंपरा का भव्य समागम appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
सीआरएसयू में लोकसंस्कृति, लोककला और युवा ऊर्जा का विराट समागम https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%bf/ Mon, 01 Dec 2025 03:24:53 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24801 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद में आयोजित तीन दिवसीय हरियाणा उत्सव 2025 का अंतिम दिन हरियाणवी संस्कृति, लोककला, परंपरा और युवा ऊर्जा का अद्वितीय और भव्य संगम बन गया। सुबह से ही विश्वविद्यालय परिसर ढोल-नगाड़ों की थाप, लोकगीतों की … Continue reading

The post सीआरएसयू में लोकसंस्कृति, लोककला और युवा ऊर्जा का विराट समागम appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद में आयोजित तीन दिवसीय हरियाणा उत्सव 2025 का अंतिम दिन हरियाणवी संस्कृति, लोककला, परंपरा और युवा ऊर्जा का अद्वितीय और भव्य संगम बन गया। सुबह से ही विश्वविद्यालय परिसर ढोल-नगाड़ों की थाप, लोकगीतों की मधुर तान, रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण उल्लास से गूंज उठा। हरियाणा के बाँगर, बागड़, मेवात, ब्रज, खादर और अहीरवाल जैसे विविध अंचलों की सांस्कृतिक विरासत इस महोत्सव में जीवंत रूप में प्रकट हुई। लोकनृत्य, लोकगीत, नाट्य प्रस्तुति, किस्सागोई, लोक-कथाएँ, पारंपरिक खेल, शिल्पकला और ग्रामीण जीवन के विविध रंगों ने विश्वविद्यालय को ऐसी सांस्कृतिक छटा से भर दिया, जिसने पूरे आयोजन को हरियाणवी जीवन-धारा के महापर्व में परिवर्तित कर दिया।
उत्सव के अंतिम दिन हरियाणवी लोकसंगीत के प्रतिष्ठित कलाकार—गजेन्द्र फौगाट, राज मावर, सोमबीर कथूरवाल, अन्नु हरियाणवी और पद्मश्री महावीर गुड्डु—की उपस्थिति ने वातावरण को और भी सजीव बना दिया। जैसे ही गजेन्द्र फौगाट और राज मावर मंच पर पहुँचे, दर्शक दीर्घा में ऊर्जा की लहर फैल गई। राज मावर के लोकप्रिय गीत “भांग रगड़ के पिया करूँ मैं कुंडी सोटे आला सू” पर उपस्थित जनसमूह देर तक थिरकता रहा। कलाकारों की प्रखर गायकी, लयबद्ध ताल और दर्शकों की भागीदारी ने पूरे पंडाल को उत्साह, आनंद और सांस्कृतिक गौरव की अनूठी अनुभूति से भर दिया। यह प्रस्तुतियाँ न केवल मनोरंजन का माध्यम बनीं, बल्कि उन्होंने युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का प्रेरक सेतु भी निर्मित किया।
कार्यक्रम की गरिमा प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और सामाजिक हस्तियों की उपस्थिति से और बढ़ गई। मुख्य अतिथि प्रो. कैलाश चन्द्र शर्मा (पूर्व कुलपति एवं अध्यक्ष, हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद) ने हरियाणा उत्सव को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पुनर्स्थापना का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि “हरियाणवी संस्कृति में भाईचारा, लोकहित और सौहार्द्र की परंपरा अनादिकाल से रही है, और आज के आयोजन ने नई पीढ़ी को यह संदेश फिर से स्मरण कराया है।” उन्होंने सीआरएसयू के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता के मूल्य स्थापित करते हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सतरूप ढाण्डा (सदस्य, हरियाणा शिक्षा परिषद), डॉ. अजीत सिंह (संयुक्त निदेशक, DGHE), प्रो. संजीव शर्मा (पूर्व कुलसचिव, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय), मैडम शर्मा, प्रो. महासिंह पूनिया (निदेशक, युवा एवं सांस्कृतिक विभाग, कु.वि.कु.), प्रो. के. एस. ढिल्लो (पूर्व प्रधान, HCTA), डॉ. सुमेर सैनी (KCGMC), प्राचार्य रमेश, हरिसिंह, सुरेश सैनी, एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर रणबीर ताया और समाजसेवी जगबीर दूहन उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने अतिथियों का पारंपरिक हरियाणवी सम्मान—सॉल व मोमेंटो—प्रदान कर स्वागत किया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक और हरियाणवी सांस्कृतिक चेतना के अग्रदूत, प्रो. महासिंह पूनिया ने उत्सव को हरियाणा की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि “जींद सदैव सांस्कृतिक बाँगर क्षेत्र का केंद्र रहा है और यहाँ की मिट्टी में जो लोकधारा, ठेठपन और परंपरा की खुशबू है, वह अपने आप में अनूठी है।” उन्होंने विशेष रूप से हरियाणवी चौपाल, बांगर सांस्कृतिक प्रदर्शनी, लूर नृत्य कार्यशाला, बारहमासा कार्यक्रम, पारंपरिक खेलों की प्रस्तुति और ‘हरियाणवी सेल्फी पॉइंट’ की सराहना की।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि “हरियाणवी बोलने में झिझक नहीं, बल्कि गर्व होना चाहिए। अपनी बोली, अपनी पगड़ी, अपने गीत और अपनी परंपराएँ हमें हमारी पहचान देती हैं।”

मीडियाकर्मियों और छायाकार बंधुओं का विश्वविद्यालय ने किया सम्मान
हरियाणा उत्सव में प्रदेशभर से आए मीडियाकर्मी एवं छायाकार बंधुओं को भी विश्वविद्यालय द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके रचनात्मक कार्य, समाचार संप्रेषण, फोटो दस्तावेज़ीकरण और उत्सव को जन–जन तक पहुँचाने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने कहा कि “मीडिया समाज का आईना है और हरियाणा उत्सव की आत्मा को संपूर्णता से प्रस्तुत करने में आप सभी का योगदान अमूल्य है।”
उत्सव में विश्वविद्यालय का न्यूजलेटर ‘उत्कर्ष विशेषांक 2025’ भी हुआ जारी
अंतिम दिवस का एक प्रमुख आकर्षण रहा—सीआरएसयू के न्यूजलेटर ‘उत्कर्ष विशेषांक 2025 – नई दिशा, नए आयाम’ का औपचारिक विमोचन। इस विशेषांक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, शोध और सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्त्वपूर्ण कार्यों का समृद्ध दस्तावेज़ प्रस्तुत किया गया है। उपस्थित शिक्षाविदों, अतिथियों और निर्णायकों ने इस प्रकाशन की अत्यधिक सराहना की और इसे विश्वविद्यालय की प्रगतिशील सोच और सक्रियता की मजबूत मिसाल बताया।

समग्र रूप से हरियाणा उत्सव 2025 केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि यह हरियाणवी अस्मिता, जनजीवन और लोक-संस्कारों के पुनर्प्रतिष्ठान का सजीव अध्याय बनकर उभरा। आयोजन ने सिद्ध किया कि जब सांस्कृतिक परंपराएँ और शैक्षणिक वातावरण साथ आते हैं, तो समाज में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और संवाद की नई ऊर्जा जन्म लेती है।
सीआरएसयू द्वारा किया गया यह आयोजन न केवल विश्वविद्यालय के लिए, बल्कि प्रदेश के समस्त शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण के रूप में स्थापित हुआ है।

हरियाणा उत्सव : प्रतियोगिताओं में सीआरएसयू विश्वविद्यालय का रहा दमदार प्रदर्शन
सीआरएसयू जीन्द ने जीता ओवरऑल खिताब
नीलम विश्वविद्यालय रहा रनर-अप
तीन दिवसीय हरियाणा उत्सव में प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों ने अपनी कला, संस्कृति, संगीत और रंगमंचीय कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने प्रतिस्पर्धा की, जिसमें चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जीन्द ने सबसे अधिक शीर्ष स्थान हासिल करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया।
नीलम विश्वविद्यालय, कैथल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर–अप ट्रॉफी जीती।

मुख्य प्रतियोगिताओं के प्रथम विजेता
🎵 सांस्कृतिक व लोकनृत्य श्रेणी
हरियाणवी लूर डांस – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जीन्द
रसिया ग्रुप डांस – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
हरियाणवी ग्रुप डांस – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
हरियाणवी सोलो डांस (मेल) एवं फीमेल) – नीलम विश्वविद्यालय, कैथल
हरियाणवी सोलो डांस (फीमेल) – नीलम विश्वविद्यालय, कैथल
🎤 संगीत एवं सांग प्रतियोगिताएँ
हरियाणवी सांग – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
हरियाणवी पॉप सॉन्ग – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
हरियाणवी रागनी (सोलो) – नीलम विश्वविद्यालय
ड्यूट रागनी – नीलम विश्वविद्यालय
हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग – हिन्दू कन्या महाविद्यालय, जीन्द
हरियाणवी गजल – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
हरियाणवी भजन – एस. डी. एम. एम. नरवाना
🎭 थियेटर, नाटक व अभिनय श्रेणी
हरियाणवी स्किट – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
हरियाणवी मोनो एक्टिंग – आर. के. एस. डी. महाविद्यालय, कैथल
वन एक्ट प्ले (हरियाणवी) – राजकीय महाविद्यालय, जीन्द
वन एक्ट प्ले – बेस्ट एक्ट्रेस (भूमिका: भाभी) – राजकीय महाविद्यालय, जीन्द
वन एक्ट प्ले – बेस्ट एक्टर (भूमिका: राजा (आदित्य) – चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी
🎨 फाइन आर्ट व पारंपरिक परिधान
हरियाणवी फॉक कॉस्ट्यूम (पुरुष) – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
हरियाणवी फॉक कॉस्ट्यूम (महिला) – चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय
हरियाणवी कविता (सोलो) – चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय
हरियाणवी रिचुअल – राजकीय महाविद्यालय, जीन्द
टिट–बिट (हरियाणवी) – राजकीय महाविद्यालय, जीन्द
हरियाणवी लोकगीत – आर. के. एस. डी. महाविद्यालय, कैथल
हरियाणवी फैशन शो – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
🎼 वाद्य संगीत
हरियाणवी इंस्ट्रूमेंटल (सोलो) – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय

विशेष ट्रॉफियाँ (इवेंट–वाइज)
पं. जसराज ट्रॉफी (म्यूजिक इवेंट) – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
श्री नेकचन्द सैनी ट्रॉफी (फाइन आर्ट) – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
श्री सुनील दत्त ट्रॉफी (थियेटर इवेंट) – राजकीय महाविद्यालय, जीन्द
श्री स्वरूप सिंह ट्रॉफी (लिटरेचर इवेंट) – राजकीय महाविद्यालय, जीन्द
पं. बिरजू महाराज ट्रॉफी (डांस इवेंट) – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय
पं. लख्मी चन्द ट्रॉफी (सांग इवेंट) – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय

ओवरऑल परिणाम
राज्यस्तरीय हरियाणा उत्सव ओवरऑल ट्रॉफी – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जीन्द
रनर–अप ट्रॉफी – नीलम विश्वविद्यालय, कैथल

The post सीआरएसयू में लोकसंस्कृति, लोककला और युवा ऊर्जा का विराट समागम appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
58 टीमों ने मंच पर बिखेरे हरियाणवी रंग, नामचीन कलाकारों की उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चाँद https://crsu.ac.in/58-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf/ Sun, 30 Nov 2025 05:03:26 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24773 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद में आयोजित तीन दिवसीय हरियाणा दिवस समारोह का दूसरा दिन कला, संस्कृति, अनुष्ठान और उत्सव की दृष्टि से एक अविस्मरणीय अवसर बन गया। परिसर का वातावरण सुबह से ही लोक-संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, रंग-बिरंगे परिधानों, … Continue reading

The post 58 टीमों ने मंच पर बिखेरे हरियाणवी रंग, नामचीन कलाकारों की उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चाँद appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद में आयोजित तीन दिवसीय हरियाणा दिवस समारोह का दूसरा दिन कला, संस्कृति, अनुष्ठान और उत्सव की दृष्टि से एक अविस्मरणीय अवसर बन गया। परिसर का वातावरण सुबह से ही लोक-संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, रंग-बिरंगे परिधानों, ढोल की थाप और विद्यार्थियों के उल्लासपूर्ण उत्साह से सराबोर रहा। प्रदेशभर से आई युवा प्रतिभाओं के पारंपरिक गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने हरियाणा की विरासत को एक नए स्वर और नए विस्तार के साथ जीवंत कर दिया।
समारोह के दूसरे दिन कुल 58 टीमों ने पंजीकरण करवाया और सभी टीमों ने अत्यंत उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ हरियाणवी संस्कृति के विभिन्न आयामों को मंच पर प्रस्तुत किया। प्रत्येक प्रस्तुति एक से बढ़कर एक थी—कहीं हरियाणवी डांस की फुर्ती और ऊर्जा ने दर्शकों को रोमांचित किया, तो कहीं स्किट में म और मोनो एक्टिंग में प्रदेश की लोककथाओं, सामाजिक मान्यताओं और जीवन-संघर्षों को संवेदनशीलता से उकेरा गया। रसिया ग्रुप डांस, हरियाणवी पॉप सॉन्ग, हरियाणवी भजन, ग़ज़ल, लोक-कॉस्ट्यूम परेड, ऑन द स्पॉट पेंटिंग और वन एक्ट प्ले जैसी प्रतियोगिताओं ने पूरे विश्वविद्यालय को संस्कृति के दिव्य रंगों से भर दिया। विद्यार्थियों के जोश और रचनात्मकता से पूरा परिसर एक जीवंत संस्कृति उत्सव में बदल गया।
दिन का विशेष आकर्षण हरियाणवी संगीत जगत के लोकप्रिय कलाकार अमित ढुल और सुमित सैनी रहे, जिनके आगमन से कार्यक्रम की रौनक कई गुना बढ़ गई। अमित ढुल और सुमित सैनी के मंच पर प्रवेश करते ही दोनों कलाकारों ने ऊर्जा, उत्साह और जोश की तरंग पूरे समारोह में प्रवाहित कर दी। अमित ढुल ने अपने चर्चित व लोकप्रिय गीत “कितै भी घुमादा कौनी, कीतै भी लै जांदा कोनी, जीन्द आले तू’ से छात्रा-छात्राओं में जोश भर गया। ओर पूरे उत्सव के माहौल को जीवंत कर दिया। वहीं सुमित सैनी की सुरीली आवाज़ में अपने अलग-अलग गीतों और लोकगीतों की धुनें दर्शकों के मन को छू गईं। उनकी प्रस्तुतियों के साथ दर्शक तालियों और हूटिंग से कार्यक्रम स्थल को गुंजायमान करते रहे। उपस्थित विद्यार्थियों ने कलाकारों के साथ झूमते हुए हरियाणवी संस्कृति के प्रति गर्व को महसूस किया।
सीआरएसयू के हरियाणा दिवस समारोह में आज राजनीतिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की, जिससे समारोह की गरिमा और बढ़ गई। मुख्य अतिथि के रूप में सफीदों विधायक माननीय श्री रामकुमार गौतम और उचाना विधायक श्री देवेंद्र अत्री ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक जगत, शिक्षा जगत व सामाजिक नेतृत्व का गौरवशाली प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अतिथियों — प्रो. दीप्ति धर्मानी, कुलपति, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी; प्रो. विजय अरोड़ा, कुलपति, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा; प्रो. असीम मिगलानी, कुलपति, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर; तथा श्री अनूप लाठर, अध्यक्ष, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशालय, दिल्ली विश्वविद्यालय — की मौजूदगी ने समारोह को विशिष्ट महत्व प्रदान किया। सभी अतिथियों का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ॰) राम पाल सैनी द्वारा हरियाणवी परम्परा को निभाते हुए सॉल और मोमेंटो प्रदान कर किये।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयुक्त हरियाणा श्री कर्मवीर सैनी,डॉ. प्लविंदर कौर, एशियाई कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह सैनी, विधानसभा जींद के जनप्रतिनिधि श्री जवाहर सैनी, मेयर पानीपत श्रीमती कोमल सैनी, कैप्टन योगेश बैरागी (सामाजिक कार्यकर्ता), डॉ. राज सैनी (सामाजिक कार्यकर्ता), डॉ. दयानंद मलिक, डॉ. नरेंद्र चाहर, डॉ॰ धर्मदेव विद्यार्थी (निदेशक, हरियाणा साहित्य अकादमी) शामिल रहे। इन सभी अतिथियों के आगमन पर भी कुलगुरु ने सोल और मोमेंटो भेंट कर विश्वविद्यालय की परंपरा के अनुसार सम्मान प्रकट किया।
कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने अपने प्रेरक और ऊर्जा से भरे संबोधन में विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे सांस्कृतिक आयोजन शिक्षा, संस्कृति और व्यक्तित्व विकास—इन तीनों की समानांतर प्रगति का माध्यम हैं। हरियाणा महोत्सव हमारी संस्कृति, हमारी मिट्टी और हमारी विरासत का प्रतीक है, और इसे युवाओं तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।” उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय परिवार निरंतर प्रयास कर रहा है कि विद्यार्थियों के भीतर नवाचार, अनुशासन, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और सांस्कृतिक चेतना का विकास हो।
मुख्य अतिथि सफीदों विधायक श्री रामकुमार गौतम ने कहा कि सीआरएसयू में आयोजित यह भव्य आयोजन हरियाणा की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि “यह महोत्सव केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी जड़ों से जुड़ने का अवसर है। हमें अपनी ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करना चाहिए और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना चाहिए।” उन्होंने विश्वविद्यालय को ऐसे आयोजन के लिए बधाई दी और छात्रों को समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया।
उचाना विधायक श्री देवेंद्र अत्री ने कहा कि “हरियाणवी संस्कृति हमारी धरोहर है। हमें अपनी जड़ों को कभी भी भूलना नहीं चाहिए बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए इसे संजोकर रखना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि हरियाणवी संस्कृति को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है और चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जीन्द ने इस महोत्सव के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को नई दिशा दी है, जिसके लिए समस्त विश्वविद्यालय परिवार बधाई और तारिफ के काबिल है। विधानसभा जींद के जनप्रतिनिधि श्री जवाहर सैनी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन युवाओं में सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ प्रदेश की समृद्ध परंपराओं के प्रति गर्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया और सभी को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के कुलपति प्रो. विजय अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में इस प्रकार के आयोजन को देखकर मुझे बड़ा हर्ष हुआ और मैं इनके सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करता हूँ। उन्होंने विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय अनुशासन, ज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में बेहद तेज गति से प्रगति कर रहा है।
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्मानी ने कहा कि छात्र जिस सक्रियता और उत्साह के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं, वह हरियाणा की सशक्त युवा शक्ति का संकेत है। उन्होंने कहा कि “शिक्षा और संस्कृति का संयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। ऐसे कार्यक्रम नवचेतना, दृढ़ता और सामाजिक समर्पण को जन्म देते हैं।”
राज्य सूचना आयुक्त श्री कर्मवीर सैनी ने सूचना का अधिकार अधिनियम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और सुशासन के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को लोकतांत्रिक प्रणाली में अपनी भूमिका और अधिकारों की समझ अवश्य होनी चाहिए।
समारोह का दूसरा दिन न सिर्फ सांस्कृतिक उत्कर्ष का उदाहरण रहा, बल्कि यह छात्रों और अतिथियों के लिए एक प्रेरणादायी अनुभव भी बना। विश्वविद्यालय का परिसर पूरे दिन ढोलक, नगाड़ों, लोकगीतों और रंगीन परिधानों की विविधता से गूंजता रहा। हर प्रस्तुति ने हरियाणा की पहचान, संघर्ष, परंपरा और बदलते समाज के नए आयामों को बारीकी से उकेरा।
दिन के समापन पर यह स्पष्ट था कि सीआरएसयू का हरियाणा दिवस समारोह केवल कार्यक्रमों का सिलसिला नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति की पहचान को उजागर करने और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का एक सशक्त अभियान बन चुका है। समारोह का दूसरा दिन कला, संस्कृति, उत्साह, एकता और गौरव का भव्य संगम बनकर सभी की स्मृतियों में लंबे समय तक अंकित रहेगा।

The post 58 टीमों ने मंच पर बिखेरे हरियाणवी रंग, नामचीन कलाकारों की उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चाँद appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में ‘हरियाणा उत्सव’ का भव्य आगाज़: संस्कृति, शिक्षा और युवा ऊर्जा का संगम https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-53/ Sat, 29 Nov 2025 03:49:24 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24752 हरियाणा उत्सव का शुभारम्भ : कुलगुरु बोले—‘हरियाणवी संस्कृति का स्वर्णिम भविष्य, हम सबको मिलकर इसे संरक्षित करना है’ हरियाणवी कलाकारों और मान्यवरों की गरिमामयी उपस्थिति में तीन दिवसीय ‘हरियाणा उत्सव’ हुआ आरंभ जीन्द। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जीन्द में तीन … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में ‘हरियाणा उत्सव’ का भव्य आगाज़: संस्कृति, शिक्षा और युवा ऊर्जा का संगम appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
हरियाणा उत्सव का शुभारम्भ : कुलगुरु बोले—‘हरियाणवी संस्कृति का स्वर्णिम भविष्य, हम सबको मिलकर इसे संरक्षित करना है’

हरियाणवी कलाकारों और मान्यवरों की गरिमामयी उपस्थिति में तीन दिवसीय ‘हरियाणा उत्सव’ हुआ आरंभ

जीन्द। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जीन्द में तीन दिवसीय ‘हरियाणा उत्सव’ का शुभारम्भ अत्यंत भव्यता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह का नेतृत्व कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने किया। कक्षाओं, गलियारों और मंच से लेकर विश्वविद्यालय के विशाल पंडाल तक हर जगह हरियाणवी रंग, लोकगंध और उत्साह का वातावरण दिखाई दिया। हरियाणवी कलाकारों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने प्रथम दिवस को अत्यंत प्रेरणादायक बना दिया।

उद्‌घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि “आने वाला समय हरियाणवी गीतों, लोककला और सिनेमा का है। यदि युवा इस दिशा में कार्य करें तो अपार संभावनाएं हैं। यह केवल कला नहीं—हमारी संस्कृति, हमारी विरासत और हमारी अस्मिता है। इसे सँजोने और आगे बढ़ाने का दायित्व हम सभी का है।” उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा इस उत्सव का आयोजन केवल सांस्कृतिक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि यह संदेश है कि जीन्द का CRSU हरियाणा की सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और विकसित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

कुलगुरू ने अपने संबोधन में जीन्द के लोकप्रिय नेता स्वर्गीय हरिचन्द मिड्ढा का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी इच्छा अनुसार आज ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए शिक्षा के द्वार खुल चुके हैं। उन्होंने मुख्य अतिथि, हरिचन्द मिड्ढा के सुपुत्र एवं हरियाणा विधानसभा के माननीय स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा का विशेष स्वागत किया। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण में सदैव सक्रिय दादा लखमी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय के कुलगुरू अमित आर्य का आगमन भी अत्यंत उत्साहजनक है।

समारोह में जिला पुलिस अधीक्षक श्री कुलदीप सिंह, जीन्द की पहली महिला नेत्री एवं नगर निगम चेयरपर्सन अनुराधा सैनी, कनाडा से आए डॉ. गुरून्दिर सिंह हांडा, पूर्व प्राचार्य कुलबीर रेढ़ू (ज्यूरी मेंबर), एम.एन. कॉलेज शाहबाद के पूर्व प्राचार्य डॉ. हरपाल सिंह (ऑब्जर्वर) तथा कल्चर काउंसिल की अध्यक्ष अनीता मोर ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन के योगदान की भी कुलगुरु ने सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।

हरियाणा के लोककलाकारों—माननीय बुद्ध राम, एस. जी. रॉय (दिल्ली), सुशील (कैथल), डी.वी. सैनी (रोहतक), प्रेम देहाती, सूरज बेदी, लीला सैनी और प्रसिद्ध सिंगर अमन जाजी—की उपस्थिति ने प्रथम दिवस के सांस्कृतिक माहौल को नए आयाम प्रदान किए। पंडाल में उमड़ी भीड़ ने कलाकारों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने अपने संबोधन में कहा कि “हरियाणा की संस्कृति मेहनत, मिट्टी और मन की सादगी का अफसाना है। धूप में लिखी इस धरती की कहानी कदम बढ़ाने वालों की है—जो आगे बढ़ते हैं, कामयाबी स्वयं रास्ता दिखाती है।” उन्होंने कहा कि युवा ही संस्कृति के वाहक हैं और ऐसे आयोजनों से उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जनरल डी.पी. वत्स ने अपने उद्बोधन में कहा कि “आज यहां के युवाओं की उमंग, ऊर्जा और जोश को देखकर मुझे अपने सेना के दिनों और अपनी जवानी की याद ताजा हो गई है। जिस अनुशासन, समर्पण और उत्साह से आप सभी इस ‘हरियाणा उत्सव’ में भाग ले रहे हैं, वह वास्तव में प्रशंसनीय है।”

उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक उत्सव न केवल कला और परंपरा को जीवित रखते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी में गौरव, स्वाभिमान और सांस्कृतिक बोध भी विकसित करते हैं।

जनरल वत्स ने कहा कि “हरियाणा उत्सव हमारी मिट्टी की खुशबू, हमारे इतिहास की गरिमा और हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। जब विश्वविद्यालय इस स्तर पर संस्कृति को मंच देता है, तो इससे न केवल कलाकारों को पहचान मिलती है, बल्कि प्रदेश की पहचान सुदृढ़ होती है।”

लोकप्रिय सिंगर अमन जाजी के आधुनिक–लोक मिश्रित संगीत ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। उनके गीत ‘बहु चौधरियां की’ पर छात्रों और छात्राओं ने जमकर आनंद लिया। पूरा पंडाल तालियों, ठुमकों और उत्साह से गूंज उठा।

सांय सत्र में प्रमुख अतिथि एवं प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा सरकार संस्कृति, इतिहास और परंपराओं को युवा पीढ़ी से जोड़ने के लिए अनेक योजनाओं पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि “CRSU द्वारा आयोजित यह उत्सव केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवा चरित्र निर्माण की यात्रा है। हरियाणा की पहचान को राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने में विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।”

उन्होंने हरियाणा की संस्कृति को “हमारी आत्मा, हमारी शान और हमारा गौरव” बताते हुए कहा कि लोकगीतों में जीवन की सरलता है, बोली में अपनापन, नृत्यों में उत्साह और मिट्टी में संस्कार बसते हैं। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि आने वाला समय हरियाणवी संस्कृति की वैश्विक पहचान का होगा।

इस प्रकार हरियाणा उत्सव का प्रथम दिवस सांस्कृतिक रंगों, लोक परंपराओं, युवा शक्ति और कलात्मक उमंग का अद्वितीय संगम बनकर अविस्मरणीय बना।

मीडिया चौपाल में सीआरएसयू के छात्रों की धमाकेदार प्रस्तुति

कुलपति और मोहन लाल बड़ौली का देसी हरियाणवी स्टाइल में खास इंटरव्यू

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा आयोजित मीडिया चौपाल में छात्रों ने अपने हुनर और रचनात्मकता का ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि कार्यक्रम देखते ही देखते चर्चा का केंद्र बन गया। इस अवसर पर विभाग के विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति की सुगंध से भरे देसी अंदाज़ में प्रसिद्ध कलाकार मोहन लाल बड़ौली और विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी का जीवंत व मनोरंजक साक्षात्कार लेकर सभी को चकित कर दिया।

बातचीत में उन्होंने हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान, लोक–परंपराओं तथा समकालीन मीडिया पर सार्थक प्रश्न पूछे। देसी हरियाणवी बोलचाल, ह्यूमर और तेवर ने माहौल को एकदम पारंपरिक रंग में रंग दिया।

कुलगुरु प्रो. सैनी ने छात्रों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि

“हमारे विद्यार्थी जिस आत्मविश्वास के साथ संवाद कर रहे हैं, वह मीडिया के भविष्य की मजबूत नींव है। देसी संस्कृति के साथ आधुनिक पत्रकारिता का यह संगम अनुकरणीय है।”

वहीं, हरियाणवी कला–संस्कृति के लोकप्रिय चेहरों में से एक मोहन लाल बड़ौली ने छात्रों के सवालों की तारीफ करते हुए कहा कि

“आज की युवा पीढ़ी में जिज्ञासा और अभिव्यक्ति की ऐसी ताकत देखकर गर्व होता है। अपने माटी–पानी से जुड़े रहकर मीडिया में काम करना ही असली पहचान है।”

मीडिया चौपाल ने न सिर्फ छात्रों की संवाद–कौशल, प्रस्तुति–कला और पत्रकारिता–बोध को निखारा, बल्कि उन्हें वास्तविक मीडिया अनुभव भी प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्यों ने छात्रों को रचनात्मक पत्रकारिता के लिए प्रोत्साहित किया और इसे विभाग की उपलब्धि बताया।

हरियाणा उत्सव में पाँच विश्वविद्यालयों और 22 कॉलेजों की 45 टीमों ने भाग लिया, देसी रंग में करेगी शानदार प्रदर्शन

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आयोजित हरियाणा उत्सव में प्रदेशभर से पाँच विश्वविद्यालयों और 22 कॉलेजों की प्रतिभागी टीमें शामिल हुई हैं। तीन दिवसीय इस भव्य उत्सव में सभी टीमें लोकनृत्य, लोकगीत, कला, साहित्य, नाटक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना शानदार प्रदर्शन करेंगी और हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगी।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में ‘हरियाणा उत्सव’ का भव्य आगाज़: संस्कृति, शिक्षा और युवा ऊर्जा का संगम appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में हरियाणा महोत्सव का शुभारंभ आज से। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-52/ Thu, 27 Nov 2025 10:15:23 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24736 हरियाणवी संस्कृति का महासंगम: 28, 29 व 30 नवंबर को मनाया जाएगा ‘हरियाणा उत्सव’ चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जीन्द द्वारा तीन दिवसीय ‘हरियाणा उत्सव’ का भव्य आयोजन आगामी 28, 29 और 30 नवंबर 2025 को किया जाएगा। इस सांस्कृतिक महोत्सव … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में हरियाणा महोत्सव का शुभारंभ आज से। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
हरियाणवी संस्कृति का महासंगम: 28, 29 व 30 नवंबर को मनाया जाएगा ‘हरियाणा उत्सव’

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जीन्द द्वारा तीन दिवसीय ‘हरियाणा उत्सव’ का भव्य आयोजन आगामी 28, 29 और 30 नवंबर 2025 को किया जाएगा। इस सांस्कृतिक महोत्सव का उद्देश्य हरियाणवी संस्कृति, लोककला, लोकनृत्य तथा प्रदेश की पारंपरिक विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाला यह उत्सव विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं स्थानीय समुदाय के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

इस अवसर पर डॉ कृष्ण लाल मिडा डिप्टी स्पीकर हरियाणा, मोहनलाल बडोली अध्यक्ष बीजेपी हरियाणा, श्री महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री हरियाणा, श्री देवेंद्र अत्रि विधायक उचाना, श्री राम कुमार गौतम विधायक सफीदों, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स, ओएसडी टू सीएम श्री राज नेहरू, पी एस श्री यशपाल कुमार IAS, श्री अनूप लाठर आदि की गरिमामयी उपस्थित रहेगी।

इस हरियाण महोत्सव में श्री सुमित सैनी, अनु हरियाणवी, सोमवीर कथूरवाल, श्री अमन जाजी, श्री अमित ढुल्ल, श्री राज मावर, श्री गजेंद्र फोगाट आदि हरियाणवी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

इस वर्ष उत्सव की थीम “हमारा प्रयास, हरियाणवी संस्कृति का विकास” निर्धारित की गई है। इस थीम के अनुरूप हरियाणा की लोक-परम्पराओं को मंच प्रदान करने हेतु कुल 25 लोक-सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में हरियाणवी लोकगीत, रागिनी, सांग, लोकनृत्य, गजल, कविता पाठ, भजन, लोक वाद्य वृन्द, वेशभूषा प्रदर्शन, कहानी लेखन, लोककथा पाठ, तथा हरियाणवी नाटक/थियेटर जैसे विविध कार्यक्रम शामिल होंगे।

उत्सव के दौरान हरियाणा की पारंपरिक वेशभूषा संस्कृति, रसिया समूह गायन, व्यक्तिगत व सामूहिक लोक नृत्य, पंचवर्णा लोकगीत, और लोक वाद्यों की मधुर गूंज जैसी प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इस आयोजन के माध्यम से विश्वविद्यालय नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और प्रदेश की धरोहर को व्यापक मंच देने का सतत प्रयास कर रहा है।

कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से प्रतिभागिता सुनिश्चित की गई है तथा विद्यार्थी उत्साहपूर्वक विभिन्न मंचीय एवं गैर-मंचीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं।

तीनों दिनों में प्रातः से सायं तक लोकगीत, नृत्य, नाट्य और विविध प्रस्तुतियों से पूरा परिसर हरियाणवी संस्कृति की सुगंध से महक उठेगा।

कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि ‘हरियाणा उत्सव’ केवल सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का मंच ही नहीं, बल्कि युवाओं में आत्मगौरव, सांस्कृतिक चेतना और परंपराओं के प्रति सम्मान जगाने का एक प्रभावी माध्यम है।

अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर ‘हरियाणा उत्सव’ को सफल तथा यादगार बनाएं।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में हरियाणा महोत्सव का शुभारंभ आज से। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में शारीरिक शिक्षा विभाग में आज एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधि के तहत शोधार्थी श्री नवीन सांगवान का प्री-सबमिशन विवा विभागाध्यक्ष प्रो. कुलदीप नारा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-51/ Thu, 27 Nov 2025 03:23:05 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24727 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में शारीरिक शिक्षा विभाग में आज एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधि के तहत शोधार्थी श्री नवीन सांगवान का प्री-सबमिशन विवा विभागाध्यक्ष प्रो. कुलदीप नारा की … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में शारीरिक शिक्षा विभाग में आज एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधि के तहत शोधार्थी श्री नवीन सांगवान का प्री-सबमिशन विवा विभागाध्यक्ष प्रो. कुलदीप नारा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में शारीरिक शिक्षा विभाग में आज एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधि के तहत शोधार्थी श्री नवीन सांगवान का प्री-सबमिशन विवा विभागाध्यक्ष प्रो. कुलदीप नारा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

वाइवा के दौरान शोधार्थी ने अपने शोध कार्य के उद्देश्य, परिकल्पना, शोध पद्धति, डेटा विश्लेषण तथा प्रमुख निष्कर्षों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने अध्ययन के माध्यम से प्राप्त वैज्ञानिक तथ्यों, शोध योगदान एवं भविष्य में उपयोगी संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। शोधार्थी द्वारा प्रस्तुत कार्य पर विशेषज्ञों ने संतोष व्यक्त किया और उनके शोध को उच्च गुणवत्ता वाला बताया। साथ ही, शोध को और सुदृढ़ बनाने के लिए कुछ रचनात्मक सुझाव भी दिए गए, जिन्हें शोधार्थी ने सहर्ष स्वीकार किया।

विभागाध्यक्ष प्रो. कुलदीप नारा ने कहा कि विश्वविद्यालय का शारीरिक शिक्षा विभाग शोध सहयोगी वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने शोधार्थी नवीन सांगवान की तैयारी, प्रस्तुति कौशल तथा शोध के प्रति गंभीरता की सराहना करते हुए उन्हें आगामी शोध प्रक्रिया के लिए शुभकामनाएँ दीं।

प्री-सबमिशन वाइवा के सफल आयोजन में विभाग के संकाय सदस्यों तथा शोधार्थियों की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन विभाग की शैक्षणिक परंपरा और गुणवत्ता को प्रतिबिंबित करता है

इस मौके पर डॉ नवीन कुमार, डॉ रोहित राठी, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ अतुल सहारण, डॉ सुनीति मौजूद रहे।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में शारीरिक शिक्षा विभाग में आज एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधि के तहत शोधार्थी श्री नवीन सांगवान का प्री-सबमिशन विवा विभागाध्यक्ष प्रो. कुलदीप नारा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में माननीय कुलगुरु प्रो.(डॉ.) राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में मनाई चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती। https://crsu.ac.in/%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af/ Thu, 27 Nov 2025 03:21:10 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24724 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आज चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो० लवलीन मोहन ने चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित करके नमन किया। … Continue reading

The post रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में माननीय कुलगुरु प्रो.(डॉ.) राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में मनाई चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आज चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो० लवलीन मोहन ने चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित करके नमन किया।
रजिस्ट्रार प्रो० लवलीन मोहन ने कहा कि “चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची सेवा और समर्पण से ही समाज का कल्याण हो सकता है।”
चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा जी का जीवन हमें प्रेरणा देता है और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा एक महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने जीवन को समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती पर हम सबको उनके आदर्शों और मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा एक प्रमुख भारतीय राजनेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके पिता चौधरी मातू राम एक स्थानीय नेता और राष्ट्रवादी थे, जिन्होंने उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डाला।
चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा जी ने स्वतंत्रता के बाद भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह भारत की संविधान सभा के सदस्य थे और उन्होंने भारत के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे और उन्होंने हरियाणा सरकार में मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ राजेश बंसल, असिस्टेंट रजिस्टार डॉ नीरज कुमार व सीमा दहिया, कुलपति निजी सचिव श्री सुरेश कुमार, कुलसचिव पी.ए श्री अमित सोलंकी और विश्वविद्यालय शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।

The post रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में माननीय कुलगुरु प्रो.(डॉ.) राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में मनाई चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
सीआरएसयू में टीवी न्यूज़ प्रोडक्शन पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%bc/ Thu, 27 Nov 2025 03:19:41 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24721 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के जनसंचार विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में टेलीविज़न न्यूज़ प्रोडक्शन विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप … Continue reading

The post सीआरएसयू में टीवी न्यूज़ प्रोडक्शन पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के जनसंचार विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में टेलीविज़न न्यूज़ प्रोडक्शन विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर श्री अशोक कुमार ने छात्रों को न्यूज़ रूम की संपूर्ण कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो. अजमेर सिंह द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुई। उन्होंने पत्रकारिता विषय की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए तकनीकी दक्षता, कंटेंट समझ और रचनात्मक क्षमता का संतुलन अत्यंत आवश्यक है।

मुख्य वक्ता श्री अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को टीवी समाचार की बारीकियों से परिचित कराया। उन्होंने इनपुट–आउटपुट सिस्टम, पी सी आर और एम सी आर संचालन, विज़ुअल प्लानिंग, तथा न्यूज़ पैकेजिंग जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
इसके साथ ही, उन्होंने 20, 30 और 60 सेकेंड के न्यूज़ पैकेज तैयार करने की प्रक्रिया, स्क्रिप्टिंग तथा संपादकीय आवश्यकताओं पर भी प्रकाश डाला।

सत्र के समापन पर डॉ. बालाराम ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और मुख्य वक्ता सहित सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसंचार विभाग भविष्य में भी विद्यार्थियों के कौशल विकास हेतु इसी प्रकार के प्रशिक्षण आधारित कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई, जिसमें उन्होंने न्यूज़ गैदरिंग, रिपोर्टिंग, स्टोरी-टेलिंग और टीवी न्यूज़ प्रोडक्शन की वास्तविक प्रक्रिया को नज़दीक से समझा और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

The post सीआरएसयू में टीवी न्यूज़ प्रोडक्शन पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में तीन दिवसीय “राज्य स्तरीय हरियाणा उत्सव” समारोह के उपलक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-50/ Wed, 26 Nov 2025 03:47:36 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24710 यह प्रेस कॉन्फ्रेंस विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें जींद जिले के सभी पत्रकार प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और युटुबर ने भाग लिया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य तीन दिवसीय राज्य स्तरीय … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में तीन दिवसीय “राज्य स्तरीय हरियाणा उत्सव” समारोह के उपलक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें जींद जिले के सभी पत्रकार प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और युटुबर ने भाग लिया।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हरियाणा उत्सव के उपलक्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मीडिया साथियों के सामने चर्चा करना था और उन्हें इस तीन दिन के कार्यक्रम में होने वाले प्रतियोगिताओं पर चर्चा करना था।

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में 28,29 और 30 नवंबर को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हरियाणा उत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो० राम पाल सैनी ने कहा कि यह हरियाणा दिवस हरियाणवी संस्कृति को समर्पित है। हरियाणा उत्सव समारोह का उद्देश्य राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करना है। उन्होंने कहा कि इस समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और राज्य के इतिहास के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। इसके अंदर हरियाणा के रीति रिवाज और अन्य विधाओं से प्राचीन काल में उपयोग में आने वाले सामानों से विश्वविद्यालय के छात्रों को अवगत करवाना है।

इस समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य भर के विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे।

प्रो० सैनी ने कहा कि इस कार्यक्रम के अंदर लगभग आठ विश्वविद्यालय के कुलपति, हरियाणा के मंत्रिमंडल के सदस्य, एमपी और MLA मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। साथ ही हरियाणवी कलाकारों को भी मुख्य रूप से इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा जिससे विद्यार्थियों को उनसे रूबरू होने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय समारोह में कुल 25 विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता पाठ, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, लोकगीत, नृत्य, चित्रकला प्रदर्शनी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए राज्य भर के विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी रुचि दिखाई है।

समारोह के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

इस मौके पर डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन डॉ. विजय कुमार, डायरेक्टर युवा एवं संस्कृत निदेशालय डॉ. अनिल कुमार डॉक्टर, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अरुण कुमार और जनसंपर्क विभाग के सभी स्टाफ मेंबर मौजूद रहे।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में तीन दिवसीय “राज्य स्तरीय हरियाणा उत्सव” समारोह के उपलक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
विद्यार्थियों में ऐतिहासिक चेतना और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करने का उद्देश्य।- प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%90%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8/ Mon, 24 Nov 2025 10:48:47 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24704 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में माननीय कुलगुरु प्रो.(डॉ.) राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व मे इतिहास विभाग द्वारा “स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा का योगदान” विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह आयोजन इतिहास विभाग … Continue reading

The post विद्यार्थियों में ऐतिहासिक चेतना और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करने का उद्देश्य।- प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में माननीय कुलगुरु प्रो.(डॉ.) राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व मे इतिहास विभाग द्वारा “स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा का योगदान” विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह आयोजन इतिहास विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था, जिसका उद्देश्य छात्रों में ऐतिहासिक चेतना, राष्ट्रभक्ति और स्थानीय इतिहास के प्रति शोध-रुचि का विकास करना भी था। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं पुष्पगुच्छ प्रस्तुति से हुई। इसके पश्चात् संचालक ने विषय की पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए बताया कि हरियाणा की धरती सदैव वीरों, बलिदानियों और संघर्षशील व्यक्तित्वों की जननी रही है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रो (डॉ.) महेंद्र सिंह, दयानंद कॉलेज, हिसार ने अपने विस्तृत व्याख्यान में न केवल 1857 के संग्राम में रोहतक, हिसार, जींद, झज्जर और गुरुग्राम क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा की, बल्कि राव तुलाराम, नाहर सिंह, हुक्म चंद जैन, Pt. नेकी राम शर्मा जैसे अनेक क्रांतिकारियों के योगदान का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के ग्रामीण समाज में देशभक्ति की भावना इतनी प्रबल थी कि सामान्य किसानों, चरवाहों और युवाओं ने भी अंग्रेजी शासन के विरुद्ध निर्भीक होकर संघर्ष किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अजमेर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षिक कार्यक्रम छात्रों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उन्हें अपने प्रदेश और देश के गौरवशाली अतीत से जोड़ते हैं। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक गण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

अंत में डॉ जसमेर सिंह, सहायक प्रोफेसर इतिहास विभाग द्वारा मुख्य वक्ता एवं सभी उपस्थित प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डॉ जगपाल मान, डॉ जगपाल दहिया एवं अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे।

The post विद्यार्थियों में ऐतिहासिक चेतना और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करने का उद्देश्य।- प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU), जींद के कुलपति प्रो० राम पाल सैनी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में आज राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम/पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-49/ Mon, 24 Nov 2025 04:10:36 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24692 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU), जींद के कुलपति प्रो० राम पाल सैनी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में आज राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम/पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह विशेष प्रशिक्षण … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU), जींद के कुलपति प्रो० राम पाल सैनी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में आज राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम/पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU), जींद के कुलपति प्रो० राम पाल सैनी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में आज राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम/पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम हरियाणा राज्य की सभी GIA एवं SFU इकाइयों के NSS प्रोग्राम ऑफिसर्स तथा GIA यूनिट्स के क्लर्क्स के लिए आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो० राम पाल सैनी जी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने अपने उद्घाटन संबोधन में PFMS जैसी पारदर्शी वित्तीय प्रणाली की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा संस्थानों में वित्तीय प्रबंधन की दक्षता सुनिश्चित करने के लिए PFMS अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी NSS प्रोग्राम ऑफिसर्स को इस प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमार, राज्य NSS अधिकारी, हरियाणा बतौर Guest of Honour उपस्थित रहे। उन्होंने PFMS की अवधारणा, इसके उपयोग और NSS इकाइयों के लिए इसकी अनिवार्यता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि PFMS न केवल वित्तीय लेन-देन को तेज और पारदर्शी बनाता है, बल्कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करता है।

डॉ. नवीन लड़वाल, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर (NSS), CRSU ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि NSS गतिविधियाँ तभी सफल होती हैं जब योजनाओं के वित्तीय प्रावधानों का सही प्रकार से उपयोग हो। PFMS जैसे डिजिटल टूल NSS इकाइयों को न केवल सशक्त बनाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँ

चाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. लड़वाल ने राज्यभर से आए सभी अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए NSS Cell, CRSU टीम तथा विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा निम्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया:

1. PFMS की मूल अवधारणा एवं प्रक्रिया

2. NSS इकाइयों के लिए Account Handling एवं Documentation

3. Annual Grant Utilization की विधि

4. DBT संबंधित प्रावधान

5. विभिन्न मॉड्यूल्स का प्रायोगिक अभ्यास

कार्यक्रम में पूरे हरियाणा राज्य से आए NSS प्रोग्राम ऑफिसर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सत्र के दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया तथा PFMS पोर्टल पर लाइव डेमो के माध्यम से प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया गया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन NSS Cell, CRSU के सभी प्रोग्राम ऑफिसर्स—डॉ. जगपाल मान, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. राकेश सिमर, और डॉ. कविता का आभार व्यक्त करते हुए NSS Cell ने भविष्य में भी ऐसे उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU), जींद के कुलपति प्रो० राम पाल सैनी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में आज राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम/पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
एनईपी 2020 शिक्षा को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का ऐतिहासिक अवसर — प्रो॰ राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%88%e0%a4%aa%e0%a5%80-2020-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%a4/ Fri, 21 Nov 2025 09:44:06 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24683 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणाली पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न एनईपी–2020 के अनुरूप भारतीय ज्ञान–परंपरा के समग्र एकीकरण पर हुआ गहन अकादमिक विमर्श चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जीन्द के एनईपी प्रकोष्ठ द्वारा ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली’ विषय … Continue reading

The post एनईपी 2020 शिक्षा को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का ऐतिहासिक अवसर — प्रो॰ राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान प्रणाली पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न

एनईपी–2020 के अनुरूप भारतीय ज्ञान–परंपरा के समग्र एकीकरण पर हुआ गहन अकादमिक विमर्श

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जीन्द के एनईपी प्रकोष्ठ द्वारा ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली’ विषय पर एक महत्त्वपूर्ण एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में नई शिक्षा नीति—2020 के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा को वैज्ञानिक पद्धति से वर्तमान शिक्षा–पाठ्यक्रम में समाहित करने की प्रक्रियाओं, संभावनाओं और रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने की, जबकि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के स्कूल ऑफ आई॰सी॰टी॰ के अधिष्ठाता प्रो॰ संजय कुमार शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कुलगुरू प्रो॰ रामपाल सैनी ने मुख्य वक्ता प्रो॰ संजय कुमार शर्मा को भारतीय परंपरा के प्रतीक के रूप में शॉल भेंट कर सम्मानित किया, जिससे कार्यशाला का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में हुआ।

कुलगुरू प्रो॰ रामपाल सैनी ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि नई शिक्षा नीति—2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के साथ-साथ उसे भारत की सांस्कृतिक जड़ों, बौद्धिक परंपराओं और मानव–केंद्रित ज्ञान–सम्पदा से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने स्पष्ट कहा— “हमारा लक्ष्य छात्रों को केवल रोजगारपरक शिक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें जिज्ञासु, नवाचारी, समग्र सोच वाले और सांस्कृतिक रूप से जागरूक वैश्विक नागरिक बनाना है।” उन्होंने आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पाठ्यक्रम, शिक्षण–प्रशिक्षण और शोध गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

मुख्य वक्ता प्रो॰ संजय कुमार शर्मा ने भारतीय ज्ञान प्रणाली की ऐतिहासिक गहराई, वैज्ञानिकता और समकालीन प्रासंगिकता पर अत्यंत सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा गणित, खगोल विज्ञान, दर्शन, चिकित्सा, राजनीति, कृषि, योग और भाषा–विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विश्व को दिशा प्रदान करती रही है। उन्होंने चरक, सुश्रुत, आर्यभट्ट, भास्कराचार्य, वात्स्यायन और पाणिनि जैसी महान परम्पराओं का उल्लेख करते हुए बताया कि भारतीय ज्ञान आज भी आधुनिक अनुसंधान और तकनीकी विकास के कई आधारों को मजबूत करता है। उन्होंने कहा— “भारतीय ज्ञान प्रणाली का उद्देश्य अतीत का महिमा–मंडन नहीं, बल्कि परंपरा को वैज्ञानिक कसौटियों पर परखकर वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप पुनर्जीवित करना है।” साथ ही, डिजिटल संसाधनों, आधुनिक प्रौद्योगिकी, राज्य–स्तरीय सांस्कृतिक आदान–प्रदान कार्यक्रमों और कौशल–आधारित शिक्षण–प्रक्रियाओं के माध्यम से इस ज्ञान को विद्यार्थियों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों के 23 से भी अधिक अलग-अलग विषयों के प्राध्यापक उपस्थित रहे। विभिन्न सत्र—जिनमें प्रस्तुतीकरण, संवाद, समूह–चर्चाएँ और प्रश्नोत्तर शामिल थे—अत्यंत ज्ञानवर्धक, सहभागितापूर्ण और शोध–उन्मुख सिद्ध हुए। प्रतिभागियों ने पाठ्यक्रम निर्माण, मूल्यांकन पद्धतियों, शिक्षण–मॉडलों और शोध–संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।

मंच संचालन का दायित्व डॉ॰ अरुण कुमार ने संभाला, जिन्होंने अपने प्रभावी, सुरुचिपूर्ण और ऊर्जावान संचालन से पूरे कार्यक्रम में विशेष जीवन्तता और ऊर्जा भर दी। उन्होंने वक्ताओं, प्रतिभागियों और विभिन्न सत्रों को जिस सौम्यता, दक्षता और संवाद–कुशलता से जोड़ा, उसने सभी उपस्थित जनों पर गहरा प्रभाव छोड़ा।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण–पत्र प्रदान किए गए तथा विश्वविद्यालय की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई। प्रतिभागियों ने इस सुव्यवस्थित आयोजन और ज्ञानवर्धक सत्रों के लिए एनईपी प्रकोष्ठ एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

The post एनईपी 2020 शिक्षा को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का ऐतिहासिक अवसर — प्रो॰ राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन का आयोजन आज अत्यंत उत्साहपूर्ण और ऊर्जावान वातावरण में सम्पन्न हुआ https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-48/ Thu, 20 Nov 2025 11:00:59 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24660 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन का आयोजन आज अत्यंत उत्साहपूर्ण और ऊर्जावान वातावरण में सम्पन्न हुआ। शिविर में … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन का आयोजन आज अत्यंत उत्साहपूर्ण और ऊर्जावान वातावरण में सम्पन्न हुआ appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन का आयोजन आज अत्यंत उत्साहपूर्ण और ऊर्जावान वातावरण में सम्पन्न हुआ। शिविर में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी तथा सीखने की सकारात्मक दृष्टि पूरे कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

प्रो. सैनी ने अपने उद्बोधन में कहा, “एनएसएस एक ऐसा मंच है जो युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है। यह न केवल व्यक्तिगत विकास में मदद करता है, बल्कि समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एनएसएस के माध्यम से युवा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़कर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “एनएसएस शिविर में भाग लेने से न केवल आपको नए कौशल सीखने का अवसर मिलता है, बल्कि यह आपको नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व को भी समझने में मदद करता है। यह अनुभव आपके भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा।”

इसके बाद, प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे इस शिविर ने उन्हें टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व को समझने में मदद की। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों जैसे कि रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अपने अनुभवों को भी साझा किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ नवीन लड़वाल जी रहे । डॉ नवीन लड़वाल जी ने बताया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा संचालित एक राष्ट्रीय सेवा कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य युवाओं में सामाजिक सेवा की भावना, नेतृत्व कौशल, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण विकसित करना है। ग्रुप स्वामी विवेकानंद ने डांस , सिंगिंग, स्किट, पोस्टर में 1 पोजिशन और स्पीच और पॉटरी में दूसरी पोजीशन आई। यूनिट 1 डॉ देवेंद्र यादव , यूनिट 2 डॉ जगपाल मान , यूनिट 3 डॉ कविता , यूनिट 4 डॉ राकेश जी मौजूद रहे ।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन का आयोजन आज अत्यंत उत्साहपूर्ण और ऊर्जावान वातावरण में सम्पन्न हुआ appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
विशेष उपलब्धियों पर एनसीसी कैडेट्स हुए लेफ्टिनेंट कर्नल सुबीर माथुर द्वारा सम्मानित I https://crsu.ac.in/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%b7-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%80/ Thu, 20 Nov 2025 07:29:04 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24642 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के नेतृत्व में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन विभिन्न एनसीसी कैंपों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले NCC कैडेट्स को सम्मानित किया गया। कैडेट्स को लेफ्टिनेंट … Continue reading

The post विशेष उपलब्धियों पर एनसीसी कैडेट्स हुए लेफ्टिनेंट कर्नल सुबीर माथुर द्वारा सम्मानित I appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के नेतृत्व में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन विभिन्न एनसीसी कैंपों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले NCC कैडेट्स को सम्मानित किया गया। कैडेट्स को लेफ्टिनेंट कर्नल सुबीर माथुर द्वारा पदक पहनाकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल सुबीर माथुर, जो 15 हरियाणा बटालियन एनसीसी में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के रूप में सेवारत हैं, ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उनके साथ सूबेदार मेजर अमनदीप सिंह एवं कैप्टन संजय शर्मा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नवीन लडवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

हिस्ट्री विभाग की अंजलि ने रिले रेस, पिरामिड रेस और टेंट पिचिंग में गोल्ड तथा डांस में सिल्वर जीतकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। उसी विभाग की मानसी ने टेंट पिचिंग और पिरामिड रेस में गोल्ड तथा डांस में सिल्वर प्राप्त किया, जबकि खुशी ने डांस में ब्रॉन्ज और टेंट पिचिंग में सिल्वर हासिल किया। केमिस्ट्री विभाग से रेणु ने टेंट पिचिंग, रिले रेस और पिरामिड रेस में तीन गोल्ड तथा ग्रुप डांस में सिल्वर जीता। भारती ने टग ऑफ वार, पिरामिड रेस, क्विज़ और टेंट पिचिंग में गोल्ड, साथ ही डांस व स्पीच प्रतियोगिता में सिल्वर हासिल किया। चेतना ने पिरामिड रेस में गोल्ड जबकि शुभम शर्मा ने क्विज़ में गोल्ड और टेंट पिचिंग में सिल्वर अर्जित किया।

बीसीए विभाग से प्रीति, मनु और लक्ष्य ने टेंट पिचिंग में सिल्वर प्राप्त किया, जबकि लक्ष्य ने फायरिंग में गोल्ड भी हासिल किया। इसी विभाग की नेहा ने टग ऑफ वार में गोल्ड जीता। साइकोलॉजी विभाग की अंशु ने पोस्टर मेकिंग और डांस में गोल्ड, तथा क्विज़ में सिल्वर प्राप्त किया। सलोनी ने टग ऑफ वार में सिल्वर, और खो-खो व थ्रो बॉल में ब्रॉन्ज जीता। इकोनॉमिक्स विभाग की तनु ने पोस्टर मेकिंग में गोल्ड तथा टग ऑफ वार और थ्रो बॉल में सिल्वर अर्जित किया। फिजिक्स विभाग की स्नेहा ने टग ऑफ वार में गोल्ड और पोस्टर मेकिंग में ब्रॉन्ज हासिल किया। कंप्यूटर साइंस विभाग के अजेश ने टेंट पिचिंग में सिल्वर प्राप्त किया। म्यूज़िक विभाग के मुकुल ने कबड्डी में गोल्ड, जबकि बी.एससी. जियोग्राफी के अमरजीत ने टग ऑफ वार और वालीबॉल में ब्रॉन्ज पदक प्राप्त किए।

इसके अतिरिक्त, बीसीए विभाग के अनंत ने “व्याख्यान और बोलने का कौशल
” प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर उत्कृष्ट अभिव्यक्ति क्षमता का परिचय दिया, वहीं बी.टेक विभाग के लक्ष्य ने स्पीच प्रतियोगिता और वालीबॉल में सिल्वर अर्जित कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

कार्यक्रम के अंत में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी और लेफ्टिनेंट कर्नल सुबीर माथुर ने सभी NCC कैडेट्स को उनकी शानदार उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

The post विशेष उपलब्धियों पर एनसीसी कैडेट्स हुए लेफ्टिनेंट कर्नल सुबीर माथुर द्वारा सम्मानित I appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में युथ रेड क्रॉस, द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन का कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं रचनात्मक गतिविधियों से परिपूर्ण रहा। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-47/ Thu, 20 Nov 2025 04:15:44 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24639 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे युथ रेड क्रॉस, द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन का कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं रचनात्मक गतिविधियों से … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में युथ रेड क्रॉस, द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन का कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं रचनात्मक गतिविधियों से परिपूर्ण रहा। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे युथ रेड क्रॉस, द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन का कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं रचनात्मक गतिविधियों से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ युथ रेड क्रॉस के कार्यक्रम संयोजक प्रो. कुलदीप नारा ने किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को दिनभर की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाते हुए शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसके उपरांत आज के मुख्य वक्ता श्री विकास तोमर, आर्ट एंड क्राफ्ट विशेषज्ञ का औपचारिक रूप से स्वागत किया गया। श्री तोमर ने स्वयंसेवकों को कला और शिल्प के विभिन्न आयामों तथा उनके सामाजिक एवं व्यक्तिगत विकास में महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने आर्ट एंड क्राफ्ट को तनाव प्रबंधन, एकाग्रता वृद्धि एवं रचनात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम बताया। सत्र के दौरान उन्होंने कई उपयोगी तकनीकों और सरल तरीकों का प्रदर्शन भी किया, जिससे स्वयंसेवक विशेष रूप से लाभान्वित हुए।

सत्र के बाद पोस्टर मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा सामाजिक संदेशों पर आधारित आकर्षक, प्रभावशाली और सार्थक पोस्टर तैयार किए गए। इस गतिविधि ने न केवल उनकी कला कौशल को निखारा बल्कि टीमवर्क और कल्पनाशीलता को भी प्रोत्साहित किया।

तीसरे दिन का कार्यक्रम स्वयंसेवकों के लिए सीख, अनुभव और रचनात्मक अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में युथ रेड क्रॉस, द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन का कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं रचनात्मक गतिविधियों से परिपूर्ण रहा। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
प्रबंधन विभाग में प्री-सबमिशन वाइवा का सफलतापूर्वक समापन | https://crsu.ac.in/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac/ Wed, 19 Nov 2025 11:17:32 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24636 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के प्रबंधन विभाग गर्व के साथ सूचित करता है कि दिनांक 19 नवंबर 2025 को डॉ. जसवीर अध्यक्ष, प्रबंधन विभाग की गरिमामय अध्यक्षता में दो शोधार्थियों सुश्री सपना श्योराण एवं सुश्री रचना धीमान का प्री-सबमिशन … Continue reading

The post प्रबंधन विभाग में प्री-सबमिशन वाइवा का सफलतापूर्वक समापन | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के प्रबंधन विभाग गर्व के साथ सूचित करता है कि दिनांक 19 नवंबर 2025 को डॉ. जसवीर अध्यक्ष, प्रबंधन विभाग की गरिमामय अध्यक्षता में दो शोधार्थियों सुश्री सपना श्योराण एवं सुश्री रचना धीमान का प्री-सबमिशन वाइवा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

दोनों शोधार्थी मार्केटिंग क्षेत्र में पीएच.डी. कर रही हैं। इन्होंने विभाग के फैकल्टी सदस्यों, शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष अपना व्यापक शोध कार्य प्रस्तुत किया। इस प्री-सबमिशन प्रस्तुति में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के सहायक प्राध्यापक

डॉ. अरुण कुमार एवं डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य फैकल्टी सदस्य, शोधार्थी एवं विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। पैनल द्वारा दोनों शोधार्थियों के शोध प्रयासों एवं योगदान की खुलकर प्रशंसा की गई।

शोधार्थियों ने अपना डॉक्टरेट कार्य डॉ. अजमेर सिंह के सक्षम मार्गदर्शन में पूर्ण किया। डॉ. अजमेर सिंह की मेंटरशिप एवं शैक्षणिक सहयोग ने उनकी शोध यात्रा को सफलतापूर्वक दिशा देने में निर्णायक भूमिका निभाई।

विभाग दोनों शोधार्थियों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता है तथा उनके शोध प्रबंध के अंतिम सबमिशन एवं डिफेंस के लिए शुभकामनाएं देता है।

The post प्रबंधन विभाग में प्री-सबमिशन वाइवा का सफलतापूर्वक समापन | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का आयोजन आज अत्यंत उत्साहपूर्ण और ऊर्जावान वातावरण में सम्पन्न हुआ। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-46/ Wed, 19 Nov 2025 10:55:42 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24633 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का आयोजन आज अत्यंत उत्साहपूर्ण और ऊर्जावान वातावरण में सम्पन्न हुआ। शिविर में … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का आयोजन आज अत्यंत उत्साहपूर्ण और ऊर्जावान वातावरण में सम्पन्न हुआ। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का आयोजन आज अत्यंत उत्साहपूर्ण और ऊर्जावान वातावरण में सम्पन्न हुआ। शिविर में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी तथा सीखने की सकारात्मक दृष्टि पूरे कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार प्रो. लवलीन मोहन जी ने विश्वविद्यालय प्रांगण में उपस्थित मुख्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

आज के सत्र में सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस श्री कुलदीप सिंह का विश्वविद्यालय में आगमन अत्यंत गरिमामय रहा। एनएसएस इकाई एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके साथ उपस्थित श्री नरेश कुमार एवं पुलिस विभाग की पूरी टीम का भी आदरपूर्वक अभिनंदन किया गया। उनकी उपस्थिति ने वातावरण में अनुशासन, जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सशक्त किया।

पुलिस कप्तान श्री कुलदीप सिंह ने अपने संबोधन में साइबर क्राइम विषय पर बोलते हुए डिजिटल युग में बढ़ते अपराधों—जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, OTP धोखाधड़ी आदि—पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार थोड़ी-सी सावधानी और जागरूकता अपनाकर विद्यार्थी अपने व्यक्तिगत डाटा, बैंकिंग जानकारी और सोशल मीडिया अकाउंट्स की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल सतर्कता अपनाने, मजबूत पासवर्ड बनाने, अपरिचित लिंक पर क्लिक न करने और साइबर शिकायत पोर्टल के उपयोग की जानकारी भी दी।

श्री नरेश कुमार, उप निरीक्षक, हरियाणा पुलिस ने शिविर के प्रतिभागियों के समक्ष ‘नशे के बारे में जागरूक’ एवं ‘ साइबर क्राइम’ जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समय की मांग वाले विषयों पर विस्तृत, प्रेरक और ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने नशा मुक्ति के सामाजिक, पारिवारिक और व्यक्तिगत प्रभावों को अत्यंत सरल और प्रभावशाली उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने बताया कि नशा केवल व्यक्ति का जीवन ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रभावित करता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी प्रेरित किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहकर अपने आस-पास के साथियों को भी इससे बचने के लिए जागरूक करें और एक स्वस्थ, सशक्त एवं उन्नत समाज निर्माण में योगदान दें।

इस सत्र ने विद्यार्थियों के भीतर सामाजिक जिम्मेदारी, व्यक्तिगत सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता की भावनाओं को और अधिक मजबूत किया। प्रतिभागियों ने न केवल उत्साहपूर्वक व्याख्यान सुना बल्कि कई प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

इस अवसर पर डॉ. नवीन लडवाल, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक, प्रोग्राम ऑफिसर्स—डॉ. जगपाल मान, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. राकेश सिमर, और डॉ. कविता—ने भी अपने विचार व्यक्त किए और ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अत्यंत उपयोगी बताया।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चल रहे एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का आयोजन आज अत्यंत उत्साहपूर्ण और ऊर्जावान वातावरण में सम्पन्न हुआ। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन में भौतिकी विभाग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स विषय पर एक एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-45/ Wed, 19 Nov 2025 04:03:52 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24611 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन में भौतिकी विभाग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स विषय पर एक एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सज्जन दहिया … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन में भौतिकी विभाग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स विषय पर एक एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन में भौतिकी विभाग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स विषय पर एक एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सज्जन दहिया मुख्य विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों को आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, उनके सिद्धांतों तथा अनुसंधान के नए आयामों पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद ने की। इस अवसर पर डॉ. निशा सहित विभाग के अन्य संकाय सदस्य भी मौजूद रहे।
डॉ. दहिया ने अपने संबोधन में बताया कि आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक्स विज्ञान और तकनीक के हर क्षेत्र की रीढ़ बन चुका है। विद्यार्थियों ने लेक्चर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विशेषज्ञ से विभिन्न शोध विषयों पर प्रश्न भी पूछे।
विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद ने डॉ. दहिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम छात्रों को विषय की गहन समझ प्रदान करते हैं और उनके भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन भौतिकी विभाग द्वारा किया गया।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन में भौतिकी विभाग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स विषय पर एक एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभाग स्तर पर इंट्राम्यूरल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-44/ Tue, 18 Nov 2025 10:58:40 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24608 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभाग स्तर पर इंट्राम्यूरल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभाग स्तर पर इंट्राम्यूरल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभाग स्तर पर इंट्राम्यूरल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शारीरिक शिक्षा के विद्यार्थियों में टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता, फिजिकल फिटनेस, प्रतिस्पर्धात्मक भावना तथा खेल के प्रति अनुशासन विकसित करना था।

प्रतियोगिता का आयोजन माननीय कुलपति महोदय के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. कुलदीप नारा की देखरेख में सफलतापूर्वक किया गया।

टूर्नामेंट में विभाग के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में B.P.Ed. फाइनल ईयर (बॉयज़) टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं B.P.Ed. फाइनल ईयर (गर्ल्स) टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों टीमों ने शानदार तालमेल, रणनीति और कौशल का प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया।

इस मौके पर डॉ. प्रवीन गहलावत, डॉ. नरेश देसवाल, डॉ. सुनीति, डॉ. जितेन्द्र, डॉ. प्रवीन , डॉ. रोहित राठी, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. अतुल सहारण तथा पीएच.डी. स्कॉलर उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

प्रो. कुलदीप नारा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि ऐसे खेल आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, शारीरिक क्षमता तथा नेतृत्व कौशल को मजबूत करते हैं। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी अधिक से अधिक खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

अंत में विभाग द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संकाय सदस्यों तथा छात्रों का विशेष सहयोग रहा।

शारीरिक शिक्षा विभाग भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक खेल आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभाग स्तर पर इंट्राम्यूरल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
युथ रेड क्रॉस, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद जिला स्तरीय पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर – दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न | https://crsu.ac.in/%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%a5-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%b8-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-2/ Tue, 18 Nov 2025 10:55:51 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24605 युथ रेड क्रॉस, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के सत्र का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रो. कुलदीप नारा ने किया। उन्होंने आज के विशिष्ट अतिथिगण … Continue reading

The post युथ रेड क्रॉस, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद जिला स्तरीय पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर – दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
युथ रेड क्रॉस, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के सत्र का शुभारंभ कार्यक्रम संयोजक एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रो. कुलदीप नारा ने किया। उन्होंने आज के विशिष्ट अतिथिगण डॉ. गौरव और डॉ. नरेश जागलान का हार्दिक स्वागत किया तथा प्रशिक्षण गतिविधियों की औपचारिक शुरुआत करवाई।

दूसरे दिन के प्रथम सत्र में डॉ. गौरव ने स्वयंसेवकों को स्ट्रेस मैनेजमेंट के विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा तनाव नियंत्रण के प्रभावी उपाय बताए।
इसके उपरांत डॉ. नरेश जागलान ने स्वयंसेवकों को फोन एडिक्शन के कारण, प्रभाव एवं उससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया।

आज के सत्र का एक विशेष आकर्षण सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण भी रहा, जिसमें स्वयंसेवकों को आपातकालीन स्थिति में जीवनरक्षक तकनीकों का अभ्यास करवाया गया। प्रशिक्षकों द्वारा CPR के महत्व, सही प्रक्रिया तथा प्राथमिक उपचार की बारीकियों को विस्तारपूर्वक समझाया गया। प्रतिभागियों ने इस प्रायोगिक सत्र में अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया।

पूरे शिविर के दौरान डॉ. रोहित राठी एवं डॉ. मंजू सुहाग, युथ रेड क्रॉस काउंसलर, सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और सभी गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

शिविर का यह दूसरा दिन युवाओं के व्यक्तित्व विकास, जागरूकता और मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

The post युथ रेड क्रॉस, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद जिला स्तरीय पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर – दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के नेतृत्व में आयोजित एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन आज प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक लेक्चर का आयोजन किया गया। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-43/ Tue, 18 Nov 2025 10:53:59 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24602 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के नेतृत्व में आयोजित एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन आज प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक लेक्चर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के नेतृत्व में आयोजित एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन आज प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक लेक्चर का आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के नेतृत्व में आयोजित एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन आज प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक लेक्चर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभावना और जीवन प्रबंधन के गुणों को जागृत करना रहा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार प्रोफेसर लवली मोहन जी ने विश्वविद्यालय प्रांगण में उपस्थित मुख्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल सुबीर माथुर, जो 13 जून 2025 से 15 हरियाणा बटालियन एनसीसी में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद पर तैनात हैं, ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ सूबेदार मेजर अमनदीप सिंह एवं कैप्टन संजय शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर डॉ. नवीन लडवाल, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक, ने लेफ्टिनेंट कर्नल सुबीर माथुर का औपचारिक स्वागत किया तथा साथ ही कीर्ति चक्र सम्मानित मेजर मनजीत गिल के सम्माननीय माता-पिता मास्टर बीरभान जी और श्रीमती निर्मला देवी जी का भी पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया।

डॉ. नवीन लडवाल ने कहा कि इन महान व्यक्तियों की उपस्थिति स्वयं में युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
लेक्चर के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल सुबीर माथुर ने विद्यार्थियों को जीवन, करियर और नेतृत्व क्षमता से जुड़े कई गहन एवं प्रेरणादायी संदेश दिए। उनके विचार न केवल विद्यार्थियों के लिए सीख थे, बल्कि जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाले

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी के नेतृत्व में आयोजित एनएसएस के 7 दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन आज प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक लेक्चर का आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
रक्तदान—मानवता का सर्वोच्च उपहार है- कुलपति प्रो॰ राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%8b%e0%a4%9a/ Tue, 18 Nov 2025 05:11:42 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24596 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आज दिनांक 17 नवंबर 2025 को एनएसएस के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो॰ (डॉ॰) राम पाल सैनी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया। … Continue reading

The post रक्तदान—मानवता का सर्वोच्च उपहार है- कुलपति प्रो॰ राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आज दिनांक 17 नवंबर 2025 को एनएसएस के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो॰ (डॉ॰) राम पाल सैनी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजेश बंसल, एग्जाम कंट्रोलर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया।

इस शिविर में विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 100 यूनिट रक्तदान किया। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी तथा मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

डॉ. नवीन लडवाल, एनएसएस कार्यक्रम समन्वय उन्होंने बताया कि रक्तदान मानव जीवन को बचाने का सर्वोच्च कार्य है। एनएसएस का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, संवेदना एवं सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, डॉक्टरों की टीम, स्वयंसेवकों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद दिया और कहा कि आज का शिविर युवाओं की मानवता के प्रति समर्पण का उदाहरण है।

एनएसएस कार्यक्रम यूनिट 1,2,3 & 4 के समन्वयक डॉ. जगपाल मान, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. राकेश सिमर, डॉ. कविता ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, मानवीय मूल्य तथा जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।

The post रक्तदान—मानवता का सर्वोच्च उपहार है- कुलपति प्रो॰ राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुण्डा भारत के गौरव का प्रतिक- कुलपति प्रो॰ राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%b9/ Tue, 18 Nov 2025 04:48:17 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24590 हिन्दी विभाग, सीआरएसयू में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन धरती आबा बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, संस्कृति और संघर्ष की गूँज चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जीन्द के हिन्दी विभाग में आज जनजातीय अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान के … Continue reading

The post स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुण्डा भारत के गौरव का प्रतिक- कुलपति प्रो॰ राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
हिन्दी विभाग, सीआरएसयू में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन

धरती आबा बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, संस्कृति और संघर्ष की गूँज

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जीन्द के हिन्दी विभाग में आज जनजातीय अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ अत्यंत गरिमामय और भव्य रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी कवि हरिराम मीणा की प्रतिरोध से भरी पंक्तियों से हुई—

“मैं केवल देह नहीं/ मैं जंगल का पुश्तैनी दावेदार हूँ/ पुश्तें और उनके दावे मरते नहीं/ मैं भी मर नहीं सकता/ मुझे कोई भी जंगलों से बेदखल नहीं कर सकता— उलगुलान! उलगुलान! उलगुलान!”

इन पंक्तियों ने पूरे सभागार को आदिवासी आत्मसम्मान और बिरसा मुण्डा के ‘उलगुलान’ की ऐतिहासिक चेतना से भर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कुलपति प्रो॰ (डॉ॰) राम पाल सैनी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा भारतीय जनजातीय अस्मिता के अमर प्रतीक हैं, जिन्होंने जल-जंगल-जमीन और सांस्कृतिक स्वाधिकारों की रक्षा के लिए असाधारण साहस के साथ संघर्ष किया।

उन्होंने कहा—“बिरसा मुण्डा का ‘उलगुलान’ आंदोलन केवल औपनिवेशिक सत्ता के विरुद्ध प्रतिरोध नहीं था, बल्कि यह सांस्कृतिक पुनर्जागरण और सामाजिक न्याय का भी अद्भुत अध्याय है। आधुनिक पीढ़ी को उनके जीवन से राष्ट्रप्रेम, समानता और न्याय जैसे मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए।”

कुलपति ने छात्रों से आह्वान किया कि वे भारतीय सांस्कृतिक बहुलता और आदिवासी परंपराओं को समझने और संरक्षित रखने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

कार्यक्रम के प्रथम मुख्य वक्ता प्रो॰ (डॉ॰) अशोक कुमार, अध्यक्ष—हिन्दी विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय, चण्डीगढ़, ने कहा—“बिरसा मुण्डा का संघर्ष एक राजनीतिक प्रतिकार भर नहीं, बल्कि जनजातीय सांस्कृतिक अस्मिता को पुनर्जीवित करने वाला महान आंदोलन था। ‘उलगुलान’ ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद की जड़ें हिलाकर रख दीं और आदिवासी समाज में चेतना की नई लहर जगाई।”

दूसरे मुख्य वक्ता, डॉ॰ कामराज सिन्धु (हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय) ने कहा—“बिरसा मुण्डा का व्यक्तित्व आदिवासी समाज की सामूहिक चेतना, संघर्ष और संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। उनका बलिदान न केवल जनजातीय स्वतंत्रता चेतना का प्रतीक है, बल्कि भारतीय इतिहास की उन गाथाओं में से है जो सदियों तक प्रेरणा देती रहेंगी।”

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि अंग्रेजी शासन की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध बिरसा मुण्डा ने ऐतिहासिक ‘उलगुलान’— महान विद्रोह—का नेतृत्व किया। भूमि-अधिकार, सांस्कृतिक स्वायत्तता और जल-जंगल-जमीन की रक्षा हेतु यह आंदोलन जनजातीय इतिहास की धुरी बन गया।

मात्र 25 वर्ष की आयु में शहीद हो जाने के बावजूद बिरसा मुण्डा का संघर्ष भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अमर अध्याय बन गया। झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल के जनजातीय क्षेत्रों में आज भी उन्हें ‘धरती आबा’ के रूप में पूजा जाता है।

वर्ष 2021 से भारत सरकार ने उनकी जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में स्वीकृत किया है।

हिन्दी विभाग की छात्राओं ने आदिवासी कविताओं, गीतों और सांस्कृतिक अंशों पर आधारित अत्यंत संवेदनापूर्ण प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति में जनजातीय जीवन की अस्मिता, प्रकृति-आस्था, सामुदायिक एकता और संघर्ष की गहरी झलक दिखाई दी। यह प्रस्तुति कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही, जिसने पूरे सभागार में आदिवासी संस्कृति की जीवंत अनुभूति कराई।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बिरसा मुण्डा के आदर्शों—साहस, स्वाभिमान, न्याय और सांस्कृतिक गौरव—को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में हिंदी विभाग के साथ साथ अन्य विभाग के विद्यार्थी और शिक्षक भी शामिल रहें।

The post स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुण्डा भारत के गौरव का प्रतिक- कुलपति प्रो॰ राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
युथ रेड क्रॉस, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के तत्वावधान में जिला स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। https://crsu.ac.in/%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%a5-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%b8-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0/ Mon, 17 Nov 2025 10:37:19 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24587 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरू प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रो. कुलदीप नारा, कार्यक्रम समन्वयक, युथ रेड क्रॉस के नेतृत्व में जिला स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। इस शिविर का मुख्य … Continue reading

The post युथ रेड क्रॉस, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के तत्वावधान में जिला स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरू प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रो. कुलदीप नारा, कार्यक्रम समन्वयक, युथ रेड क्रॉस के नेतृत्व में जिला स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मानवता, सामाजिक उत्तरदायित्व, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण कौशलों का विकास करना है। शिविर में विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागी अपने-अपने काउंसलर के साथ शामिल हो रहे हैं। प्रतिभागी महाविद्यालयों में सरकारी महाविद्यालय, जींद; राजकीय महिला महाविद्यालय, जींद; हिन्दू कन्या महाविद्यालय, जींद; सी.आर. किसान कॉलेज, जींद; सरकारी महाविद्यालय, जुलाना; सरकारी महाविद्यालय, अलेवा; के.एम. कॉलेज, नरवाना; एस.डी.एम.एम., नरवाना तथा राजीव गांधी एस.डी. कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज, नरवाना शामिल हैं।

इस शिविर का आयोजन माननीय कुलगुरू प्रो. राम पाल सैनी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रो. सैनी सदैव युवाओं में सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने पर बल देते हैं, तथा विश्वविद्यालय में ऐसे निरंतर नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करते हैं।

शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मलकेत चहल, जिला बाल कल्याण अधिकारी, जींद ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता को निखारने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने रेड क्रॉस की मानवतावादी सोच, प्राथमिक उपचार के महत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा युवाओं की रचनात्मक भागीदारी पर विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर श्री रवि हुड्डा, सचिव, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, जींद ने रेड क्रॉस की कार्यप्रणाली, सेवा सिद्धांतों एवं समाज में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, टीम भावना और सेवा-भावना को मजबूत करते हैं।

प्रो. लवलीन मोहन, रजिस्ट्रार, के मार्गदर्शन में शिविर की प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय रूपरेखा सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।

उद्घाटन सत्र के दौरान प्रो. कुलदीप नारा, कार्यक्रम समन्वयक, युथ रेड क्रॉस ने मुख्य अतिथि, काउंसलरों और प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया और शिविर की गतिविधियों—जैसे प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम, व्यक्तित्व विकास सत्र, खेल एवं फिटनेस गतिविधियाँ, स्वच्छता अभियान, समूह चर्चा तथा सांस्कृतिक गतिविधियों—की रूपरेखा प्रस्तुत की।

शिविर में विशेष रूप से युथ रेड क्रॉस काउंसलर डॉ. रोहित राठी और डॉ. मंजू सुहाग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया और शिविर की गतिविधियों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सहयोग शिविर के सुचारू संचालन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है।

शिविर के प्रथम दिन प्रतिभागियों ने अनुशासन, उत्साह और सक्रियता के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। आगामी दिनों में स्वास्थ्य, मानसिक सशक्तिकरण, आपदा प्रबंधन, सामाजिक जागरूकता, प्राथमिक उपचार एवं रेड क्रॉस सेवा सिद्धांतों पर विशेषज्ञों द्वारा विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

युथ रेड क्रॉस, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यह पाँच दिवसीय शिविर न केवल युवाओं के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और सेवा-भावना को भी सुदृढ़ करेगा।

The post युथ रेड क्रॉस, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के तत्वावधान में जिला स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
संचार अनुसंधान और मीडिया विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित | https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be/ Mon, 17 Nov 2025 03:56:03 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24584 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के जनसंचार विभाग में SGT यूनिवर्सिटी गुरुग्राम की सहायक प्रोफेसर *डॉ. तेजी ईशा* द्वारा “संचार अनुसंधान और मीडिया” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान के दौरान डॉ. तेजी ईशा ने संचार अनुसंधान … Continue reading

The post संचार अनुसंधान और मीडिया विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के जनसंचार विभाग में SGT यूनिवर्सिटी गुरुग्राम की सहायक प्रोफेसर *डॉ. तेजी ईशा* द्वारा “संचार अनुसंधान और मीडिया” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

व्याख्यान के दौरान डॉ. तेजी ईशा ने संचार अनुसंधान की मूल अवधारणाओं, शोध पद्धतियों, मीडिया अध्ययन के बदलते रुझानों तथा न्यू मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि संचार अनुसंधान न सिर्फ मीडिया की कार्यप्रणाली को समझने में मदद करता है, बल्कि समाज पर मीडिया के प्रभावों का वैज्ञानिक विश्लेषण भी प्रस्तुत करता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को शोध लेखन, डेटा संग्रह, कंटेंट एनालिसिस, सर्वे रिसर्च और डिजिटल मीडिया रिसर्च की आधुनिक तकनीकों से भी अवगत कराया। व्याख्यान में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रश्न पूछे, जिनका प्रो. ईशा ने सरल एवं रोचक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया।

जनसंचार विभाग के प्रभारी डॉ बलराम बिंद ने डॉ. तेजी ईशा का स्वागत किया तथा उनके शोध अनुभवों को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। विभागाध्यक्ष डॉ अजमेर ने कहा कि ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यान छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं और उन्हें मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों से जोड़ते हैं। अंत मे विभाग प्रभारी डॉ बलराम बिंद ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया ।

The post संचार अनुसंधान और मीडिया विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
राष्ट्रीय सेवा योजना से होता है राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण- प्रो॰ राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9/ Mon, 17 Nov 2025 03:54:06 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24581 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में एनएसएस द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर आयोजित चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर उत्साह, सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ शुरू किया … Continue reading

The post राष्ट्रीय सेवा योजना से होता है राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण- प्रो॰ राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में एनएसएस द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर आयोजित

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर उत्साह, सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ शुरू किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सेवा, नेतृत्व, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलगुरु प्रो॰ (डॉ॰) राम पाल सैनी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि एनएसएस युवाओं को समाज की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ता है और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सामाजिक परिवर्तन में युवा वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और ऐसे शिविर युवाओं को जीवन के वास्तविक अनुभव प्रदान करते हैं।

एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. नवीन लडवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सात दिवसीय विशेष शिविर स्वयंसेवा की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि “ स्वयं से पहले आप” के मूल सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए इस शिविर में स्वयंसेवकों ने अनुशासन और उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में हिस्सा लिया। डॉ. लड़वाल ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में चलाया गया सफाई अभियान और जागरूकता गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

शिविर के दौरान विशिष्ट शिक्षकों ने भी स्वयंसेवकों को संबोधित किया और अपने प्रेरणादायक विचार रखे।

एनएसएस कार्यक्रम यूनिट 1,2,3 & 4 के समन्वयक डॉ. जगपाल मान, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. राकेश सिमर, डॉ. कविता ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि शिविर के दौरान आयोजित गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैलियाँ, व्यक्तित्व विकास सत्र तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता विद्यार्थियों को न केवल आत्मविश्वासी बनाती है, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, संवेदनशील और सहयोगी नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

इस विशेष शिविर में लगभग 300 एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान, योग सत्र, स्वास्थ्य जागरूकता, व्यक्तित्व विकास कार्यशालाएँ, समाजसेवा गतिविधियाँ और विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़ाकर वास्तविक जीवन मूल्यों और सामाजिक चेतना से जोड़ते हैं।

The post राष्ट्रीय सेवा योजना से होता है राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण- प्रो॰ राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय,जींद के कुलपति प्रो.राम पाल सिंह सैनी ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के डॉ.कामराज सिंधु द्वारा सम्पादित पुस्तक कथारंग का विमोचन किया | https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-42/ Mon, 17 Nov 2025 03:52:43 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24578 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय,जींद के कुलपति प्रो.राम पाल सिंह सैनी ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के डॉ.कामराज सिंधु द्वारा सम्पादित पुस्तक कथारंग का विमोचन किया साथ ही उसे विश्वविद्यालय के पाठ्य क्रम में शामिल करने के लिए कहा … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय,जींद के कुलपति प्रो.राम पाल सिंह सैनी ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के डॉ.कामराज सिंधु द्वारा सम्पादित पुस्तक कथारंग का विमोचन किया | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय,जींद के कुलपति प्रो.राम पाल सिंह सैनी ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के डॉ.कामराज सिंधु द्वारा सम्पादित पुस्तक कथारंग का विमोचन किया साथ ही उसे विश्वविद्यालय के पाठ्य क्रम में शामिल करने के लिए कहा जिसे बी.ए.के पांचवें सेमेस्टर में शामिल किया गया है।

इस पुस्तक में 10 कहानियों को संकलित किया गया है जिसमें हिंदी की सबसे प्रथम कहानी एक टोकरी भर मिट्टी,कानों में कंगना,करवा का व्रत,आकाशदीप,ज़िन्दगी और जोंक,राही,सिक्का बदल गया,कोसी का घटवार,इंस्पेक्टर मातादीन चाँद पर, पच्चीस चौका डेढ़ सौ और रतन कुमार सांभरिया की लाठी आदि कहानी संकलित हैं।

माननीय कुलपति ने इन सभी कहानियों को देख कर कहा कि ये सब मानवीय मूल्यों को उजागर करने वाली कहानियाँ हैं।पुस्तक विमोचन के दौरान आचार्य अशोक कुमार,अध्यक्ष(हिंदी विभाग),पंजाब विश्वविद्यालय,चण्डीगढ़ एवं डॉ.सुनील कुमार,अध्यक्ष(हिंदी विभाग)भी उपस्थित रहें।

कुलपति प्रो.रामपाल सैनी ने विमोचन करते हुए डॉ.कामराज सिन्धु को बधाई दी और कहा कि ये कहानियाँ भारतीय समाज की आत्मा को छूती हैं।डॉ.कामराज सिन्धु का यह संपादन कार्य साहित्य जगत के लिए महत्वपूर्ण योगदान है जो यूवा पीढ़ियों को साहित्य जगत से अवगत कराएगा।

माननीय कुलपति महोदय ने कहा है कि विश्वविद्यालय ऐसे साहित्यिक कार्यों को सदैव प्रोत्साहित करता रहेगा जो समाज में संवेदनशीलता,समानता और मानवीय दृष्टिकोण को सशक्त करें ।

आचार्य अशोक कुमार ने कहा कि ये सब कहानियां समाज को सोचने और आत्ममंथन करने के लिए प्रेरित करती हैं उन्होंने कहा कि रतन कुमार सांभरिया की कहानी लाठी केवल साहित्यिक अभिव्यक्ति नहीं है बल्कि वे सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों के संवाहक भी है

माननीय कुलपति महोदय ने कहा है कि डॉ.कामराज सिन्धु द्वारा सम्पादित कहानियों को अकादमिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना है जिससे यह संग्रह न केवल हिंदी साहित्य के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है बल्कि आम पाठकों को समाज की वास्तविकता समझाने का माध्यम भी है इस विमोचन कार्यक्रम में हिंदी विभाग के साथ साथ अन्य विभाग के विद्यार्थी और शिक्षक भी शामिल रहें।

माननीय कुलपति महोदय ने डॉ.कामराज सिन्धु को इन विशेष कार्यों के लिए बधाई दी।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय,जींद के कुलपति प्रो.राम पाल सिंह सैनी ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के डॉ.कामराज सिंधु द्वारा सम्पादित पुस्तक कथारंग का विमोचन किया | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा खेल विज्ञान विषय पर विशेष Extension Lecture का आयोजन https://crsu.ac.in/%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5-4/ Fri, 14 Nov 2025 06:38:27 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24568 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरू प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं अकादमिक उत्कृष्टता को ध्यान में रखते हुए एक विस्तार व्याख्यान (Extension Lecture) का आयोजन किया गया। … Continue reading

The post शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा खेल विज्ञान विषय पर विशेष Extension Lecture का आयोजन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलगुरू प्रो. राम पाल सैनी के कुशल मार्गदर्शन में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं अकादमिक उत्कृष्टता को ध्यान में रखते हुए एक विस्तार व्याख्यान (Extension Lecture) का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान विभाग के बी.पी.एड. एवं एम.पी.एड. पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और खेल विज्ञान से संबंधित मूलभूत सिद्धांतों की गहन समझ प्रदान करना था।

इस अवसर पर प्रो. सुशील लेगा, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं विषय विशेषज्ञ, को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को “न्यूटन के गति के नियम, अक्ष एवं समतल (Newton’s Laws of Motion, Axis and Planes)” विषय पर अत्यंत प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्रो. लेगा ने अपने व्याख्यान में बताया कि न्यूटन के गति के नियम न केवल भौतिक विज्ञान के आधार स्तंभ हैं, बल्कि खेल विज्ञान एवं शारीरिक शिक्षा के विभिन्न आयामों को समझने में भी अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने यह भी समझाया कि किस प्रकार शरीर की गति, संतुलन, बल और प्रतिकर्षण जैसे सिद्धांत खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रभावित करते हैं।

प्रो. लेगा ने अपने अनुभवों एवं अनुसंधान के उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को यह बताया कि खेल प्रशिक्षण में Axis और Planes की अवधारणाओं का ज्ञान कोच और खिलाड़ियों दोनों के लिए कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से यह समझाया कि प्रत्येक खेल क्रिया में न्यूटन के नियमों का अनुप्रयोग कैसे किया जा सकता है, जिससे प्रदर्शन में सुधार लाया जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. कुलदीप नारा, अध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा की गई। उन्होंने मुख्य वक्ता का पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों के ज्ञान-विस्तार एवं अनुसंधान की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने प्रो. सुशील लेगा के सारगर्भित एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान के लिए विभाग की ओर से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे जिनमें डॉ. नरेश, डॉ. पर्वीन गहलावत, डॉ. जितेन्द्र कुमार, डॉ. सुनीति, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. रोहित राठी, डॉ. नवीन कुमार एवं डॉ. अतुल सहारण शामिल रहे। सभी संकाय सदस्यों ने वक्ता के विचारों की सराहना की और विद्यार्थियों को विषय की गहराई से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

व्याख्यान के अंत में विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न पूछे जिनका समाधान प्रो. लेगा ने सरल और वैज्ञानिक ढंग से किया। विद्यार्थियों ने इस व्याख्यान को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

इस प्रकार यह व्याख्यान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और विद्यार्थियों को विषय के साथ-साथ खेल विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं की नई दिशा प्रदान की।

The post शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा खेल विज्ञान विषय पर विशेष Extension Lecture का आयोजन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने में निरंतर प्रयासरत- प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5/ Thu, 13 Nov 2025 03:59:23 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24565 आज विश्वविद्यालय में दो द्वितीय लूर नृत्य कार्यशाला कार्यशाला का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।। जिसमें विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने जमकर अभ्यास किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक निरीक्षक डॉ हरविंदर राणा ने सीआरएसयू विश्वविद्यालय में दो दिवसीय लूर नृत्य कार्यशाला … Continue reading

The post विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने में निरंतर प्रयासरत- प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
आज विश्वविद्यालय में दो द्वितीय लूर नृत्य कार्यशाला कार्यशाला का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।। जिसमें विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने जमकर अभ्यास किया।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक निरीक्षक डॉ हरविंदर राणा ने सीआरएसयू विश्वविद्यालय में दो दिवसीय लूर नृत्य कार्यशाला में विधार्थीओ को लूर नृत्य के गुर सिखाए, लूर नृत्य की बारीकियों से रू -बरू करवाया I साथ ही वरिष्ठ कलाकार श्री बुध राम जी ने अपने विचार साझा किए I

डॉ हरविंदर राणा ने बताया की कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जिनके मार्गदर्शन में आज विश्वविद्यालय सांस्कृतिक क्षेत्र में आगे बढ़ता जा रहा हैI

विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने बताया कि यह विश्वविद्यालय के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात हैI विद्यार्थी सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवा रहे हैं और दूसरे विश्वविद्यालय में या स्टेट लेवल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने रत्नावली फेस्टिवल में 10 में से 5 इवेंट्स में पुरस्कार जीते और हरियाणा स्थापना दिवस पर कला एवं संस्कृति पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय ने रागिनी प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया और हरियाणा मुख्यमंत्री ने 75000 की पुरस्कृत राशि प्रदान की जोकि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से सभी छात्रों का मानसिक विकास होता है I

इस अवसर पर डीपीआरओ डॉ. विजय कुमार, डायरेक्टर डी वाई सी ए डॉ. अनिल सैनी एवं असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. भावना, वी.सी निजी सचिव श्री सुरेश कुमार उपस्थित रहे।

The post विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने में निरंतर प्रयासरत- प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
स्वयंसेवकों ने राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए किया उत्कृष्ट प्रदर्शन – प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ad%e0%a4%95/ Wed, 12 Nov 2025 10:35:54 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24561 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के स्वयंसेवक सयंम भारद्वाज ने जीता स्वर्ण पदक और छात्रा विधि ने जीता कांस्य पदक कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा —“हमारे विश्वविद्यालय के छात्र न … Continue reading

The post स्वयंसेवकों ने राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए किया उत्कृष्ट प्रदर्शन – प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के स्वयंसेवक सयंम भारद्वाज ने जीता स्वर्ण पदक और छात्रा विधि ने जीता कांस्य पदक

कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा —“हमारे विश्वविद्यालय के छात्र न केवल अकादमिक क्षेत्र में बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना में भी उत्कृष्ट भूमिका निभा रहे हैं। स्वयंसेवकों ने राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए किया उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।

राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन 4 से 10 नवंबर 2025 तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक (हरियाणा) में किया गया।

यह शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार, तथा क्षेत्रीय निदेशालय NSS, दिल्ली के सहयोग से आयोजित हुआ।

शिविर में भारत के विभिन्न राज्यों और विश्वविद्यालयों से आए सैकड़ों NSS स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने देशभर की विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, समूह चर्चा, कार्यशालाओं और राष्ट्र निर्माण विषयक कार्यक्रमों में भाग लिया।

इन गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के संदेश को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।
• संयम भारद्वाज, छात्र, जनसंचार विभाग ने रस्साकशी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (स्वर्ण पदक) प्राप्त किया।
• विधि, छात्रा, कंप्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोग विभाग ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (रजत पदक) हासिल किया।
इन उपलब्धियों ने विश्वविद्यालय की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया।

डॉ. नवीन लडवाल, विश्वविद्यालय एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक ने कहा कि “राष्ट्रीय एकता शिविर जैसे कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और सेवा भावना को प्रोत्साहित करते हैं। सयंम और विधि ने अपने परिश्रम और प्रतिभा से विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। हमारे विश्वविद्यालय के एन.एस.एस. स्वयंसेवकों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन और उत्कृष्ट प्रदर्शन पूरे विश्वविद्यालय समुदाय के लिए गर्व का विषय है। संयम भारद्वाज और विद्धि ने अपने समर्पण, अनुशासन और मेहनत से यह सिद्ध किया है कि यदि उद्देश्य स्पष्ट हो तो सफलता निश्चित है। राष्ट्रीय एकता शिविर जैसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय एकजुटता, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को सशक्त करते हैं। मैं दोनों स्वयंसेवकों को बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि वे आगे भी विश्वविद्यालय और समाज का नाम इसी प्रकार रोशन करते रहेंगे।”

विश्वविद्यालय में एनएसएस कार्यात्मक की चार इकाइयाँ हैं-

डॉ. देवेंद्र यादव (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस यूनिट-1)
डॉ. जगपाल मान (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस यूनिट-2)

डॉ. कविता (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस यूनिट-3)

डॉ. राकेश कुमार (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस यूनिट-4)

विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों स्वयंसेवकों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह सफलता NSS की उस भावना का परिचायक है, जो कहती है– ‘मैं नहीं, हम’ की भावना ही सच्ची सेवा का आधार है।

The post स्वयंसेवकों ने राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए किया उत्कृष्ट प्रदर्शन – प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-41/ Wed, 12 Nov 2025 04:05:08 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24541 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा शिक्षण ब्लॉक-1 (Teaching Block-1) में “Learn from Useless to Useful: Concepts for the Nobel Prize 2025 in Developing Metal-Organic Frameworks (MOFs)” विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा शिक्षण ब्लॉक-1 (Teaching Block-1) में “Learn from Useless to Useful: Concepts for the Nobel Prize 2025 in Developing Metal-Organic Frameworks (MOFs)” विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उन्नत पदार्थ विज्ञान एवं MOFs के क्षेत्र में हो रहे वैश्विक अनुसंधानों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य वक्ता डॉ. ब्रिज कुमार ने अपने प्रेरणादायक व्याख्यान में बताया कि किस प्रकार बेकार अथवा कम उपयोगी पदार्थों को वैज्ञानिक अनुसंधान द्वारा अत्यंत उपयोगी मेटल-ऑर्गैनिक फ्रेमवर्क्स में परिवर्तित किया जा सकता है, जिनका ऊर्जा, पर्यावरण एवं उद्योग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान है।

कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु माननीय कुलपति डॉ. राम पाल सैनी, तथा रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल वर्मा की विशिष्ट उपस्थिति रही। उन्होंने अनुसंधान-आधारित शिक्षा, नवाचार एवं वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन रसायन विज्ञान विभाग के संकाय सदस्य डॉ. रामभगत द्वारा प्रस्तुत किया गया।

संगोष्ठी में शोधार्थियों एवं विशेषज्ञों के मध्य भविष्य के शोध अवसरों, सतत विकास एवं नोबेल पुरस्कार योग्य नई अवधारणाओं पर भी सार्थक संवाद आयोजित किया गया। रसायन विज्ञान विभाग ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे अंतरराष्ट्रीय अकादमिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
लोक विधाओं को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत विश्वविद्यालय- प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%ac/ Wed, 12 Nov 2025 04:01:06 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24538 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में हरियाणवी लोक संस्कृति नृत्य विधाओं के विकास एवं प्रचार प्रसार के लिए युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के तत्वाधान में हरियाणवी लूर नृत्य पर दो दृश्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य … Continue reading

The post लोक विधाओं को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत विश्वविद्यालय- प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में हरियाणवी लोक संस्कृति नृत्य विधाओं के विकास एवं प्रचार प्रसार के लिए युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के तत्वाधान में हरियाणवी लूर नृत्य पर दो दृश्य कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने शिरकत की। इस कार्यशाला का मार्गदर्शन हरियाणा के विख्यात लोक नृत्यकार श्री बुधराम जी एवं विख्यात लोक कलाकार डॉ हरविंदर राणा जी ने मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर प्रो. सैनी ने कहा कि यह है विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है और हरियाणवी संस्कृति व नृत्य को कायम रखने के लिए यह दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की है जिसमें विद्यार्थियों को लूर नृत्य के बारे में विस्तार से बताया गया और विद्यार्थियों को नृत्य गीत तकनीकियों के बारे में इस कार्यशाला के माध्यम से सिखाया गया और लूर नृत्य को करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में जल्द ही भविष्य के अंदर लूर नृत्य पर 7 दिन की वर्कशॉप और एक दिवसीय फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।

लोक नृत्यकार श्री बुधराम जी ने विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल के माध्यम से लूर नृत्य की बारीकियां और तकनीकियों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने उन तकनीकियों को सिखाते हुए कदम से कदम मिलते हुए अभ्यास किया।

निर्देशक युवा में संस्कृति विभाग डॉ अनिल सैनी द्वारा कार्यशाला की रूपरेखा तैयार की और कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय के सीवी रमन भवन के सभागार में किया गया।

इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. विशाल वर्मा, डीपीआरओ डॉ. विजय कुमार, डायरेक्टर डी वाई सी ए डॉ अनिल सैनी एवं असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. भावना उपस्थित रहे।

The post लोक विधाओं को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत विश्वविद्यालय- प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
शिक्षक शिक्षा : एनईपी 2020 के अनुरूप नवाचार और नई दिशा पर चर्चा – प्रो. निवेदिता https://crsu.ac.in/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%95-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%88%e0%a4%aa%e0%a5%80-2020-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%a8/ Wed, 12 Nov 2025 03:59:18 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24535 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय कुलपति प्रो राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में कल्पित शिक्षक शिक्षा” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता सीडीएलयू की प्रो. निवेदिता हुड्डा रहीI … Continue reading

The post शिक्षक शिक्षा : एनईपी 2020 के अनुरूप नवाचार और नई दिशा पर चर्चा – प्रो. निवेदिता appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय कुलपति प्रो राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में कल्पित शिक्षक शिक्षा” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता सीडीएलयू की प्रो. निवेदिता हुड्डा रहीI

इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष डॉ कुलदीप नारा व विभाग प्रभारी डॉ. कपिल देव ने विभाग में पहुंचने पर प्रो. निवेदिता का स्वागत किया I

प्रो. निवेदिता ने अपने व्याख्यान में शिक्षक शिक्षा के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की विशेषताओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 21वीं सदी के विद्यार्थियों के लिए 21वीं सदी के शिक्षकों की आवश्यकता है, जो डिजिटल स्किल्स, सहानुभूति और बहुआयामी दक्षताओं से युक्त हों। उन्होंने कहा कि अब शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं बल्कि एक सुविधादाता और मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बाल-केंद्रित पाठ्य-पद्धतियाँ, क्रियात्मक अधिगम, सोचो-जुड़ो-साझा करो, सामुदायिक आधार पर अधिगम, भिन्नात्मक निर्देश तथा प्रौद्योगिकी समेकित शिक्षण जैसी नवीन शिक्षण विधियों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि एनईपी-2020 के तहत संयुक्त शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) आरंभ किया गया है, जिसमें चार वर्षीय बहुविषयी डिग्री का प्रावधान है। इसके साथ ही शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पेशेवर मानक (NPST) और राष्ट्रीय मार्गदर्शन मिशन (NMM) जैसी योजनाएँ भी शुरू की गई हैं, जो शिक्षकों के निरंतर व्यावसायिक विकास पर केंद्रित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक शिक्षक को प्रतिवर्ष कम से कम 50 घंटे के प्रशिक्षण में भाग लेना चाहिए ताकि शिक्षण की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बनी रहे। अंत में उन्होंने यह संदेश दिया कि शिक्षण केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि एक सामाजिक सेवा है, जो भारतीय मूल्यों, नैतिकता और समावेशन के सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह व्याख्यान छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी रहा। कार्यक्रम में डॉ रितु रानी, डॉ सविता रानी, श्रीमती रोमी कादयान और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

The post शिक्षक शिक्षा : एनईपी 2020 के अनुरूप नवाचार और नई दिशा पर चर्चा – प्रो. निवेदिता appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में इंट्राम्यूरल बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल आयोजन। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-40/ Mon, 10 Nov 2025 04:42:31 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24520 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंट्राम्यूरल बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभाग की विभिन्न कक्षाओं … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में इंट्राम्यूरल बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल आयोजन। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालयजींद के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंट्राम्यूरल बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभाग की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. कुलदीप नारा के करकमलों द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का अभिन्न हिस्सा हैं। खेलों से अनुशासनआत्मविश्वासटीम भावना और नेतृत्व गुणों का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ. राजेश बंसलनियंत्रक परीक्षामुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे इंट्राम्यूरल प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में खेल भावनाआत्म-अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देती हैं। डॉ. बंसल ने कहा कि शिक्षा और खेल का संतुलन ही वास्तविक शिक्षा का आधार है।

टूर्नामेंट के समापन सत्र में डॉ. राजेश बंसल ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेना केवल जीत या हार का नहींबल्कि सीखने और स्वयं को निखारने की प्रक्रिया का हिस्सा है।

इस प्रतियोगिता में निम्नलिखित विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए:

·   पंकज गोदाराएम.पी.एड. द्वितीय वर्ष – पुरुष एकल वर्ग (Men’s Singles) में स्वर्ण पदक।

·   वर्षाबी.पी.एड. द्वितीय वर्ष – महिला एकल वर्ग (Women’s Singles) में स्वर्ण पदक।

·   विनय और आशुबी.पी.एड. द्वितीय वर्ष – पुरुष युगल वर्ग (Men’s Doubles) में स्वर्ण पदक।

·   छवि और ऋतिकाबी.पी.एड. प्रथम वर्ष – महिला युगल वर्ग (Women’s Doubles) में स्वर्ण पदक।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रवीणडॉ. रोहितडॉ. सुनीतिडॉ. नरेश एवं डॉ. अतुल सहित विभाग के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे। सभी अध्यापकों ने आयोजन की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई और विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित किया।

अंत में विभागाध्यक्ष प्रो. कुलदीप नारा ने मुख्य अतिथि डॉ. राजेश बंसल एवं सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि शारीरिक शिक्षा विभाग भविष्य में भी ऐसे आयोजन करता रहेगा ताकि विद्यार्थियों के शारीरिकमानसिक एवं सामाजिक विकास को निरंतर प्रोत्साहन मिलता रहे।

यह इंट्राम्यूरल बैडमिंटन टूर्नामेंट विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रहा जिसने विश्वविद्यालय परिसर में खेल भावना और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाया।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में इंट्राम्यूरल बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल आयोजन। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
विश्वविद्यालय आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण विकास में निभाएगा अहम भूमिका: प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%86%e0%a4%89%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0/ Thu, 06 Nov 2025 04:43:32 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24508 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के सोशल आउटरीच सेल द्वारा कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जींद जिला के सरपंचों एवं जिला परिषद के चेयरमैन को आमंत्रित किया गया। विश्वविद्यालय कुलपति … Continue reading

The post विश्वविद्यालय आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण विकास में निभाएगा अहम भूमिका: प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के सोशल आउटरीच सेल द्वारा कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जींद जिला के सरपंचों एवं जिला परिषद के चेयरमैन को आमंत्रित किया गया।

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने क्षेत्र के सभी सरपंचों से मुलाकात की और ग्रामीण विकास, शिक्षा तथा युवाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

इस बैठक में जिला परिषद के चेयरमेन कुलदीप रंधावा व सरपंचों ने माननीय कुलपति महोदय को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

सोशल आउटरीच सेल के डायरेक्टर डॉ विजय कुमार ने इस बैठक के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी और बैठक में उपस्थित सभी सरपंचों एवं चेयरमेन का स्वागत व अभिनंदन किया गया। बैठक में विश्वविद्यालय की 2014 से लेकर अब तक की गतिविधियों को डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

यह कार्यक्रम भारत सरकार व हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार विश्वविद्यालय को ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से जोड़ने हेतु किया गया। विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी व विद्यार्थी गांव में जाकर जागरूकता कार्यक्रम, सफाई अभियान, सामाजिक कार्यों, पौधारोपण कार्य और अकादमी गतिविधियां समय समय पर करते रहते हैं। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद द्वारा उन्नत भारत अभियान के तहत पांच गांव गोद लिए गए हैं जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी समय-समय पर जाकर सफाई अभियान, पौधारोपण लोगों को जागरूक करने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति ने कहा कि ग्राम सचिवालय और विश्वविद्यालय के बीच यह साझेदारी “एक भारत–उन्नत भारत” की भावना को साकार करने का प्रयास है। उन्होंने सरपंचों से आग्रह किया कि वे ग्रामीण स्तर पर शिक्षा, स्वच्छता और रोजगार से जुड़ी योजनाओं में विश्वविद्यालय के सहयोग का लाभ उठाएं। विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ समय-समय पर गांवों में जाकर प्रशिक्षण शिविर और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

प्रो. सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल उच्च शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास का भी माध्यम होना चाहिए। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभाग अब सीधे पंचायत स्तर पर अपनी भूमिका निभाएंगे — चाहे वह ग्रामीण नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, कृषि तकनीक का प्रसार, या महिला सशक्तिकरण से जुड़ी पहलें हों। इस पहल के तहत विश्वविद्यालय के छात्र और शोधार्थी ग्राम पंचायतों में जाकर स्थानीय समस्याओं का अध्ययन करेंगे और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उनके समाधान सुझाएंगे।

उन्होंने कहा कि जींद विश्वविद्यालय हमेशा गांव के पढ़ने वाले विद्यार्थियों और गांव के सभी लोगों के लिए शिक्षा प्रणाली जागरूकता अभियान व अन्य प्रकार के कार्यक्रमों के लिए अग्रणी रहा है। गांव का विकास करना भारत व हरियाणा सरकार की ही नहीं बल्कि विश्वविद्यालय की भी जिम्मेदारी है ताकि लोगों को अच्छी शिक्षा उनके बच्चों को अच्छा भविष्य प्रदान कर सके।

कार्यक्रम में उपस्थित सरपंचों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि विश्वविद्यालय का सहयोग मिलने से गांवों के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह साझेदारी शिक्षा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगी।

बैठक में उपस्थित सरपंचों ने गांव से संबंधित समस्याओं को विश्वविद्यालय कुलपति महोदय के सामने रखा और कुलपति महोदय ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक समझते हुए जल्द ही उनका निवारण करने के लिए आश्वासन दिया।

सरपंचों ने बताया कि गांव के बच्चे तैराकी में बहुत अच्छे हैं तो बच्चों के लिए स्विमिंग पूल की व्यवस्था करवाई जाए जिससे गांव के बच्चे तैराकी में अपना करियर बना सकें।

गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी गांव में नशा मुक्ति अभियान के दौरान कैंप लगाए जाएं जिससे युवाओं को नशे से दूर रखने के उपाय बताए जाएं ।

गांव के लोगों को सेहतमंद और फिट बनाने के लिए योग कैंप लगाए जाएं जिससे गांव के लोगों में योग के प्रति जागरूक हो और योगाभ्यास करने की क्षमता को बढ़ावा मिले और बीमारियों, रोगों से छुटकारा मिले।

उन्होंने बताया कि गांव के अंदर 2011 के बाद जनगणना नहीं की गई है तो विश्वविद्यालय से अपेक्षा है कि हरियाणा सरकार तक जरूर करना करवाने की मांग को भी उनके समक्ष रखा जाए।

कार्यक्रम में जिला परिषद के चेयरमैन श्री कुलदीप रंधावा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और पंचायतों के बीच यह साझेदारी ग्रामीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। श्री रंधावा ने विश्वास जताया कि इस पहल से शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में ठोस सुधार देखने को मिलेंगे।

इस बैठक में 50 गांव के सरपंच और उनके प्रतिनिधियों (राजकुमार आर्य सरपंच प्रतिनिधि किनाना, जसवीर सरपंच प्रतिनिधि राजपुरा हरविंदर लोहान सरपंच गुलकनी मनजीत सिंह सरपंच किशनपुरा कवल जीत सरपंच गोविंदपुरा श्री कुमार सरपंच जबलपुर कर्मवीर सरपंच करमगढ़ राजकुमार सरपंच पोखरी खेड़ी राम प्रसाद सरपंच अशरफगढ़ सुरेश कुमार सरपंच बरहा कला दिनेश कुमार सरपंच लखमीर वाला रमेश सरपंच अनूपगढ़ सुखबीर सिंह सरपंच बीबीपुर हरदीप सरपंच किला जफरगढ़ कुलदीप सरपंच रिजवाना गीत सरपंच ब्राह्मणवाद विनोद कुमार सरडेगा डीगाना भूपेंद्र मलिक सरपंच निडाना सतीश कुमार सरपंच रिजवाना कला विजय फौजी सरपंच मेहराड मंडी बताइए सुशील सरपंच गढ़वाली दीपक सरपंच राजगढ़ रोहतास सरपंच नंदगढ़ सुदेश सरपंच बरौली जोगिंदर सरपंच ललित खेड़ा कुलबीर प्रतिनिधित्व निडाना राजेंद्र सरपंच सिणधरी खेड़ा दिनेश कुमार सरपंच आसन, संदीप सरपंच घिमना) ने भाग लिया और भविष्य में विश्वविद्यालय के साथ मिलकर गांव के युवाओं को रोजगार देने सभी गांव को नशा मुक्ति, स्वच्छता सहित और गांव के बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य व खेलकूद में आगे बढ़ाने के लिए अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया जिससे गांव के साथ-साथ हरियाणा और पूरे भारतवर्ष का विकास हो सके।

बैठक में उपस्थित सभी सरपंचों को विश्वविद्यालय की तरफ से बैग, डायरी व स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किए गए। सभी को विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में सभोज करवाया गया।

इस बैठक में सोशल आउट्रिक सेल के डॉ. विजय कुमार, NSS कोऑर्डिनेटर डॉ नवीन लड़वाल, डॉ अरुण विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी, नवीन मलिक, जीवन कुमार आदि मौजूद रहे।

The post विश्वविद्यालय आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण विकास में निभाएगा अहम भूमिका: प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
स्वस्थ महिला ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करती है।- पलविंदर कौर https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5-%e0%a4%b0%e0%a4%be/ Wed, 05 Nov 2025 04:36:16 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24505 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के महिला प्रकोष्ठ द्वारा विश्वविद्यालय में छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों के लिए उनके स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, आज स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका … Continue reading

The post स्वस्थ महिला ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करती है।- पलविंदर कौर appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के महिला प्रकोष्ठ द्वारा विश्वविद्यालय में छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों के लिए उनके स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, आज स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ निशा देउपा ने स्वागत भाषण में कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं को न केवल आत्मनिर्भर बनाती हैं, बल्कि उन्हें समाज के प्रति उत्तरदायित्व का एहसास भी कराती हैं।
कुलपति प्रो. राम पाल सैनी अपने संदेश में कहा कि स्वच्छता केवल बाहरी नहीं, बल्कि आंतरिक अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। स्वस्थ शरीर ही आत्मविश्वास और सफलता की नींव रखता है। उन्होंने विश्वविद्यालय में ऐसे सार्थक कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि महिला प्रकोष्ठ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
मुख्य अतिथि श्रीमती पलविंदर कौर, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार तथा रिसोर्स पर्सन डॉ. सुमन कोहली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिविल अस्पताल, जींद ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधनों से श्रोताओं को गहन ज्ञान एवं व्यावहारिक बुद्धिमत्ता प्रदान की।
श्रीमती पलविंदर कौर ने अपने ओजस्वी संबोधन में घरेलू एवं कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रोटोकॉल अपनाने की अनिवार्यता पर बल दिया। उन्होंने संतुलित पोषण, तनाव प्रबंधन एवं स्वच्छता को गरिमापूर्ण एवं उत्पादक जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा, “सच्चा सशक्तिकरण स्व-देखभाल से शुरू होता है।” उन्होंने महिलाओं को घर एवं कार्यक्षेत्र में उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. सुमन कोहली ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की महिलाओं के स्वास्थ्य दिशानिर्देशों पर विस्तृत प्रकाश डाला, जिसमें शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक कल्याण को परिभाषित किया गया। उन्होंने दैनिक स्वच्छता आदतों पर जोर देते हुए निम्नलिखित बिंदु गिनाए:
• कम से कम 40-60 सेकंड तक साबुन से हाथ धोना
• संक्रमण रोकने हेतु नियमित मौखिक स्वच्छता
• नियमित स्नान एवं साफ अंतःवस्त्रों का उपयोग
• गरिमापूर्ण एवं सुरक्षित मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन
विशेष रूप से पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) पर चर्चा करते हुए डॉ. कोहली ने इसके प्रमुख कारण बताए: गतिहीन जीवनशैली, जंक फूड, तनाव एवं खराब स्वच्छता। समाधान के रूप में उन्होंने सुझाव दिए:
✔ प्रसंस्कृत भोजन के स्थान पर पोषक तत्वों से भरपूर आहार ✔ प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि ✔ मानसिक स्वच्छता हेतु स्वयं की तुलना न करना एवं माइंडफुलनेस अपनाना
उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की सराहना करते हुए इसे जन-जन तक स्वच्छता जागरूकता पहुंचाने का शक्तिशाली माध्यम बताया तथा विश्वविद्यालय समुदाय से इसके दूत बनने का आह्वान किया।
कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने कहा, ” महिला प्रकोष्ठ का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूक करना है। हमें महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काम करना होगा। महिला सशक्तिकरण के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों ही महत्वपूर्ण हैं और हमें इन पर विशेष ध्यान देना होगा।”
अंत में महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ निशा देउपा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा ताकि छात्राएँ स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर समाज में उदाहरण प्रस्तुत कर सकें।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

The post स्वस्थ महिला ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करती है।- पलविंदर कौर appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में हरियाणा दिवस के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-39/ Tue, 04 Nov 2025 03:10:12 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24488 इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हरियाणा की संस्कृति व विरासत को बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के गायन लोक नृत्य प्रस्तुत किया जिन पर सभी विद्यार्थियों शिक्षक वर्ग शिक्षक कर्मचारियों ने जमकर आनंद उठाया और कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में हरियाणा दिवस के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हरियाणा की संस्कृति व विरासत को बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के गायन लोक नृत्य प्रस्तुत किया जिन पर सभी विद्यार्थियों शिक्षक वर्ग शिक्षक कर्मचारियों ने जमकर आनंद उठाया और कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में हरियाणा दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण संकाय द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने कहा, “हरियाणा दिवस हमें अपनी संस्कृति और विरासत को याद करने का अवसर प्रदान करता है। हमें अपनी मातृभूमि के लिए गर्व महसूस करना चाहिए और इसके विकास में योगदान देना चाहिए। हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और विरासत हमें गर्वित करती है, जैसे कि भांगड़ा और गिद्दा जैसे पारंपरिक नृत्य, और लोक संगीत की समृद्ध परंपरा।”

मंच संचालन डॉ कृष्ण द्वारा किया गया और उन्होंने बताया कि सीआरएसयू विश्वविद्यालय के लिए यह बहुत ही हर्ष और उल्लास का विषय है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित रत्नावली फेस्टिवल में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने 10 इवेंट्स में से 5 इवेंट में पुरस्कार प्राप्त किये है। साथ में रागनी कंपटीशन में विश्वविद्यालय द्वारा द्वितीय पारी पोजीशन हासिल करने पर 75000 की नगद राशि विस्तृत की गई उनकी विश्वविद्यालय के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

इस मौके पर विश्वविद्यालय कुलपति महोदय ने रत्नावली फेस्टिवल स्टेट लेवल पर पोजीशन हासिल करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व अपना आशीर्वाद दिया और भविष्य में इसी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थियों की दिन रात मेहनत करने का नतीजा है और उनके गुरुओं द्वारा दिए गए ज्ञान का फल है।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया और हरियाणा की संस्कृति और विरासत पर चर्चा की।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में हरियाणा दिवस के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
सी.आर.एस.यू. में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का समापन समारोह सम्पन्न। https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be/ Mon, 03 Nov 2025 04:35:50 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24479 “मानसिक स्वास्थ्य जीवन का संतुलन है” — कुलपति प्रो. रामपाल सैनी चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के मनोविज्ञान विभाग एवं गाइडेंस एंड काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम” का समापन समारोह (वेलेडिक्ट्री सेशन) … Continue reading

The post सी.आर.एस.यू. में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का समापन समारोह सम्पन्न। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
“मानसिक स्वास्थ्य जीवन का संतुलन है” — कुलपति प्रो. रामपाल सैनी

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के मनोविज्ञान विभाग एवं गाइडेंस एंड काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम” का समापन समारोह (वेलेडिक्ट्री सेशन) आज विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद भवन (टीबी-1) में उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. राम पाल सैनी रहे, जबकि मुख्य वक्ता प्रो. वंदना शर्मा (सेवानिवृत्त), पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला ने “सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य और आत्म-जागरूकता” विषय पर अत्यंत प्रेरक व्याख्यान प्रस्तुत किया।

कुलपति प्रो. रामपाल सैनी ने अपने उद्बोधन में कहा —“मानसिक स्वास्थ्य जीवन की गुणवत्ता निर्धारित करने वाला मूल तत्व है। विश्वविद्यालय ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक रूप से, बल्कि भावनात्मक और सामाजिक रूप से भी सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने कहा —“मानसिक स्वास्थ्य केवल मानसिक रोग की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि आत्म-स्वीकृति, सहानुभूति और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का नाम है। स्वस्थ मन ही व्यक्ति को सार्थक जीवन जीने की शक्ति देता है।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. अजे़मर सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भावनात्मक रूप से सशक्त बनाते हैं और उन्हें अपने जीवन में मानसिक संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. अलका सेठ ने तीन दिवसीय आयोजन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं — जैसे क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, रंगोली प्रतियोगिता, हैप्पीनेस ज़ोन, ग्रैटिट्यूड वॉल, मेडिटेशन सर्कल, डाइस ऑफ अफर्मेशन, स्ट्रेस रिलीविंग ज़ोन और साइकोलॉजिकल टेस्टिंग।

इनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया — 125 प्रतिभागी हैप्पीनेस ज़ोन, 90 स्ट्रेस रिलीविंग ज़ोन, और 150 साइकोलॉजिकल टेस्टिंग में शामिल हुए।

तीसरे दिन आयोजित काउंसलिंग सेशन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें प्रशिक्षित परामर्शदाताओं ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, आत्म-नियंत्रण, भावनात्मक संतुलन तथा पॉजिटिव सेल्फ-टॉक के व्यावहारिक उपाय सिखाए। छात्रों ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर डॉ विजय कुमार (निदेशक, डीवाईसीए) एवं श्री नरेश देशवाल ने भी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा “आज की पीढ़ी के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर चर्चा करना आवश्यक है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सहानुभूति की भावना को सशक्त बनाते हैं।”

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात डॉ. अजे़मर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कुलपति महोदय, अतिथियों, संयोजक, विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। पूरा आयोजन प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा, जिसने विद्यार्थियों के मन में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति नई जागरूकता और संवेदनशीलता का संचार किया।

इस मौके पर डॉ रीना, डॉ प्रियंका, डॉ पूनम, डॉ ममता, अंकिता, तमन्ना, अमित सैनी, नवीन मलिक मौजूद रहे।

The post सी.आर.एस.यू. में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का समापन समारोह सम्पन्न। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का उनकी जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से वंदन करता हूँ- प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%b2%e0%a5%8c%e0%a4%b9-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%b7-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%ad%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%88/ Mon, 03 Nov 2025 04:30:48 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24475 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया और उनके जीवन और कार्यों … Continue reading

The post लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का उनकी जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से वंदन करता हूँ- प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया और उनके जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला।
कुलपति महोदय ने कहा कि सरदार पटेल एक महान स्वतंत्रता सेनानी और देश के प्रति समर्पित नेता थे। उनकी एकता और अखंडता की भावना आज भी हमें प्रेरित करती है। जिनकी याद में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है जो पूरे भारतवर्ष को एकजुट होकर रहने के लिए प्रेरित करता है।
प्रो. सैनी ने बताया कि सरदार पटेल ने कहा था कि “विश्वविद्यालय केवल डिग्री देने का स्थान नहीं, यह राष्ट्र निर्माण का कारखाना है।” उनका मानना था कि कौशल, चरित्र और संस्कृति – तीनों मिलकर ही युवाओं को राष्ट्र – शक्ति बनाते हैं, रियासतों का एकीकरण कर देश की एकता और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाया और किसानों, पिछड़ों और वंचितों को सहकारिता से जोड़कर देश को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर किया। उनका दृढ़ विश्वास था कि देश के विकास की धुरी किसानों की समृद्धि में निहित है। वे आजीवन किसानों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहे।
सरदार साहब ने जिस न्याय प्रधान और एकता के सूत्र में बंधे राष्ट्र का निर्माण किया, उसकी रक्षा करना हर एक राष्ट्रभक्त का दायित्व है।
कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने कहा, “सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हमें उनके आदर्शों और मूल्यों को याद करना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।” उन्होंने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल आजाद भारत के पहले गृहमंत्री थे स्वतंत्रता की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान था जिसके कारण उन्हें भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता था उन्होंने किसानों के हित के लिए हमेशा अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई जिसके कारण सरकार को किसने के आगे झुकना पड़ा और उनके हित में निर्णय लेना पड़ा। भारत को आजाद करने में सरदार पटेल का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा उन्होंने महात्मा गांधी जी के साथ मिलकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और भारत की आजादी के लिए कड़ा संघर्ष किया। उन्होंने भारत को एकजुट रहने और भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

The post लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का उनकी जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से वंदन करता हूँ- प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की रेड क्रॉस टीम राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 में भाग लेने के लिए उज्जैन रवाना हुई। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-38/ Mon, 03 Nov 2025 04:24:19 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24472 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की रेड क्रॉस टीम राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 में भाग लेने के लिए उज्जैन रवाना हुई। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की रेड क्रॉस टीम राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 में भाग लेने के लिए उज्जैन रवाना हुई। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की रेड क्रॉस टीम राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 में भाग लेने के लिए उज्जैन रवाना हुई।

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेड क्रॉस जैसी संस्थाएँ युवाओं में मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करती हैं। हमारे छात्र जहाँ भी जाएँ, वहाँ अपने कर्म, अनुशासन और समर्पण से विश्वविद्यालय का नाम ऊंचा करें।

उन्होंने बताया कि यह शिविर युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा आपदा प्रबंधन जैसी सामाजिक जिम्मेदारियों को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। रेड क्रॉस जैसी संस्थाएं युवाओं में मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करती हैं। हमारे छात्र जहाँ भी जाएँ, वहाँ अपने कर्म, अनुशासन और समर्पण से विश्वविद्यालय का नाम ऊंचा करें।

कुलपति ने यह भी कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक नेतृत्व के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं। और प्रतिभागियो को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया|

कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि रेड क्रॉस का प्रशिक्षण केवल सामाजिक सेवा नहीं बल्कि आत्मविकास का भी माध्यम है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सीआरएसयू की टीम अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित करेगी।

वहीं रेड क्रॉस कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर कुलदीप नारा ने विद्यार्थियों की तैयारी की सराहना करते हुए कहा कि हमारे स्वयंसेवक समाज के प्रति समर्पण की भावना से ओत-प्रोत हैं। उज्जैन शिविर में उनका अनुभव भविष्य में विश्वविद्यालय और समाज दोनों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

टीम का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित राठी कर रहे हैं। उनके साथ स्वयंसेवक अभिषेक, शुभम, आकाश, जतिन सहित अन्य विद्यार्थी इस प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय और कॉलेज की टीमें भाग ले रही हैं।

रेड क्रॉस यूनिट सीआरएसयू लगातार सामाजिक दायित्वों और मानवीय सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उज्जैन शिविर में भागीदारी विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की रेड क्रॉस टीम राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 में भाग लेने के लिए उज्जैन रवाना हुई। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
विश्वविद्यालय का प्रयास छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त, संवेदनशील और आत्मविश्वासी बनाना-प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b8/ Thu, 30 Oct 2025 11:06:33 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24463 सीआरएसयू में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन रचनात्मकता, सकारात्मकता और मानसिक संतुलन का हुआ अनोखा संगम I चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के मनोविज्ञान विभाग एवं मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय … Continue reading

The post विश्वविद्यालय का प्रयास छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त, संवेदनशील और आत्मविश्वासी बनाना-प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
सीआरएसयू में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन रचनात्मकता, सकारात्मकता और मानसिक संतुलन का हुआ अनोखा संगम I

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के मनोविज्ञान विभाग एवं मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम” के दूसरे दिन का आयोजन उत्साह, रचनात्मकता और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-जागरूकता और तनाव प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. राम पाल सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन, शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी, विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएँ भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कुलपति प्रो. सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन का मूल आधार है। स्वस्थ मन न केवल बेहतर निर्णय क्षमता प्रदान करता है, बल्कि हमारे व्यक्तित्व और व्यवहार को भी संतुलित बनाता है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त, संवेदनशील और आत्मविश्वासी बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में जो झिझक और मौन है, उसे तोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल आत्म-जागरूक बनाते हैं बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों से सकारात्मक रूप से निपटने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने मनोविज्ञान विभाग और आयोजन टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विश्वविद्यालय को मानवीय मूल्यों और मानसिक सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर करते हैं।

दिनभर आयोजित गतिविधियों में क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और मनोवैज्ञानिक परीक्षण प्रमुख रहे। मनोवैज्ञानिक परीक्षण में 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न मनोवैज्ञानिक आयामों जैसे व्यक्तित्व, आत्म-अवधारणा और तनाव स्तर को समझने का अवसर प्राप्त किया। छात्रों ने बताया कि इन परीक्षणों ने उन्हें अपने मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य और सोचने की प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझने में मदद की।

कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता रही हैप्पीनेस जोन और स्ट्रेस रिलीविंग जोन। हैप्पीनेस जोन में 125 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यहाँ हैप्पीनेस जार, ग्रैटिट्यूड वॉल, पिक ए चिकन, डाइस अफर्मेशन जैसी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों ने सकारात्मकता, आभार व्यक्त करने और आत्म-अभिव्यक्ति की कला को सीखा। विद्यार्थियों ने अपने विचारों और अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि “ग्रैटिट्यूड वॉल” पर अपने आभारी क्षण लिखना एक अत्यंत आत्मिक अनुभव रहा जिसने उनके दिन को खुशनुमा बना दिया।

वहीं स्ट्रेस रिलीविंग जोन में लगभग 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस जोन में मेडिटेशन सर्कल, रेस बैलेंसिंग द बलून जैसी गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने तनाव को दूर करने और ध्यान केंद्रित करने की विधियाँ सीखी। छात्रों ने बताया कि इन अभ्यासों ने उन्हें मन की शांति, एकाग्रता और आत्म-संतुलन का अनुभव कराया। विश्वविद्यालय परिसर में पूरे दिन आनंद, हँसी और आपसी सहयोग का माहौल बना रहा।

क्विज प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों के ज्ञान और मनोवैज्ञानिक समझ को परखा, वहीं पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े रचनात्मक संदेशों को रंगों और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। “सकारात्मक सोच, आत्म-प्रेम और संतुलित जीवन” जैसे विषयों पर बनी कृतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम की रूपरेखा विभागाध्यक्ष डॉ. अलका सेठ के नेतृत्व में तैयार की गई। डॉ. सेठ ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनाना, आत्म-निरीक्षण के अवसर प्रदान करना और यह संदेश देना है कि मानसिक स्वास्थ्य कोई विलासिता नहीं बल्कि आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जब विद्यार्थी अपने भीतर की भावनाओं को समझना सीख जाते हैं, तभी वे जीवन के प्रति वास्तविक रूप से सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर पाते हैं।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ सहभागिता की और उन्हें मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय बताए। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में संवेदनशीलता, सामूहिकता और मानसिक दृढ़ता को मजबूत बनाते हैं।

दिन का समापन सभी प्रतिभागियों के सामूहिक धन्यवाद और खुशियों के आदान-प्रदान के साथ हुआ, जिसने पूरे परिसर को एक सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण ऊर्जा से भर दिया।

The post विश्वविद्यालय का प्रयास छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त, संवेदनशील और आत्मविश्वासी बनाना-प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
सी.आर.एस.यू., जींद में तीन दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5/ Wed, 29 Oct 2025 11:18:28 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24448 सी.आर.एस.यू., जींद में तीन दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में मनोविज्ञान विभाग द्वारा Guidance and Counselling Cell के सहयोग से तीन दिवसीय “मानसिक स्वास्थ्य … Continue reading

The post सी.आर.एस.यू., जींद में तीन दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
सी.आर.एस.यू., जींद में तीन दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में मनोविज्ञान विभाग द्वारा Guidance and Counselling Cell के सहयोग से तीन दिवसीय “मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम” का शुभारंभ उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन, विभागाध्यक्ष डॉ. अजे़मर सिंह, विभाग प्रभारी डॉ. अल्का सेठ, तथा मुख्य वक्ता प्रो. अमृता यादव (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। स्वागत भाषण में डॉ. अल्का सेठ (विभाग प्रभारी) ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य आज के समय की अत्यंत प्रासंगिक आवश्यकता है, और इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपने मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यशालाएं, विशेषज्ञ व्याख्यान और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएगी, जिनका उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना है।

मुख्य वक्ता प्रो. अमृता यादव ने “Understanding Self” एवं “Positive Psychology” विषयों पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि आत्म-जागरूकता और सकारात्मक दृष्टिकोण जीवन में मानसिक संतुलन, सफलता और संतोष के प्रमुख सूत्र हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं को समझने और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए सकारात्मक सोच को अपनाएँ।

मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों द्वारा “Self Expression” विषय पर एक प्रभावशाली रोल प्ले प्रस्तुत किया गया, जिसमें आत्म-अभिव्यक्ति, भावनात्मक संतुलन और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संबंध को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया। इस प्रस्तुति को सभी अतिथियों और दर्शकों ने सराहा।

इस अवसर पर डॉ. अजे़मर सिंह (विभागाध्यक्ष) ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य केवल मनोविज्ञान का विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे स्वयं के साथ-साथ समाज में भी मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाएँ।

मुख्य अतिथि प्रो. लवलीन मोहन (कुलसचिव, सी.आर.एस.यू.) ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि विश्वविद्यालय के भीतर ऐसे आयोजन न केवल अकादमिक विकास को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में सहानुभूति, आत्म-समझ और सकारात्मक दृष्टिकोण जैसे मानवीय मूल्यों को भी विकसित करते हैं। उन्होंने मनोविज्ञान विभाग एवं Guidance and Counselling Cell को इस सार्थक पहल के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभाग की छात्राओं द्वारा किया गया। अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. अजे़मर सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

The post सी.आर.एस.यू., जींद में तीन दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
यूथ रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ावा देने से न केवल विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा, बल्कि समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा-प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a5-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%af/ Tue, 28 Oct 2025 12:09:19 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24434 यूथ रेड क्रॉस ( YRC) कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में यूथ रेड क्रॉस कार्यकारी समिति की बैठक विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राम पाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण … Continue reading

The post यूथ रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ावा देने से न केवल विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा, बल्कि समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा-प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
यूथ रेड क्रॉस ( YRC) कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में यूथ रेड क्रॉस कार्यकारी समिति की बैठक विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राम पाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में आगामी सत्र 2025-26 के लिए टेंटेटिव कैलेंडर और बजट पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, हरियाणा राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर विश्वविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए चर्चा की गई। बैठक में यूथ रेड क्रॉस वालंटियर और काउंसलर के लिए कैंप में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में भी चर्चा की गई। कुलपति महोदय ने समिति के सदस्यों को इन गतिविधियों को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने कहा, ” यूथ रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ावा देने से न केवल विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा, बल्कि समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

प्रो. राम पाल सैनी ने बताया कि रेडक्रॉस को NSS व NCC के साथ जोड़कर विद्यार्थियों को इनके कार्यों के बारे में अवगत कराया जाए और विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले हर महाविद्यालय में से विद्यार्थियों को कैंप में भेजा जाए और उनसे जीवन में काम आने वाली गतिविधियों का हिस्सा बनाया जाए जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन, समाज के प्रति अपना योगदान व राष्ट्रवाद की भावना उजागर हो। उन्होंने कहा कि यह कैंप सभी महाविद्यालय द्वारा आयोजित किए जाने चाहिए जिससे विद्यार्थी आगे निकलकर इन कैंप में हिस्सा ले और इन कैंप के माध्यम से होने वाली गतिविधियों से सीख लेकर भविष्य में आगे बढ़े। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में रेड क्रॉस से संबंधित किट भी होनी चाहिए ताकि विद्यार्थियों को उसके प्रशिक्षण के बारे में अवगत करवाया जा सके कि उसको किस तरीके से हम उपयोग में ला सकते हैं और कौन से उपचार इस समय कर सकते हैं वह कट के अंदर क्या-क्या चीज होती हैं।

इस बैठक में प्रो. लवलीन मोहन कुलसचिव, प्रो. कुलदीप नारा प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर यूथ रेडक्रॉस, प्रो. आनंद मलिक डीन ऑफ़ कॉलेजिस, रवि हुड्डा जनरल सेक्रेटरी रेड क्रॉस, डॉ अनिल डायरेक्टर यूथ वेलफेयर, डॉ नवीन कुमार प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, सेक्रेटरी जिला रेड क्रॉस ब्रांच, डॉ. सत्यवान मलिक प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज जींद, डॉ. अंजना लोहान प्रिंसिपल एसडीएमएस नरवाना, डॉ. मनीष प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज अलेवा, डॉ. रणवीर सिंह प्रिंसिपल जी.सी पिल्लू खेड़ा, मिस्टर राहुल- स्टूडेंट डिपार्टमेंट ऑफ़ लॉ, मिस दीक्षा स्टूडेंट डिपार्टमेंट ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन आदि मौजूद रहे।

The post यूथ रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ावा देने से न केवल विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा, बल्कि समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा-प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
साहित्यिक एवं ललित कला में निपुणता विद्यार्थियों के लिए बढ़ाती है रोजगार के अवसर- प्रो रामपाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%8f%e0%a4%b5%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87/ Tue, 28 Oct 2025 12:07:32 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24431 साहित्यिक एवं ललित कला पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा साहित्यिक एवं ललित कला पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. … Continue reading

The post साहित्यिक एवं ललित कला में निपुणता विद्यार्थियों के लिए बढ़ाती है रोजगार के अवसर- प्रो रामपाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
साहित्यिक एवं ललित कला पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा साहित्यिक एवं ललित कला पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी जी ने शिरकत की। तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन और उनके आशीर्वाद के साथ किया गया। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को साहित्यिक एवं ललित कला के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता डी.वाई.सी.ए निदेशक डॉ अनिल ने की। उन्होंने स्वागत सत्र में सभी गणमान्य अतिथियां का स्वागत किया और तीन दिन की कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को साहित्यिक एवं ललित कला -के महत्व, शिक्षा में कला की भूमिका, और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपने संदेहों का समाधान किया।

कुलपति प्रो. (डॉ) राम पाल सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि, साहित्यिक एवं ललित कला का संयोजन व्यक्तित्व विकास और रचनात्मकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमें अपने विद्यार्थियों को इन क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। आज के समय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ साहित्यिक एवं ललित कला में भी निपुण होना चाहिए। उन्होंने बताया कि विभिन्न कलाओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। अनुशासन का महत्व बताते हुए विभिन्न महापुरुषों के जीवन पर भी प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि यदि हम अनुशासित रहे तो हम अपने जीवन में कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं उन्होंने कहा जिस विद्यार्थी में सीखने की लगन होती है वही जीवन में आगे चलकर समाज तथा राष्ट्र को कुछ सीख सकता है उन्होंने युवाओं के राष्ट्रीय चरित्र निर्माण को लेकर भी विस्तृत चर्चा की I

इस कार्यशाला में साहित्यिक एवं ललित कला के कुल 16 इवेंट्स के बारे में यूनिवर्सिटी व कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है जिसमें साहित्यिक विधाओं में भाषण, वाद विवाद, संस्कृत भाषण, पॉलिटिकल सिंपोजियम इसके बारे में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से रिटायर्ड प्रो. दिनेश दधीचि और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से प्रो. श्री एम आर पात्रा ने विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

ललित कला से जुड़ी विधाओं पर भिवानी से श्री मदनलाल जी ने प्रकाश डाला जिसमें विशेष तौर पर उन्होंने मूर्ति कला से बच्चों को अवगत कराया I इसके साथ जिन से गौतम सत्यराज जिन्होंने पोस्टर मेकिंग व पेंटिंग विधाओं पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बारीकी से प्रशिक्षण दिया वहीं फोटोग्राफी के बारे में जींद से सौरभ ने कैमरा व फोटोग्राफी की तकनीक पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रशिक्षित किया।

यह वर्कशॉप अगले 2 दिनों में विभिन्न सत्र में आयोजित होंगी।आज के कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ रितु द्वारा किया गया व धन्यवाद प्रस्ताव डॉ भावना द्वारा दिया गया। इस मौके पर डीपीआरओ डॉ. विजय कुमार व विभिन्न महाविद्यालय से आए कोऑर्डिनेटर व टीम इंचार्ज मौजूद रहे।

The post साहित्यिक एवं ललित कला में निपुणता विद्यार्थियों के लिए बढ़ाती है रोजगार के अवसर- प्रो रामपाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
जननायक, कर्म योद्धा और समर्पित राष्ट्रभक्त थे डॉ. मंगल सेन : प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0/ Mon, 27 Oct 2025 10:48:52 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24424 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलपति प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने आज पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉ. मंगल सेन जी की जयंती पर उनकी स्मृति को नमन करते हुए कहा कि डॉ. मंगल सेन जी न केवल हरियाणा की राजनीति … Continue reading

The post जननायक, कर्म योद्धा और समर्पित राष्ट्रभक्त थे डॉ. मंगल सेन : प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलपति प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने आज पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉ. मंगल सेन जी की जयंती पर उनकी स्मृति को नमन करते हुए कहा कि डॉ. मंगल सेन जी न केवल हरियाणा की राजनीति के एक प्रमुख स्तंभ थे, अपितु सामान्यजन के सच्चे सिपाही और राष्ट्रभक्ति के अनन्य उपासक भी थे। उनकी जन्म जयंती का यह पावन अवसर हमें उनके जीवन के मूल्यों, सादगी, कठोर परिश्रम, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक कल्याण के प्रति अटूट समर्पण को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। डॉ. सेन जी का जीवन एक जीवंत उदाहरण है कि कैसे एक साधारण व्यक्ति असाधारण ऊंचाइयों को छू सकता है, जब उसके हृदय में जनसेवा की ज्वाला प्रज्वलित हो।

डॉ. मंगल सेन जी का जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ था, किंतु उनके जीवन का हर पल सामान्य मनुष्य की सेवा में समर्पित रहा। 1977 से 1979 तक हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने एक प्रमुख नेता के नाते राज्य की राजनीति को नई दिशा प्रदान की। वे सादगी के ऐसे प्रतीक थे जो दोपहिया वाहन पर सवार होकर गांव-गांव, नुक्कड़-नुक्कड़ जाकर जनता की पीड़ा को समझते और उसके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करते। उनकी यह सादगी न केवल प्रेरणादायक थी, बल्कि सामान्यजन के लिए एक संदेश भी थी कि सत्ता का दुरुपयोग नहीं, अपितु सेवा ही सच्ची शक्ति है। डॉ. सेन जी ने कभी अपनी व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं को प्राथमिकता नहीं दी; उल्टे, उन्होंने अपना समस्त जीवन जनकल्याण के लिए उत्सर्ग कर दिया।

सामान्यजन के प्रति उनके कार्यों का वर्णन शब्दों में बांधना कठिन है। वे एक ऐसे नेता थे जिन्होंने ग्रामीण भारत की वास्तविकताओं को समझा और उसके उत्थान के लिए अथक प्रयास किए। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और सिंचाई जैसे क्षेत्रों में उनके योगदान ने हरियाणा के लाखों किसानों और मजदूरों का जीवन आसान बनाया। उन्होंने सामाजिक न्याय की अवधारणा को साकार रूप प्रदान किया, विशेषकर पिछड़े वर्गों, महिलाओं और ग्रामीण युवाओं के सशक्तिकरण के माध्यम से। उनके नेतृत्व में कई कल्याणकारी योजनाएं अमल में आईं, जिन्होंने गरीबी की जंजीरों को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. सेन जी का विश्वास था कि ‘सामान्य मनुष्य ही राष्ट्र का आधार है’, और इसी दर्शन के साथ उन्होंने हर घर तक विकास की किरण पहुंचाने का संकल्प लिया। आज भी, जब हम उनके कार्यों को देखते हैं, तो लगता है मानो वे स्वयं हमारे बीच उपस्थित हैं, जनता की पुकार सुनते हुए।

डॉ. मंगल सेन जी की कठोर परिश्रम की कहानी तो एक महाकाव्य के समान है। हर राष्ट्रीय संकट चाहे वह भाषाई दंगे हों या आर्थिक मंदी, वे अग्रिम पंक्ति में खड़े मिले। उनका राष्ट्रवाद समावेशी था, जो सभी वर्गों, जातियों और समुदायों को एक सूत्र में बांधता था। उन्होंने हमेशा कहा कि ‘राष्ट्र की सेवा ही परम धर्म है’, और इस कथन को उन्होंने अपने जीवन से सिद्ध किया। उनके इस समर्पण ने न केवल हरियाणा बल्कि सम्पूर्ण भारत को एक नई ऊर्जा प्रदान की।

सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में डॉ. सेन जी के योगदान तो अमिट हैं। एक समर्पित समाजसेवी के रूप में उन्होंने शिक्षा के प्रसार, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए अनेक पहल कीं। उन्होंने सामाजिक बुराइयों जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह और छुआछूत के विरुद्ध अभियान चलाए, जो आज भी प्रासंगिक हैं। उनके प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों और अस्पतालों की स्थापना हुई, जिसने असंख्य जीवन को नई दिशा दी। डॉ. सेन जी का मानना था कि समाज का कल्याण ही राष्ट्र का कल्याण है, और इसी भावना से उन्होंने अपना समस्त जीवन उत्सर्ग कर दिया। उनके इन कार्यों ने न केवल हरियाणा को मजबूत बनाया, बल्कि युवा पीढ़ी को सेवा और समर्पण का पाठ पढ़ाया।

हम सब को मिलकर डॉ. मंगल सेन जी के सपनों को साकार करें एवं एक समृद्ध, समावेशी और राष्ट्रप्रेमी भारत का निर्माण करें।

The post जननायक, कर्म योद्धा और समर्पित राष्ट्रभक्त थे डॉ. मंगल सेन : प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को उभारने का मंच है विश्वविद्यालय- प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be/ Mon, 27 Oct 2025 03:46:04 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24418 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में प्रतिभा खोज समारोह का सफल आयोजन प्रतिभा खोज समारोह के दूसरे दिन भी विद्यार्थियों में जोश व उत्साह । दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में सिंगिंग, डांसिंग, मोनो एक्टिंग व प्लेइंग इंस्ट्रूमेंटल आदि प्रतियोगिताएं आयोजित … Continue reading

The post विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को उभारने का मंच है विश्वविद्यालय- प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में प्रतिभा खोज समारोह का सफल आयोजन

प्रतिभा खोज समारोह के दूसरे दिन भी विद्यार्थियों में जोश व उत्साह ।

दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में सिंगिंग, डांसिंग, मोनो एक्टिंग व प्लेइंग इंस्ट्रूमेंटल आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की एवं अपने संबोधन में कहा कि “आज के टैलेंट शो कार्यक्रम में हमारे विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। यह कार्यक्रम न केवल उनकी कलात्मकता को प्रदर्शित करता है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को भी उजागर करता है। मैं सभी प्रतिभागियों को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को अपना आशीर्वाद दिया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

निर्णायक मंडल की भूमिका में

सिंगिंग- डॉ. कृष्ण कुमार कोऑर्डिनेटर, डॉ. भावना व डॉ. कविता निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे।

डांस- डॉ. कविता कोऑर्डिनेटर डॉ निशा देउपा, डॉ भावना निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे।

मोनो एक्टिंग- डॉ. कृष्ण कुमार कोऑर्डिनेटर, प्रो. आनंद मलिक व डॉ. रोहित राठी निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे।

प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट- डॉ. कविता कोऑर्डिनेटर, डॉ. कृष्ण कुमार व डॉ. भावना निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे।

इस दो दिवसीय प्रतिभा खोज समारोह के परिणाम इस प्रकार रहे-

1 रंगोली-1stप्रियंका व मानसी (Geography), 2ndज्योति, निशु(Commerce), 3rd अंजलि(psychology)

2 ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी- 1st जतीन, 2nd अभिषेक, 3rd मंजीत सिंह

3 पेंटिंग- 1st अंजना 2nd ममता 3rd गीता

4 भाषण प्रतियोगिता- 1st अंशिका, 2nd पलक शर्मा 3rd ध्रुव व प्रियंका

5 हरियाणवी ट्रेडिशनल- में बजरंग योग विज्ञान विभाग से विजेता रहे।

6 क्विज़ प्रतियोगिता -1st संजना तमन्ना व अंजू, 2nd रितु, गरिमा, वंशिका, 3rd प्रेरणा, मनीषा व मोनिका

7 पोएटिक स्पोजियम – 1st प्रियंका 2nd प्रीति

8 मोनो एक्टिंग में 1st मोनिका 2nd संदीप 3rd आंचल रहे।

9 डांस- 1st मुस्कान सिंह, 2nd मुस्कान, 3rd मोहित।

10 प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट- 1st संदीप और 2nd साहिल रहे।

11 सिंगिंग- संदीप (music), 2nd ज्योति डडवाल (mass communication) 3rd साहिल सहारन

इस प्रतिभा खोज समारोह में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया और साथ में सभी कोऑर्डिनेटर व निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे शिक्षक कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

डॉ. जसबीर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने विभिन्न प्रतिभाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले सभी छात्रों को अपना आशीर्वाद व धन्यवाद ज्ञापन किया।

डॉ. सुनील, डिप्टी अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए आज के मुख्य अतिथि प्रो. राम पाल सैनी व प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थी, सभी कोऑर्डिनेटर, निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे सभी जजों का धन्यवाद विज्ञापन किया I

The post विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को उभारने का मंच है विश्वविद्यालय- प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने और सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी प्रतिभा खोज कार्यक्रम- प्रो.राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8/ Fri, 17 Oct 2025 03:21:32 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24392 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद “दो दिवसीय प्रतिभा खोज समारोह 2025” में छात्रों ने दिखाया अपना हुनर इस दो दिवसीय प्रतिभा खोज समारोह (16 व 17 अक्टूबर) आयोजन में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया … Continue reading

The post छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने और सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी प्रतिभा खोज कार्यक्रम- प्रो.राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद “दो दिवसीय प्रतिभा खोज समारोह 2025” में छात्रों ने दिखाया अपना हुनर

इस दो दिवसीय प्रतिभा खोज समारोह (16 व 17 अक्टूबर) आयोजन में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं का आवरण किया। जिसमें 16 अक्टूबर को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें स्पीच, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी, हरियाणवी ट्रेडीशनल आर्ट एंड क्राफ्ट आइटम्स, रंगोली, क्विज कंपटीशन, पोएटिक स्पोजियम, पेंटिंग आदि आयोजित किए गएI पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि “प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के माध्यम से हम अपने छात्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर कर सकते हैं और उन्हें अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा देना है, बल्कि उनकी छिपी क्षमताओं को पहचानने के अवसर प्रदान करना भी है।

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के संयोजक एवं डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर- डॉ. जसवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ने विश्वविद्यालय परिसर में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को पहचानने का एक सशक्त मंच प्रदान किया।

आज के कार्यक्रमों में निर्णायक मंडल की भूमिका में ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी – डॉ बलराम कोऑर्डिनेटर, डॉ राकेश सिमर व डॉ जसमेर निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे।

रंगोली- डॉ पूनम कोऑर्डिनेटर, डॉ निशा देउपा व डॉ सत्येंद्र मलिक निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे।

पेंटिंग- डॉ गुरविंदर कोऑर्डिनेटर, डॉ विजय कुमार व डॉक्टर राजेश कुमार निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे।

भाषण प्रतियोगिता- डॉ कपिल देव कोऑर्डिनेटर, प्रो विशाल वर्मा व डॉ संदीप कुमार निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे।

हरियाणवी ट्रेडिशनल- डॉ वीरेंद्र कुमार कोऑर्डिनेटर, प्रो. सुनील फोगाट व डॉ नरेश देशवाल निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे।

क्विज़ प्रतियोगिता- डॉ देवेंद्र कोऑर्डिनेटर, डॉ मंजीत व डॉ. अरुण निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे।

पोएटिक स्पोजियम – डॉ कविता कोऑर्डिनेटर, डॉ जितेंद्र कुमार व डॉ. मंजू निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे।

सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्थान के शिक्षक एवं विद्यार्थी सम्मिलित हुए।

आज की सभी प्रतिस्पर्धा में जिन विद्यार्थियों को प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान मिला है उनको कल समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय की तरफ से सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और आयोजन समिति के सदस्यों का धन्यवाद किया।

The post छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने और सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी प्रतिभा खोज कार्यक्रम- प्रो.राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में एन.सी.सी. के नए कैडेट्स का नामांकन सम्पन्न https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-37/ Fri, 17 Oct 2025 03:17:19 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24389 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर के नए छात्रों का नामांकन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह नामांकन प्रक्रिया 15 हरियाणा बटालियन एन.सी.सी., जींद के दिशा-निर्देश एवं पर्यवेक्षण में आयोजित की गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में एन.सी.सी. के नए कैडेट्स का नामांकन सम्पन्न appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर के नए छात्रों का नामांकन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह नामांकन प्रक्रिया 15 हरियाणा बटालियन एन.सी.सी., जींद के दिशा-निर्देश एवं पर्यवेक्षण में आयोजित की गई।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और देशभक्ति, अनुशासन तथा सामाजिक सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। नए कैडेट्स में राष्ट्रीय कैडेट कोर का हिस्सा बनने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने एनसीसी के सभी नए कैडेट्स को राष्ट्रीय कैडेट कोर से जोड़ने पर बधाई दी और और कहां की राष्ट्रीय कैडेट कोर विद्यार्थियों को देश के प्रति लोगों को जागरूक करने, उनमें देशभक्ति पैदा करने व राष्ट्रीय एवं समाज सेवा के प्रति अपना अहम योगदान देने के लिए प्रेरित करता है और सभी विद्यार्थियों को अनुशासन बनाए रखने के लिए व देश सेवा में अपना अहम योगदान देने के लिए प्रेरित करता है जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।

इस अवसर पर एन.सी.सी. अधिकारियों ने विद्यार्थियों को एन.सी.सी. की गतिविधियों, प्रशिक्षण प्रक्रिया और “एकता और अनुशासन” के आदर्श वाक्य के महत्व के बारे में जानकारी दी। विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. प्रभारी अधिकारी ने नए नामांकित कैडेट्स को बधाई दी और उन्हें भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

यह नामांकन कार्यक्रम मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों की उपस्थिति उत्साहजनक रही।

विश्वविद्यालय प्रशासन और 15 हरियाणा बटालियन एन.सी.सी. ने आशा व्यक्त की कि नए कैडेट्स आने वाले समय में अनुशासन, सेवा और देशभक्ति की भावना के साथ विश्वविद्यालय तथा राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगे।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में एन.सी.सी. के नए कैडेट्स का नामांकन सम्पन्न appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
विधि विभाग द्वारा इंट्रा-डिपार्टमेंट मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन https://crsu.ac.in/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%bf-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be/ Wed, 15 Oct 2025 03:29:03 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24365 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में कुलपति प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में विधि विभाग द्वारा इंट्रा-डिपार्टमेंट मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विधि छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया की व्यवहारिक समझ प्रदान करना तथा … Continue reading

The post विधि विभाग द्वारा इंट्रा-डिपार्टमेंट मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में कुलपति प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में विधि विभाग द्वारा इंट्रा-डिपार्टमेंट मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विधि छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया की व्यवहारिक समझ प्रदान करना तथा उनकी अभिव्यक्ति, विश्लेषण एवं तर्कशक्ति को प्रोत्साहित करना रहा।

प्रतियोगिता में विभाग के विभिन्न विद्यार्थियों ने भाग लिया और न्यायालय जैसी वास्तविक परिस्थितियों का अनुकरण करते हुए अपनी अधिवक्ता क्षमता का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विधिक मुद्दों पर आधारित मुकदमे प्रस्तुत किए, युक्तिपूर्ण बहसें की और न्यायाधीशों की भूमिका निभाते हुए निर्णय भी सुनाए।

विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कुलदीप नारा ने आयोजन के सफल संचालन के लिए समस्त प्रतिभागियों, निर्णायकों और आयोजक समिति को बधाई दी।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कुलदीप नारा पर ने कहा, “मूट कोर्ट प्रतियोगिता छात्रों के लिए अपने अदालती कौशल को विकसित करने और उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने का एक उत्कृष्ट अवसर है। हमें अपने छात्रों की प्रतिभा और कौशल पर गर्व है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि इससे उन्हें अपने अदालती कौशल को विकसित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिली।

यह मूट कोर्ट प्रतियोगिता छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रही, जिससे उन्हें न्यायिक प्रणाली को समीप से समझने और अपने व्यावसायिक कौशल को निखारने का अवसर मिला।

इस मौके पर डॉ रोहित, डॉ ललित शर्मा, डॉ शुभम सैनी, डॉ स्वेछा मलिक, डॉ पारुल आदि मौजूद रहे।

The post विधि विभाग द्वारा इंट्रा-डिपार्टमेंट मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
GATE और JAM राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएँ विद्यार्थियों के लिए स्वर्णिम द्वार है- प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/gate-%e0%a4%94%e0%a4%b0-jam-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80/ Tue, 14 Oct 2025 03:25:28 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24352 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग द्वारा आज GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) तथा JAM (Joint Admission Test for Masters) परीक्षाओं की जानकारी हेतु एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। यह … Continue reading

The post GATE और JAM राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएँ विद्यार्थियों के लिए स्वर्णिम द्वार है- प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग द्वारा आज GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) तथा JAM (Joint Admission Test for Masters) परीक्षाओं की जानकारी हेतु एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आईआईटी रूड़की के GATE–JAM कार्यालय के सौजन्य से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी, मुख्य वक्ता- प्रो. अमेया कुमार नायक (विभागाध्यक्ष, गणित विभाग, IIT रूड़की) तथा प्रो. उदय सिंह (गणित विभाग, IIT रूड़की) रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि GATE और JAM जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएँ विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के स्वर्णिम द्वार खोलती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसे अवसरों का सदुपयोग कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने का आह्वान किया।

इसके उपरांत प्रोफेसर अमेया कुमार नायक, जो आईआईटी रूड़की के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष हैं, ने GATE परीक्षा की महत्ता, उसके अंतर्गत मिलने वाले अवसरों तथा परीक्षा की उपयोगिता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लगभग 2.5 लाख अभ्यर्थियों ने GATE परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, और इसका स्कोर तीन वर्षों तक मान्य रहता है। GATE परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों को आईआईटी, एनआईटी सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश तथा PSU (Public Sector Undertakings) जैसे ONGC, NTPC, BHEL आदि में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कुछ अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, जैसे NTU, भी GATE स्कोर को स्वीकार करते हैं।

प्रोफेसर उदय सिंह ने विद्यार्थियों को यह समझाया कि GATE परीक्षा क्यों देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि DRDO एवं अन्य शोध संस्थान भी GATE स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन करते हैं। उन्होंने परीक्षा की संरचना, प्रश्नों के प्रकार (MCQ, MSQ, NAT) तथा अर्हता मानदंडों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस परीक्षा में कोई आयु सीमा या प्रयासों की संख्या की सीमा निर्धारित नहीं है।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में JAM परीक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि JAM परीक्षा सात विषयों में आयोजित की जाती है तथा इसमें वे विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं जो अपने स्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में हों या स्नातक पूर्ण कर चुके हों। आगामी JAM परीक्षा 15 फरवरी 2026 को एक ही दिन आयोजित की जाएगी।

सत्र के अंत में प्रोफेसर अमेया कुमार नायक ने IIT रूड़की के विभिन्न विभागों — कंप्यूटर विज्ञान, स्थापत्य (आर्किटेक्चर), नियोजन, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान — के विषय में जानकारी साझा की।

अंत में डॉ. अनुपम भाटिया ने सत्र का समापन किया। उन्होंने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध हुआ है। इससे विद्यार्थियों को GATE और JAM परीक्षाओं की रूपरेखा, पात्रता एवं संभावनाओं की गहन जानकारी प्राप्त हुई।

The post GATE और JAM राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएँ विद्यार्थियों के लिए स्वर्णिम द्वार है- प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के योग विभाग के छात्रों ने जीता रजत पदक I https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-36/ Tue, 14 Oct 2025 03:20:56 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24349 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के योग विभाग के छात्रों ने छत्तीसगढ़ में आयोजित योगसाला भारत द्वारा आयोजित योगासन प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 11 सितंबर से 16 सितंबर तक आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में रोहित … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के योग विभाग के छात्रों ने जीता रजत पदक I appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के योग विभाग के छात्रों ने छत्तीसगढ़ में आयोजित योगसाला भारत द्वारा आयोजित योगासन प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 11 सितंबर से 16 सितंबर तक आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में रोहित और अर्जुन ने रजत पदक हासिल किया और उन्होंने बताया कि वह मार्च 2026 में दिल्ली में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल के लिए पात्र हो गए हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने कहा, “हमें अपने योग विभाग के छात्रों पर गर्व है जिन्होंने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और रजत पदक जीता। यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमें उम्मीद है कि हमारे छात्र आगे भी इस तरह के आयोजनों में भाग लेकर अपने विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।”

चेयरपर्सन प्रोफेसर कुलदीप नारा ने कहा, “योग विभाग के छात्रों की इस उपलब्धि से हमें बहुत खुशी है। हमें उम्मीद है कि हमारे छात्र आगे भी इस तरह के आयोजनों में भाग लेकर अपने विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। हम अपने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

इस मोके पर डॉ जसबीर सुरा, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ ज्योति मलिक आदि मौजूद रहे।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के योग विभाग के छात्रों ने जीता रजत पदक I appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
“नेत्रों से नई दृष्टि – विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया प्रेरक संकल्प” https://crsu.ac.in/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%a6%e0%a5%83%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf-%e0%a4%b5%e0%a4%bf/ Fri, 10 Oct 2025 09:40:01 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24340 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में कुलपति प्रो. राम पाल सैनी जी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) यूनिट–I द्वारा “विश्व दृष्टि दिवस” गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 को “नेत्रदान जागरूकता एवं संकल्प दिवस” कार्यक्रम का आयोजन । कार्यक्रम का … Continue reading

The post “नेत्रों से नई दृष्टि – विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया प्रेरक संकल्प” appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में कुलपति प्रो. राम पाल सैनी जी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) यूनिट–I द्वारा “विश्व दृष्टि दिवस” गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 को “नेत्रदान जागरूकता एवं संकल्प दिवस” कार्यक्रम का आयोजन ।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें इस मानवीय कार्य में सहभागी बनाना था।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को नेत्रदान एवं नेत्र प्रत्यारोपण दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह प्रेरित किया गया कि वे समाज में दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में प्रकाश लाने हेतु “नेत्रदान जीवनदान” के संदेश को आगे बढ़ाएँ।
लगभग 20 विद्यार्थियों ने नेत्रदान का संकल्प लिया और प्रतिज्ञा पत्र भरकर इस मानवतावादी अभियान से जुड़े।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) यूनिट–I के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डी. एस. यादव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि –“नेत्रदान एक ऐसा महान कार्य है जिससे किसी अन्य व्यक्ति को नई दृष्टि प्राप्त होती है। यह मानवता की सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है और जीवन से परे भी एक अमर योगदान है।” उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज में नेत्रदान के महत्व को जन–जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नेत्रदान के महत्व पर अपने विचार भी साझा किए।

The post “नेत्रों से नई दृष्टि – विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया प्रेरक संकल्प” appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
जींद हरियाणावी संस्कृति का केंद्र – प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%bf/ Fri, 10 Oct 2025 03:13:44 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24323 सी.आर.एस.यू जींद में सांस्कृतिक परिषद की बैठक आयोजित सांस्कृतिक परिषद की बैठक में युवाओं के लिए महोत्सव और हरियाणा दिवस समारोह की रूपरेखा तैयारI चौधरी रणबीर विश्वविद्यालय जींद के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा सांस्कृतिक परिषद की बैठक का आयोजन … Continue reading

The post जींद हरियाणावी संस्कृति का केंद्र – प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
सी.आर.एस.यू जींद में सांस्कृतिक परिषद की बैठक आयोजित

सांस्कृतिक परिषद की बैठक में युवाओं के लिए महोत्सव और हरियाणा दिवस समारोह की रूपरेखा तैयारI

चौधरी रणबीर विश्वविद्यालय जींद के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा सांस्कृतिक परिषद की बैठक का आयोजन किया गया माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी ने बैठक की अध्यक्षता की।

युवा एवं संस्कृति विभाग के डायरेक्टर डॉ. अनिल सैनी ने सभी सदस्यों का बैठक में पहुंचने पर हार्दिक अभिवादन किया। उन्होंने पहले हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा को सभी के समक्ष रखा।

इस बैठक में सत्र 2025-26 के लिए डॉ. पूनम मोर- प्राचार्य हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद को प्रेसिडेंट और डॉ. संदीप-गवर्नमेंट कॉलेज जींद को वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। डॉ. जुगनू खट्टर भाटिया- प्रधानाचार्य सतयुग दर्शन कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन फरीदाबाद, डॉ. नयनदीप- एस डी कॉलेज नरवाना, डॉ. रणवीर यादव प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज पिल्लू खेड़ा को एग्जीक्यूटिव बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया।

इस बैठक में माननीय कुलपति महोदय ने पहली बार शिरकत की जिसमें सभी सदस्यों ने उनका पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया व नियुक्त हुए प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट को भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने कहा, “हमें अपने युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने के लिए इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता है। हरियाणा दिवस समारोह और युवा महोत्सव हमारे विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करना हैं । इस दौरान जो विद्यार्थी किसी भी इवेंट में भाग लेते हैं उनको पढ़ाई में भी विशेष छूट देनी चाहिए और इवेंट के दौरान आने वाली समस्याओं को दूर करना चाहिए ताकि उनको प्रोत्साहित करके अच्छे से आने वाले कार्यक्रमों के लिए तैयार किया जा सके और दूसरे विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिले ताकि विद्यार्थी भी इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग ले और अपने अंदर छिपी प्रतिभा का निवारण कर सकें जिससे महाविद्यालय का ही नहीं बल्कि विश्वविद्यालय का भी नाम हरियाणा में नहीं पूरे भारतवर्ष में रोशन कर सकें।

इस बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया और आने वाले कार्यक्रम जैसे हरियाणा दिवस और जनरल यूथ फेस्टिवल को अच्छे तरीके से आयोजित किया जा सके और हरियाणा दिवस के अवसर पर हरियाणवी संस्कृति को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जा सके, हरियाणवी सॉन्ग, लूर नृत्य और हरियाणवी कोरियोग्राफी को भी प्रमोट किया जा सके।

प्रो. सैनी ने कहा कि इन नए कार्यक्रमों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने और उनको अच्छे ढंग से तैयार करने के लिए वर्कशॉप का आयोजन भी भविष्य में करना चाहिए जिसमें हरियाणा से माहिर कलाकारों को शामिल करना चाहिए और एक दिन की वर्कशॉप इन इवेंट्स पर करनी चाहिए जिससे विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में आगे होने वाले कार्यक्रमों के लिए तैयार किया जा सके और इन कार्यक्रमों को लेकर उनमें रुचि पैदा की जा सके।

इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जो विद्यार्थी किसी भी कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की तरफ से प्राइस व पोजीशन हासिल करेगा उन विद्यार्थियों के लिए नगद राशि पुरस्कार वह विश्वविद्यालय में अगले वर्ष में प्रमोट होने पर फीस में भी विशेष छूट प्रदान की जाएगी जिससे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने भी बैठक में भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा हमें अपने विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के लिए इस तरह के आयोजनों का आयोजन करना चाहिए। बैठक में सभी डीन और विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

इस बैठक में पूर्व में युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के डायरेक्टर रहे डॉ. विजय कुमार ने भी अपने अनुभव को सभी सदस्यों के सामने साझा किया और कार्य करने के लिए विभिन्न कॉलेजों से आए प्रधानाचार्य को प्रेरित किया।

इस बैठक में प्रो. कुलदीप नारा, प्रो. आनंद कुमार, प्रो. सुनील फोगाट ,डॉ जसवीर सुरा, डॉ. विजय कुमार, डॉ. सत्यवान सिंह, डॉ. जे.न गहलोत, डॉ. बबीता गर्ग, डॉ. अंजना लोहान, डॉ. जविंदर सिंह, डॉ. मीनू सिंह, डॉ. नयन दीप, मिस इंदु, डॉ. जुगनू भाटिया, डॉ सतीश बालमिया, डॉ. इंदर सिंह लांबा, श्री हरविंदर राणा, डॉ पूजा वर्मा, डॉ. भूपेंद्र मल्होत्रा, डॉ भावना, डॉ पूनम मौर, डॉ. पूनम वर्मा आदि मौजूद रहे।

The post जींद हरियाणावी संस्कृति का केंद्र – प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
सामाजिक अनुसंधान में सांख्यिकी पर विशेष व्याख्यान: छात्रों ने उठाए कई प्रश्न https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%82/ Thu, 09 Oct 2025 03:12:15 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24301 जींद, 8 अक्टूबर 2025 – “सांख्यिकी केवल संख्या नहीं, बल्कि शोध की आत्मा है।” यह विचार आज चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU), जींद के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित विशेष व्याख्यान में प्रमुख वक्ता प्रो. सी. आर. डरोलिया ने व्यक्त किया। … Continue reading

The post सामाजिक अनुसंधान में सांख्यिकी पर विशेष व्याख्यान: छात्रों ने उठाए कई प्रश्न appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
जींद, 8 अक्टूबर 2025 – “सांख्यिकी केवल संख्या नहीं, बल्कि शोध की आत्मा है।” यह विचार आज चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU), जींद के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित विशेष व्याख्यान में प्रमुख वक्ता प्रो. सी. आर. डरोलिया ने व्यक्त किया। यह व्याख्यान “सामाजिक अनुसंधान में सांख्यिकी” विषय पर केंद्रित था और इसमें छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
उद्घाटन और स्वागत कार्यक्रम का उद्घाटन विभागाध्यक्ष डॉ. अल्का सेठ ने किया। उन्होंने अतिथियों, संकाय सदस्यों और छात्रों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। विभाग के चेयरपर्सन डॉ. अजमेर सिंह ने कहा, “सांख्यिकी केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह सामाजिक अनुसंधान में निष्कर्षों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने का सबसे महत्वपूर्ण उपकरण है।”

व्याख्यान का सार प्रो. डरोलिया ने व्याख्यान में सामाजिक अनुसंधान में डेटा संग्रह, विश्लेषण और निष्कर्ष निकालने में सांख्यिकी की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नमूना आकार (sample size), मानक विचलन (standard deviation), अनुमान और परिकल्पना परीक्षण (hypothesis testing) जैसे महत्वपूर्ण विषयों को उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया।
उन्होंने छात्रों को आधुनिक सॉफ़्टवेयर और डेटा विश्लेषण उपकरणों का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा, “सटीक आंकड़े ही सटीक निष्कर्ष की गारंटी हैं। शोध में आंकड़ों की गुणवत्ता आपकी सफलता तय करती है।”

छात्रों की प्रतिक्रियाएँ कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। एक छात्रा ने कहा, “इस व्याख्यान से हमें आंकड़ों के महत्व और उनके सही विश्लेषण का व्यवहारिक अनुभव मिला। यह हमारी शोध क्षमता को और मजबूत करेगा।”

कई शोधार्थियों ने भी प्रो. डरोलिया से व्यक्तिगत सवाल पूछकर अपने संदेह दूर किए।

समापन कार्यक्रम का समापन डॉ. अल्का सेठ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करके किया गया। उन्होंने प्रो. डरोलिया का आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की योजना साझा की।

यह आयोजन सामाजिक अनुसंधान में सांख्यिकी के महत्व को उजागर करने और छात्रों तथा शोधकर्ताओं में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ। विभाग ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में ऐसे कार्यशालाएं और व्याख्यान नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि छात्रों को अकादमिक उत्कृष्टता और व्यावहारिक ज्ञान दोनों का लाभ मिल सके।

The post सामाजिक अनुसंधान में सांख्यिकी पर विशेष व्याख्यान: छात्रों ने उठाए कई प्रश्न appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
हरियाणा फिल्मों में CRSU के छात्र आगे भी लहराएगे परचम : कुलगुरु डॉ.रामपाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-crsu-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a4%be/ Thu, 09 Oct 2025 03:10:10 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24298 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के छात्रों ने जीते प्रतिष्ठित पुरस्कार रोहतक दादा लख्मीचंद यूनिवर्सिटी में HIFA Haryana innovative film association द्वारा सांत्वना पुरस्कार तो बाल श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला I चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के संगीत … Continue reading

The post हरियाणा फिल्मों में CRSU के छात्र आगे भी लहराएगे परचम : कुलगुरु डॉ.रामपाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के छात्रों ने जीते प्रतिष्ठित पुरस्कार

रोहतक दादा लख्मीचंद यूनिवर्सिटी में HIFA Haryana innovative film association द्वारा सांत्वना पुरस्कार तो बाल श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला I

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के छात्र प्रदीप और अंकित ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रदीप और अंकित ने हरियाणा स्टेट लेवल फिल्म महोत्सव में पहला पुरस्कार और नागपुर फिल्म महोत्सव में दूसरा पुरस्कार जीता है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी ने कहा, “प्रदीप और अंकित की इस उपलब्धि पर हमें गर्व है। संगीत विभाग के इन छात्रों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से ये पुरस्कार हासिल किए हैं। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की वह भविष्य में इसी प्रकार विश्वविद्यालय का नाम पूरे भारतवर्ष में रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

संगीत विभाग के सभी शिक्षकों ने प्रदीप और अंकित को अच्छे से सिखाया और उन्हें आशीर्वाद दिया। संगीत विभाग के शिक्षकों का कहना है कि प्रदीप और अंकित की मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

प्रदीप और अंकित को संगीत विभाग के शिक्षकों और विश्वविद्यालय प्रशासन ने बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

The post हरियाणा फिल्मों में CRSU के छात्र आगे भी लहराएगे परचम : कुलगुरु डॉ.रामपाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-35/ Tue, 30 Sep 2025 09:26:32 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24224 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। माननीय … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया टीबी मुक्त भारत अभियान वर्ष 2025 तक देश को क्षय रोग (टीबी) से पूरी तरह मुक्त कराने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने अपने संदेश में कहा कि यह अभियान न केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम है, बल्कि यह मानवता के उत्थान के लिए चलाया जा रहा सामाजिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी मिलकर जागरूकता फैलाएं और समय पर इलाज सुनिश्चित करें तो भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामान्य हस्पताल, जींद से प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, डॉ कोमल ने शिरकत की। उन्होंने छात्रों को ट्यूबरकुलोसिस (TB) की गंभीरता, इससे बचाव के तरीकों और विशेष रूप से भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही TB उन्मूलन योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा की बच्चे सिर्फ TB की रोकथाम में ही नहीं, बल्कि इसे ख़त्म करने के राष्ट्रीय मिशन में भी एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। निक्षय पोषण योजना जैसी पहल तभी सफल होगी जब बच्चे जागरूक होकर इन योजनाओं को उन लोगों तक पहुंचाएंगे जिन्हें इनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। डॉ. कोमल ने छात्रों को TB के मुख्य लक्षणों (दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वज़न घटना) की पहचान करने और समय पर स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नवीन लडवाल, कार्यक्रम समन्वयक, एनएसएस ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि टीबी उन्मूलन में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। युवाओं के माध्यम से समाज में जागरूकता तेजी से फैल सकती है। विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा आने वाले दिनों में गांव-गांव जाकर लोगों को टीबी के लक्षणों, कारणों और उपचार के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ दवाइयों की नियमित खुराक की महत्वता भी समझाई जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएँ समाज में बदलाव के वाहक होते हैं और इस अभियान की सफलता उनके सक्रिय सहयोग पर निर्भर करती है।

डॉ. जगपाल मान, कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग टीबी को लेकर कई भ्रांतियों और झिझक के शिकार हैं। इसी कारण कई मरीज समय पर इलाज नहीं करा पाते। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और उन्हें यह संदेश दें कि टीबी एक पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते समय पर इलाज और नियमित दवा ली जाए।

कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे समाज में “टीबी हराओ – देश बचाओ” का संदेश फैलाएंगे और प्रधानमंत्री के इस महत्वाकांक्षी अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन दर्शन हमारी प्रेरणा का स्रोत- प्रोफेसर (डॉ) रामपाल सैनी | https://crsu.ac.in/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%9c-2/ Tue, 30 Sep 2025 03:35:36 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24210 आज चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्र द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर राम पाल सैनी जी के निर्देशन … Continue reading

The post पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन दर्शन हमारी प्रेरणा का स्रोत- प्रोफेसर (डॉ) रामपाल सैनी | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
आज चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्र द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर राम पाल सैनी जी के निर्देशन में किया गया। यह कार्यक्रम जींद के हार्ट हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें हार्ट हॉस्पिटल जींद की टीम ने विश्वविद्यालय में शिरकत की जिसमें डॉ. अजय कुमार जी( हार्ट ) , डॉ. सुमित ( जरनल) और डा शुभम जी ( ऑर्थो ) तथा वहां के विद्यार्थियों और सभी विभागों के डीनस विभागाध्यक्ष सभी प्रोफेसर नॉन टीचिंग का निशुल्क चेकअप किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच सेवाएं प्रदान की गईं। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों का ईसीजी, बीपी, शुगर और रक्त परीक्षण किया गया।
कुलपति प्रोफेसर राम पाल सैनी ने कहा, “यह स्वास्थ्य जांच शिविर समाज के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा है। हमें खुशी है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्र इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इस शिविर के माध्यम से लोगों को अपने स्वास्थ्य के बारे में जागरूक होने का अवसर मिला है और उन्हें निशुल्क स्वास्थ्य जांच सेवाएं प्रदान की गई हैं।प्रो रामपाल जी ने सभी को एकात्मानव दर्शन व अंत्योदय के बारे में जानकारी दी । उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े से शुरू किए गए I
विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों का उल्लेख किया और सभी को स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं भी दी ।
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सकेगा और वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्र द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करना सराहनीय है और हमें उम्मीद है कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।”
कुलसचिव प्रो लवलीन मोहन जी ने सभी को शुभकामनाएं प्रदान की I
डॉ. जितेंद्र ने कहा, “स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों को अपने स्वास्थ्य के बारे में जागरूक होने का अवसर मिला है। हमें उम्मीद है कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सकेगा।”वीसी साहब सदैव ही विश्वविद्यालय में स्टाफ व विद्यार्थियों को शिक्षा , स्वास्थ्य और रोजगार के लिए जागरूक करते रहते हैं I
इस स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्र द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करना सराहनीय है।मंच संचालन श्रीमती निशा ने किया ।
इस अवसर पर डॉ राजेश बंसल (परीक्षा नियंत्रक)डॉ कुलदीप नारा डीन डॉ अजमेर सिंह डॉ परवीन डॉ दीपक वाधवा, डॉ अनिल, श्री सुरेश कुमार पी एस वीसी एसडीओ ललित व स्वास्थ्य केंद्र से निशा राकेश सहित अनेकों स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे I

The post पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन दर्शन हमारी प्रेरणा का स्रोत- प्रोफेसर (डॉ) रामपाल सैनी | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
सेवा पखवाड़ा के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन I https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%96%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a5%83/ Tue, 30 Sep 2025 03:29:57 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24207 आज चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में सेवा पखवाड़ा के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया जिसमें औषधिक व छायादार वृक्ष लगाए गए । इस महत्वपूर्ण पहल का श्रेय विश्वविद्यालय के उद्यान विभाग के कर्मठ कर्मियों को जाता है, जिनके अथक प्रयासों … Continue reading

The post सेवा पखवाड़ा के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन I appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
आज चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में सेवा पखवाड़ा के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया जिसमें औषधिक व छायादार वृक्ष लगाए गए । इस महत्वपूर्ण पहल का श्रेय विश्वविद्यालय के उद्यान विभाग के कर्मठ कर्मियों को जाता है, जिनके अथक प्रयासों से यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस वृक्षारोपण का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना है, बल्कि छात्रों को बागवानी और प्रकृति के प्रति जागरूक करना भी है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर (डॉ.) राम पाल सैनी ने कहा, ” यह पहल विश्वविद्यालय के पर्यावरणीय दृष्टिकोण को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारे छात्रों और संकाय सदस्यों को इससे प्रेरणा मिलेगी और वे प्रकृति के प्रति जागरूकता के साथ जुड़ेंगे।मैं वृक्षारोपण अभियान के लिए हमारे उद्यान विभाग व सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्पण के बधाई देता हूँ I

वन मंडल अधिकारी जींद श्री पवन ग्रोवर ने कहा, पौधा रोपण हमें अपनी पृथ्वी, अपने पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों की याद दिलाता और यह एक प्रतिज्ञा है कि हम अपने ग्रह को स्वस्थ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। दुनिया भर के लोगों को पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर सोचने और उनके समाधान के लिए प्रेरित करता है, ताकि हम सब मिलकर एक बेहतर और टिकाऊ भविष्य का निर्माण कर सकें।

उद्यान विभाग के प्रभारी, डॉ. प्रवीण कुमार ने इस अवसर पर कहा, औषधि के वृक्षारोपण की यह पहल विश्वविद्यालय के प्रति हमारी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह न केवल हमारे पर्यावरण को बेहतर बनाएगा, बल्कि छात्रों को कृषि और बागवानी के महत्व को समझने का अवसर भी प्रदान करेगा। मैं इस कार्य के सफल संपादन के लिए हमारे सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करता हूं।”

इस अवसर पर हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड विष्णु कुमार बागड़ी, संपदा अधिकारी डॉ जितेन्द्र कुमार , निजी सचिव-कुलपति महोदय श्री सुरेश कुमार, डॉ देवेन्द्र, जेई बागवानी धर्मेश सैनी, तकनीकी सहायक अरुण शर्मा, पर्यवेक्षक बागवानी श्री पुरुषोत्तम कुमार व बागवानी विभाग के कर्मचारी आदि मौजूद थै।

The post सेवा पखवाड़ा के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन I appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
“लेजेंड ऑफ भगत सिंह” फिल्म प्रदर्शन | https://crsu.ac.in/%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%91%e0%a4%ab-%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%aa/ Sat, 27 Sep 2025 04:44:46 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24185 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जिंद के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय द्वारा शहीदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और शिक्षा के उद्देश्य से महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म “लेजेंड ऑफ भगत सिंह” के … Continue reading

The post “लेजेंड ऑफ भगत सिंह” फिल्म प्रदर्शन | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जिंद के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय द्वारा शहीदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और शिक्षा के उद्देश्य से महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म “लेजेंड ऑफ भगत सिंह” के विशेष प्रदर्शन का आयोजन विश्वविद्यालय के सभागार में किया

इस फिल्म के प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भगत सिंह के जीवन, उनके विचारों, और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान से परिचित कराना है। यह आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, त्याग, और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देगा, साथ ही उन्हें अपने जीवन में साहस और दृढ़ संकल्प जैसे मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

कुलपति प्रो.(डॉ) रामपाल सैनी ने अपने संदेश में कहा कि “लेजेंड ऑफ भगत सिंह” एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक फिल्म है, जो शहीद भगत सिंह के जीवन, उनके क्रांतिकारी विचारों, और ब्रिटिश शासन के खिलाफ उनके संघर्ष को जीवंत रूप से चित्रित करती है। इस फिल्म में भगत सिंह की देशभक्ति, उनके साहस, और उनकी विचारधारा को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है। यह फिल्म न केवल ऐतिहासिक घटनाओं को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे एक युवा ने अपने देश के लिए अपने सपनों और जीवन को समर्पित कर दिया।

आयोजन के दौरान फिल्म प्रदर्शन के पश्चात एक संक्षिप्त चर्चा सत्र का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी अपने विचार साझा कर सकेंगे और शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने के तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे। इस सत्र में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और इतिहास विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे, जो भगत सिंह के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे।

डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय के प्रमुख डॉ. जसबीर ने कहा, “शहीद भगत सिंह का जीवन हर युवा के लिए एक प्रेरणा है। उनका साहस, विचारधारा, और देश के प्रति समर्पण आज भी हमें प्रेरित करता है। इस फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से हम अपने विद्यार्थियों को यह संदेश देना चाहते हैं कि वे अपने जीवन में न केवल अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहें, बल्कि समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझें।”

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, और कर्मचारियों को इस प्रेरणादायक आयोजन में भाग लेने के लिए हार्दिक रूप से आमंत्रित किया जाता है। यह अवसर न केवल शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने का है, बल्कि उनके आदर्शों को आत्मसात करने और उनके सपनों को साकार करने का भी है।

हम सभी मिलकर शहीद भगत सिंह के बलिदान को याद करें और उनके विचारों से प्रेरणा लेकर एक बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।

The post “लेजेंड ऑफ भगत सिंह” फिल्म प्रदर्शन | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
सी आर एस यू दे रहा विद्यार्थियों के भविष्य को नई रोशनी – प्रो. राम पाल सैनी | https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%a6%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d/ Sat, 27 Sep 2025 04:42:39 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24182 दिनांक 26 सितंबर 2025 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. (डॉ) राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में रोजगार कौशल कार्यशाला का शुभ आरंभ हुआ। इसमें महिंद्रा प्राइड क्लासरूम से आए ट्रेनर्स डॉ संदीप व श्रीमान जयदीप मल्होत्रा जी ने … Continue reading

The post सी आर एस यू दे रहा विद्यार्थियों के भविष्य को नई रोशनी – प्रो. राम पाल सैनी | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
दिनांक 26 सितंबर 2025 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. (डॉ) राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में रोजगार कौशल कार्यशाला का शुभ आरंभ हुआ।

इसमें महिंद्रा प्राइड क्लासरूम से आए ट्रेनर्स डॉ संदीप व श्रीमान जयदीप मल्होत्रा जी ने फाइनल ईयर छात्राओं MBA, BBA, BCA, MCA, M.com, B.com को रोजगार कौशल के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के पहले दिन नौकरी संबंधित कुशलताओं के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई। जिसमें अपना इंट्रो कैसे प्रभावशाली तरीके से दिया जाए, छात्राओं को अवगत कराया गया। आज के समय में जरूरत है कि छात्राओं को अपनी प्रतिभाओं को पहचाने और उसको निखारे ताकी वे आने वाले समय में आत्मविश्वास के साथ अपने आप को हर प्रकार के क्षेत्र में प्रस्तुत कर सके I

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. (डॉ) राम पाल सैनी ने कार्यक्रम को आरम्भ करने के लिए शुभकामनाएं दी और कहां ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के द्वारा हम छात्राओं के भविष्य को एक नई रोशनी प्रदान करना चाहते हैं जिससे छात्रों को नए-नए क्षेत्र में किसी भी कठिनाइयों का सामना करने में मुश्किल नहीं आएगी और साथ ही नए-नए प्रशिक्षण करने में सहायता मिल सकेगी।

प्रो. सैनी ने कहा कि यह कार्यक्रम हमारे विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा अवसर होगा और उन्हें अपने कौशल को विकसित करने और रोजगार के अवसर प्राप्त करने में मदद करेगा। हमारा उद्देश्य है कि हमारे विद्यार्थी उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार हों और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं। यह प्रशिक्षण और प्लेसमेंट कार्यक्रम हमारे विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा और उन्हें अपने भविष्य को उज्जवल बनाने में मदद करेगा। हमें विश्वास है कि यह कार्यक्रम हमारे विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार करेगा और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।

इसी के साथ कुलपति महोदय जी ने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के डायरेक्टर डॉ अनुपम भाटिया को बधाई दी और कार्यक्रम को सफल बनाने का आशीर्वाद दिया। कुलपति महोदय जी ने कहां मेरा एक ही उद्देश्य है कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी स्किल्ड हो एवं विश्वविद्यालय से निकलने से पहले ही किसी न किसी रोजगार से जुड़ जाएं ताकि उन्हें जीवन में रोजगार के लिए संघर्ष न करना पड़े।

The post सी आर एस यू दे रहा विद्यार्थियों के भविष्य को नई रोशनी – प्रो. राम पाल सैनी | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
सी आर एस यू की सहायक प्रोफेसर डॉ. निशा देऊपा लगातार तीसरी बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ 2% वैज्ञानिकों में शामिल | https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ab%e0%a5%87/ Thu, 25 Sep 2025 10:59:13 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24159 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के भौतिकी विभाग किं सहायक प्रोफेसर डॉ. निशा देऊपा का नाम प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी यूएस और एल्सेवियर द्वारा हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट में विश्व के सर्वश्रेष्ठ 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुआ … Continue reading

The post सी आर एस यू की सहायक प्रोफेसर डॉ. निशा देऊपा लगातार तीसरी बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ 2% वैज्ञानिकों में शामिल | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के भौतिकी विभाग किं सहायक प्रोफेसर डॉ. निशा देऊपा का नाम प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी यूएस और एल्सेवियर द्वारा हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट में विश्व के सर्वश्रेष्ठ 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुआ है।

इससे पहले भी उन्हें 2023 और 2024 में भी यह उपलब्धि प्राप्त हो चुकी है। लगातार तीसरी बार उनका नाम इस सूची में शामिल हुआ है जो कि सिर्फ विश्वविद्यालय या जींद ही नहीं बल्कि हरियाणा प्रदेश ओर भारत के लिए भी गौरव की बात है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित यह सूची पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का गहन विश्लेषण करने के बाद तैयार की जाती है। इसमें वैज्ञानिकों के शोध-पत्रों की संख्या, उद्धरण, एच-इंडेक्स, सह-लेखन, और उनके शोध के प्रभाव जैसे कई मापदंडों को शामिल किया जाता है। विश्व के लाखों वैज्ञानिकों में से चुनिंदा 2% का इस सूची में स्थान पाना अत्यंत कठिन और सम्मानजनक उपलब्धि है।

डॉ. निशा ने भौतिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्य करते हुए 57 अंतरराष्ट्रीय शोध प्रकाशन पत्रिकाओं में अपने शोध-पत्र प्रकाशित किए हैं और भारत सरकार एवं यूनाइटेड किंगडम द्वारा स्वीकृत कुल 3 पेटेंट्स भी हासिल किये हैं। इस वर्ष की सूची अगर हम बात करें तो भारत से कई प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु से वैज्ञानिक शामिल हैं। ऐसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों के बीच डॉ.निशा देऊपा का चयन चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय और हरियाणा राज्य एवं भारत के लिए गर्व की बात है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने बधाई देते हुए कहा कि ये हमारे लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि हमारे विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर का नाम उनके शोध कार्यों की वजह से पूरे विश्व के सर्वश्रेष्ठ 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हुआ है। यह उपलब्धि केवल विश्वविद्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि हरियाणा और पूरे भारत के लिए है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि ज्ञान, शोध और परिश्रम से दुनिया में कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ. निशा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं सहकर्मी शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

कुलसचिव प्रोफेसर लवलीन मोहन और भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद कुमार ने डॉ. निशा देउपा को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी शिक्षक का इस सूची में शामिल होना ही बड़ी बात है, लेकिन डॉ. निशा का लगातार तीसरी बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ 2% वैज्ञानिकों में नाम आना उनकी निरंतर मेहनत और शोध के प्रति समर्पण को दर्शाता है। विश्वविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों, गैर शिक्षक कर्मचारियों एवं शोधार्थियों ने भी डॉ. निशा देउपा को इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

The post सी आर एस यू की सहायक प्रोफेसर डॉ. निशा देऊपा लगातार तीसरी बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ 2% वैज्ञानिकों में शामिल | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा व राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण के लिए प्रेरित करना- प्रो. (डॉ) रामपाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%89/ Wed, 24 Sep 2025 10:59:52 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24143 राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर “ओरिएंटेशन प्रोग्राम” का आयोजन जींद, 24 सितम्बर 2025 – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना दिवस के अवसर पर एक “Orientation Program” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का … Continue reading

The post राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा व राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण के लिए प्रेरित करना- प्रो. (डॉ) रामपाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर “ओरिएंटेशन प्रोग्राम” का आयोजन

जींद, 24 सितम्बर 2025 – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना दिवस के अवसर पर एक “Orientation Program” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रोफेसर रामपाल सैनी जी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को न केवल समाज सेवा का अवसर प्रदान करती है बल्कि उनमें अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और जिम्मेदारी जैसी मानवीय मूल्यों की स्थापना करती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे NSS जैसी गतिविधियों से जुड़कर समाज के वंचित वर्गों की सेवा करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण कर भविष्य के लिए तराशने का काम करती है। राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप में घर से दूर रहकर विद्यार्थियों में अनुशासन, समय पालन, नैतिकता, ईमानदारी, देश सेवा के भाव भरे जाते हैं।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को समाज की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने और उच्च पदों पर जाने के बाद भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करती है। राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता को समझने से विद्यार्थी समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद कर सकते हैं और एक जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देती है और उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़ने में मदद करती है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नवीन लडवाल ने बताया कि एनएसएस केवल एक सेवा कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि NSS का आदर्श वाक्य “Not Me, But You” निस्वार्थ सेवा और समाज के उत्थान की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. जसबीर सूरा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें व्यवहारिक जीवन में सामाजिक चेतना, सेवा भावना और नेतृत्व की शिक्षा भी देती है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे एनएसएस से जुड़कर राष्ट्र निर्माण और समाज कल्याण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ जगपाल मान, डॉ. ज्योति ,डॉ देवेंद्र यादव और डॉ राकेश शिमार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने NSS की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उद्देश्य एवं युवा वर्ग में इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से प्राध्यापक गण, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर्स एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक विद्यार्थी मौजूद रहे।

The post राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा व राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण के लिए प्रेरित करना- प्रो. (डॉ) रामपाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
शहीदों का जीवन हम सबके लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्त्रोत – प्रो. रामपाल सैनी | https://crsu.ac.in/%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f/ Wed, 24 Sep 2025 04:00:45 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24132 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी के निर्देशन में हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए उनके पराक्रम और … Continue reading

The post शहीदों का जीवन हम सबके लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्त्रोत – प्रो. रामपाल सैनी | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी के निर्देशन में हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए उनके पराक्रम और बलिदान को याद किया गया।

प्रो. सैनी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि, शहीदों का सम्मान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। अमर शहीद राव तुलाराम और हरियाणा के अनेकों वीर बलिदानियों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीदों की गौरव गाथाएं हमें अपनी समृद्ध विरासत की सदैव याद दिलाएंगी। शहीदों की कुर्बानी सदैव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। देश के उन शूरवीरों को कभी नहीं भुलाया जा सकता, जिन्होंने अपनी शहादत देकर देश की माटी का कर्ज अदा किया। ऐसे वीरों को सम्मान देते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए। इस अवसर पर कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय में अमर शहीद कैप्टन पवन के स्मारक पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करके उनके बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर डॉ. अजमेर सिंह, डॉ. नरेश देशवाल, कुलपति के निजि सचिव श्रीमान सुरेश कुमार, कुलसचिव के निजी सहायक श्रीमान अमित सोलंकी सहित शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

The post शहीदों का जीवन हम सबके लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्त्रोत – प्रो. रामपाल सैनी | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
छात्रावास अनुशासन, आत्मनिर्भरता और आत्म विकास की प्रयोगशाला : प्रो. रामपाल सैनी जी https://crsu.ac.in/%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%a8/ Fri, 19 Sep 2025 10:41:12 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24121 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के लक्ष्मी बाई महिला छात्रावास में सत्र 2025-26 के नव प्रवेशी छात्राओं के लिए “प्रेरण व अभिविन्यास कार्यक्रम” का आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय कुलगुरु महोदय प्रोफेसर रामपाल सैनी जी व … Continue reading

The post छात्रावास अनुशासन, आत्मनिर्भरता और आत्म विकास की प्रयोगशाला : प्रो. रामपाल सैनी जी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के लक्ष्मी बाई महिला छात्रावास में सत्र 2025-26 के नव प्रवेशी छात्राओं के लिए “प्रेरण व अभिविन्यास कार्यक्रम” का आयोजन किया गया I

इस कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय कुलगुरु महोदय प्रोफेसर रामपाल सैनी जी व आदरणीय कुलसचिव महोदया प्रोफेसर लवलीन मोहन जी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। महिला छात्रावास के चीफ वार्डन प्रोफेसर अजमेर सिंह जी ने सभी का कार्यक्रम में अभिवादन किया और छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए सहयोग और अनुशासन की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात माननीय कुलपति महोदय प्रो. राम पाल सैनी ने अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए। उन्होंने छात्रावास जीवन को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि ‘छात्रावास केवल रहने की जगह नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मनिर्भरता और आत्म विकास की प्रयोगशाला है। यहाँ का प्रत्येक नियम छात्राओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है।

कुलपति महोदय ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे समय का सदुपयोग करें, शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करें और समाज में अपनी पहचान बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने यह भी कहा कि सी.आर.एस.यू. छात्राओं के लिए सुरक्षित, सकारात्मक और सुविधापूर्ण वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रो. सैनी ने विशेष रूप से भारतीय शिक्षा के महत्व पर बल दिया और कहा कि आज की छात्राएँ कल की राष्ट्रनिर्माता होंगी। इसके उपरांत कुलसचिव महोदया प्रो. लवलीन मोहन ने छात्रावास में लागू नियमों और विनियमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, समय-पालन, स्वच्छता, सहयोग और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि छात्रावास प्रशासन हर समय छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए तत्पर रहेगा ।

कार्यक्रम का संचालन डिप्टी वार्डन डॉ. रितु ने किया और उन्होंने नव प्रवेशी छात्राओं को छात्रावास संबंधी जानकारी से अवगत कराया और विभिन्न नियमों जैसे आवासीय नियम, मेस नियम, विशेष नियम, एंटी रैगिंग कमेटी और छात्रावास प्रशासन संबंधी सभी नियमों को विस्तार से समझाया। उन्होंने छात्राओं को छात्रावास की गतिविधियों, अनुशासन और आपसी सहयोग के महत्व से अवगत कराया। अपने प्रेरक शब्दों में उन्होंने कहा कि छात्राएं यहां रहते हुए आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन में आगे बढ़ें और विश्वविद्यालय परिवार की गरिमा बनाए रखें।

वार्डन डॉ. सुनीति द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ| इस अवसर पर छात्रावास की सभी छात्राएं व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

The post छात्रावास अनुशासन, आत्मनिर्भरता और आत्म विकास की प्रयोगशाला : प्रो. रामपाल सैनी जी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
विश्वविद्यालय के 12 कर्मचारियों की पदोन्नति को स्वीकृति- 40वीं कार्यकारी परिषद की बैठक उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न | https://crsu.ac.in/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%87-12-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%9a%e0%a4%be/ Thu, 18 Sep 2025 11:00:22 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24100 विश्वविद्यालय के 12 कर्मचारियों की पदोन्नति को स्वीकृति- 40वीं कार्यकारी परिषद की बैठक उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न | चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आज 40वीं कार्यकारी परिषद की बैठक माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी की प्रेरणादायी अध्यक्षता … Continue reading

The post विश्वविद्यालय के 12 कर्मचारियों की पदोन्नति को स्वीकृति- 40वीं कार्यकारी परिषद की बैठक उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
विश्वविद्यालय के 12 कर्मचारियों की पदोन्नति को स्वीकृति- 40वीं कार्यकारी परिषद की बैठक उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न |
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आज 40वीं कार्यकारी परिषद की बैठक माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी की प्रेरणादायी अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित की गई। यह बैठक विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, अनुसंधान और प्रशासनिक क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप समग्र विकास, नवाचार और समावेशिता को बढ़ावा देने की विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता इस बैठक में स्पष्ट रूप से झलकी।

बैठक का शुभारंभ विश्वविद्यालय की प्रगति पर एक प्रभावशाली और सूचनात्मक प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसमें पिछले वर्ष की उपलब्धियों, जैसे छात्र नामांकन में वृद्धि, बुनियादी ढांचे का विकास और अनुसंधान में उल्लेखनीय प्रगति को रेखांकित किया गया। अपने स्वागत भाषण में, कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने विश्वविद्यालय के छात्रों के समग्र विकास, सहज और सरल शिक्षण प्रक्रिया, कौशल-आधारित शिक्षा, 100% प्लेसमेंट के प्रयासों और छात्रों में अच्छे मानवीय मूल्यों व चरित्र निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रदान करना है, बल्कि हमारे छात्रों को नैतिकता, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बनाना है।”

बैठक में निम्नलिखित सम्मानित सदस्य उपस्थित थे: प्रो. लवलीन मोहन, नॉमिनी वित्त विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार, प्रो. विशाल वर्मा, प्रो. सत्यवान बड़ौदा, प्रो. अनीता यादव, प्रो. राजेश मलिक, प्रो. सुनील फोगाट, डॉ. अनुपम भाटिया, डॉ. अंजना लोहान

कार्यकारी परिषद ने निम्नलिखित एजेंडा बिंदुओं को उत्साहपूर्ण विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की:

अर्थशास्त्र, भौतिकी, और शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसरों की प्रोन्नति को मंजूरी दी गई, इसके साथ-साथ जे.ई. (सिविल) से एसडीओ (सिविल) के पद पर प्रोन्नति को मंजूरी दी गई, दो कर्मचारियों को एसीपी (ACP) लाभ दिया गया जिससे विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे के विकास को और गति मिलेगी।

परिषद ने विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों (यूटीडी) और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में चल रहे UG/PG कार्यक्रमों के छात्रों के लिए पीजी के तीसरे सेमेस्टर और यूजी के पांचवें सेमेस्टर, साथ ही बी.एड. विशेष, बी.पी.एड., डी.पी.एड., बी.पी.ईएस., एम.पी.ईएस., बी.ए.बी.एड. इंटीग्रेटेड, बीएससी.बी.एड. इंटीग्रेटेड, एम.एड., एम.एड. विशेष, पीजीडीआरपी, और बी.एल.एड. के लिए मर्सी चांस को मंजूरी दी, जिससे छात्रों को अपनी शैक्षणिक यात्रा को पूर्ण करने का एक और अवसर मिलेगा।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली और भारतीय बार काउंसिल की पूर्व शैक्षणिक सत्र की शुल्क वापसी नीति को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मंजूरी दी गई, प्रबंधन विभाग, में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एग्जीक्यूटिव) के शुल्क को शैक्षणिक सत्र 2024-25 से 60,000 रुपये से घटाकर 40,000 रुपये करने की मंजूरी दी गई, UG/PG कार्यक्रमों के छात्रों के लिए इंटर्नशिप दिशा निर्देशों को मंजूरी दी गई, स्थायी पीएचडी अध्यादेश समिति की सिफारिशों को मंजूरी दी गई, जिससे अनुसंधान कार्यक्रमों में गुणवत्ता और मानकीकरण सुनिश्चित होगा।

विधि संकाय द्वारा तैयार एलएल.एम (2 वर्षीय) कार्यक्रम, बी.ए. एलएलबी (ऑनर्स) पांच वर्षीय कार्यक्रम और एलएल.बी (ऑनर्स) तीन वर्षीय, B.Tech, योग विज्ञान, लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस कार्यक्रम के अध्यादेश को मंजूरी दी गई।

बैठक के समापन पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी कार्यकारी परिषद के सदस्यों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने सभी सम्मानित सदस्यों और कर्मचारियों को बैठक के सफल आयोजन के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।

The post विश्वविद्यालय के 12 कर्मचारियों की पदोन्नति को स्वीकृति- 40वीं कार्यकारी परिषद की बैठक उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
हर वर्ग के लिए आदर्श है भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी – प्रो. राम पाल सैनी | https://crsu.ac.in/%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b6-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0/ Wed, 17 Sep 2025 11:04:32 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24082 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर विश्वविद्यालय में श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन | राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री परम आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें … Continue reading

The post हर वर्ग के लिए आदर्श है भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी – प्रो. राम पाल सैनी | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर विश्वविद्यालय में श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन |

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री परम आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर दिनांक 17 सितंबर 2025 को “श्रमदान एवं पौधारोपण कार्यक्रम” का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया।

कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी जी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ आयोजित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की प्रधानमंत्री जी का यह विचार कि “स्वच्छता ही सेवा है” सम्पूर्ण देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं कर्मियों से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और पर्यावरण संरक्षण हेतु लगातार प्रयासरत रहें।कार्यक्रम की शुरुआत श्रमदान के साथ हुई, जिसमें परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसके उपरांत सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने मिलकर विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों की भूमिका की सराहनीय रही। उन्होंने प्रधानमंत्री के कुशल स्वस्थ्य और दिर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और स्वच्छता एवं हरियाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ भारत, हरित भारत के संकल्प को मजबूत करना तथा युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से प्रेरित करना था।

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नवीन लाडवाल, विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित शिक्षक, विद्यार्थी, कर्मचारी एवं गणमान्य अतिथिगण ने मिलकर स्वेच्छा से श्रमदान करते हुए परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम समन्वयक (NSS) डॉ. नवीन लाडवाल, ने सभी सभी शैक्षणिक, ग़ैर शैक्षणिक, विद्यार्थी, शोधार्थी, NSS स्वयंसेवकों का कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

The post हर वर्ग के लिए आदर्श है भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी – प्रो. राम पाल सैनी | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का मूल उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र विकास के साथ-साथ समाज के प्रति जागरूकता और सेवा भाव को विकसित करना है- कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी | https://crsu.ac.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be-nss-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae/ Wed, 17 Sep 2025 04:16:25 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24079 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में बड़े उत्साह और उत्सवपूर्ण … Continue reading

The post राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का मूल उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र विकास के साथ-साथ समाज के प्रति जागरूकता और सेवा भाव को विकसित करना है- कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में बड़े उत्साह और उत्सवपूर्ण वातावरण में किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध 15 महाविद्यालयों के 25 NSS कार्यक्रम अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम अधिकारियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की मूल अवधारणाओं, उद्देश्यों, कार्य पद्धतियों एवं वर्तमान सामाजिक संदर्भों में उसकी प्रासंगिकता से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक के रूप में विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. डॉ. रामपाल सैनी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने सभी उपस्थित कार्यक्रम अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन है — जो विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की शिक्षा देता है।
उन्होंने कहा NSS का मूल उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र विकास के साथ-साथ समाज के प्रति जागरूकता और सेवा भाव को विकसित करना है।

उन्होंने कहा “सेवा के माध्यम से शिक्षा” – यही राष्ट्रीय सेवा योजना की आत्मा है। यह केवल किताबों तक सीमित न रहकर व्यवहारिक जीवन में उतरने वाली योजना है।
कुलगुरु महोदय ने कार्यक्रम अधिकारियों की भूमिका को ‘रीढ़ की हड्डी’ के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि:
कार्यक्रम अधिकारी सीमित संसाधनों में भी NSS इकाइयों को सक्रिय और प्रभावी बनाए रखते हैं।
विषम परिस्थितियों में भी वे स्वयंसेवकों का मनोबल बनाए रखते हैं। NSS के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम जैसे आयोजनों से समाज के अन्य वर्गों में भी सकारात्मक प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने यह भी कहा कि NSS स्वयंसेवक जब राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त करते हैं, तो उसके पीछे उस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी की मेहनत, मार्गदर्शन और नेतृत्व क्षमता होती है। इससे न केवल उस महाविद्यालय का गौरव बढ़ता है, बल्कि विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है।

कार्यक्रम के समापन सत्र में विश्वविद्यालय के NSS कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नवीन लडवाल ने सभी उपस्थित NSS कार्यक्रम अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से सभी इकाइयों को हर संभव
विश्वविद्यालय की सभी NSS इकाइयाँ कर्मठ, समर्पित और सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग हैं।
सभी NSS कार्यक्रम अधिकारी तन, मन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं, जिसके फलस्वरूप NSS गतिविधियाँ लगातार गुणवत्ता पूर्ण और प्रभावी हो रही हैं।

डॉ. लडवाल ने माननीय कुलगुरु प्रो. डॉ. रामपाल सैनी जी का भी विशेष आभार प्रकट किया कि उन्होंने अपने व्यस्त समय में से समय निकाल कर इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों को मार्गदर्शन, प्रेरणा और प्रोत्साहन प्रदान किया।

The post राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का मूल उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र विकास के साथ-साथ समाज के प्रति जागरूकता और सेवा भाव को विकसित करना है- कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में 26वीं शैक्षणिक परिषद की बैठक: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रमों और योजनाओं को मंजूरी, विभिन्न शैक्षिक पहलुओं को स्वीकृति | https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-34/ Mon, 15 Sep 2025 11:17:43 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24049 जींद, हरियाणा – 15 सितंबर, 2025: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद ने उच्च शिक्षा को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी की अध्यक्षता में अपनी 26वीं शैक्षणिक … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में 26वीं शैक्षणिक परिषद की बैठक: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रमों और योजनाओं को मंजूरी, विभिन्न शैक्षिक पहलुओं को स्वीकृति | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
जींद, हरियाणा – 15 सितंबर, 2025: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद ने उच्च शिक्षा को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी की अध्यक्षता में अपनी 26वीं शैक्षणिक परिषद की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की।

प्रो. राम पाल सैनी ने अपने संबोधन में कहा, कि “राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 एक ज्ञान-आधारित समाज के निर्माण का खाका है। इन संशोधित योजनाओं, पाठ्यक्रमों और अन्य शैक्षिक पहलुओं को मंजूरी देकर, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे छात्र भविष्य के लिए तैयार कौशल, अंतर्विषयक ज्ञान और मजबूत नैतिक आधार से लैस हों।” स्वीकृत पाठ्यक्रमों में लचीली क्रेडिट प्रणाली, व्यवसायिक शिक्षा का एकीकरण और अनुसंधान तथा अनुभावात्मक शिक्षा पर जोर शामिल है, जो कला, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा और व्यावसायिक अध्ययन जैसे क्षेत्रों में स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कार्यक्रमों को लाभान्वित करेगा।

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों (यूटीडी) और संबद्ध कॉलेजों के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अद्यतन योजनाओं और पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बी.एड., बी.एड. विशेष शिक्षा, बी.ए. बी.एड./बी.एससी. बी.एड., एम.एड., एम.एड. विशेष शिक्षा, और एम.पी.ई.एस. के प्रॉस्पेक्टस को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में विभिन्न शिक्षा कॉलेजों को बीबीए, बी.एससी. कंप्यूटर साइंस, और बी.एससी. स्पोर्ट्स पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए अस्थायी संबद्धता प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, शैक्षिक कॉलेजों के निरीक्षण रिपोर्टों को भी परिषद के सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया गया। विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों और संबद्ध कॉलेजों के स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर के पुन: परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए विशेष और मर्सी चांस की स्वीकृति भी दी गई।

इस अवसर पर, विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाला एक व्यापक वृत्तचित्र प्रस्तुत किया गया। इस वृत्तचित्र में शैक्षणिक अनुसंधान, बुनियादी ढांचे के विकास, छात्रों की उपलब्धियों, सामुदायिक पहुंच कार्यक्रमों और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मील के पत्थर दिखाए गए। वृत्तचित्र में पूर्व छात्रों और संकाय सदस्यों की प्रशंसाएं भी शामिल थीं, जो सीआरएसयू की उत्कृष्टता और सामाजिक प्रभाव के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं। परिषद के सदस्यों ने इसकी सराहना की और इसे विश्वविद्यालय की प्रगति का प्रेरणादायक प्रमाण बताया।

विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति पर एक विस्तृत प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें नामांकन रुझान, अनुसंधान परिणाम, संकाय विकास पहल और हाल के वर्षों में लागू की गई छात्र-केंद्रित सुधारों पर अपडेट शामिल थे। प्रस्तुति में भविष्य की योजनाओं, जैसे ऑनलाइन शिक्षण संसाधनों का विस्तार, उद्योग-शैक्षणिक भागीदारी को बढ़ाना और परिसर में स्थायी प्रथाओं को बढ़ावा देना आदि, को भी रेखांकित किया गया। सत्र के दौरान चर्चाएं जीवंत थीं, जिसमें सदस्यों ने शिक्षा की गुणवत्ता को और ऊंचा करने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

बैठक में निम्नलिखित प्रख्यात शैक्षणिक परिषद सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनके विशेषज्ञता ने विचार-विमर्श को समृद्ध किया:

प्रो. लवलीन मोहन
प्रो. विशाल वर्मा
प्रो. राजेश बंसल
प्रो. वी.के. गर्ग
प्रो. कुलदीप नारा
प्रो. सुनील फोगाट
प्रो. आनंद मलिक
डॉ. विजय वंती
डॉ. जितेंद्र कुमार भारद्वाज
श्री संजय कुमार शर्मा
डॉ. जसवीर सिंह
डॉ. अनुपम भाटिया
डॉ. अजमेर सिंह
डॉ. विजय कुमार
डॉ. निशा देउपा
डॉ. सुनीति
बैठक में पारित प्रस्तावों को विश्वविद्यालय में शीघ्र लागू किया जाएगा, जिससे एनईपी 2020 के दिशानिर्देशों का सहज एकीकरण सुनिश्चित होगा। ये निर्णय न केवल स्नातकों की रोजगार क्षमता को बढ़ाएंगे, बल्कि भारतीय शिक्षा को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के व्यापक लक्ष्य में भी योगदान देंगे।

बैठक के समापन पर, विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शैक्षणिक परिषद के सम्मानित सदस्यों को विश्वविद्यालय के शैक्षिक मामलों के विकास में उनके मूल्यवान योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने सभी शैक्षणिक परिषद सदस्यों और सहायक कर्मचारियों को बैठक के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में 26वीं शैक्षणिक परिषद की बैठक: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रमों और योजनाओं को मंजूरी, विभिन्न शैक्षिक पहलुओं को स्वीकृति | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की प्रतिभाशाली छात्रा ‘आइना’ ने राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम किया रोशन | https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-33/ Mon, 15 Sep 2025 03:32:35 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24038 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की प्रतिभाशाली छात्रा ‘आइना’ ने राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम किया रोशन एम.एससी. गणित की होनहार छात्रा कु. आइना, सुपुत्री श्री बिजेन्दर, ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के बल पर राष्ट्रीय … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की प्रतिभाशाली छात्रा ‘आइना’ ने राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम किया रोशन | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की प्रतिभाशाली छात्रा ‘आइना’ ने राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम किया रोशन

एम.एससी. गणित की होनहार छात्रा कु. आइना, सुपुत्री श्री बिजेन्दर, ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के बल पर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।

आइना ने सीएसआईआर–यूजीसी नेट (JRF) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 69 तथा प्रतिष्ठित गेट (GATE) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 75 प्राप्त कर गणित विभाग एवं चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद दोनों का गौरव बढ़ाया है।

इस सफलता पर माननीय कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने छात्रा को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि – “आइना जैसी मेधावी छात्राएँ ही संस्थान की शैक्षणिक गरिमा एवं अनुसंधान संस्कृति को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होती हैं।”

साथ ही, डीन, फिजिकल साइंसेज प्रोफेसर विशाल वर्मा, चेयरपर्सन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुपम भाटिया, एवं इनचार्ज डॉ. संदीप ने भी अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत सिद्ध होगी।

छात्रा के माता-पिता, श्री बिजेन्दर एवं श्रीमती मुकेश ने भी पुत्री की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे परिवार तथा विश्वविद्यालय दोनों के लिए गौरवशाली क्षण बताया।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की प्रतिभाशाली छात्रा ‘आइना’ ने राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम किया रोशन | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में “प्रयोगशाला सुरक्षा एवं आपातकालीन तैयारी” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित | https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-32/ Mon, 15 Sep 2025 03:24:32 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24035 जींद, 12 सितम्बर 2025 – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद (हरियाणा) के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा दिनांक 12 सितम्बर 2025 को एक दिवसीय कार्यशाला “प्रयोगशाला सुरक्षा एवं आपातकालीन तैयारी” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलगुरु … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में “प्रयोगशाला सुरक्षा एवं आपातकालीन तैयारी” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
जींद, 12 सितम्बर 2025 – चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद (हरियाणा) के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा दिनांक 12 सितम्बर 2025 को एक दिवसीय कार्यशाला “प्रयोगशाला सुरक्षा एवं आपातकालीन तैयारी” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। प्रो. रामपाल सैनी ने कहा कि आज की दुनिया में, रसायन विज्ञान की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। रसायन विज्ञान, जिसे ‘केंद्रीय विज्ञान’ भी कहा जाता है, जीवन के हर पहलू में समाया हुआ है – दवाओं से लेकर नए पदार्थों के निर्माण तक और पर्यावरण की सुरक्षा से लेकर भोजन के अध्ययन तक। कुलगुरु ने कहा कि केमिस्ट्री विज्ञान का केंद्र है। उन्होंने सभागार में उपस्थित छात्रों से विभाग में उपलब्ध साधनों का उपयोग कर नये नये शोध पर विशेष ध्यान देने की बात कही। ताकि हम आत्मनिर्भर होकर विश्व के समक्ष सम्मान से खड़े हों।

प्रथम सत्र की मुख्य अतिथि प्रो. दीप्ति धर्माणी (कुलगुरु, चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी) रहीं। उन्होंने इस अवसर पर सिस्टर यूनिवर्सिटी के साथ सहयोगात्मक अनुसंधान कार्य एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम संस्थानों के बीच ज्ञान-विनिमय और शैक्षणिक सहयोग को और सशक्त बनाते हैं। वहीं, द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. पवन कुमार (अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी) रहे।

कार्यशाला के अंतर्गत कुल तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। सभी सत्रों में मुख्य वक्ता डॉ. जयन्त सिंधु (सहायक प्राध्यापक, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार) रहे। उन्होंने प्रयोगशाला में कार्य करते समय अपनाई जाने वाली मूलभूत सुरक्षा सावधानियों, रसायनों के भंडारण एवं निपटान की विधियों, गैस सिलेंडरों और ज्वलनशील पदार्थों की सुरक्षित हैंडलिंग, तथा आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले त्वरित प्राथमिक उपायों पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. सिंधु ने यह भी स्पष्ट किया कि आधुनिक प्रयोगशालाओं में सुरक्षा उपकरणों (जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, फ्यूम हुड, सेफ्टी शॉवर, आई वॉश स्टेशन इत्यादि) की उपलब्धता और उनका सही उपयोग किस प्रकार शोधार्थियों और विद्यार्थियों के जीवन को सुरक्षित बना सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को यह प्रेरणा भी दी कि प्रयोगशाला सुरक्षा केवल नियम नहीं बल्कि एक निरंतर जिम्मेदारी और कार्य संस्कृति है, जिसे प्रत्येक विद्यार्थी और शोधकर्ता को अपनाना चाहिए।

प्रत्येक तकनीकी सत्र में क्विज़ प्रतियोगिता करवाई गई, जिनमें विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम स्थान, पावन ने द्वितीय स्थान तथा मोहिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समापन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. पवन कुमार (अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी) ने विषय की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को प्रेरित किया। उन्होंने गुणात्मक शोध (Qualitative Research), मात्रात्मक शोध (Quantitative Research) तथा मिश्रित शोध (Mixed Research) के महत्व को भी समझाया और बताया कि प्रयोगशाला सुरक्षा की समझ अनुसंधान कार्य की गुणवत्ता को और समृद्ध बना सकती है। इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन, कार्यशाला के संयोजक डॉ. दीपक वधवा तथा अध्यक्ष प्रो. विशाल वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सिमरन ने किया तथा समापन अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रामभगत एवं डॉ. खुशबू द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रयोगशाला सुरक्षा से संबंधित आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्राप्त किया।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में “प्रयोगशाला सुरक्षा एवं आपातकालीन तैयारी” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट विभाग में “सब्ज़ियों के प्रकार के कट्स” पर फूड एंड बेवरेज प्रोडक्शन प्रैक्टिकल सत्र आयोजित | https://crsu.ac.in/%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a5%87/ Thu, 11 Sep 2025 10:02:45 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24023 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में होटल प्रबंधन विभाग के प्रथम वर्ष बी.एच.एम. छात्रों के लिए फूड एंड बेवरेज प्रोडक्शन का प्रैक्टिकल सत्र आयोजित किया। सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सब्जियों के … Continue reading

The post होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट विभाग में “सब्ज़ियों के प्रकार के कट्स” पर फूड एंड बेवरेज प्रोडक्शन प्रैक्टिकल सत्र आयोजित | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में होटल प्रबंधन विभाग के प्रथम वर्ष बी.एच.एम. छात्रों के लिए फूड एंड बेवरेज प्रोडक्शन का प्रैक्टिकल सत्र आयोजित किया।

सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सब्जियों के विभिन्न प्रकार के कट्स से परिचित कराना था, जो पेशेवर पाक कला में अत्यंत महत्वपूर्ण कौशल माना जाता है। छात्रों को कटिंग की मूल तकनीकें जैसे सटीकता, समानता और पेशेवर प्रस्तुति के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। शेफ डॉ. प्रवीण ने विभिन्न क्लासिकल और आधुनिक कटिंग स्टाइल्स का प्रदर्शन किया और उनके व्यंजनों में उपयोग को समझाया।

प्रैक्टिकल के दौरान छात्रों ने नाईफ हैंडलिंग, स्वच्छता, सुरक्षा और सटीकता के महत्व को महसूस करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रकार के सत्रों का उद्देश्य नवोदित हॉस्पिटैलिटी पेशेवरों की आधारशिला को मजबूत करना और उन्हें तकनीकी कौशल एवं आत्मविश्वास प्रदान करना है, ताकि वे पाक उद्योग में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें।

होटल एवं टूरिज्म मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम भाटिया ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान व कौशल विकास हेतु निरंतर प्रोत्साहित करते हैं। उनके नेतृत्व में विभाग में प्रशिक्षण सत्र और गतिविधियाँ नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं।

The post होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट विभाग में “सब्ज़ियों के प्रकार के कट्स” पर फूड एंड बेवरेज प्रोडक्शन प्रैक्टिकल सत्र आयोजित | appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
विश्वविद्यालय के शिक्षक यदि शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हैं तो यह पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है -माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) प्रो. रामपाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%95/ Wed, 10 Sep 2025 10:15:06 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24003 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) प्रो. रामपाल सैनी ने “Best Author Award” प्राप्त करने पर डॉ. नवीन लडवाल को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा – “विश्वविद्यालय के शिक्षक यदि शिक्षा, शोध और लेखन … Continue reading

The post विश्वविद्यालय के शिक्षक यदि शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हैं तो यह पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है -माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) प्रो. रामपाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) प्रो. रामपाल सैनी ने “Best Author Award” प्राप्त करने पर डॉ. नवीन लडवाल को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा –
“विश्वविद्यालय के शिक्षक यदि शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हैं तो यह पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है।
डॉ. नवीन लडवाल की उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और मेहनत का परिणाम है बल्कि यह हमारे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक साख को भी नई ऊँचाइयों तक ले जाती है। युवा शोधार्थियों और विद्यार्थियों को चाहिए कि वे डॉ. लडवाल जैसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व से सीख लेकर शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करें।”

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. लवलीन मोहन ने कहा –“डॉ. नवीन लडवाल की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। ऐसे सम्मान हमारे शिक्षकों की शैक्षणिक क्षमता और शोध कार्य के उच्च स्तर को दर्शाते हैं। यह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कुलदीप नारा ने कहा –“डॉ. नवीन लडवाल ने विभाग और विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उनके निरंतर प्रयास और शोधपरक दृष्टिकोण से विद्यार्थियों को नई दिशा मिलेगी। विभाग सदैव ऐसे उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करता रहेगा।”
डॉ. नवीन लडवाल, सहायक प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा विभाग ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा –
“यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। मैं इस उपलब्धि को अपने विभाग, सहकर्मियों और विद्यार्थियों को समर्पित करता हूँ जिन्होंने मुझे सदैव सहयोग और प्रोत्साहन दिया। आगे भी मैं शिक्षा और शोध कार्यों में पूरी निष्ठा से योगदान देने का प्रयास करता रहूँगा।”
डॉ. नवीन लडवाल को उनकी शैक्षणिक एवं साहित्यिक उपलब्धियों के लिए IBJ Educational Awards 2025 के अंतर्गत “Best Author Award” से 07 सितम्बर 2025 को सम्मानित किया गया। उन्होंने अब तक 12 पुस्तकों का प्रकाशन किया है तथा लगभग 55 शोध-पत्र विभिन्न शोध पत्रिकाओं एवं राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में प्रस्तुत एवं प्रकाशित किए हैं। उल्लेखनीय है कि मई 2025 में उन्हें “Best Paper Award” से भी सम्मानित किया गया था।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अन्य प्राध्यापक डॉ. प्रवीन गहलावत, डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. रोहित और डॉ. जगपाल मान भी उपस्थित रहे।

The post विश्वविद्यालय के शिक्षक यदि शिक्षा, शोध और लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हैं तो यह पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है -माननीय कुलगुरु प्रो. (डॉ.) प्रो. रामपाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
सुमति की अद्वितीय उपलब्धि: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में जूलॉजी विभाग का मान बढ़ा https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%b2%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%a7/ Wed, 10 Sep 2025 10:12:20 +0000 https://crsu.ac.in/?p=24000 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के जूलॉजी विभाग की एमएससी (मास्टर ऑफ साइंस) की छात्रा सुमति, जो वर्तमान में एमएससी के तीसरे सेमेस्टर में पढ़ाई कर रही हैं, ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की … Continue reading

The post सुमति की अद्वितीय उपलब्धि: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में जूलॉजी विभाग का मान बढ़ा appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के जूलॉजी विभाग की एमएससी (मास्टर ऑफ साइंस) की छात्रा सुमति, जो वर्तमान में एमएससी के तीसरे सेमेस्टर में पढ़ाई कर रही हैं, ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने यूजीसी/सीएसआईआर/नेट-2025 की परीक्षा में जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) क्वालीफाई किया है और पहले प्रयास में ही एआईआर (ऑल इंडिया रैंक)-41 प्राप्त की है।

आज विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रमुख, माननीय कुलगुरु प्रो. रामपाल सैनी, चेयरपर्सन प्रो. आनंद कुमार, विभाग प्रभारी डॉ. सुनील रोहिल्ला, डॉ. संजय श्योराण और समस्त स्टाफ ने सुमति को हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर प्रोफेसर रामपाल सैनी ने सुमति को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके द्वारा की गई कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग के समर्पित स्टाफ की मेहनत का परिणाम है, जो इस क्षेत्र में छात्रों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

प्रो. रामपाल सैनी ने यह भी बताया कि एमएससी जूलॉजी का कोर्स केवल दो साल पहले विश्वविद्यालय में शुरू हुआ था। उस समय इसे एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन आज सुमति की सफलता ने इसे साबित कर दिया है कि सीआरएसयू में एक सौहार्दपूर्ण और प्रेरणादायक माहौल है, जहां छात्र अपनी मेहनत और लगन से प्रगति कर रहे हैं और विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

जहां कई पुराने विश्वविद्यालयों में यह कोर्स संघर्ष कर रहा है, वहीं सीआरएसयू में यह विभाग लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। सुमति की उपलब्धि इस बात का सशक्त प्रमाण है कि यहां के छात्र न केवल अपनी पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि वे देशभर में उच्चतम रैंक प्राप्त करने में भी सक्षम हैं।

इस उपलब्धि से न केवल सुमति को बल्कि विश्वविद्यालय के समस्त छात्रों को भी प्रेरणा मिलती है कि अगर समर्पण और सही मार्गदर्शन हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

The post सुमति की अद्वितीय उपलब्धि: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में जूलॉजी विभाग का मान बढ़ा appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
नवाचार, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प ही उद्यमिता की कुंजी: डॉ अजमेर https://crsu.ac.in/%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%83/ Wed, 10 Sep 2025 03:59:01 +0000 https://crsu.ac.in/?p=23990 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा उद्यमिता विषय पर शुक्रवार को एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ के रूप में डॉ अजमेर सिंह उपस्थित रहे उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता … Continue reading

The post नवाचार, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प ही उद्यमिता की कुंजी: डॉ अजमेर appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा उद्यमिता विषय पर शुक्रवार को एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ के रूप में डॉ अजमेर सिंह उपस्थित रहे उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया तथा सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक कौशलों पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ अजमेर ने युवाओं को पारंपरिक रोजगार के बजाय स्वरोजगार एवं स्टार्ट-अप्स की और प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नवाचार, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प ही उद्यमिता की कुंजी हैं। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नई सोच और रचनात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देते हैं।
लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस विभाग के प्रभारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत होती है तथा वे रोजगार प्रदाता बनने की दिशा में अग्रसर होते हैं।इस व्याख्यान श्रृंखला में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

The post नवाचार, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प ही उद्यमिता की कुंजी: डॉ अजमेर appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने बनाया शिक्षक दिवस के ऊपर कार्यक्रम। https://crsu.ac.in/%e0%a4%ab%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%91%e0%a4%ab-%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%a8/ Mon, 08 Sep 2025 10:27:48 +0000 https://crsu.ac.in/?p=23983 फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने बनाया शिक्षक दिवस के ऊपर कार्यक्रम जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षक के लिए डीन और विभाग अध्यक्ष डॉ जसवीर सुरा छात्रों को बताया कि 5 सितंबर को टीचर्स डे क्यों मनाया जाता है … Continue reading

The post फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने बनाया शिक्षक दिवस के ऊपर कार्यक्रम। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने बनाया शिक्षक दिवस के ऊपर कार्यक्रम जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षक के लिए डीन और विभाग अध्यक्ष डॉ जसवीर सुरा छात्रों को बताया कि 5 सितंबर को टीचर्स डे क्यों मनाया जाता है । उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के जीवन शिक्षक की कितनी अहमियत होती है । विभाग अध्यक्ष डॉ अजमेर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को अनेक प्रकार की सुविधा मूल्य कराई जाती हैं इसमें छात्र अपनी प्रतिभागिता को अलग-अलग प्रकार से निखार सकते हैं । विद्यार्थियों ने विभिन्न कलाओं में अपना प्रदर्शन किया । जिसमें की अंकित ने से संगीत , दीपिका, मिष्ठी , वंशिका डांस की प्रस्तुति दी और ज्योति मित्तल, दिव्या मौजूद रही । इसके साथ साथ विभिन्न विभागों के विभिन्न प्रोफेसर मौजूद रहे ।

The post फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने बनाया शिक्षक दिवस के ऊपर कार्यक्रम। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में योग विज्ञान विभाग में योग विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए यूजीसी नेट जेआरएफ के बारे में लेक्चर करवाया गया। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d/ Mon, 08 Sep 2025 10:17:30 +0000 https://crsu.ac.in/?p=23980 डॉ कुलदीप नारा जी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी अपनी कक्षाओं के साथ-साथ नेट जेआरएफ क्वालीफाई करते हुए यूनिवर्सिटी का सामान बढ़ाएं। योग विज्ञान विभाग के इंचार्ज डॉक्टर वीरेंद्र कुमार जी द्वारा लेक्चर लेने आए … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में योग विज्ञान विभाग में योग विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए यूजीसी नेट जेआरएफ के बारे में लेक्चर करवाया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
डॉ कुलदीप नारा जी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी अपनी कक्षाओं के साथ-साथ नेट जेआरएफ क्वालीफाई करते हुए यूनिवर्सिटी का सामान बढ़ाएं।
योग विज्ञान विभाग के इंचार्ज डॉक्टर वीरेंद्र कुमार जी द्वारा लेक्चर लेने आए पीएचडी स्कॉलर नवनीत शर्मा का परिचय करवाते हुए बताया कि यह इसी यूनिवर्सिटी में 2019-21 के स्तर में एम.ए.योग के छात्र रहे है जिन्होंने अपने पहले अटेम्प्ट में ही नेट जेआरएफ क्वालीफाई किया। इस समय स्वामी रामा हिमालयन यूनिवर्सिटी में पीएचडी कर रहे हैं तथा साथ ही बच्चों को ऑनलाइन नेट जेआरएफ की कोचिंग दे रहे हैं।
नवनीत शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि नेट जेआरएफ को फर्स्ट अटेम्प्ट में कैसे क्लियर किया जा सकता है और नेट की तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकों की भी जानकारी दी जो इस प्रकार है योग के आधारभूत तत्व, योग महाविज्ञान, योग और योगी, इशादि नौ उपनिषद, उपनिषद सार संग्रह, भगवद गीता,पातंजल योग सूत्र, हठप्रदीपिका, घेरण्ड संहिता, हठ रत्नावली, गोरक्षनाथ, सिद्ध सिद्धांत पद्धती, शिव संहिता, योगवाशिष्ठ, सामान्य मनोविज्ञान, मानव शरीर रचना एवं क्रिया विज्ञान, आहार एवं पोषण, स्वस्थवृत्त विज्ञान, रोग और योग, मानव चेतना, योग अभ्यासों की अध्यापन विधियां तथा आसन प्राणायाम मुद्रा बंध।
डॉ वीरेंद्र कुमार ने नवनीत शर्मा को बच्चों को नेट जेआरएफ की विस्तृत जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ मंजू सुहाग एवं डॉक्टर ज्योति मलिक भी उपस्थित रहे।

The post चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में योग विज्ञान विभाग में योग विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए यूजीसी नेट जेआरएफ के बारे में लेक्चर करवाया गया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
बिना राह ए नज़ीर के, मंजिल ए मकसूद नहीं मिलता: कुलपति प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%8f-%e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%8f/ Mon, 08 Sep 2025 04:33:07 +0000 https://crsu.ac.in/?p=23959 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों ने … Continue reading

The post बिना राह ए नज़ीर के, मंजिल ए मकसूद नहीं मिलता: कुलपति प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों ने कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी जी को मंचासीन करके उनको तिलक करके, अंगवस्त्र और श्रीफल देकर उनका सम्मान किया। छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रदर्शन, कविता पाठ और नाटक प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके समर्पण और कठिन परिश्रम के लिए पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

प्रो. सैनी ने अपने संबोधन में शिक्षकों की भूमिका को समाज के निर्माण में आधारभूत बताया और सभी को उनके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे शिक्षा प्रणाली के स्तंभ हैं, और उनकी निष्ठा, जुनून और प्रतिबद्धता छात्रों को महानता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है। इस विशेष दिन पर, हम अपने शिक्षकों के अथक प्रयासों को नमन करते हैं जो न केवल ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि छात्रों में मूल्य और नैतिकता भी भरते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होते हैं। आज के दिन शिक्षा जगत के महान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था जिनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश भर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है ।

उन्होंने बताया कि शिक्षक की भूमिका न केवल कक्षा में अपितु हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है अतः समाज कल्याण के लिए प्रत्येक शिक्षक को कक्षा के बाहर भी शिक्षक का आचरण रखना चाहिए। भारत में गुरु शिष्य की बहुत पुरानी परंपरा रही है। गुरु भगवान से भी बढ़कर है परन्तु ऐसा समझने और होने के लिए गुरु और विद्यार्थी दोनों का दायित्व बनता है। वास्तव में शिक्षक एक ज्योतिपुंज के समान होता है जो रास्ता दिखाता है, सर्वदा ज्ञानवान व प्रकाशवान होता है, स्वयं दीए की भांति जलकर सबको ज्ञान रूपी प्रकाश बॉंटता है और ज्ञान एवं विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। शिक्षा केवल ज्ञान नहीं अपितु संस्कारी ज्ञान होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि शिक्षक सभ्य समाज के निर्माता होते हैं जो स्वयं का सम्पूर्ण जीवन ज्ञान को साझा कर विकास मार्ग पर अग्रसर करने में लगा देते है। ऐसे शिक्षक सदैव नमन योग्य है। प्रत्येक जीवन में गुरु की भूमिका अतुलनीय है।

कार्यक्रम में छात्रों और संकाय सदस्यों द्वारा मधुर प्रस्तुतियां दी गई, जिन्होंने अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह आयोजन विभाग की शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को दर्शाता है। कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने अपने हाथों से सभी नियमित, अनुबंधित एवं अंशकालीन शिक्षकों को सम्मानित करके व उनको नमन करते हुए उन्हें प्रेरित किया।

कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के संगीत विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव महोदया प्रो. लवलीन मोहन, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. विशाल वर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम भाटिया, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश बंसल सहित सभी शिक्षक मौजूद।

The post बिना राह ए नज़ीर के, मंजिल ए मकसूद नहीं मिलता: कुलपति प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम के समापन समारोह में कुलगुरु प्रोफेसर रामपाल सैनी ने शिरकत की https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-31/ Fri, 05 Sep 2025 04:08:24 +0000 https://crsu.ac.in/?p=23939 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम के समापन समारोह में कुलगुरु प्रोफेसर रामपाल सैनी ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में विभागाध्यक्ष डॉ अनुपम भाटिया ने 14 दिन … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम के समापन समारोह में कुलगुरु प्रोफेसर रामपाल सैनी ने शिरकत की appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम के समापन समारोह में कुलगुरु प्रोफेसर रामपाल सैनी ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में
विभागाध्यक्ष डॉ अनुपम भाटिया ने 14 दिन की कार्यक्रमों की रिपोर्ट कुलपति महोदय को दी।
कुलगुरु प्रोफेसर रामपाल सैनी ने कार्यक्रम की रिपोर्ट को देखने के बाद प्रसन्नता जाहिर की एवं अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देना होता, अपितु समाज में कैसे जीना है, मन को कैसे शांत रखना है एवं स्किल्स को कैसे डेवलप करना है इसकी भी अत्यंत आवश्यकता है। यह कार्यक्रम इन सभी प्रकार की गतिविधियों का एक अच्छा संगम रहा। विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग ने जिस प्रकार माइक्रोसॉफ्ट, टीसीएस, ग्लोबल पेमेंट्स, क्यूटीसी जैसी कंपनियों को विद्यार्थियों से मिलवाया, उससे विद्यार्थियों में स्किल डेवलपमेंट एवं करियर के प्रति ज्ञान बढ़ना निश्चित है। मानसिक विकास के लिए जिस प्रकार से साइकोलॉजिस्ट एवं साइकेट्रिस्ट को बुलाया गया वह विद्यार्थियों के तनाव रहित जीवन जीने के लिए अत्यंत अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त जो भी सीनियर प्रोफेसर बुलाए गए उन्होंने किसी न किसी रूप में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दिया है। यह पूरा कार्यक्रम विद्यार्थियों को एक अच्छा प्रोफेशनल एवं एक अच्छा इंसान बनने में बहुत बड़ा योगदान देगा। मैं इस कार्यक्रम में बुलाए गए सभी महानुभावों का दिल से धन्यवाद करता हूं।
इस अवसर पर दिन एकेडमी अफेयर डॉक्टर विशाल वर्मा भी उपस्थित रहे।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम के समापन समारोह में कुलगुरु प्रोफेसर रामपाल सैनी ने शिरकत की appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
विद्यार्थी से आदर्श राष्ट्रवादी नागरिक स्थापित करना हमारा लक्ष्य – कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी https://crsu.ac.in/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b6-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d/ Fri, 05 Sep 2025 04:06:19 +0000 https://crsu.ac.in/?p=23936 विद्यार्थी से आदर्श राष्ट्रवादी नागरिक स्थापित करना हमारा लक्ष्य – कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी पढ़ने की ज़िम्मेदारी विद्यार्थी की, सारी सुविधाएं और व्यवस्था सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी- प्रो. राम पाल सैनी चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आज इंडक्शन … Continue reading

The post विद्यार्थी से आदर्श राष्ट्रवादी नागरिक स्थापित करना हमारा लक्ष्य – कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
विद्यार्थी से आदर्श राष्ट्रवादी नागरिक स्थापित करना हमारा लक्ष्य – कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी
पढ़ने की ज़िम्मेदारी विद्यार्थी की, सारी सुविधाएं और व्यवस्था सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी- प्रो. राम पाल सैनी
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में आज इंडक्शन प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार पाना नहीं, बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास और सामाजिक जिम्मेदारी निभाना है।

प्रो. सैनी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि संस्कार, ज्ञान और कौशल से ही एक विद्यार्थी सच्चा नागरिक और समाज का आदर्श अंग बन सकता है। उन्होंने नौ छात्रों को विशेष बधाई दी और जीवन में अनुशासन तथा मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी का पहनावा और आचरण उसकी पहचान है। विश्वविद्यालय का छात्र जहाँ भी जाए, उसके व्यवहार, अनुशासन और पहनावे से यह झलकना चाहिए कि वह किस संस्थान का विद्यार्थी है। इसी कारण प्रत्येक छात्र के लिए बैग, पहचान पत्र और नोटबुक साथ रखना अनिवार्य है।
उन्होंने आगे कहा कि भारत की गुरुकुल परंपरा केवल शिक्षा देने की प्रक्रिया नहीं थी, बल्कि जीवन निर्माण का आधार थी। यदि विद्यार्थी इस परंपरा को आत्मसात करें तो उनका विकास चारित्रिक और नैतिक दोनों स्तरों पर होगा। स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण कराते हुए उन्होंने कहा— “उठो, जागो और लक्ष्य की ओर बढ़ो।” यह हर विद्यार्थी का जीवन मंत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जीवन में नैतिकता और धार्मिकता विद्यमान है तो विद्यार्थी न केवल व्यक्तिगत रूप से प्रगति करेगा, बल्कि समाज और संस्कृति के उत्थान में भी योगदान देगा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण और करियर निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अनुशासन और मेहनत को जीवन का हिस्सा बनाएं और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों में सक्रिय भागीदार बनें।
डीन, स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. जसवीर सूरा ने कार्यक्रम का संयोजन किया। डॉ. जसवीर सूरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुनील रोहिला, डिप्टी डीन, स्टूडेंट वेलफेयर ने सभी अतिथियों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अल्का सेठ ने किया। इस अवसर पर उपस्थित छात्रों ने संकल्प लिया कि वे संस्कार, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और नवप्रवेशी विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

The post विद्यार्थी से आदर्श राष्ट्रवादी नागरिक स्थापित करना हमारा लक्ष्य – कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग के स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम के 14वें दिन आज माइंड वेव जींद के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर श्री सुरेंद्र धवन ने विद्यार्थियों को ब्रेन पावर मेमोरी स्किल पर संबोधित किया। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-30/ Wed, 03 Sep 2025 10:08:42 +0000 https://crsu.ac.in/?p=23927 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग के स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम के 14वें दिन आज माइंड वेव जींद के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर श्री सुरेंद्र धवन ने विद्यार्थियों को ब्रेन पावर मेमोरी स्किल पर संबोधित किया। अपने प्रशिक्षण … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग के स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम के 14वें दिन आज माइंड वेव जींद के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर श्री सुरेंद्र धवन ने विद्यार्थियों को ब्रेन पावर मेमोरी स्किल पर संबोधित किया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग के स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम के 14वें दिन आज माइंड वेव जींद के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर श्री सुरेंद्र धवन ने विद्यार्थियों को ब्रेन पावर मेमोरी स्किल पर संबोधित किया। अपने प्रशिक्षण में उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दिमाग की असीम शक्तियों के बारे में अवगत करते हुए, दिमाग के दाएं एवं बाएं हिस्से को एक साथ काम करते हुए एकाग्रता को बढ़ाने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि जैसे एरोबिक्स में हम बॉडी का वर्कआउट करते हैं, वैसे ही न्यूरोबिक्स में हम मस्तिष्क को एवं न्यूरॉन्स को ज्यादा एक्टिवेट करते हैं। इससे हमारी एकाग्रता का स्तर बढ़ता है, हमारी ध्यान केंद्रित करने की शक्ति बढ़ती है और हम ज्यादा जागरूकता से अपना कार्य कर सकते हैं। इसी ब्रेन पावर का इस्तेमाल करते हुए हम अपनी मेमोरी को कैसे बढ़ा सकते हैं, उस पर भी उन्होंने विस्तार से अपनी बात रखी। पूरा समय अलग-अलग एक्टिविटी से माध्यम से उन्होंने अपने पूरे सेशन को मजेदार व रोमांचक बनाए रखा। मेमोरी पावर बढ़ाने में अनुलोम विलोम व मेडिटेशन का बहुत योगदान है, साथ ही हमारी दिनचर्या, खाना पीना, सोना, व्यायाम और शरीर के साथ-साथ दिमागी कसरत का भी पूरा योगदान है। इन्हें कैसे किया जा सकता है, इस पर भी व्यवहारिक ज्ञान दिया गया। उन्होंने बताया कि मेमोरी का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है, परंतु विद्यार्थी जीवन का तो यह आधार है। इसलिए विद्यार्थियों को इस पर पूरा ध्यान देना चाहिए
विभागाध्यक्ष डॉ अनुपम भाटिया ने श्री सुरेंद्र धवन द्वारा की गई गतिविधियों के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों के निरंतर प्रयास से विद्यार्थी अपने जीवन में अपनी याद रखने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं एवं सफलता के नए-नए आयाम को छू सकते हैं।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग के स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम के 14वें दिन आज माइंड वेव जींद के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर श्री सुरेंद्र धवन ने विद्यार्थियों को ब्रेन पावर मेमोरी स्किल पर संबोधित किया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग में चल रहे इंडक्शन प्रोग्राम में आज श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी पलवल के प्रोफेसर ऋषिपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-29/ Wed, 03 Sep 2025 10:06:00 +0000 https://crsu.ac.in/?p=23924 उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि जेनरेटिव ए आई के द्वारा आज किस प्रकार से करियर बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रिकमेंड सिस्टम, वेदर फोरकास्टिंग, ए आई राइटर, मशीन लर्निंग इंजीनियर आदि एआई के अंदर मुख्य कैरियर है। उन्होंने … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग में चल रहे इंडक्शन प्रोग्राम में आज श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी पलवल के प्रोफेसर ऋषिपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि जेनरेटिव ए आई के द्वारा आज किस प्रकार से करियर बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रिकमेंड सिस्टम, वेदर फोरकास्टिंग, ए आई राइटर, मशीन लर्निंग इंजीनियर आदि एआई के अंदर मुख्य कैरियर है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी ज्यादातर डिग्री प्राप्त करने के लिए काम करते हैं, जबकि उन्हें स्किल डेवलपमेंट के ऊपर ज्यादा काम करना चाहिए। जब भी हम साधारण से इतर कोई रास्ता लेना चाहते हैं तो हमारा अंतर्मन ही हमें उसे करने से रोकता है। उन्होंने कहा कि करियर बनाने के लिए हमारे पास बहुत सारी बाधाएं होती हैं। जिसमें मुख्यतः हमारा मस्ती मारना होता है। जो समय हमें अपना स्किल्ड डेवलपमेंट में लगाना चाहिए, उसे कहीं ना कहीं आज का युवा मस्ती में बर्बाद कर देता ह उन्होंने कहा कि अध्यापक, मां-बाप, बुजुर्ग आदि आपको केवल मार्गदर्शन दे सकते हैं। अपने जीवन में परिवर्तन लाने के लिए स्वयं ही कार्य करना होगा और दृढ़ निश्चय के साथ अपने जीवन में परिवर्तन लाने के रास्ते पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि हमें सबसे पहले अपने जीवन में अपने उद्देश्यों का चयन करना होगा और उन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हमें एक रास्ता बनाना होगा और उसी रास्ते पर चलकर ही उसे उद्देश्य को पाना होगा।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन शैली में परिवर्तन कर एक सफल जीवन जीने के उपाय बताए।
दूसरे सत्र में राजकीय महाविद्यालय जींद से प्रोफेसर ज्योति श्योराण ने विद्यार्थियों को कम्युनिकेशन स्किल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्बल एवं नॉनवर्बल कम्युनिकेशन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि हमें शब्दों का चयन बहुत अच्छे से करना चाहिए। शब्दों के चयन के साथ-साथ हमारे हाव-भाव, हमारे उठने बैठने का अंदाज भी कम्युनिकेशन का ही एक हिस्सा होता है तथा इसे भी बहुत ध्यानपूर्वक करना चाहिए। उन्होंने बताया कि कम्युनिकेशन एक सफल व्यक्तित्व और सफल व्यवसाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, अतः आप इस पर कार्य करते रहना चाहिए।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग में चल रहे इंडक्शन प्रोग्राम में आज श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी पलवल के प्रोफेसर ऋषिपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद के मनोविज्ञान विभाग में आज एक उद्यमिता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता कौशल, आत्मनिर्भरता तथा रचनात्मक सोच का विकास करना रहा। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-28/ Wed, 03 Sep 2025 09:46:29 +0000 https://crsu.ac.in/?p=23921 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद के मनोविज्ञान विभाग में आज एक उद्यमिता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता कौशल, आत्मनिर्भरता तथा रचनात्मक सोच का विकास करना रहा। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद के मनोविज्ञान विभाग में आज एक उद्यमिता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता कौशल, आत्मनिर्भरता तथा रचनात्मक सोच का विकास करना रहा। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद के मनोविज्ञान विभाग में आज एक उद्यमिता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता कौशल, आत्मनिर्भरता तथा रचनात्मक सोच का विकास करना रहा।

कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. अजमेर सिंह के मार्गदर्शन और विभाग की प्रभारी डॉ. अलका सेठ के नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े स्टार्ट-अप एवं उद्यमिता विचार प्रस्तुत किए, जिनमें मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के नए आयाम, परामर्श केंद्रों की स्थापना, तकनीकी आधारित समाधान, तथा समाजोपयोगी नवाचार शामिल थे।

अपने विचार व्यक्त करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. अजमेर सिंह ने कहा कि “उद्यमिता केवल करियर विकल्प नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और समाज कल्याण में योगदान का भी एक साधन है।” वहीं विभाग प्रभारी डॉ. अलका सेठ ने छात्रों को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन एक संवादात्मक सत्र के साथ हुआ, जिसमें छात्रों को उनके विचारों की व्यावहारिकता एवं उपयोगिता पर सुझाव दिए गए। यह आयोजन सीआरएसयू की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा जिसमें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और नवाचार को प्रोत्साहन सर्वोपरि है।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद के मनोविज्ञान विभाग में आज एक उद्यमिता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता कौशल, आत्मनिर्भरता तथा रचनात्मक सोच का विकास करना रहा। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के इतिहास विभाग ने मनाया उद्यमिता दिवस । https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-27/ Tue, 02 Sep 2025 10:29:05 +0000 https://crsu.ac.in/?p=23881 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के इतिहास,संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा आज दिनांक 2 सितंबर को “उद्यमिता दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने नवाचार, रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम में विचार–प्रस्तुतियाँ, परियोजना प्रदर्शन … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के इतिहास विभाग ने मनाया उद्यमिता दिवस । appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के इतिहास,संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा आज दिनांक 2 सितंबर को “उद्यमिता दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने नवाचार, रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल का परिचय दिया।

कार्यक्रम में विचार–प्रस्तुतियाँ, परियोजना प्रदर्शन तथा संवाद सत्र शामिल रहे, शिक्षकों ने उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता के तौर पर प्रोफेसर (डॉ) जसबीर सिंह ने बताया कि उद्यमिता केवल वाणिज्य एवं प्रबंध तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सोच और दृष्टिकोण है, जो इतिहास, संस्कृति और विरासत जैसे क्षेत्रों में भी नए अवसर प्रदान कर सकता है।

छात्रों ने इतिहास और आधुनिक उद्यमिता को जोड़ते हुए नवाचारी परियोजनाएँ प्रस्तुत की, जिन्हें उपस्थित सभी फैकल्टी मेंबर्स से सराहना मिली।

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ) अजमेर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में आत्मनिर्भरता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देते हैं।
इस अवसर पर डॉ जसमेर सिंह, डॉ जगपाल मान, डॉ शालिनी, डॉ मंजु, डॉ सुरेश, महावीर, संदीप, सुधीर आदि मौजूद रहे।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के इतिहास विभाग ने मनाया उद्यमिता दिवस । appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग के इंडक्शन प्रोग्राम के बारहवें दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर डी डी अरोड़ा ने विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला के बारे में बताया। https://crsu.ac.in/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf-26/ Tue, 02 Sep 2025 04:51:01 +0000 https://crsu.ac.in/?p=23863 चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग के इंडक्शन प्रोग्राम के बारहवें दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर डी डी अरोड़ा ने विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला के बारे में बताया। उन्होंने अपने संबोधन में … Continue reading

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग के इंडक्शन प्रोग्राम के बारहवें दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर डी डी अरोड़ा ने विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला के बारे में बताया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग के इंडक्शन प्रोग्राम के बारहवें दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर डी डी अरोड़ा ने विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला के बारे में बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें जीवन में जो भी काम करना चाहिए स्वेच्छापूर्वक करना चाहिए, दवाब में किया गया काम कभी भी सफलता की ओर नहीं ले जाता। उन्होंने कहा व्यक्ति के मन में उठ रहे विचार उसके जीवन की दिशा को निर्धारित करते हैं जहां एक अच्छा विचार हमें उन्नति के उच्चतम शिखर तक पहुंचा सकता है वही एक गलत विचार हमें पतन की ओर ले जा सकता है।
उन्होंने विद्यार्थी जीवन की सफलता के लिए एक मूल मंत्र देते हुए कहा कि विद्यार्थी को या तो विभाग में होना चाहिए या लाइब्रेरी में या अस्पताल में अर्थात विद्यार्थी को प्रतिदिन अपने विभाग में अपनी कक्षाओं में रहना चाहिए और यदि कक्षा ना हो तो उन्हें लाइब्रेरी में अपना समय व्यतीत करना चाहिए। विद्यार्थी को तभी छुट्टी करनी चाहिए यदि वह अस्पताल में हो अन्यथा उसका कर्मक्षेत्र विश्वविद्यालय का विभाग है, लाइब्रेरी है; उसे सदा वही रहना चाहिए।
इसके बाद उन्होंने कहा कि हमें अपना मानसिक विकास करना चाहिए, जिसके लिए ज्ञान अति आवश्यक है। मानसिक रूप से विकसित व्यक्तियों को सभी पसंद करते हैं एवं आपके ज्ञान से ही आपका व्यवसाय बढ़ सकता है। अतः ज्यादा से ज्यादा ज्ञान प्राप्त करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमें अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने प्यास कौवे की कथा का जिक्र करते हुए कहा कि जहां-जहां वहां राह सदा से सफलता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता एवं अध्यापकों का आदर करने का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि माता-पिता एवं अध्यापकों का आदर किए बिना किसी भी प्रकार की भक्ति का कोई फल नहीं मिलता। भगवान भी उन्हीं से प्रसन्न होते हैं जो अपने माता-पिता एवं गुरुओं का आदर करते हैं।
उन्होंने कहा कि कभी भी अपने माता-पिता अध्यापक चिकित्सा अथवा वकील से कोई बात नहीं छुपानी चाहिए तभी वह आपकी समस्या का हल कर पाएंगे।
अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को नेक नियति के साथ निरंतर प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नेक नियति के साथ किए गए प्रयास ही सफलता का एकमात्र मूल मंत्र है।
विभागाध्यक्ष डॉ अनुपम भाटिया ने विद्यार्थियों को डॉ डीडी अरोड़ा द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने को कहा। उन्होंने बताया कि डॉ डीडी अरोड़ा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय रीजनल सेंटर जींद के प्रथम निदेशक थे एवं उन्हीं के मार्गदर्शन से उन्होंने अपने जीवन को सफल बनाया है। अतः विद्यार्थियों को भी चाहिए कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाएं।

The post चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग के इंडक्शन प्रोग्राम के बारहवें दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर डी डी अरोड़ा ने विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला के बारे में बताया। appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
सीआरएसयू, जींद के रसायन विभाग में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन https://crsu.ac.in/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%bf/ Tue, 02 Sep 2025 03:16:15 +0000 https://crsu.ac.in/?p=23860 सीआरएसयू, जींद के रसायन विभाग में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) जींद, के रसायन विभाग में इंडक्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विभाग के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों … Continue reading

The post सीआरएसयू, जींद के रसायन विभाग में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>
सीआरएसयू, जींद के रसायन विभाग में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) जींद, के रसायन विभाग में इंडक्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विभाग के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विभाग की गतिविधियों, सुविधाओं एवं शैक्षणिक माहौल से परिचित कराना था।

इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. विशाल वर्मा ने किया। माननीय कुलपति प्रो. आर.पी. सैनी ने संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को विभागीय एवं विश्वविद्यालय गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। मंच का संचालन डॉ. खुशबू चहल ने किया। समन्वयक डॉ. दीपक वधवा ने छात्रों को एनईपी 2020 की शैक्षिक नीतियों से परिचित कराया।

कार्यक्रम में छात्रों को विभिन्न सुविधाओं व सेवाओं के बारे में सूचनाएं विभाग के प्राध्यापकों — डॉ. रामभगत, डॉ. कविता, डॉ. परवेश देवी और डॉ. अमित कुमार — द्वारा प्रदान की गईं। इस अवसर पर विभाग के अन्य संकाय सदस्य — डॉ. मीनाक्षी, डॉ. ज्योति, डॉ. शीतल, डॉ. सिमरन, रितिका एवं अंकित भी उपस्थित रहे। एमएससी के छात्र पवन, राखी, मधु, तन्नु और मीनाक्षी ने विभाग और विश्वविद्यालय के बारे में सक्रिय रूप से अपने विचार साझा किए।

The post सीआरएसयू, जींद के रसायन विभाग में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन appeared first on Chaudhary Ranbir Singh University Jind.

]]>